Uttrakhand News: कैंची धाम जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी, सफर से पहले जान लें व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

15 जून के विशाल भंडारे को लेकर पुलिस व प्रशासन की समन्वय बैठक संपन्न

हल्द्वानी, अमृत विचार।  आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेला एवं विशाल भंडारे को लेकर सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने की।

बैठक में यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा संचालन, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधाओं, आपदा प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्णय लिया गया कि कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हल्द्वानी और काठगोदाम से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। 

दोनों शहरों में पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा संचालित होगी। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम मोनिका, सीओ अमित कुमार, टीटीओ आरटीओ पवन कुमार, एईएन यूटीसी संजय कुमार पंत, यूटीसी गणेश चंद्र पंत, कोतवाल काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, टीआई भूपेश पांडे, आरपीएफ काठगोदाम तरुण वर्मा आदि थे।

संबंधित समाचार