180 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी के 'हां' करने पर ही उतरी… फिर आई शादी की खबर, तो मचा बवाल!
हरदोई। लखनऊ में रहते हुए इंस्टाग्राम से शुरु हुई लव स्टोरी बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई। प्रेमी की शादी तय होने की खबर सुनते ही उसकी प्रेमिका सन्न रह गई, फिर उसने ऐसा कदम उठाया कि उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। कुछ भी हो, अपने प्रेमी और किसी का नहीं होने देगी, इस कसम के साथ सीतापुर की प्रेमिका पहले प्रेमी के घर पहुंची,लेकिन वहां कोई तवज्जो न दिए जाने पर वह सीधे 180 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और डेढ़ घंटे बाद तब नीचे नहीं उतरी जब उसने पुलिस के सामने अपने साथ शादी के लिए प्रेमी से हां नहीं करा ली। पुलिस अब दोनो़ से पूछताछ आगे की कार्यवाही कर रही है।
180 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
मामला लोनार गांव का है, जहां सोमवार को एक युवती 180 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर के ऊपर चढ़ गई। इसका पता होते ही वहां तमाशबीन इकट्ठा होने लगे। पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन में सामने आया कि टॉवर पर चढ़ी युवती एक युवक की प्रेमिका है,जो अपने प्रेमी की शादी तय होने से नाराज़ ऐसा कर रही है। पुलिस के लाख समझाने पर जब वह नहीं समझी तो पुलिस उसके प्रेमी को सामने ले आई और जब प्रेमी ने शादी करने के लिए हां कर दी,तब कहीं डेढ़ घंटे बाद वह टॉवर से नीचे उतरी।
इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्रेम कहानी
दरअसल, गढ़िया डिल्ला निवासी शैलेंद्र लखनऊ में रहता था। वहीं इंस्टाग्राम पर सीतापुर के मंसूरनगर की रूबी से उसकी दोस्ती हो गई, रूबी भी लखनऊ में रहती थी। दोनो़ की दोस्ती प्यार में बदल गई, करीब पांच के प्यार के बीच अचानक ही शैलेंद्र के घर वालो़ ने उसकी शादी तय कर दी। 20 जून को उसकी बारात जानी थी, लेकिन जब रूबी को पता कि उसका प्रेमी किसी और का होने जा रहा है तो वह लखनऊ से चल कर शैलेंद्र के घर पहुंची, लेकिन वहां उसे न तो कोई तवज्जो दी गई और न ही उससे किसी ने सीधे मुंह बात की। बस इसी नाराज़गी के चलते वह लोनार पहुंची और वहां 180 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
पुलिस के फूले हाथ-पांव
इसका पता होते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, लाख समझाने के बाद भी वह नहीं समझी, मोबाइल ले कर टॉवर पर चढ़ी रूबी ने पुलिस से साफ-साफ बता दिया कि शैलेंद्र से उसकी ही शादी होगी, वरना वह अपनी जान दे देगी। इतना सुनते ही पुलिस दौड़ कर शैलेंद्र को सामने ले आई और उसकी रूबी से बात कराई गई, शैलेंद्र ने पुलिस के सामने वादा किया कि वह रूबी से ही शादी करेगा। सब कुछ ठोंक-बजा कर तय कराने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रेमिका मोबाइल टॉवर से नीचे उतरी। शैलेंद्र और रूबी को हिरासत में ले कर पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्यवाही कर रही है।
