Bhupesh Kanaujia - Amrit Vichar

हल्द्वानी: आईटीआई गैंग के गुर्गों ने फोड़े सिर, एक को 4 दूसरे को लगे 40 टांके
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कुछ सालों से ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद आईटीआई गैंग के गुर्गे काबू में नहीं आ रहे। इन्होंने एक बार फिर तीन युवकों पर हमला किया। बुरी तरह पीटकर दो युवकों का सिर फोड़ दिया। जिसमें एक सिर पर चार और दूसरे सिर पर 30 टांके लगाने पड़े। मामले में कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजा घटना 25 नवंबर को बताई जा रही है। गैंग के गुर्गों के शिकार शैलेंद्र बिष्ट और करन बिष्ट ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के संग फूलचौड़ स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। रात को खाना खाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे।

तभी कार सवार युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। शैलेंद्र और करन के सिर पर गंभीर चोट लगी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में शैलेंद्र के सिर पर 30 टांके व करन के सिर पर 4 टांके लगे। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक आईटीआई गैंग के गुर्गे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी में दहेज और फिजूलखर्ची के खिलाफ मिसाल कायम, शरीयत के मुताबिक सादा निकाह

हल्द्वानी में दहेज और फिजूलखर्ची के खिलाफ मिसाल कायम, शरीयत के मुताबिक सादा निकाह
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में एक ऐसे निकाह की मिसाल पेश की गई, जो न केवल शरीयत और सुन्नत के मुताबिक था, बल्कि समाज में फैल रही दहेज की कुप्रथा और बारातियों के लाव-लश्कर की परंपरा को भी नकारता है। हल्द्वानी के लाइन नंबर 8 निवासी फहीम अंसारी ने ग्राम मलसी, रुद्रपुर के मुहम्मद यूनुस की बेटी हसीन बानो से एक सादा और शरीयत के अनुसार निकाह किया। यह निकाह समाज में व्याप्त अनावश्यक रीति-रिवाजों और फिजूलखर्ची के खिलाफ एक सशक्त कदम साबित हुआ।

निकाह की प्रक्रिया को शहर के काजी, अल्लामा आजम कादरी, इमाम जामा मस्जिद हल्द्वानी ने संपन्न किया। इस अवसर पर अल्लामा आजम कादरी ने एक तकरीर की, जिसमें उन्होंने निकाह के नाम पर प्रचलित गैर-इस्लामी परंपराओं, खासकर दहेज और महंगे बारातियों को लाने की परंपरा का विरोध किया। उन्होंने निकाह को सरल बनाने और इसे सुन्नत ए रसूल के अनुसार करने की अपील की, साथ ही इस्लामिक समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची और अनावश्यक रीति-रिवाजों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

फहीम अंसारी के बड़े भाई जहीर अंसारी ने कहा कि यह पहल समाज में दहेज के बोझ को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, "दहेज की वजह से कई गरीब परिवारों की बेटियां घरों में बैठी रहती हैं। यह कदम समाज में बदलाव लाने में मदद करेगा।" वहीं, फहीम अंसारी के अन्य भाई फरीद ए रिज़वी ने दहेज को भारतीय समाज की एक परंपरा बताते हुए कहा कि इसे ख़त्म करने की जरूरत है। उनका मानना था कि इस्लाम में दहेज की कोई जगह नहीं है, और न ही ख़ुल्फ़ा राशिदीन के समय में ऐसा कोई रिवाज था।

फहीम अंसारी के इस सादा निकाह की हर तरफ सराहना हो रही है। इसके साथ ही, वलीमा भी सुन्नत ए रसूल के तरीके से संपन्न किया गया, जिसमें मदरसों के छात्रों और गरीबों को तवज्जो दी गई। इस प्रकार, इस निकाह की परंपरा और वैवाहिक रस्मों में बदलाव की यह मिसाल समाज में व्याप्त दहेज और अनावश्यक खर्चों से मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक कदम बनकर उभरी है।

यह पहल समाज में एक बड़ा बदलाव लाने की ओर इशारा करती है, और यह निश्चित रूप से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: शादी से लौट रही सिपाही की मां को कार ने कुचला

हल्द्वानी: शादी से लौट रही सिपाही की मां को कार ने कुचला
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी से लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की वृद्ध मां को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मुखानी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नैनीताल एसओजी टीम में तैनात सिपाही अरविंद सिंह परिवार के साथ लामाचौड़ चारधाम मंदिर के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार को अरविंद की मां देवकी देवी (62 वर्ष) एक शादी में शामिल होने गईं थी। शाम करीब पौने 6 बजे वह शादी से घर लौट रही थी। लामाचौड़ में सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी पर सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता आदि ने मोर्चरी पहुंचकर दुख व्यक्त किया। मुखानी थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: एनएचएआई ने अंडरपास के लिए मांगी 10 एकड़ और जमीन

रुद्रपुर: एनएचएआई ने अंडरपास के लिए मांगी 10 एकड़ और जमीन
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की बैठक में कहा कि एयरपोर्ट आथॉरिटी को उत्तराखंड सरकार ने 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है। निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट भूमि पर कब्जा लेकर अपने सर्वे व निर्माण के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करें। वहीं एनएचएआई ने जिलाधिकारी से भविष्य में यातायाता  व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य गेट से पहले एक अंडरपास बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन की मांग की है।

गुरुवार को बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट आथॉरिटी को 524.78 एकड़ भूमि का जिला प्रशासन व पंतनगर एयरपोर्ट आथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कॉर्डिनेट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। टीडीसी की भूमि जो एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रही है उसमें भवन, कार्यालय आदि के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर और पंतनगर विश्वविद्यालय के भी भवन, शोध संस्थान, कार्यालय आदि जद में आ रहे हैं उनका भी चिन्हीकरण पूर्व में ही कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्ग विस्थापन के लिए 103 एकड़ भूमि चिन्हित कर कब्जा दे दिया गया है व सड़क का सर्वे डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये थे।

वहीं परियोजना निदेशक एनएचएआई विकास मित्तल ने सर्वे डीपीआर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी को बताया कि भविष्य में यातायाता व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य गेट से पहले एक अंडरपास बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को कुल 113 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। 103 एकड़ पूर्व में ही मिल गयी है, 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्कता है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी, लेकिन इससे पूर्व एयरपोर्ट निदेशक व सहायक निदेशक फार्म से समन्वय करते हुए भौतिक निरीक्षण व सर्वे कर लें।

यह लोग रहे मौजूद

उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी मोनिका डेम्बला, प्रबंधक एनएचएआई मीनू, सहायक निदेशक फार्म पंतनगर डॉ.अजय प्रभाकर, टीडीसी से दीपक पांडे आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: तमंचे धारी युवकों ने किया हमला, मंगलसूत्र भी लूटा

रुद्रपुर: तमंचे धारी युवकों ने किया हमला, मंगलसूत्र भी लूटा
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रंपुरा बस्ती में तमंचा धारी युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया, जबकि महिला का मंगलसूत्र भी लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती निवासी राम प्रकाश ने बताया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप था कि पड़ोसी विजय हरी, लक्ष्मण सिंह, दिलीप कुमार, लक्ष्मी देवी, तुषार, भोले, सोनू, सोनू कुमार उससे रंजिश रखते हैं। आरोप था कि 22 नवंबर की शाम 8 बजे उसकी बेटी निशा बाजार से लौट रही थी कि लक्ष्मण, शिब्बु, विनोद, हैप्पी व दिलीप कुमार निवासी वार्ड-19 ने घेर लिया और स्कूटी से गिराकर हाथापाई कर चोटिल कर दिया।

जब पुलिस को सूचना दी तो 25 नवंबर की रात्रि 8 बजे फिर नामजद सभी आरोपी तमंचे लेकर आये और लोहे की राड व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे लहराकर दहशत का माहौल भी पैदा कर दिया। आरोप था कि जाते-जाते आरोपी नेहा का मंगलसूत्र भी लूट कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। लगातार दो बार हमला होने के बाद परिवार भयभीत है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: कुत्ते की जान बचाई तो खुद की जान पड़ी आफत में

रुद्रपुर: कुत्ते की जान बचाई तो खुद की जान पड़ी आफत में
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रंपुरा बस्ती में एक कुत्ते की जान बचाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप था कि रंजिशन आरोपी युवक ने पथराव कर व्यक्ति का पैर ही तोड़ दिया। घायल ने उपचार कराने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-23 जगदीश चंद्र ने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी विनोद लाल मोहल्ले के कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था। मानो उसका मकसद कुत्ते की जान लेना था। जब पड़ोसी व उसने बीच बचाव किया तो आरोपी रंजिश रखने लगे और आए दिन अभद्रता करने लगा। आरोप था कि जब पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी व उसकी मां से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

आरोप था कि एक अक्टूबर की रात्रि 11 बजे आरोपी घर पर आया पथराव शुरू कर दिया। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो हमलावर फरार हो गया। ईंट और पत्थर की बौछार के दौरान एक ईंट उसके पैर पर लगी। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद रंपुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता द्वारा एसएसपी को शिकायती पत्र देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: दिसंबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण पर अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी की उम्मीद

देहरादून: दिसंबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण पर अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी की उम्मीद
देहरादून, अमृत विचार। राजधानी में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग आगामी चुनावों के लिए अपनी अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिसंबर माह के अंत में नगर निकाय चुनाव कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया में सबसे अहम कदम ओबीसी आरक्षण पर आधारित अध्यादेश का पारित होना है, जिसे राज्य शासन ने राजभवन भेजा है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह राजभवन से ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी मिल सकती है। मंजूरी के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय लिया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति भी प्राप्त करनी होगी।

नियमावली के बाद जिलाधिकारियों के स्तर पर आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास अधिसूचना जारी हो सकती है, जिससे नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ होगा।

इस बीच, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि दिसंबर के अंत तक चुनाव की तिथियां घोषित की जा सकें।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: मनचलों की तरह पीछे पड़ा गैंगेस्टर, सहमी नर्स ने छोड़ी नौकरी

हल्द्वानी: मनचलों की तरह पीछे पड़ा गैंगेस्टर, सहमी नर्स ने छोड़ी नौकरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर मनचलों की तरह नर्स के पीछे पड़ गया है। न सिर्फ नर्स बल्कि उसके परिवार को भी आरोपी धमका रहा है। नर्स में इतनी दहशत बैठ गई है कि उसने अस्पताल जाना छोड़ दिया है। मामले में पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

कमलुवागांजा निवासी पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपराधी किस्म का है और खुद को गैंगस्टर बताता है। आरोपी पहले उसे व उसकी पत्नी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर रहा था। अब घर में आकर धमका रहा है।

शिकायतकर्ता की पत्नी एक अस्पताल में काम करती है और आरोपी से इस कदर डर चुकी है कि उसने अस्पताल जाना छोड़ दिया है। बुधवार को दंपति टेंपो से बाजार जा रहे थे। तभी मनचला आ गया और टेंपो के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। उसने मोबाइल छिनने की कोशिश की और फिर धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: चार जगह लगेंगे एएनपीआर कैमरा, पल भर में कटेगा चालान

हल्द्वानी: चार जगह लगेंगे एएनपीआर कैमरा, पल भर में कटेगा चालान
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरा लगाए जा रहे हैं। हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षत्रों में चार जगह कैमरे लगाए जाएंगे। एएनपीआर कैमरे की खासियत होती है कि कैमरे से वाहन चालक का चालान कट जाता है और उसकी सूचना फोन पर आ जाती है।

शहर और आसपास यातायात व्यवस्था को और भी चौकस बनाने के लिए एएनपीआर कैमरा लगाए जा रहे हैं। रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास, बरेली रोड पर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में, कालाढूंगी रोड पर लामाचौड़ फॉरेस्ट चौकी के अलावा नयागांव में कैमरे लगाए जाएंगे। रामनगर में आमडंडा में भी एएनपीआर कैमरा लगेगा।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये कैमरे कम रोशनी या खराब मौसम में भी वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर सकते हैं। वाहन की छवि की फोटो खींच सकते हैं। कैमरों का सॉफ्टवेयर, लाइसेंस प्लेट पर लिखे नंबर की पहचान करता है। यदि वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो कैमरे के अंदर मौजूद सॉफ्टवेयर इसकी पहचान करके उसका चालान कर देता है।

मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से वाहन स्वामी के पास मैसेज आ जाता है। तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन लोगों को बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट कार चलाने आदि पर कार्रवाई करने में यह कैमरा बहुत ही कारगर साबित होता है। एएनपीआर कैमरा से पल भर में ही चालान कट जाएगा। संभागीय परिवहन कार्यायल के आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह ने बताया कि कैमरा लगाने के लिए जगह चिन्हित हो गईं हैं और साथ ही जगह के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। परिवहन विभाग ऊर्जा निगम कार्यालय को एएनपीआर कैमरा में बिजली संयोजन करने के लिए आवेदन कर रहा है। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

अभी मैदानी जिलों में लगाए जा रहे कैमरे
एएनपीआर कैमरा लगाए जाने के लिए उत्तराखंड में अभी मैदानी जिलों को चिन्हित किया गया है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिहं नगर जिलों मे कैमरा लगाए जा रहे हैं। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार उत्तराखंड के इन चार जिलों में 21 जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगेंगे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: शादी में जा रहे युवक को सड़क पर खींचता ले गया टेंपो ट्रैवलर

हल्द्वानी: शादी में जा रहे युवक को सड़क पर खींचता ले गया टेंपो ट्रैवलर
हल्द्वानी, अमृत विचार। मोटर साइकिल पर सवार मामा के साथ शादी में जा रहा भांजा हादसे का शिकार हो गया। पीछे से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी और करीब 40 मीटर तक भांजे को सड़क पर खींचता ले गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैवलर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक पर पीछे बैठा मामा बाल-बाल बच गया।

मूलरूप से विष्णुपुरी कालोनी टनकपुर रोड निवासी दिवाकर भट्ट उर्फ दीपांश (22) पुत्र हीरा बल्लभ भट्ट, बीचपुर परगाईं चोरगलिया में अपनी नानी के घर पर रहता था। वह बीए का छात्र था और नानी के घर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। दिवाकर के मामा ने बताया कि बीते मंगलवार को गांव में एक शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने भांजे दिवाकर के साथ निकले थे। बाइक संख्या यूके 08 एएम 7788 दिवाकर चला रहा था। दोनों अभी चोरगलिया बाजार के पास टूटी चक्की मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी मामा ने देखा कि पीछे से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 04 पीए 1968 लगातार हार्न देते हुए अनियंत्रित तरीके से आ रहा था।

इससे पहले ही वह कुछ समझ पाते ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से मामा उछल कर दूर जा गिरे, जबकि भांजा ट्रैवलर के आगे गया। ट्रैवलर के बोनट से फंसे दिवाकर को ट्रैवलर चालक करीब 40 मीटर तक खींचता ले गया। चालक ने ट्रैवलर को रोका और चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया।

आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। दिवाकर के पिता एक स्कूल में शिक्षक हैं और घर में उसका एक छोटा भाई व मां है। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: सात साल बाद रिश्वतखोर लेखपाल को तीन साल का कारावास

हल्द्वानी: सात साल बाद रिश्वतखोर लेखपाल को तीन साल का कारावास
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमीनी अभिलेख में फसल दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले लेखपाल संतोष कुमार श्रीवास्तव को न्यायालय ने 3 साल कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। विजिलेंस ने आरोपी को वर्ष 2017 में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक जयंतनगर शक्तिफार्म सितारगंज ऊधमसिंहनगर निवासी शंकर विश्वास पुत्र संजय विश्वास ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में 27 नवंबर 2017 को शिकायत की थी। कहा था कि उसकी दादी की मृत्यु के बाद खतौनी से दादी का नाम काटकर तीन एकड़ जमीन को तीन भाइयों के नाम दर्ज करने और उक्त जमीन में फसल दर्ज कराने सम्बन्धी कार्य कराना था। इसके लिए वह सर्वे लेखपाल संतोष के पास पहुंचे।

संतोष ने इसके एवज में ढाई हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत पर विजिलेंस के निरीक्षक प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठित की गई, जिसने 28 नवंबर को लेखपाल संतोष को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। संतोष के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।

न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नीलम रात्रा की अदालत ने 26 नवंबर को संतोष कुमार श्रीवास्वत को कुसूरवार ठहराते हुए तीन वर्ष के कठिन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही कहा, जुर्माना अदा न करने पर संतोष को छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत

हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कॉपी-किताब के बड़े कारोबारी के चोरी की बड़ी घटना हुई। घटना को कारोबारी की नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम पहुंचाया। घटना से ठीक पहली रात नौकरानी ने घर में अकेले कारोबारी व उनकी पत्नी को सूप में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।

