कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, पास खड़े पिकअप-मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, 3 घंटे में पाया काबू

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: नवाबगंज कस्बे के झिलिया चौराहे के पास स्थित स्टार हॉस्पिटल के सामने बुधवार को तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने कबाड़ व्यवसायी राजदीप गुप्ता के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तड़के 2 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग की तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Untitled design (66)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गोदाम में रखा कबाड़, वाहन और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 03 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास फैलने से रोका।

Untitled design (68)

गोदाम मालिक राजदीप गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी एक पिकअप वाहन और एक मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा लाखों रुपये का कबाड़ भी आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन तक नहीं था, इसलिए आग लगने का कारण अभी तक समझ नहीं आ सका है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए, वहीं प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें  : 
धो-पटककर सुखा देगी ... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले -भाजपा में नहीं रहा करेंट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज