Himanshu Bhakuni - Amrit Vichar

'पीठ में छुरा घोंपने वाले' बाला साहेब की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते : सिब्बल का शिंदे पर निशाना
नई दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा, 'साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले' बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिवसेना नेता शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे।

सिब्बल ने ट्वीट किया, शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे।

Shinde in Ayodhya:

Lord Ram chose:
Sacrifice
The path of Truth
Rectitude

Balasaheb also imbibed those attributes

Conspirators
Opportunists
Backstabbers

Cannot carry forward the legacy of Balasaheb

— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 10, 2023

शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था, हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-भाजपा का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा।

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं। उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में BJP का मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस: कपिल सिब्बल

Share Market : एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, रुपया 24 पैसे चढ़ा
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.79 अंक की बढ़त के साथ 59,997.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.55 अंक के लाभ से 17,651.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान था।

रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर
स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 81.78 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह इसके पिछले बंद स्तर की तुलना में 24 पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर फॉरेक्स बाजार बंद था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.20 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ 84.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : एफपीआई ने बीते वित्त वर्ष में भारतीय शेयर बाजार से 37,631 करोड़ रुपये निकाले

सोनीपत : धार्मिक स्थल में घुसे हथियारबंद युवक, लाठी-डंडों से किया हमला, जमकर हुई तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात
सोनीपत। सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव सांदल कलां में देर रात समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया है। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले। घायलों को देर रात नागरिक अस्पताल, सोनीपत में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव सांदल कलां निवासी एक शख्स ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात को समुदाय विशेष के कई लोग गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के करीब 20 युवक उनके धार्मिक स्थल में घुस गए। उन्होंने अंदर आते ही लाठी-डंडे से हमला कर करना शुरू कर दिया। जिससे धार्मिक स्थल पर हंगामा मच गया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोप है कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में गांव सांदल कलां निवासी इस्ताक अली, अलामेर, साबिर, फरयाद, अंसार अली, जुले खां, अलिताब, नरगिस व जरीना को नागरिक अस्पताल सोनीपत में उपचार दिलवाया गया। सूचना मिलते ही देर रात थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने जावेद के बयान पर 20 से ज्यादा हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने, धार्मिक भावना भड़काने, जबरन घुसने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। गांव के चौक के साथ ही धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस टीम मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

सोनीपत में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसने का यह 10 दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले 30 मार्च को भी धर्म विशेष के युवकों ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर वहां पर भगवा झंडा फहरा दिया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : बरेली : लेनदेन के विवाद में सैलानी मार्केट में देर रात तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल

बरेली : जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती, सामान गायब
बरेली, अमृत विचार। काम करने दिल्ली जा रहे युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक रेलवे जंक्शन पर बेहोशी की हालत में मिला। रेलवे पुलिस ने उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला लखीमपुर के थाना मोहम्मदी गांव बिजोरी निवासी विमल कुमार दिल्ली काम करने के लिए ट्रेन से जा रहा था। उसी दौरान जब बरेली रेलवे जंक्शन पर उतरा तो उसके पास बैठे एक व्यक्ति ने उसे कुछ खाने को दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। रेलवे पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होश में आने के बाद विमल ने बताया कि मैं दिल्ली काम करने जा रहा था। रेलवे जंक्शन पर बैठा था। उसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आकर बैठा और उसे कुछ खाने को दिया। जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसके पास जो सामान था वह गायब है।

ये भी पढ़ें : बरेली : लेनदेन के विवाद में सैलानी मार्केट में देर रात तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Shani Jayanti 2023 : शनि जयंती कब है? जानिए तारीख, मुहूर्त, महत्व और मंत्र
Shani Jayanti 2023 : ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है, इस बार यह शुभ तिथि 19 मई 2023 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य भगवान और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। साथ ही यम और यमुना इनके भाई-बहन भी हैं। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन न्याय के देवता शनिदेव की विधिवत पूजा अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। शनिदेव की कृपा से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। इस वर्ष शनि जयंती पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है, ऐसे में जिन जातकों पर शनि का प्रकोप चल रहा है, वे इस दिन का फायदा उठाते हुए शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना करें।

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्म फल के दाता हैं अर्थात है, जो मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसको शनिदेव वैसा ही फल देते हैं। शनिदेव का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है और सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह भी हैं। शनिदेव को न्यायधीश भी माना गया है और इनकी संज्ञा अशुभ दृष्टि के कारण पापी ग्रह में की गई है। जो जातक शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं, उनको शनि जयंती के दिन पूजा करने से अच्छा लाभ मिलता है। शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शनि जयंती का दिन बेहद सर्वोत्तम है। शनिदेव के आशीर्वाद से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

शनि जयंती पूजा मुहूर्त
शनि जयंती 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को है।
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ - 18 मई, शाम 9 बजकर 42 मिनट से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त - 19 मई, रात 9 बजकर 22 मिनट तक
उदाया तिथि होने के कारण 19 मई को ही शनि जयंती मनाना शास्त्र संगत रहेगा।

शनि जयंती पूजा विधि
शनि जयंति तिथि पर ब्रह्म मुहूर्त में व्रत और पूजा का संकल्प लें। अगर आप घर पर पूजा कर रहे हैं तो साफ कपड़े पहनकर चौकी पर काले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर शनिदेव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद घी या तेल के दीपक जलाएं और शनिदेव की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कराएं, फिर इत्र अर्पित करें। इसके बाद कुमकुम, अक्षत, गुलाल, फल, नीले फूल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें।

शनिदेव को तेल से बनी मिठाई या इमरती का भोग लगाएं। फिर पंचोपचार और पूजा संपन्न के करने का बाद आरती करें व मंत्र का जप करें और फिर शनि चालीसा का पाठ करें। अगर आप पूजा मंदिर में कर रहे हैं तो शनिदेव का पंचामृत के साथ तेल से भी अभिषेक करें। यही चीजें वहां भी अर्पित कर दें। इस दिन तिल का तेल, काले तिल, लोहे की वस्तु, काली उड़द दाल आदि शनि से संबंधित चीजें जरूर दान करें। शनिदेव की पूजा करने के बाद भगवान शिव और हनुमानजी की भी पूजा करें।

शनिदेव मंत्र
'ॐ शं शनैश्चराय नमः'
'ॐ प्रां प्रीं प्रौ स: शनैश्चराय नमः'
'ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।'

शनिदेव की पूजा में इस बात का रखें ध्यान
शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने ना खड़ें हों और मूर्ति की आंखों में ना देखें। पूजा करते समय आप शनिदेव के चरणों में देखने का विधान है। शनिदेव की दृष्टि अशुभ होने के कारण शनिदेव की आंखों में नहीं देखा जाता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन लोहे का सामान, सरसों तेस, काली उड़द, लकड़ी का सामान आदि चीजें ना खरीदें। शनि जयंती के दिन बाल और नाखून भी ना काटें और ना ही किसी जानवर या इंसान को परेशान करें। शनि जयंती के दिन गरीब व जरूरतमंद को अपशब्द ना कहें और ना ही परेशान करें क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। शनिदेव गरीब व जरूरतमंद का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शनि जयंती पर दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
माता-पिता की सेवा करें और बड़े बुजुर्गों के साथ गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति का आदर करें और उनकी मदद करें।
शनिदेव का तेल से अभिषेक करें और तेल का दीपक जलाएं।
काले चने, काली उड़द दाल, काले तिल आदि शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
शनि जयंती का व्रत करें और शनि चालीसा का पाठ करें।
शनि जयंती पर पीपल का पेड़ लगाएं।
शनि जयंती पर शनिदेव के साथ भगवान शिव और हनुमानजी की भी पूजा करें।

ये भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2023  : अक्षय तृतीया कब है? जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और महत्‍व

छत्तीसगढ़ : बेमेतरा में दो समुदायों के बीच झड़प, VHP व अन्य संगठनों ने आज राज्य में किया 'बंद' का आह्वान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आज राज्य में 'बंद' का आह्वान किया है। इस दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। अभिषेक महेश्वरी (ASP रायपुर) ने बताया कि VHP के द्वारा आज बंद का आह्वान किया गया है, पुलिस बल हर क्षेत्र में तैनात है। अभी तक किसी तरह की घटना की खबर नहीं है। चक्का जाम होने की ख़बर है जिसके लिए हमने रूट डायवर्जन और उसे नियंत्रित करने की व्यवस्था की है।

बेमेतरा में हिंसक घटना के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद किया जा रहा है। कवर्धा-बेमेतरा के पास विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। इस दौरान बस के चलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने उस पर पत्थर फेंके हैं। रायपुर में स्कूल पहुंचने के बाद कई स्कूलों में छुट्टी देकर बच्चों और स्टाफ को घर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

प्रदर्शनकारियों ने रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड से बसों को नहीं चलने दिया। कुछ बसों पर पत्थर भी फेंका है। जिसके बाद पुलिस बल को बुलाया गया है। सुबह 5 बजे से ही प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकले हैं। इस मामले में साहू समाज भी समर्थन कर रहा है। क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया। वो साहू समाज से था।

VHP और बीजेपी कार्यकर्ता की अगुआई में रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, और आस-पास के जिलों में हाईवे और शहर के भीतर चक्का जाम की तैयारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स से बंद का समर्थन नहीं मिला है। रायपुर में जय स्तंभ चौक, फाफाडीह, तेलीबांधा, नया बस स्टैंड इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने निकले हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दोपहर साढ़े 12 बजे बेमेतरा जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। परीक्षाओं को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज को बंद नहीं कराया जाएगा। लेकिन राजधानी की कुछ स्कूलों में छुट्‌टी दे दी गई है। प्रदर्शनकारी दुकानों, ऑफिस, शॉपिंग मॉल और बाजार को बंद करवाएंगे। दोपहर 2 से 3 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकती है। हाईवे पर करीब 2 से तीन घंटे का चक्का जाम किया जा सकता है। रायपुर-बेमेतरा समेत कई जिलों में सरकार की रणनीति के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की व्यापारिक संस्था चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस बंद का सीधे तौर पर समर्थन नहीं किया है। खुद को अनिर्णय की स्थिति में बता रहे हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि, बेमेतरा की घटना पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग हम करते हैं। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद की अपील की है। जिसका समर्थन मांगा गया है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रावधान के अंतर्गत बंद के समर्थन के लिए कम से कम 72 घंटे के अंतर्गत पूर्व सूचना पर कार्यकारिणी एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई जाती है, जिसके बाद बंद पर निर्णय लिया जाता है। विश्व हिंदू परिषद ने 24 घंटे से भी कम समय पहले बंद के लिए समर्थन मांगा है। लिहाजा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अभी अनिर्णय की स्थिति में है राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

रायपुर पुलिस ने बंद को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोगों के साथ बैठक की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि टीमें पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट्स में रहेंगे। कहीं किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या जिला कंट्रोल रूम (9479191099) से संपर्क किया जा सकता है। रायपुर पुलिस के थाना, सब डिवीजन एवं जिला स्तर पर अलग - अलग समुदायों के साथ बैठक/चर्चा की गई है। सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गई है।

दो दिन पहले शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान हैं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं जिले में धारा 144 लागू है। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सलियों के घायल होने की सूचना

10 अप्रैल : अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर निकला अभागा टाइटैनिक, जानिए आज का इतिहास
नई दिल्ली। कभी न डूब सकने वाले पोत के रूप में प्रचारित किए गए टाइटैनिक जहाज का 10 अप्रैल से गहरा नाता है। यह बदकिस्मत जहाज 10 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ था। वैसे टाइटैनिक जहाज का जिक्र आते ही इससे जुड़ी दुर्घटना के तमाम मंजर आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।

वैसे यह भी हकीकत है कि जहाज कब बना, किसने बनाया, यह कब अपनी यात्रा पर निकला यह सब तथ्य 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने धुंधले कर दिए और याद रह गई जेम्स कैमरन की यह शानदार फिल्म, विशाल जहाज के डेक पर बांहें फैलाए खड़े लियोनार्डो डी कैप्रियो और केट विंस्लेट, नीले हीरे वाली माला और पानी का रौद्र रूप।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा
1847 : पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1875 : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1894 : भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
1912 : टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 : पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।
1930 : पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन।
1972 : ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।
1972 : जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
1973 : पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
1988 : पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।
1982 : भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण।
1995 : भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2001 : नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
2002 : 15 साल में पहली बार लिट्टे सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कांफ्रेस में भाग लिया।
2010 : पोलैंड वायुसेना का टू-154एम विमान रूस के स्मोलेंस्क के पास दुर्घटनाग्रस्त। पोलैंड के राष्ट्रपति लेच केजिस्की, उनकी पत्नी और दर्जनों अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों समेत 96 लोगों की मौत।
2016 : केरल के पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत। 300 से अधिक लोग घायल हुए।

ये भी पढ़ें : 09 अप्रैल : अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अनशन समाप्त किया, जानिए आज का इतिहास

बरेली : लेनदेन के विवाद में सैलानी मार्केट में देर रात तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के सैलानी मार्केट में देर रात दो पक्षों में रुपयों के लेन-देन में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बजरिया निवासी मो. बिलाल व फरहान खान का गुलाम नबी और सैद हुसैन से रुपयों की लेन-देन में रात करीब 12 बजे मेहंदी वाली गली में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आस-पास मौजूद मार्केट के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। उसके बाद मो. बिलाल अपने दोस्त फरहान खान के दुकान पर चला आया। आधे घंटे के बाद गुलाम नबी और सैद हुसैन बजरिया निवासी अपने दोस्त समीर सैफी, अदीब वारसी और साहिब सैफी के साथ उसके दुकान में आ धमके। दुकान पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया।

विवाद बढ़ते ही गुलाम नबी और सैद हुसैन ने 312 बोर की तमंचे से फायर झोंक दिया। पांच राउंड की फायरिंग में बिलाल के बायें हाथ में छर्रे लगे हैं। गनीमत रही कि गोली बारी के दौरान अन्य को नहीं लगी। गोली चलने की आवाज पर वारदात स्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी करते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस देर रात तक घायल के परिजनों से जानकारी लिया। वहीं, पुलिस तहरीर पर जांच-पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में जुटी रही।

ये भी पढ़ें : बरेलीः वित्तमंत्री जी..! तो मेयर का टिकट पंजाबी समाज को दिलाएं, महानगर अध्यक्ष ने सुरेश खन्ना और बलदेव सिंह औलख से रखी मांग

IPL 2023 : रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्के जड़ने पर शाहरुख ने शेयर की एडिटेड तस्वीर, लिखा- 'झूमे जो रिंकू'
चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े जिसकी बदौलत केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 205 रन का लक्ष्य हासिल किया। अंतिम ओवर यश दयाल ने फेंका था और केकेआर को 29 रन चाहिए थे। आईपीएल-2023 का यह सबसे बड़ा सफल रन चेज़ भी है।

केकेआर ने आईपीएल में रन चेज़ के दौरान 20वें ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केकेआर ने रविवार को जीटी के खिलाफ आखिरी ओवर में 31-रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ा। यश दयाल द्वारा फेंके गए ओवर की पहली गेंद पर केकेआर के उमेश यादव ने 1-रन लिया जिसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाए।

Shah Rukh sir yaaar 🥹♥️
Love you sir & thank you for your constant support 🙏🏻 https://t.co/WYswjeFsvm

— Rinkusingh (@rinkusingh235) April 9, 2023

गुजरात टाइटंस के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने रविवार को टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राशिद ने केकेआर के खिलाफ 17वें ओवर की पहली 3 गेंद पर आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को आउट कर टी20 में अपनी चौथी हैट्रिक ली। टी20 में अबतक 5 अन्य गेंदबाज़ों ने 3 बार हैट्रिक ली हैं।

𝘈𝘭𝘭 𝘩𝘢𝘪𝘭 𝘵𝘩𝘦 👑 🙌@rinkusingh235 | #GTvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL 2023 pic.twitter.com/2NGoZi9001

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 10, 2023

केकेआर के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह द्वारा लगातार 5 छक्के जड़कर जीटी के खिलाफ जीत दिलाने के बाद केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने उनकी तारीफ की है। शाहरुख ने फिल्म 'पठान' पर आधारित रिंकू की एडिटेड तस्वीर शेयर कर लिखा, "झूमे जो रिंकू!!!" शाहरुख ने रिंकू के अलावा केकेआर के कप्तान नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर की भी तारीफ की।

That hug was from all of us! 💜🤗#GTvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL 2023 | @NitishRana_27 | @rinkusingh235 pic.twitter.com/lPx9z0OS7Q

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2023

केकेआर के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह द्वारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़कर मैच जिताने के बाद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने जश्न के दौरान उन्हें गोद में उठाने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "जीवन का अद्भुत पल...यह केवल शुरुआत है।" रिंकू ने 48*(21) रन बनाए जिसकी बदौलत केकेआर ने 205-रन का लक्ष्य हासिल किया।

चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हुए श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह द्वारा लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाने के बाद अपने जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। श्रेयस ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, "क्या शानदार मैच रहा, अविश्वसनीय! रिंकू भैया कभी न हारे।"

.@iamsrk's #JhoomeJoRinku tweet got us thinking!

What if...? 🤔 https://t.co/MsxSdWk5d4 pic.twitter.com/Sup9DmVuwj

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2023

आईपीएल 2023 में केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के देने के बाद अपना चेहरा छिपाकर सिर पकड़े गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की तस्वीर वायरल हो गई है। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई।

देख कर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं ⁰रह भरोसे भाग्य के दुख भोग पछताते नहीं ⁰काम कितना ही कठिन हो किन्तु उकताते नहीं ⁰भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं #RinkuSingh 🙏

Watch :

pic.twitter.com/P5yO3Wd659

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 10, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बना लिए थे। आखिरी 6 गेंदों पर KKR को 29 रन की जरूरत थी। पहली बॉल पर सिंगल आया और बाकी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाए और कोलकाता को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। उनसे पहले गुजरात के राशिद खान ने मैच में हैट्रिक भी ली थी। मैच खत्म होने के बाद KKR के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने वीडियो कॉल कर रिंकू और टीम को बधाई दी।

ONCE AGAIN... YEWWWW BEAAUUUTYYYY!!!#GTvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL 2023 pic.twitter.com/IuPsOwdEM3

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2023

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात के खिलाफ मैच में टिम साउदी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया। उन्होंने अपने स्पेल की दूसरी ही गेंद को इस IPL सीजन की फास्टेस्ट बॉल साबित कर दिया। उन्होंने 154.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरात के ओपनर रिद्धिमान साहा को बॉलिंग की। इस ओवर में उन्होंने 3 बार 150 प्लस की स्पीड से बॉल फेंकी। हालांकि फर्ग्यूसन मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने स्पेल के 4 ओवर में 40 रन दिए।

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या बीमार होने के कारण कोलकाता के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। उनकी जगह राशिद खान ने कप्तानी की और विजय शंकर को प्लेइंग-11 में मौका मिला। शंकर पिछले दोनों मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर बने थे। शंकर ने KKR के खिलाफ मिले मौके को भुनाया और 21 बॉल में ही फिफ्टी लगा दी।

शंकर ने 24 बॉल में 63 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के। इतना ही नहीं उन्होंने पहली पारी के 19वें ओवर में 24 और 20वें ओवर में 19 रन बटोरे और टीम का स्कोर 204 तक पहुंचाया।

205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता को 24 बॉल में 50 रन की जरूरत थी। विस्फोटक बैटर आंद्रे रसेल रिंकू सिंह के साथ क्रीज पर मौजूद थे। लग रहा था कि रसेल आखिरी तक टिक कर कोलकाता को मैच जिता देंगे। लेकिन पहली ही बॉल राशिद खान ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। रसेल बॉल मिस कर गए और कीपर ने कैच पकड़ लिया।

कीपर भरत और राशिद ने विकेट की अपील की। अंपायर ने नॉटआउट का इशारा किया, टाइटंस ने रिव्यू ले लिया। रिप्ले में दिखा, बॉल बैट से लगकर कीपर के हाथों में गई थी। अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी में आवाज का ग्राफ बढ़ता नजर आ तो रहा था, लेकिन बॉल और बैट के बीच काफी गैप थी। इस कारण विकेट के DRS पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई।

205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 16 ओवर में 155 रन बना लिए थे। आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर जैसे हिटर्स के सामने टारगेट पॉसिबल लग रहा था, तभी 17वें ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर राशिद खान ने हैट्रिक ले ली। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रसेल को आउट किया। फिर दूसरे गेंद पर सुनील नरेन और तीसरी गेंद पर शार्दूल को LBW कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। यह राशिद की IPL में पहली और टी-20 क्रिकेट में चौथी हैट्रिक है।

राशिद ने उस ओवर में 2 ही रन दिए और अपने 4 ओवर का स्पेल 37 रन पर 3 विकेट के साथ खत्म किया। हैट्रिक मिलने से पहले राशिद ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 35 रन दे दिए थे। इस ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 157/7 हो गया और उन्हें 18 बॉल में 48 रन की जरूरत दिखने लगी।

राशिद की हैट्रिक के बाद टारगेट कोलकाता से दूर होता नजर आ रहा था। 18वें ओवर में मोहम्मद शमी ने 5 ही रन दिए, 19वें ओवर की शुरुआती 4 गेंदों 4 ही रन बने, लेकिन आखिरी 2 गेंदों पर रिंकू सिंह ने एक चौका और एक छक्का मार दिया। आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। पहली बॉल पर उमेश यादव ने सिंगल लिया।

आखिरी 5 बॉल पर 28 रन की जरूरत थी। रिंकू 16 बॉल में 18 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। उन्होंने ओवर की बाकी 5 गेंदों पर लॉन्ग ऑफ, स्क्वेयर लेग, लॉन्ग ऑन और सामने की ओर 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए और अपनी टीम को 3 विकेट से मैच जिता दिया।

क्रिकेट खेलने के लिए मारते थे पिता
रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था और वह 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। रिंकू सिंह के लिए आईपीएल तक का सफर आसान नहीं था। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी करते थे और भाई ऑटो रिक्शा चलता था। उनके 5 भाई-बहन हैं। रिंकू पढ़ाई में भी अच्छे नहीं थे और एक बार बताया था किवे 9वीं फेल हैं। रिंकू के अनुसार पिता क्रिकेट खेलने के लिए मारते भी थे, लेकिन जब उन्होंने बाइक जीती तो पिता ने मारना बंद कर दिया। उसी बाइक से उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी के लिए जाने लगे।

जब रिंकू को मिली झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी
रिंकू ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, जिसके कारण उन्हें कोचिंग सेंटर में झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी मिली। रिंकू को इस काम में मन नहीं लगा और उन्होंने कुछ दिनों में ही इस नौकरी को अलविदा कह दिया। इसके बाद रिंकू ने पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया, जो उनका करियर चमका सकता था। रिंकू सिंह के करियर को नई उड़ान देने में दो लोगों मोहम्मद जीोशान और मसूद अमीन ने मदद की। मसूद अमीन ने रिंकू को बचपन के दिनों से क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है, वहीं जीशान ने अंडर-16 ट्रायल में दो बार फेल होने के बाद इस क्रिकेटर की काफी मदद की। खुद रिंकू सिंह ने भी इस बात का एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।

मेहनत आखिरकार रंग लाई
रिंकू की मेहनत आखिरकार रंग लाई, जब 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर से लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। रिंकू सिंह ने दो साल बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबले से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया। रिंकू ने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. आईपीएल 2017 की नीलामी में रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि उस सीजन उन्हें एक ही मुकाबला खेलने को मिला।

"Because he's the Knight #KKR deserves and the one they need right now" - Rinku Singh 😎#GTvKKR #TATAIPL #IPLonJioCinema | @KKRiders pic.twitter.com/b1QrN3fLjX

— JioCinema (@JioCinema) April 9, 2023

पिछले सीजन भी रिंकू ने किया था कमाल
साल 2018 के सीजन में रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये की कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। तब से वह केकेआर से जुड़े हुए हैं। हालांकि आईपीएल 2021 के सीजन में वह घुटने की इंजरी के चलते एक भी गेम मैच नहीं खेल पाए। रिंकू को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल में रिंकू ने अबतक 20 मैच खेलकर 24.93 के एवरेज से 349 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ के खिलाफ मैच में रिंकू ने सिर्फ 15 गेंदों 40 रन बनाए थे, उस इनिंग्स के बाद रिंकू छा गए थे।

काफी शानदार है रिंकू का घरेलू रिकॉर्ड
रिंकू सिंह ने अबतक 40 फर्स्ट क्लास, 50 लिस्ट-ए और 78 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू ने 59.89 के एवरेज से 2875 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 19 अर्धशतक शामिल रहे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू का बेस्ट स्कोर नाबाद 163 रन रहा है. वहीं लिस्ट-ए में रिंकू ने 53 के एवरेज से 1749 रन बनाए। लिस्ट-ए क्रिकेट में रिंकू सिंह के नाम पर 1 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। रिंकू ने टी20 मैचों में 6 अर्धशतकों की बदौलत 1392 रन बनाए। रिंकू यदि शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो टीम इंडिया की ओर से खेलने के लिए भी उन्हें बुलावा आ सकता है।

कौन हैं यश दयाल?
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने युवा गेंदबाज यश दयाल को 3 करोड़ 20 लाख रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। पहले ही सीजन में यश ने 9 मैच में 11 विकेट लेकर सबको काफी प्रभावित भी किया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश दौरे पर भारतीय स्क्वाड में भी जगह मिली थी। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 उनके लिए अब तक इतना सुखद नहीं रहा। बता दें कि यश उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। वह यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। वहीं उनके पिता चंद्रपाल भी अपने जमाने में एक तेज गेंदबाज थे।

रिंकू और यश का है खास रिश्ता
दरअसल, रिंकू सिंह और यश दयाल दोनों ही डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों टीममेट भी हैं। वहीं जब हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर बड़ी जीत दर्ज की थी। तो रिंकू ने इंस्टाग्राम पर उसके लिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर वह जीत की अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। उसी पोस्ट पर यश दयाल ने भी कॉमेंट किया था और रिंकू को एक बड़ा खिलाड़ी बताया था, जिस पर रिंकू ने रियेक्ट भी किया था। यश का यह कॉमेंट देखकर लगता है कि दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी है।

एक ओवर में पांच छक्के (IPL)
5 छक्के क्रिस गेल (RCB) बनाम राहुल शर्मा (पुणे वॉरियर्स), बेंगलुरु, 2012
5 छक्के राहुल तेवतिया (RR) बनाम शेल्डन कॉट्रेल (PBKS),शारजाह, 2020
5 छक्के रवींद्र जडेजा (CSK) बनाम हर्षल पटेल (RCB), मुंबई 2021
5 छक्के मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर (LSG) बनाम शिवम मावी (KKR), पुणे 2022
5 छक्के रिंकू सिंह (KRR) बनाम यश दयाल (GT), अहमदाबाद 2023

ये भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर पर क्यों भड़के सहवाग और गावस्कर?, जानें वजह

महाराष्ट्र : मंदिर में टीन शेड पर पुराना पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के अकोला जिले के पारस गांव में टीन शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने से 30-40 लोग घायल हुए जिसमें से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ये जानकारी नीमा अरोड़ा (कलेक्टर, अकोला, महाराष्ट्र) ने दी।  महाराष्ट्र के अकोला जिले में देर रात तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भारी नुकसान हुआ। बालापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पारस गांव में बाबूजी महाराज मंदिर में एक टिन शेड पर पेड़ गिर गया। इससे शेड धराशायी हो गया। इस दौरान बारिश से बचने के लिए टिन शेड के नीचे रुके कई यात्री दब गए।

इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बालापुर पुलिस थाना निरीक्षक अनिल जुमले अपने सहयोगियों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की सहायता से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी है। अपनों की तलाश में लोग बिलखते नजर आ रहे हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार तड़के दो गोदामों में आग लग गई। वसई विरार अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सतीवली के मौर्या नाका में तड़के 1:30 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ और सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 788 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, नए मामले आने के साथ ही महाराष्ट्र में अभी तक कुल 81,49,929 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और कुल 1,48,459 लोगों की इस संक्रमण से मौत होने की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में BJP का मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस: कपिल सिब्बल

Video : देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई, PM मोदी बोले - गौरव का पल
मैसूर (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साथ ही परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशन अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का भी जारी किया। पीएम मोदी ने कहा,  हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है।

Project Tiger leads the way in protection and conservation of the big cats. https://t.co/53B9nwsNkt

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023

पीएम मोदी ने टाइगर के नए आंकड़े पेश करते हुए कहा कि साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है। भारत ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। दुनिया में बाघों की आबादी का 75% हिस्सा भारत में है। ताजाआंकड़ों के मुताबिक देश में बाघों की तादाद बढ़कर 3167 हो गई है। पिछले साल ये आंकड़ा 2967 का था। यानी एक साल में 200 बाघ नए जुड़े हैं। मोदी ने कहा कि टाइगर का बढ़ा हुआ आंकड़ा गौरव का पल है। बाघ दुनिया के मुकाबले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है। दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

पीएम मोदी ने कहा, दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था। हम इस शानदार Big Cat को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं। ये एक Big Cat का पहला सफल trans-continental translocation है। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। Big Cats की वजह से Tiger reserves पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

पीएम मोदी ने कहा, Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है। जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह।

पीएम मोदी ने कहा, जिस एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला है वह भी नेचर और क्रिएचर के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है। मेरा आग्रह है कि आप हमारे आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से अपने देश और समाज के लिए कुछ न कुछ लेकर जाएं।

पीएम मोदी ने कहा, 'मिशन लाइफ' यानी, लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के विजन को समझने में भी आदिवासी समाज की जीवनशैली से बहुत मदद मिलती है। इसलिए आप सबसे मेरा आग्रह है कि आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से कुछ न कुछ जरूर अपने देश और समाज के लिए लेकर जाएं। मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हमारा बायो डायवर्सिटी का विस्तार होता रहेगा। ये दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है। इसी भावना को हम अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

भारत में 2022 में बाघों की आबादी 3,167 थी
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़ा जारी किया और बताया कि 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3,167 थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने इंटरनेशन बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की शुरुआत भी की। आईबीसीए का उद्देश्य बाघ और शेर समेत दुनिया की बिग कैट परिवार की सात प्रमुख प्रजातियों की रक्षा एवं संरक्षण करना है। मोदी ने अमृत काल का टाइगर विजन नाम की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया, जो अगले 25 वर्षों में देश में बाघों के संरक्षण के लिए दृष्टिकोण पेश करती है।

इस साल यानी 2023 की ही बात करें, तो अब तक 26 बाघों की मौत की खबर आ चुकी है। बीते 5 साल की बात करें, तो विभिन्न कारणों से 171 बाघों ने जान गंवाई है। यहां तक कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को राज्य में बाघों की मौत का संज्ञान लेकर जांच के आदेश तक देने पड़े। 2022 में पता चला था कि भारत में जितने बाघ थे, उनमें से 30 फीसदी अभयारण्यों से बाहर थे।

ये भी पढ़ें : Video : PM मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे, नए लुक में नजर आए, खुली जीप में बैठकर घूमे, हाथी को खिलाया गन्ना

Video : PM मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे, नए लुक में नजर आए, खुली जीप में बैठकर घूमे, हाथी को खिलाया गन्ना
चामराजनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। वह प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में चामराजनगर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और संरक्षण गतिविधियों में शामिल स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। बाघ अभयारण्य आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंदलुपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार सुबह ट्वीट किया, धानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांदीपुर और मुदुमलाई बाघ अभयारण्य जाते हुए। ट्वीट के साथ पीएमओ ने मोदी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह सफारी के कपड़े पहने हुए और हैट लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरी के मुदुमलाई में एक हाथी शिविर का दौरा किया। शिविर में हाथियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने यहां बाघ अभयारण्य के थेप्पक्कडू शिविर में कुछ हाथियों को गन्ना भी खिलाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में सफारी का लुत्फ उठाया। pic.twitter.com/NIZboQHHOZ

— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 9, 2023

PM @narendramodi is on the way to the Bandipur and Mudumalai Tiger Reserves. pic.twitter.com/tpPYgnoahl

— PMO India (@PMOIndia) April 9, 2023

पीएम यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वे आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी करेंगे। करीब 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे। मोदी बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन जारी करेंगे और इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस  की शुरुआत भी करेंगे।

पीएम मोदी दो दिन के दक्षिण भारत दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन वे कर्नाटक में हैं। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने तेलंगाना और तमिलनाडु में अलग.अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आज रविवार को कर्नाटक में पीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान वह चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। पीएम की यह चार महीने में राज्य की आठवीं यात्रा है, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अपने दौरे के दौरान हाथी को गन्ना खिलाया। pic.twitter.com/hgjpJSmCvG

— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 9, 2023

राज्य के वन विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी 1941 को एक सरकारी अधिसूचना के तहत स्थापित तत्कालीन वेणुगोपाल वन्यजीव उद्यान के वन क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को लेकर एक राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। विभाग के अनुसार, 1985 में इस राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार किया गया, जिससे इसका क्षेत्र फल बढ़कर 874 वर्ग किलोमीटर हो गया और इसका नाम बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान रख दिया गया। 1973 में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत लाया गया। इसके बाद, कुछ निकटवर्ती आरक्षित वन क्षेत्रों को अभयारण्य में मिलाया गया। मौजूदा समय में बांदीपुरा बाघ अभयारण्य 912.04 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

Spent the morning at the scenic Bandipur Tiger Reserve and got a glimpse of India’s wildlife, natural beauty and diversity. pic.twitter.com/X5B8KmiW9w

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023

Some more glimpses from the Bandipur Tiger Reserve. pic.twitter.com/uL7Aujsx9t

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023

ये भी पढ़ें : लोगों को जाति-धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही: शरद पवार