Varanasi Crime News : काशी में सुरक्षाकर्मी बने हैवान! नमो घाट पर पर्यटकों को जमकर पीटा, एक की मौत, दो अन्य घायल, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया।

किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी।

वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

संबंधित समाचार