JEE Main-CUET PG वाले ध्यान दें... लखनऊ विश्वविद्यालय के B.Tech और MCA में एकेटीयू काउंसलिंग से होंगे एडमिशन 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ विश्वविद्यालय के बीटेक पाठ्यक्रम की 480 और एमसीए में 30 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीटेक और एमसीए में दाखिले एकेटीयू की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (यूपीटीएसी) 2026 के जरिए लिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्राविधिक विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले जेईई मेंस, सीयूईटी पीजी की परीक्षा की मेरिट के आधार पर लिए जाते हैं। अभी बीटेक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई है। डॉ. मुकुल ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग और तकनीकी संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई में बीटेक पाठ्यक्रम संचालित है। जिसमें कुल 480 सीटें हैं। इसी तरह एमसीए पाठ्यक्रम में भी एडमिशन लिए जाएंगे। प्रवक्ता के अनुसार, बीटेक में जेईई मेन्स-2026 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं। एमसीए में सीयूईटी पीजी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

संबंधित समाचार