MI से अलग होंगे सूर्यकुमार यादव? इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या को किया अनफॉलो, पोस्ट भी गायब!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः क्या भारतीय क्रिकेट के 'मिस्टर 360 डिग्री' यानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ने वाले हैं? सोशल मीडिया पर सूर्या की एक हैरान करने वाली एक्टिविटी के बाद यह चर्चा तेजी से फैल गई है। दरअसल, सूर्या ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस के बीच खलबली मच गई है।

इंस्टाग्राम से हटाए MI के पोस्ट, हार्दिक को भी किया अनफॉलो

8 जून की सुबह यह मामला तब सुर्खियों में आया जब फैंस ने नोटिस किया कि सूर्या के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मुंबई इंडियंस से जुड़े लगभग सभी पोस्ट गायब हैं।

जब फैंस ने उनकी फॉलोइंग लिस्ट चेक की, तो पाया कि सूर्या अब न तो मुंबई इंडियंस को फॉलो कर रहे हैं और न ही टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को। उनके पूरे अकाउंट पर मुंबई इंडियंस से जुड़ी सिर्फ एक पुरानी तस्वीर बची है, जिसमें वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या और मुंबई इंडियंस के रास्ते अब अलग होने वाले हैं।

MUSKAN DIXIT (10)

मुंबई इंडियंस के लिए रहा है शानदार सफर

सूर्यकुमार यादव साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का साथ छोड़कर दूसरी बार मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने टीम को 2019 और 2020 में आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4,020 रन बनाए हैं। वह MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम टीम के लिए 2 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं।

आईपीएल 2026 में फीका रहा प्रदर्शन

हालांकि, हालिया बीता सीजन (IPL 2026) सूर्या के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। मुंबई इंडियंस ने सीजन शुरू होने से पहले उन्हें 16.35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में रिटेन किया था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। सूर्या ने इस सीजन के 13 मैचों में महज 20.76 की औसत से सिर्फ 270 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन रहा। पूरे सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले।

टीम इंडिया से भी लग चुका है झटका

सूर्या के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मार्च 2026 में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को बाद में तगड़ा झटका लगा। उन्हें न सिर्फ भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि उसके बाद हुई सीरीज से उन्हें पूरी तरह ड्रॉप (बाहर) कर दिया गया। अब आईपीएल टीम के साथ आई इस तल्खी ने उनके भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना
दिव्य श्रृंगार, हजारों की भीड़... प्रयागराज के बड़े हनुमान जी मंदिर में छठे मंगलवार को दिखा अद्भुत नजारा, जयकारों से गूंजा संगम तट
पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: शहर की सड़कें जाम के हवाले, पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दिखा अभ्यर्थियों का हुजूम
कौशांबी में हेड कांस्टेबल की मौत, बाथरूम में करंट लगने से हुआ हादसा, प्रतापगढ़ से कौशांबी हुआ था तबादला