Bhawna - Amrit Vichar

2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी आकांक्षा शर्मा, दर्शकों को देखने मिलेगी अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा
मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा इस वर्ष धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जब अकांक्षा शर्मा चार बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत करेंगी। उनकी पहली फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ है, जिसमें वे अमन इंद्र कुमार के साथ नजर आएंगी। इस भावनात्मक एंटरटेनर का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, और यह दोस्ती एवं रिश्तों की गहराई को उजागर करेगा। इस फिल्म के ज़रिए अकांक्षा के अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दर्शकों को देखने मिलेगी।

इसके बाद अकांक्षा ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी वीर’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली जैसे अनुभवी कलाकार होंगे। वीरता और बलिदान की इस गाथा में अकांक्षा का किरदार एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में दिखाई देगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। अकांक्षा की फिल्मी यात्रा यहीं नहीं रुकती। वे एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन भी मिलाप जावेरी कर रहे हैं और जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी।

इसके अलावा, वह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम करेंगी, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे और स्क्रिप्ट मिलाप जावेरी ने लिखी है,जिसकी झलक मिलाप ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए दी थी। खूबसूरती, टैलेंट और दमदार फिल्मों की लाइनअप के साथ, अकांक्षा शर्मा भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई सितारा बनने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों में खुद को साबित करती हुई अकांक्षा का 2025 डेब्यू, निश्चित रूप से दर्शकों पर एक गहरा असर छोड़ेगा।

ये भी पढ़ें : Thug Life : ऑस्कर विजेता A. R. Rahman ने बताया- फिल्म 'ठग लाइफ' में आज की ध्वनि गुणवत्ता है, 'नायकन' का जादू भी

बिजनौर : प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, हाथ में तमंचा लेकर सरेंडर करने थाने पहुंचा प्रेमी
बिजनौर। प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी ने घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी, जिससे आहत होकर प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया है।

गांव करौंदा चौधर निवासी सुशील त्यागी का पुत्र सिवान त्यागी गांव की ही वेद प्रकाश शर्मा की पुत्री निशु के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था। जानकारी के मुताबिक पढ़ने के दौरान से ही दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई थी। ग्रामीणों के मुताबिक हाल ही में परिजन निशु की शादी कहीं और कर रहे थे, जिसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही थी।

रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे निशु अपने घर से कोतवाली देहात खरीदारी करने जा रही थी, जब वह पास के गांव बढ़ापुर में पहुंची तो शादी से नाराज सिवान त्यागी ने प्रेमिका निशु को पीछे से आकर गोली मार दी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निशु को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सिवान त्यागी भी हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई और का नगीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस घटना से निशु की शादी की तैयारी धरी रह गई और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि दोनों का पढ़ने के समय से प्रेम प्रसंग था और युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने थाने में उपस्थित होकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : सड़क पर लड़खड़ाता दिखा नशे में धुत सिपाही, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला...VIDEO वायरल

IPL 2025 : आवेश खान ने कहा-यॉर्कर फेंकना जारी रखूंगा, क्योंकि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ गेंद है
जयपुर। लखनऊ सुपर जायंट्स की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स पर दो रन की रोमांचक जीत में डेथ ओवरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा कि वह यॉर्कर पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे, जो मुश्किल परिस्थितियों में उनका मुख्य हथियार है। आवेश ने 18वें और 20वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: पांच और छह रन दिए, जिससे लखनऊ शनिवार रात को खेले गए मैच में आखिरी तीन ओवरों में 25 रन का बचाव करने में सफल रहा।