इस नौकरानी को कुछ समय पहले ही कारोबारी की बेटी ने ऑनलाइन के माध्यम से नौकरी पर रखा था। घटना की खुलासा तब हुआ, जब सुबह गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल कॉपी-किताबों का कोराबार करते हैं। वह यहां अपनी पत्नी मिनाक्षी, बेटा व बहू के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीती 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है और वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए बाली गया है। घर में दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले थे और काम करने के लिए एक नौकरानी थी, जिसे 24 नवंबर को कारोबारी की बहन ने ऑनलाइन साइट के जरिये नौकरी पर रखा था।

पहरे के लिए घर के बाहर एक गार्ड भी रहता है। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात करीब साढ़े 8 बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। एक कमरे में लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में और भी गहने थे, लेकिन शातिर यहां का लॉकर तोड़ नहीं पाए।

जिसके बाद तीनों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड अंदर पहुंचा तो कारोबारी और उनकी पत्नी को बेहोश देख अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेपालन है नौकरानी, नहीं कराया पुलिस सत्यापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जो नौकरानी दीपक के घर काम करने आई थी वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले अन्य दो युवक कौन थे। पता यह भी लगा है कि 24 नवंबर से घर में काम कर रही नौकरानी का दीपक ने पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पूरी संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपालन नौकरानी बड़े आराम से नेपाल फरार हो सकती है।

दो पहिया वाहन से भागे चोर, लोकेशन बस अड्डे पर मिली
घटना के बाद नौकरानी और उसके साथी भागकर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचे। नौकरानी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोडवेज स्टेशन पर मिली है। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि नौकरानी व उसके साथी रोडवेज बस से भाग सकते हैं। इधर, घर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि उसने चोरों को दो पहिया वाहन से भागते देखा था। संभावना जताई है कि यदि ऐसा है तो हो सकता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी घटना में सहयोग किया हो।

नौकर बनाकर घर भेजे जा रहे चोर, भेजने वालों के नंबर बंद

डिजिटलीकरण के दौरान में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता घातक साबित हो रही है। प्लंबर से लेकर नौकर और कार से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाले भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े घरों में नौकर-नौकरियां उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की इंटरनेट पर भरमार हैं, जिनकी आड़ में चोरों ने चोरी का नया तरीका इजात कर लिया है और इसका ताजा उदाहरण दीपक अग्रवाल के घर हुई चोरी है।

दीपक अग्रवाल की बेटी दिल्ली में रहती है। घर में काम करने के लिए जब नौकरानी की जरूरत हुई तो दीपक ने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने नौकरानी के लिए इंटरनेट खंगालना शुरू किया तो उनके पास कई कंपनियों से फोन आने लगे। ऐसा ही एक फोन करने वाले ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और उन्हें भरोसेमंद नौकरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जालसाज ने दीपक की बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उन्हें भी भरोसा हो गया और 24 नवंबर से नौकरानी काम करने पहुंच गई।

चोरी की घटना के बाद जब दीपक की बेटी उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने नौकरानी भजी थी तो पता लगा कि वह सारे नंबर बंद हैं। पुलिस को शक है कि यह चोरों का पूरा गिरोह है, जो ऑनलाइन नौकर या नौकरानी उपलब्ध कराने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

खाने-पीने, आने-जाने सब का समय, सब जानती थी नौकरानी
नेपालन नौकरानी को दीपक के घर आए भले ही दो दिन हुए हों, लेकिन इतने ही समय में उसने हर किसी के आने-जाने, खाने-पीने का समय पता कर लिया था। घटना की रात गार्ड को एक शादी में जाना था और वह देर से ड्यूटी पर आएगा, यह बात भी नौकरानी को पता थी। हालांकि गार्ड अगर थोड़ा और देर से पहुंचता तो आरोपी घर में दूसरी तिजोरी भी तोड़ डालते, लेकिन तभी गार्ड पहुंच गया और आरोपियों को भागना पड़ा। अमूमन गार्ड रोजना 10 बजे आता है, लेकिन शादी की वजह से मंगलवार को वह साढ़े 10 बजे पहुंचा। जब वह पहुंचा तो देखा दो पहिया से दो लोग घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार