Barabanki News: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक चालक जिंदा जला, दूसरा गंभीर
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास सोमवार आधी रात के बाद दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
3.png)
जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे हाईवे किनारे खड़े भूसी से लदे ट्रक में पीछे से एक अन्य ट्रक आकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटों ने ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
5.png)
बचाव अभियान के दौरान लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) को गंभीर हालत में ट्रक से बाहर निकाला गया।
4.png)
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक आग में फंस गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