आवेश ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं यॉर्कर फेंकना जारी रखने की कोशिश करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि यॉर्कर मेरी सबसे अच्छी गेंद है। मैं हमेशा किसी भी स्थिति में यॉर्कर फेंकने की कोशिश करता हूं। आईपीएल में खुद पर भरोसा रखना महत्वपूर्ण होता है। आवेश ने कहा कि वह किसी तरह से दबाव में नहीं थे क्योंकि जब वह 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो रॉयल्स जीत की ओर बढ़ रहा था और उसके आठ विकेट बचे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा अपनी रणनीति पर अमल करने की कोशिश करता हूं। जब भी मैं गेंदबाजी के लिए आता हूं तो किसी तरह के दबाव में नहीं रहता हूं। मैं जो भी गेंद करता हूं उस पर पूरा भरोसा रखता हूं।

आवेश ने कहा, आईपीएल में बड़े स्कोर बन रहे हैं और गेंदबाज काफी रन दे रहे हैं। पहले ओवर में मैंने भी 13 रन दिए लेकिन मैं हमेशा परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करता हूं और अपनी रणनीति को सही तरह से लागू करने पर ध्यान देता हूं। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि 18वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के आउट होने से लखनऊ को काफी फायदा मिला क्योंकि इससे डेथ ओवरों में दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे। उन्होंने कहा, अगर कोई नया बल्लेबाज आता है, तो उसके लिए यह इतना आसान नहीं होता है। नए बल्लेबाज के लिए, किसी भी स्थिति में आना मुश्किल होता है, खासकर जब गेंद थोड़ी नीचे रह रही हो। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज ने कहा कि जब डेविड मिलर ने शुभम दुबे का कैच छोड़ा तो वह थोड़ा तनाव में थे। दुबे ने दो रन लिए जबकि रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे।

आवेश ने कहा, जैसे ही गेंद हवा में गई तो मैं सोच रहा था कि मिलर इसे पकड़ लेंगे। वह पूरी तरह से गेंद के नीचे थे। लेकिन जब कैच छूट गया तो मैं थोड़ा निराश हो गया। लेकिन मुझे आखिरी गेंद पर चार रन बचाने का भरोसा था। आवेश ने कहा कि वह रोमांचक जीत का जश्न नहीं मना सके क्योंकि दुबे का शॉट फील्डर के पास जाने से पहले उनके टखने पर लगा था। उन्होंने कहा, मुझे जश्न मनाने का मौका भी नहीं मिला। शुरू में मुझे लगा कि गेंद मेरी हड्डी पर लगी है। मैं आसमान की तरफ देख रहा था और मुझे अपनी आंखें बंद करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें : ISSF World Cup : अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूके

Thug Life : ऑस्कर विजेता A. R. Rahman ने बताया- फिल्म 'ठग लाइफ' में आज की ध्वनि गुणवत्ता है, 'नायकन' का जादू भी
चेन्नई। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर.रहमान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' में आज की ध्वनि गुणवत्ता है और 'नायकन' का जादू भी है। मणिरत्नम ने कमल हासन को लेकर वर्ष 1987 में फिल्म नायकन बनाई थी।वहीं 37 साल बाद यह जोड़ी फिल्म 'ठग लाइफ' में काम कर रही है। दिग्गग संगीतकार ए.आर.रहमान ने फिल्म ठग लाइफ का संगीत तैयार किया है।फिल्म ठग लाइफ का पहला गाना जिंगुचा हाल हीं में रिलीज हुआ है।

जिंगुचा के भव्य अनावरण के अवसर पर रहमान ने कमल हासन और मणिरत्नम के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। रहमान ने कहा,एक दिन कमल हसन ने मुझे फोन किया और कहा, 'मुझे तुम्हारी पूरी तरह से फॉर्म में रहने की जरूरत है।' और मुझे समझ में आ गया कि वह अपनी फिल्म के लिए कितना काम कर रहे हैं।

इस दौरान कमल हासन ने तुरंत ही बीच में टोकते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि रहमान कभी पूरी तरह से फॉर्म में नहीं रहते, लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहता था कि हम सभी हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने की उनकी कोशिश में साथ हैं।मुझे लगता है कि कमल सर ने अपने करियर में हर संभव कोशिश की है। जब मैं ठग लाइफ के हर दृश्य के लिए संगीत बना रहा होता हूं, तो ऐसा लगता है कि वह मेरी ओर देख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मैं क्या करूंगा। बेशक, यह प्रतिष्ठित 'नायकन' के बाद मणिरत्नम और कमल के बीच एक पुनर्मिलन है, लेकिन यह 'नायकन' से बहुत अलग है, और इसलिए मुझे वह दबाव महसूस नहीं हुआ। फिल्म ठग लाफ काफी आगे की सोच वाली है, इसमें आज की ध्वनि गुणवत्ता है और फिर भी इसमें 'नायकन' का जादू है।

रहमान ने कहा, हर बार जब मैं किसी सीन के लिए संगीत तैयार करता था, तो ऐसा लगता था कि कमल जी मुझे अपने संगीत के साथ अपने प्रदर्शन को मिलाने की चुनौती दे रहे हैं।ठग लाइफ, मणिरत्नम और कमल हासन की पिछली फिल्म नायकन जैसी नहीं होगी।यह फिल्म उनके पुनर्मिलन को चिह्नित कर सकती है, लेकिन यह नायकन जैसी बिल्कुल नहीं होगी। वह फिल्म कमल जी, मणि रत्नम और इलैयाराजा के बीच एक क्लासिक सहयोग थी। श्री इलैयाराजा ने अद्भुत काम किया है।

शुरू में, जब मणिरत्म ने ठगलाइफ की कहानी सुनाई, तो मैंने सोचा कि मैं इसे भावनात्मक रखूंगा। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने इसे एक भावुक प्रेम गीत में बदल दिया, और यह विशेष बन गया। इसलिए मणि ने जो चुना वह सोने जैसा है। मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पिछले चार महीनों से अभी भी स्कोर कर रहा हूं, हर दिन मैं कुछ न कुछ करता हूं, इसे मणि सर को भेजता हूं और कहता हूं कि यह अच्छा है या नहीं।

गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है।

कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

ये भी पढे़ं : कमल हासन का सिनेमा के प्रति जूनून आज भी बरकरार, दिग्गज फिल्मकार मणिरत्नम ने तारीफ में पढ़े कसीदे

ISSF World Cup : अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूके
लीमा (पेरू)। पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता यहां आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे बाबुता (252.3) रोमांचक फाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के शेंग लिहाओ (252.4) से सिर्फ 0.1 अंक से हार गए। विश्व कप में 40 से अधिक पदक जीत चुके हंगरी के निशानेबाज इस्तवान पेनी ने 229.8 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

फाइनल में कई स्टार निशानेबाज पहुंचे थे जिनमें मौजूदा विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन, नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल शामिल थे। भारत के पास दो पदक जीतने का मौका था, लेकिन दुर्भाग्य से तकनीकी खराबी के कारण पाटिल को जूरी ने अपना 11वां शॉट नहीं लेने दिया। इस तरह से यह भारतीय निशानेबाज पहले एलिमिनेशन चरण में हारकर आठवें स्थान पर रहा। फाइनल में बाबुता और पाटिल दोनों ने समान 10.1 के साथ मजबूत शुरुआत की। पाटिल ने पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन इस बार भाग्य उनके साथ नहीं था और उन्हें फाइनल के शुरू बाहर होना पड़ा।

पाटिल के बाहर हो जाने के बावजूद बाबुता शांत रहे और उन्होंने 14वें शॉट के बाद पहली बार बढ़त ले ली। शेंग ने इसके बाद अच्छी वापसी की। बाबुता को एक समय 0.3 अंक की मामूली बढ़त हासिल थी लेकिन चीन के निशानेबाज में 10.9 अंक का निशाना साधकर बढ़त बना दी। बाबुता का अंतिम स्कोर 10.5 फिर से बढ़त हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था, क्योंकि शेंग ने 10.3 के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम पक्का कर दिया।

इससे पहले क्वालीफिकेशन में बाबुता ने पहली रिले में 631.9 का मजबूत स्कोर बनाया, जबकि शेंग ने 635.0 के साथ सहजता से शीर्ष स्थान हासिल किया। पाटिल ने दूसरी रिले में 632.0 का स्कोर बनाकर ग्रुप का नेतृत्व किया और कुल मिलाकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के हृदय हजारिका मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और 629.3 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें : एथलेटिक्स कोच रमेश नागपुरी डोपिंग मामले में निलंबित, सात खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज

रामपुर : शादी का झांसा देकर दलित युवती से बनाए शारीरिक संबंध, जांच शुरू
रामपुर,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मामला दो जातियों का देख पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने बताया कि गांव निवासी युवक से उसका तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां खिला दीं। जिससे उसका गर्भपात हो गया। युवक ने शादी करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह नीच जाति की है। उसने युवक पर दबाव बनाया तो वह धमकियां दे रहा है कि अगर उसका पीछा नहीं छोड़ा तो टुकड़े करके नदी में फेंक देगा। युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के प्रमाण स्वरूप उसने वीडियो और फोटो पुलिस को दिखाए।

आरोप लगाया कि युवक दूसरी जाति का है और उसे आए दिन जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर रहा है। उसने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि युवती के द्वारा युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस मामले की नाजुकता को भांपते हुए तत्काल जांच में जुट गई है। जांच के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर: बिलारी में टांडा के बिजली मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत

एथलेटिक्स कोच रमेश नागपुरी डोपिंग मामले में निलंबित, सात खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज
नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रमेश नागपुरी को डोपिंग में मिलीभगत के लिए निलंबित कर दिया है, जबकि सात एथलीट भी परीक्षणों से बचने के कारण निलंबित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए यह करारा झटका है क्योंकि इसके अलावा दो अन्य कोच करमवीर सिंह और राकेश को भी डोपिंग से जुड़े मामलों में निलंबित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग से जुड़े मामलों की जो नवीनतम सूची जारी की है उसमें सात एथलीट पारस सिंघल, पूजा रानी, ​​नालुबोथु शनमुगा श्रीनिवास, चेलिमी प्रतुशा, शुभम महरा, किरण और ज्योति भी शामिल हैं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। 19 वर्षीय सिंघल ने 2024 में खेलो इंडिया युवा खेलों में हरियाणा के लिए लड़कों की 2,000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता था। श्रीनिवास ने 2024 में फेडरेशन कप, राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप और राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप तीनों में 200 मीटर में रजत पदक जीता था। नागपुरी हैदराबाद में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में कार्यरत थे।

राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त नागपुरी को 2023 में जूनियर मुख्य कोच नियुक्त किया था। उन्हें 2021 के नाडा डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.9 के तहत निलंबित कर दिया गया है, जो किसी खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति द्वारा मिलीभगत या मिलीभगत का प्रयास करने से संबंधित है। इस अनुच्छेद के तहत ‘मदद करना, प्रोत्साहित करना, उकसाना, साजिश करना, छुपाना या किसी अन्य प्रकार की जानबूझकर की गई मिलीभगत या डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन से जुड़ी मिलीभगत का प्रयास, डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन का प्रयास या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अनुच्छेद 10.14.1 का उल्लंघन (शारीरिक या मनोवैज्ञानिक सहायता सहित)’ डोपिंग अपराध माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, नागपुरी ने कथित तौर पर दो एथलीटों को साइ के हैदराबाद केंद्र में नाडा के डोप संग्रह अधिकारियों से परीक्षण से बचने में मदद की थी। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद के अलावा 2024 पैरालिंपिक कांस्य विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन (400 मीटर) दीप्ति जीवनजी को प्रशिक्षित किया है। संपर्क करने पर नागपुरी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से भारतीय एथलेटिक्स की सेवा कर रहा हूं।’’

एएफआई अधिकारियों ने भी यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि यह नाडा से जुड़ा मामला है और उसे ही इससे निपटना है। यह पहली बार नहीं है कि किसी एथलेटिक्स कोच को डोपिंग से संबंधित अपराधों के लिए दंडित किया गया है। नवंबर 2022 में, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने अपने प्रशिक्षु कीर्ति भोइटे को प्रतिबंधित पदार्थ ड्रोस्तानोलोन का इंजेक्शन लगाने के लिए मुंबई स्थित एथलेटिक्स कोच मिकी मेनेजेस पर चार साल का प्रतिबंध और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। तब इस एथलीट पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

करमवीर को नागपुरी जैसे ही आरोप के लिए निलंबित कर दिया गया है, जबकि राकेश का अपराध अनुच्छेद 2.8 के तहत आता है, जो किसी भी खिलाड़ी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ रखने या या ऐसा प्रयास करने से जुड़ा है। निलंबित किए गए सात एथलीटों पर अनुच्छेद 2.3 के तहत आरोप लगाए गए थे, जो एक विधिवत अधिकृत व्यक्ति द्वारा अधिसूचना के बाद बिना किसी ठोस कारण के किसी खिलाड़ी के नमूना देने से बचने या उससे इनकार करने या नमूना देने में असफल रहने से संबंधित है।

ये भी पढ़ें : PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा-हमास ने आधे बंधकों को वापस करने के सौदे को किया खारिज

PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा-हमास ने आधे बंधकों को वापस करने के सौदे को किया खारिज
जेरूसलम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार शाम को कहा कि हमास ने युद्ध की समाप्ति और गाजा से इजरायली सैन्य वापसी की मांग करके गाजा में आधे बंधकों को वापस करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। नेतन्याहू ने एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयान में कहा, अगर हम अब हमास के हुक्म के आगे झुक जाते हैं, तो युद्ध की सभी महान उपलब्धियां ... गायब हो जाएंगी। बयान में इजरायली प्रधानमंत्री ने इस विचार को भी खारिज कर दिया कि इजरायल हमास को धोखा देकर सभी बंधकों को मुक्त कर सकता है और फिर युद्ध फिर से शुरू कर सकता है, उन्होंने तर्क दिया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस तरह के कदम को स्वीकार नहीं करेगा।

इससे पहले दिन में हमास की सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें गाजा में एक इजरायली बंधक को दिखाया गया था। चार मिनट के वीडियो में इजरायली बंधक एल्काना बोहबोट लैंडलाइन फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो अपने परिवार को उनकी रिहाई के लिए प्रयास जारी रखने के लिए कॉल कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग के अंत में उन्होंने कहा, “मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं मौत के लिए चिल्ला रहा हूं। कृपया, मेरे लिए यह करो। अल-क़स्साम ब्रिगेड ने बंधकों के संदर्भ में संदेश के साथ वीडियो का समापन किया, वे केवल एक क्षमता के साथ ही वापस आएंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था।

इजरायली मीडिया ने बताया कि वीडियो के जारी होने से तेल अवीव, यरुशलम, बीरशेबा और हाइफ़ा में प्रदर्शन शुरू हो गए, जहां हज़ारों लोगों ने सरकार से बिना देरी के बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस बीच गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान जारी है। इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि उसके बख्तरबंद बलों ने सप्ताहांत में दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा क्षेत्र में 40 से अधिक हमास आतंकवादियों को मार गिराया।

ये भी पढे़ं : अमेरिका में बड़ा हादसा: इलिनोइस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

कमल हासन का सिनेमा के प्रति जूनून आज भी बरकरार, दिग्गज फिल्मकार मणिरत्नम ने तारीफ में पढ़े कसीदे
चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज फिल्मकार मणिरत्नम का कहना है कि सिनेमा के प्रति कमल हासन का जूनून आज भी बरकरार है। मणिरत्नम ने कमल हासन को लेकर वर्ष 1987 में फिल्म नायकन बनाई थी। वहीं 37 साल बाद यह जोड़ी फिल्म 'ठग लाइफ' में काम कर रही है। कमल हासन ने 'ठग लाइफ' की कहानी मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म ठग लाइफ का पहला गाना जिंगुचा हाल हीं में रिलीज हुआ है।इस दौरान मणिरत्नम ने कमल हासन के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया।

