लखीमपुर में 21 फरवरी से पहले गरज सकते हैं प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में जनसभा है। वह उसी दिन या 21 फरवरी से पहले लखीमपुर में भी जनसभा कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को नही मिला है, लेकिन उनके सम्भावित आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में जनसभा है। वह उसी दिन या 21 फरवरी से पहले लखीमपुर में भी जनसभा कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को नही मिला है, लेकिन उनके सम्भावित आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिले में चौथे चरण में विधानसभा सीटों के लिए चुनाव है। जिले की सभी आठ सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। पड़ोसी जिला सीतापुर में भी 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी को सीतापुर में जनसभा को सम्बोधित करने आने की प्रबल सम्भावना है। इसको लेकर सीतापुर में प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतापुर के साथ ही लखीमपुर में भी जनसभा कर सकते हैं।

अगर किन्ही कारणों वश इस दिन उनकी यहां जनसभा नहीं हुई तो वह 21 फरवरी से पहले किसी भी दिन लखीमपुर आ सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन में सुगबुगाहट तेज हो गयी है। प्रशासन तैयारियों को लेकर जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन सभागार में मातहत अधिकारियों के साथ वीवीआईजी के कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।

प्रधानमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की ओर प्लान तैयार कर दो दिनों के भीतर सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए आने वाले विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ ही बाहर से आने वाले अधिकारियों को ठहराने आदि की व्यवस्था करने आदि तैयारियां पूरी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में रेलवे पुल की मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार