24 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज आप अनेक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।
वृषभ-
आज नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। उत्तम भोजन का आनंद उठायेंगे।
मिथुन-
आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक संपदा से लाभ प्राप्त होगा। प्रबंधन संबंधी गतिविधियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ऐसे अनैतिक कार्यों से बचें जो आपको भविष्य में परेशान कर सकते हैं।
सिंह-
आज परिवार में मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा।
कन्या-
आज व्यापार में आपको नई डील करते समय सावधानी रखनी चाहिए। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।
तुला-
आज व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों।
वृश्चिक-
आज दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे।
धनु-
आज उच्च अधिकारी आपके काम के ऊपर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा।
मकर-
आज नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
कुंभ-
आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूर्ण कर लेंगे।
मीन-
आज ऋण चुकाने का दबाव रहेगा। आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है।
