Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में विज्ञान भवन से हुईं रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां...2143 पोलिंग पार्टियां कराएंगी लोकसभा चुनाव

फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच विज्ञान भवन से हुईं रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में विज्ञान भवन से हुईं रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां...2143 पोलिंग पार्टियां कराएंगी लोकसभा चुनाव

फतेहपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव कराने को 2143 पोलिंग पार्टियां रविवार को शाम तक मतदेय स्थल के लिए रवाना कर दी गईं। सुबह सात बजे से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होने का काम शुरू कर दिया गया था। दोपहर तक पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल की ओर रवाना हो गईं। 

डीएम सी. इंदुमती, एसपी उदय शंकर सिंह और अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शहर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां सबसे पहले मतदेय स्थल पर पहुंच गईं। भीषण गर्मी के बीच रवानगी का कार्य होने से कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

लोकसभा निर्वाचन आज यानि 20 मई को होना है। इसके लिए सुबह 7 बजे के मध्य विज्ञान भवन के मैदान में ड्यूटीरत कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा हो गयी। कार्मिकों को अलग-अलग पंडाल बनाकर बैठाया गया था। इसके बाद स्टाल लगाकर ड्यूटी वितरण का कार्य शुरू हुआ। 

ड्यूटी वितरण को विकास भवन के कर्मचारी लगाये गये थे तो वहीं ईवीएम के वितरण के लिए राजस्व विभाग और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को अलग-अलग विधान सभावार लगाया गया था। सुबह 10 बजे के बाद सूर्यदेव की तल्खी के बाद मतदान कार्मिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

प्रशासन द्वारा पानी के टैंकर लगवाए गए थे लेकिन गर्म पानी लोगों के हलक से नहीं उतर सका। छांव के लिए लोग तरसते रहे। लेकिन राष्ट्रीय कार्यक्रम में डयूटी निभाने के लिए कर्मचारी तन्मयता से जुटे दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर में 52.90 और अकबरपुर लोकसभा सीट में 57.28 प्रतिशत हुआ मतदान...नाम कटने से मतदाताओं में रही नाराजगी