Moradabad Weather News: चालीस के करीब पहुंचा पारा, छिना दिन-रात का सकून, तीन दिन राहत के आसार नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

तीन दिन बाद छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान, 22 जून के बाद पश्चिमी यूपी में सक्रिय होगा मानसून

पारा एक बार फिर चालीस के करीब पहुंच गया। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को व्याकुल कर दिया। लोगों का दिन का चैन और रात का सुकून छिन गया। गर्मी से बेहाल लोग इंद्रदेव से बारिश की मनुहार करते रहे। हालांकि अगले तीन दिन तक अभी राहत के आसार नहीं हैं।

मुरादाबाद, अमृत विचार। पारा एक बार फिर चालीस के करीब पहुंच गया। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को व्याकुल कर दिया। लोगों का दिन का चैन और रात का सुकून छिन गया। गर्मी से बेहाल लोग इंद्रदेव से बारिश की मनुहार करते रहे। हालांकि अगले तीन दिन तक अभी राहत के आसार नहीं हैं।

गर्म हवा के थपड़े कर रहे बेदम
एक सप्ताह पहले आई आंधी-बारिश के बाद अब तापमान फिर चढ़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही धूप तेज रही। दोपहर में सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। गर्म हवा ने लोगों को बेदम कर दिया। राहत के उपाय भी बेअसर रहे। घरों व कार्यस्थलों में कूलर, पंखा गर्मी व उमस के आगे प्रभावहीन रहा। दोपहर में बाजार में खरीदारों की संख्या कम रही। दुकानों के आगे धूप का असर कम करने के लिए दुकानदारों ने अस्थायी रूप से पॉलीथिन लगाकर जतन करने की कोशिश की।

सड़क छांव तलाश रहे लोग
 दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाने के बाद भी गमछा या अन्य किसी कपड़े से चेहरे और बांह को ढका, लेकिन सूरज की तपिश से पसीने से लथपथ रहे। राहत के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते रहे। शिकंजी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन कर लोगों ने खुद को तरोताजा रखने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ट्यबवेल पर युवा व बच्चे नहाकर खुद को गर्मी से राहत देने की कोशिश की। पेड़ों की छांव के नीचे लोगों ने आराम पाया। हालांकि शहर में देर शाम तक सूरज की तपिश का असर बना रहा। 

22 जून को मानसून सक्रिय होने का अनुमान
रात में भी गर्मी व उमस से लोगों की नींद में खलल पड़ी। अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 58 प्रतिशत रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 11-14 जून तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि मुरादाबाद सहित पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में 22 जून से मानसून सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है।

 

संबंधित समाचार