लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिपाही भर्ती परीक्षा देने आई 2 महिला यात्रियों से अभद्रता करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की देर रात पारा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जनकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की यह गिरफ्तारी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद की गई। 

परीक्षा देने जा रही युवतियों को सुनसान जगह ले जाकर पीटा

सोमवार देर रात पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार सुबह आरोपी ऑटो चालक ने चारबाग बस अड्डे के पास से दो युवतियों को आलमबाग जाने के लिये अपने ऑटो-रिक्शा में बिठाया। बयान में कहा गया है कि चालक ने आलमबाग की तरफ जाने के बजाय, वह उन्हें पारा थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास एक सुनसान इलाके में ले गया और उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसमें कहा गया है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें मारा-पीटा और उनके साथ गाली-गलौज की। बयान में कहा गया है कि मार पीट में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बयान में कहा गय है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की | सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने आरोपी के रिक्शे को रोकने का प्रयास किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस दल पर गोली चला दी। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गयी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिये रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल भेज दिया गया। 

आदतन अपराधी निकला लखनऊ का ऑटो चालक हसीब

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो-रिक्शा, एक देसी पिस्तौल और कारतूस एवं खोखा बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के सांडीला थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि हसीब आदतन अपराधी है।

इसमें कहा गया है कि 2024 में भी हसीब ने हरदोई जिले के सांडीला थाने में इसी तरह का अपराध किया था, जहां उसने एक महिला को ऑटो-रिक्शा में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें  : 
प्रयागराज : धान की रोपाई पर मंडराया संकट, महंगे डीजल और गिरते भूजल स्तर की दोहरी मार  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Peddi Box Office : पांचवें दिन 315 करोड़ का आंकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
ICC Women's T20 Cup: हरमनप्रीत की सेना तैयार, लेकिन इन 4 टीमों से है कांटे की टक्कर; श्रीलंका बन सकती है 'छुपा रुस्तम'
बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना