जनगणना 2027 में बड़ी लापरवाही: 540 कर्मचारियों पर एफआईआर की तैयारी, नगर निगम ने तैयार की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने और आवश्यक सामग्री मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी जनगणना कार्य में शामिल नहीं हो रहे हैं।

नगर निगम के विभिन्न जोनों में ऐसे कुल 540 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायत विभाग, सीएमओ कार्यालय समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। नगर निगम ने ऐसे कर्मचारियों की सूची संबंधित थानों को भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार