Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन की राहुल गांधी को सलाह, अखिलेश पर भरोसा करना पड़ेगा महंगा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

इंडिया गठबंधन की बैठक में मुस्लिम नेताओं की गैरमौजूदगी पर खड़े किए सवाल

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम से मुसलमान गायब था। उन्होंने राहुल गांधी को भी सलाह देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम से मुसलमान गायब था। उन्होंने राहुल गांधी को भी सलाह देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

सांप्रदायिकता का मुद्दा भूला इंडिया गठबंधन
दरअसल दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की प्रेस कॉन्फ्रेंस चर्चा का विषय बनी है। जिस पर मौलाना शहाबुद्दीन ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने अपनी किसी बातचीत में इस शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया। सांप्रदायिकता का मुद्दा इंडिया गठबंधन भूल चुका है। जबकि आज भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। 

सपा के कारण तीन राज्यों में हारी कांग्रेस
मौलाना ने यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे सपा के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल में खड़े किए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस को नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनती।

अखिलेश यादव भरोसे के लायक नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान को इस पर विचार करना होगा, कि इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नहीं निभाया। मौलाना ने आगामी 2027  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राहुल गांधी को उनकी सलाह है कि अखिलेश यादव भरोसे के लायक व्यक्ति नहीं हैं। चुनाव के वक्त जब सीटों के बंटवारे की बारी आयेगी तो अखिलेश यादव अपना रंग बदलते नजर आयेंगे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना
दिव्य श्रृंगार, हजारों की भीड़... प्रयागराज के बड़े हनुमान जी मंदिर में छठे मंगलवार को दिखा अद्भुत नजारा, जयकारों से गूंजा संगम तट
पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: शहर की सड़कें जाम के हवाले, पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दिखा अभ्यर्थियों का हुजूम