Rampur News: सात किलो सोने और 1.50 किलो चांदी के गहनों के साथ दो महिला समेत तीन नेपाली गिरफ्तार
बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को करीब 12 करोड़ रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के गहनों के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तराखंड से लौटते हुए दबोचा है, इन आरोपियों के खिलाफ 7 जून को तेलंगाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने खुलासा करते हुए करवाई की जानकारी दी ।
रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को करीब 12 करोड़ रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के गहनों के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तराखंड से लौटते हुए दबोचा है, इन आरोपियों के खिलाफ 7 जून को तेलंगाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने खुलासा करते हुए करवाई की जानकारी दी ।
12 करोड़ कीमत का सोना बरामद
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बिलासपुर पुलिस व एसओजी टीम रामपुर और साईराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के डिबडिबा नएओवरब्रिज से दो महिला कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन नेपाल, विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली नेपाल और एक व्यक्ति कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली नेपाल को करीब 12 करोड़ की कीमत के 7 किग्रा. सोना और 1 किलो 50 ग्राम चांदी के गहनों के साथ दबोचा है। 7 जून 2026 को थाना गची बाऊली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के चलते तेलंगाना पुलिस मामले में सक्रिय थी और बिलासपुर और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीनों को धर दबोचा है।
सोने के ये गहने हुए बरामद
बरामद किए सामान में 26 कड़े सोने के, 24 चूड़ियां सोने की , एक कड़ा अष्ट धातु जैसा, एक कड़े के 2 टुकड़े सोने के, 6 बिस्कुट सोने के 100 ग्राम के, 1 बिस्कुट कटा हुआ सोने, 2 बिस्कुट 50 ग्राम के सोने के , 2 सिक्के 10 ग्राम सोने के , 1 सिक्का 8 ग्राम सोने का, एक हार सोने का जामुनी नग लगा हुआ, एक हार सोने का जामुनी नग फूल नुमा , एक हार सोने का जिसमे लक्ष्मी की मूर्ति व नीले रंग के नग लगे हैं, एक हार सोने का, एक मोतीयों का हार जिसमें सोने के पैडेट में हरे रंग के चौकोर नग लगे है , एक हार सोने का जिसमें तीन नीले नग व मोती लगे है । तीन चांदी के टाप्स, दो मोबाइल फोन, 2 साड़ी में लगाने वाली चांदी के पिन, चांदी की सीता राम की मूर्ति, 1 कमर की चांदी की चैन, 2 पायल चांदी की बच्चे की, 2 पायल चांदी की, 1 नैकलेस चांदी का , 1 चांदी की सिन्दूर बोतल, 2 चांदी की प्लेट 100-100 ग्राम की, 1 साड़ी में लगाने वाली पिन चांदी की, 1 चांदी का बड़ा सिक्का प्लास्टिक के डिब्बे में, 2 ब्रेसलेट चांदी के , 1 सफेद धातु का चैन व 33170 रुपये नगद जिसमे नोट, 2 हेयर पिन, 1 सिन्दूर की डिब्बी गोल्ड की , 1 सफेद धातु की पतली एक चैन, 1 अण्डाकार स्टोन जिसके चारो तरफ सोना लगा है , 1 बाजू बंद सोने का , 1 ब्रैसलेट सोने का, 3 पैण्डेट 10 कानो के टाप्स सोने के ढक्कन सहित , 4 पायल सोने व चांदी की मिक्स लड़ी वाली जिसमें 10 लड़ी है , एक कमर टीका चांदी का जिसमें तीन नग लगे है । 8 हार सोने के व 40 माला सोने की , 1 हार सोने का जिसमें गणेश जी की मूर्ति लगी है, 1 हार सोने का जिसमे 3 लड़ी पिंक कलर , 1 कमल का फूल बना हार 2 लड़ी वाला सोने का, 1 ग्रे कलर के मोतीयों का हार जिसमें एक पेंडेट सोने व डायमण्ड का 3 लड़ी वाला, 1 मोती की माला जिसमें लॉक मोती लगा सील ,1 स्फटिक माला चार लड़ी वाली हरे रंग की 1 स्फटिक माला एक बैंगनी रंग की माला पांच लड़ी वाली, 11 अंगूठी सोने की , 1 अंगूठी डायमण्ड की, 156 पीस कान के ईयर रिंगस, 10 पीस कान के लाक, 1 हार सोने 2 लड़ी वाला जिसमें नीले व सफेद स्फटिक तथा 2 कान के इसी माल के मेचिंग के , 1 गले का हार जिसमे सफेद धातु में हीरे जड़े हुए 2 मंगल सूत्र सोने के जिनमे एक 1 लड़ी का तथा एक 2 लड़ी का , एक माला सफेद धातु व सोने की मिक्स की व 33170 रूपये नगद बरामद किए हैं।
इन पुलिस वालों बहाया पसीना
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली बिलासपुर निरीक्षक जीत सिंह, निरीक्षक पी. नरेश थाना गचीबाऊली साईराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना, उप निरीक्षक दीपक मलिक प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक योगेश कुमार, योगेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक केशू शर्मा कोतवाली बिलासपुर, हेड कांस्टेबल प्रशांत गिल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हरिओम, नवनीत कुमार व हेड कांस्टेबल मोक्षेन्द्र कुमार एसओजी टीम रामपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
