IPL 2026 : केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, कोलकाता को दिल्ली ने दिया 204 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कोलकाता। केएल राहुल (60), कप्तान अक्षर पटेल (39), डेविड मिलर (28) और साहिल परख (24) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। पांचवें ओवर में सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल (22) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साहिल परख ने केएल राहुल के साथ दूसरे के लिए 47 रन जोड़े। 10वें ओवर में सुनील नारायण ने साहिल परख (24) को आउट किया। 13वें ओवर में अनुकूल रॉय ने केएल राहुल को आउटकर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया। केएल राहुल ने 30 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (60) रनों की पारी खेली।

17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान अक्षर पटेल को आउटकर कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी सफलता दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया। पारी के आखिरी ओवर में डेविड मिलर तीन छक्के लगाकर आउट हुए। उन्हें सौरभ दुबे ने आउट किया। 

डेविड मिलर ने 19 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए 28 रन बनाये। आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सौरभ दुबे ने दो विकेट लिये। अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

संबंधित समाचार