बांदा में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा एक्शन, 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तैनात 27 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए हैं। मंगलवार को जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मरका थाने के अतिरिक्त निरीक्षक, चिल्ला थानाध्यक्ष, कालिंजर थाना क्षेत्र के एक उपनिरीक्षक और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में स्थित जौरही कस्बा प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया और साइबर क्राइम , पैलानी, नरैनी थानों में नए प्रभारी निरीक्षक के साथ ही मरका और चिल्ला थाने में नए थानाध्यक्ष तथा नरैनी थाना में एक अतिरिक्त निरीक्षक की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञप्ति में बताया गया कि भूरागढ़, सढ़ा , बांदा स्थित जेल व काशीराम कॉलोनी, करतल, जौरही पखरौली व बबेरू कस्बा स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी मैं नए चौकी प्रभारियों को तैनात कर गिरवां थाने में एक वरिष्ठ उप निरीक्षक और नरैनी व मटौंध में नए कस्बा प्रभारियों को तैनात कर पैलानी थाना में एक महिला उप निरीक्षक का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त किया गया है। 

ये भी पढ़ें  : 
विद्युत सप्लाई में देश के अग्रणी राज्य बना यूपी, भीषण गर्मी में बनाया बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड

संबंधित समाचार