राम ने बनवाए थे दो शिव मंदिर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भगवान शिव के दो मंदिर बनवाए थे। एक मंदिर तो सभी जानते हैं कि समुद्र किनारे रामेश्वरम में बनवाया था। भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना की थी और मंदिर स्थापित किया था। लिंग थाप विधिवत कर पूजा। भगवान राम ने भगवान शिव की विधिवत पूजा की थी। भगवान शिव का दूसरा मंदिर भगवान राम ने राघवेश्वर मंदिर बनवाया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि राघवेश्वर मंदिर कहां हैं? 

राघवेश्वर मंदिर कन्याकुमारी जिले के पास बना हुआ है। कन्याकुमारी  जिले के पास नगर कोइल से 12 किलोमीटर दूर या मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के पास ही पायाझार नदी कल-कल कर बहती है। राघवेश्वर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भी भगवान राम ने की थी और पूजा की थी। दोनों मंदिर बहुत नयनाभिराम हैं। ऐसी जनश्रुति है कि राक्षसी ताड़का का वध करने के बाद राम को स्त्री हत्या का पाप लगा था। 

इसी पाप का निवारण करने के लिए राम ने भगवान शिव का मंदिर बनवाकर उनकी पूजा की थी और स्त्री हत्या के पाप से मुक्त हुए थे। राघवेश्वर मंदिर के पास पहाड़ियों में ताड़का की विशाल मूर्ति बनी हुई है। पत्थरों पर चरण चिन्ह बने हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह पद चिन्ह भगवान राम के ही हैं। आसपास के गांव वाले राम का शिव मंदिर कहकर पूजा अर्चना करते हैं। राघवेश्वर मंदिर में शिवलिंग और मां पार्वती की मूर्ति भी स्थापित है और इसी परिसर में श्री गणेश तथा कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यह मंदिर ग्रेनाइट पत्थर से बना हुआ है।

शिवचरण चौहान