Bareilly News: जंग का मैदान बनी बिशप मंडल की नुमाइश, लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

देर तक चलता रहा हाथााई-हंगामे का दौर, रोकती रहे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विशप मंडल नुमाइश के बाहर रविवार रात युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। गेट के बाहर करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे। तमाशबीनों भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

बरेली, अमृत विचार। विशप मंडल नुमाइश के बाहर रविवार रात युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। गेट के बाहर करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे। तमाशबीनों भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

झूला झूलने का था विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नुमाइश परिसर में झूला झूलने को लेकर कुछ युवतियों और दूसरे परिवार के युवक के बीच कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में विवाद मामूली था, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष नुमाइश गेट के बाहर आमने-सामने आ गए। तीन युवतियों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवती ने युवक का गला पकड़ लिया और मारपीट करने लगीं। 

जमकर हुई धक्का मुक्की
इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में युवतियों और युवक के बीच बहस और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी और मौके पर पुलिस पहुंची थी। कोई शिकायत प्राप्त होती है या जांच में कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Peddi Box Office : पांचवें दिन 315 करोड़ का आंकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
ICC Women's T20 Cup: हरमनप्रीत की सेना तैयार, लेकिन इन 4 टीमों से है कांटे की टक्कर; श्रीलंका बन सकती है 'छुपा रुस्तम'
बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना