संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप- अराजकता के जरिए मोदी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता के ज़रिए मोदी सरकार को गिराने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में दावा किया कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की विदाई तय है और इसका कारण बढ़ता आर्थिक असंतोष होगा।
उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी। पात्रा ने राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी।
https://twitter.com/sambitswaraj/status/2058426934560960730
यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि राहुल गांधी अराजकता के ज़रिए सरकार को गिराने की साज़िश रच रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी इस साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। यह सरकार इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी और राष्ट्रहित में काम करती रहेगी।