मणिरत्नम ने कहा,कई सालों के बाद मुझे कमल हासन के साथ काम करने का मौका मिला। वे एक शानदार अभिनेता हैं, यह पुरी दुनिया जानती है। बल्कि सच तो यह है कि उन्हें सिनेमा से प्यार है। मैं उनकी इस बात की प्रशंसा करता हूँ कि वे मुख्यधारा के सिनेमा और प्रयोगात्मक सिनेमा के बीच किस तरह संतुलन बनाते हैं। उनमें मुख्यधारा के सिनेमा के बीच संतुलन बनाने और दूसरी तरफ की बाधाओं को तोड़ने की अनोखी प्रतिभा है।

मणिरत्नम ने कहा,कमल हासन जैसी क्षमता वाले अभिनेता का होना उनके लिए वास्तविक लाभ है, क्योंकि वह फिल्म निर्माता पर से '50 प्रतिशत बोझ' हटा देता है। वह बहुत सी चीजों का ख्याल रखते हैं। न केवल खुद का, बल्कि अपने आस-पास के लोगों का, अपने आस-पास के सभी अभिनेताओं का, इसलिए यह सब विश्वसनीय और बहुत वास्तविक लगता है... मुझे आश्चर्य इस बात पर हुआ कि उत्साह बिल्कुल भी नहीं बदला है। इसके लिए जुनून और खोज में कोई बदलाव नहीं आया है। यह अभी भी है। और वह आसान विकल्प के लिए तैयार नहीं हैं। हाल हीं में वे डबिंग के लिए ऑफ़िस आए। उन्होंने हमें बाहर बुलाया और अमेरिका में जो आवाज़ देखी, उसका वर्णन किया। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। शूटिंग के दौरान ऐसा हर दिन होता है।

गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है। कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

ये भी पढे़ं : "मैं माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि..." ब्राह्मणों पर टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अनुराग

JEE Main Result : जेईई मेंस के दूसरे चरण में भी में मुरादाबाद के आकाश रहे टॉपर
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेईई मेंस के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। टीडीआई सिटी निवासी और टैली एकेडमी के संचालक अभिनव अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल ने 99.978 परसेंटाइल हासिल करके दूसरे राउंड में भी जिले में पहला स्थान बरकरार रखा था। वहीं मोहम्मद फाहद ने 99.83 और आदित्य देशवाल ने 99.80 परसेंटाइल स्कोर करके दूसरे और तीसरे स्थान पर अपना जलवा कायम रखा। फाहद और आदित्य ने जेईई मेंस के पहले चक्र में भी क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा जनपद के करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेन 2025 के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। इसमें जिले के कई होनहारों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रामगंगा विहार के टीडीआई सिटी निवासी और टैली एकेडमी के संचालक सीए अभिनव अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल ने 99.978 परसेंटाइल पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 423 है। लाजपत नगर निवासी डॉ. मो. असद खान के बेटे मो. फाहद ने 99.83 परसेंटाइल हासिल किया।

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मो. फाहद ने बताया कि परीक्षा की तैयारी काफी लंबे समय से तैयारी कर रहा था। मो. फाहद की बड़ी बहन सारा एमबीबीएस कर रही हैं। वे उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित भी करती रहती हैं। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट निवासी आदित्य देशवाल ने 99.80 परसेंटाइल स्कोर किया है। रामपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रो. नागेंद्र पाल के बेटे आदित्य आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। आदित्य ने बताया कि पढ़ाई में मां सीमा काफी सहयोग करती हैं। आदित्य ने बताया कि वे रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ते हैं। मो. फाहद की ऑल इंडिया रैंक 2679 व आदित्य देशवाल की रैंक 3142 है।

जेईई मेंस में अच्छी रैंक लाना मेरा लक्ष्य था, उसे हासिल कर लिया। इसके लिए मेहनत तो करनी पड़ी, लेकिन मेहनत करने में मजा भी आया। मैं इंस्टीट्यूट के बाद रात 10 बजे से कभी दो कभी तीन घंटे पढ़ाई करता था। इसके बाद सुबह सात बजे से 9 बजे तक पढ़ाई करने में अच्छा लगता है। सुबह मम्मी भी पढ़ाई के लिए जल्द उठा देती थीं। सुबह पढ़ने से फ्रेश दिमाग में सब कुछ याद रह जाता है।-मोहम्मद फाहद, 99.83 परसेंटाइल (दूसरी रैंक)

मेहनत से पढ़ाई करने में आनंद आया। जेईई मेंस दूसरे चरण का परिणाम देखकर लगा कि मेहनत भी सफल हो गई। मेरे पापा डॉक्टर नागेंद्र देशवाल सुबह पढ़ाई के उठने में मदद करते थे, जिससे मुझे रात देर तक पढ़ने में कोई परेशानी नहीं आती थी। इसके बाद सुबह सात बजे से 9 बजे तक पढ़ाई करने का भी समय मिल जाता था। कोचिंग के सभी अध्यापकों ने पढ़ाई में काफी मदद की है।-आदित्य देशवाल, 99.80 परसेंटाइल (तीसरी रैंक)

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: रियल एस्टेट कारोबारी के घर लूट के दो और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विश्व धरोहर दिवस पर रामपुर पहुंचे साइमन और सुश क्लेज, नूरमहल में किया गया स्वागत
रामपुर,अमृत विचार। विश्व धरोहर दिवस पर रामपुर पहुंचे बर्दा लक्जरी के प्रिंट संचालन व रणनीति निदेशक साइमन क्लेज और वेलकम होम लक्जरी रियल एस्टेट सर्विसेज की संस्थापक सुश क्लेज का शाही परिवार द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री नवेद मियां के निमंत्रण पर दोनों यहां की ऐतिहासिक धरोहरें देखने आए हैं। शुक्रवार को नूर महल में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, नवाबजादी समन अली खान, नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो व परिवार के अन्य सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर साइमन क्लेज और सुश क्लेज का स्वागत किया।

पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि साइमन क्लेज और सुश क्लेज ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होने के लिए रामपुर आए हैं। वह रजा लाइब्रेरी, गांधी समाधि, ऐतिहासिक जामा मस्जिद, खासबाग पैलेस, कोठी शाहबाद, नवाब स्टेशन समेत कई धरोहरों को देखने जाएंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर निकोलस शेंक भी शनिवार को रामपुर में रहेंगे। निकोलस शेंक भी रजा लाइब्रेरी भ्रमण करेंगे।

ये भी पढ़ें ; रामपुर : बैंक के कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, बच्चों की पढ़ाई के लिए लिया था लोन

रामपुर : बैंक के कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, बच्चों की पढ़ाई के लिए लिया था लोन
रामपुर,अमृत विचार। बैंक के कर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने  के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला निवासी 40 वर्षीय हबीब पेशे से  किसान था। उसने बच्चों  की पढ़ाई के लिए डिस्लरी में स्थित एसबीआई से साढ़े तीन लाख रुपये दो साल पहले लोन लिया था। लेकिन वह मंहगाई के दौर में बैंक की किश्ते जमा नहीं कर पा रहा था। लोगों का कहना है कि बैंक से लगातार नोटिस आने के कारण वह परेशान  था। किसान ने परेशान होकर  देर शाम को जहर खा लिया था इसके बाद परिजन अस्पताल ले आए थे। जहां देर रात को किसान की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्गनगला के प्रधानपति जाफर ने बताया कि लोन नहीं चुका पाने के कारण किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

मृतक तीन बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल
किसान की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों का तांता लग गया। आसपास के गांव के लोग मौके पर आ गए। मृतक की पत्नी और तीनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े बेटे का नाम समीर, दूसरे बेटे का मुजीब और  तीसरे बेटे का नाम अदीब है तीनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Rampur : उत्तराखंड की महिला से अजीमनगर में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार