Jagat Mishra - Amrit Vichar

लिंक भेजकर ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार, कार, लैपटॉप, 49 सिमकार्ड समेत अन्य सामान बरामद
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह सभी टेलीग्राम एप के माध्यम से लिंक भेजकर ठगी करते थे।

एएसपी ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से थाना पुलिस व एसएसबी टीम ने एक कार को रोका। जिसमें देहात कोतवाली शेखदहीर निवासी मोहम्मद आरिफ, नगर कोतवाली नाजिरपुरा निवासी फैज खान, बंजारी मोड़ निवासी अशरफ और फखरपुर निवासी उसामा बेग सवार थे। पुलिस पूछताछ में जब वह लोग घबराए तो पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। उक्त लोगों ने बताया कि वह लोग टेलीग्राम के एप के माध्यम से फर्जी खाते खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक कराते थे। जिसके माध्यम से आनलाइन गेमिंग एप आदि पर पैसे जीतने वाले लोगों को चैनल के माध्यम से संपर्क कर क्यूआर कोड उपलब्ध कराते थे। जिसमें प्रतिदिन 50 हजार से एक लाख रुपये तक की राशि मंगाते थे। इस काम के लिए वह लोगों से प्रति खाता पांच से दस हजार रुपये कमीशन लेते थे।

ये साइबर ठग अब तक लगभग पचास लाख से अधिक रुपये का ट्रांजक्शन कर चुके है। तलाशी में उनके पास से एक कार, लैपटाप, 13 मोबाइल, 49 विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड, बिभिन्न बैकों के दस क्रेडिट, डेबिट कार्ड, 46320 रुपये नकदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें -क्लास में सो गया बच्चा, स्कूल बंद कर चला गया स्टाफ, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को हुई जानकारी

क्लास में सो गया बच्चा, स्कूल बंद कर चला गया स्टाफ, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को हुई जानकारी
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र रामनगर में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया। छुट्टी होने के बाद कक्षा 2 के छात्र को विद्यालय में बंद कर अध्यापक घर चले गए। करीब दो घंटे बाद सूचना पाकर पहुंची शिक्षामित्र ने ताला खोला और बच्चे को स्कूल से बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड रामनगर के प्राथमिक विद्यालय कुरथरा द्वितीय में अलीमुद्दीन का लगभग 7 वर्षीय पुत्र अरहान कक्षा 2 का छात्र है। बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गया था। दो बजे विद्यालय में छुट्टी होने पर स्कूल बंद करके स्टाफ घर चला गया और छात्र अरहान कमरे में सोता रहा। छुट्टी के बाद काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। करीब 3 घंटे बाद स्कूल के अंदर से बच्चे के तेज तेज रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और इसकी जानकारी परेशान बच्चों के परिजनों को देकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।

सूचना पाकर पहुंची शिक्षामित्र ने विद्यालय का ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा। गौरतलब बात यह है कि विद्यालय में चार शिक्षक मौजूद थे, फिर भी छात्र विद्यालय के अंदर कैसे कैद हो गया। इस घटना से विद्यालय में तैनात शिक्षकों की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा का कहना है कि शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढ़ें -Video: मैनेजर व सेल्समैन ने ही रची पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

Video: मैनेजर व सेल्समैन ने ही रची पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया खुलासा
प्रतापगढ़, अमृत विचार। कुंडा थाना क्षेत्र के फौजी फीलिंग स्टेशन पर बुधवार को हुई दो लाख 72 हजार रुपये लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कुछ ही घण्टे में कर दिया। पुलिस लाइन के सई कॉम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि  घटना की साजिश पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने ही मिलकर रची थी। ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन में एक लाख 47 हजार रुपये हारने के बाद दोनों ने लूट की साजिश रची। बार बार बयान बदलने पर ही दोनों पर शक हुआ। उनके पास से लूट के एक लाख 25 हजार 460 रुपये और सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल बरामद कर ली गई है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कुंडा थाना क्षेत्र के फौजी फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप)  थाकिया मौली के मैनेजर व सेल्समैन ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि  सुबह दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचा सटाकर सोमवार और मंगलवार की बिक्री का रुपया लूट लिया,जाते समय सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल फोन उठा ले गए। तहरीर के आधार पर थाना कुंडा में धारा 309 (4), 324 (4) में दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लूट की सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार के अलावा प्रयागराज रेंज के आईजी प्रेम गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई। सीओ कुंडा अजीत सिंह,प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, अपराध निरीक्षक संजय सिंह, विवेचक योगेंद्र सिंह आदि ने छानबीन शुरू की। मैनेजर और सेल्समैन के लगातार बयान बदलने पर पुलिस का शक गहरा गया। 28 वर्षीय मैनेजर राहुल तिवारी  पुत्र शिवलोचन तिवारी निवासी ग्राम भोरा का पुरवा बिसहिया थाना कुंडा और सहयोगी सेल्समैन 22 वर्षीय सचिन मिश्र पुत्र विनोद कुमार मिश्र निवासी मझिलगांव रायजी का पुरवा थाना कुंडा ने बताया कि वह दो दिन की बिक्री के रखे दो लाख 72 हजार रुपये में से ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 में कुल एक लाख 47 हजार रुपये की बाजी लगायी गई थी, जिसे वह हार गए थे। 30 जुलाई की शेष धनराशि 50 हजार रुपये व ऑनलाइन पेमेंट की धनराशि 70 हजार रुपये व राहुल के बैंक खाते के पांच हजार रुपये कुल धनराशि एक लाख 25 हजार रूपये को छिपाने के उद्देश्य से लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान मैनेजर राहुल तिवारी के कब्जे से कुल 38 हजार रुपये बैंक खाते से पांच हजार और सेल्समैन सचिन मिश्रा के कब्जे से 87 हजार 460 रुपये  तथा डीवीआर व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों के कब्जे से कुल एक लाख 25 हजार 460 रूपये बरामद किए गए। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रेसवार्ता में 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

#Video मैनेजर व सेल्समैन ने ही रची पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया खुलासा #pratapgarhpolice #UPPolice pic.twitter.com/tyCKPb3MYu

— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 31, 2024

ये भी पढ़ें-गोंडा: दोहरे हत्याकांड के पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा, 5 साल बाद आया फैसला

गोंडा: दोहरे हत्याकांड के पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा, 5 साल बाद आया फैसला
गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम चौराहे पर वर्ष 2019 में हुई दो युवकों की हुई नृशंस हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और उन पर एक एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीन अभियुक्तों को अदालत ने सात-सात साल के कारावास की सजा से दंडित किया है। जबकि एक अभियुक्त के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेजी गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर मोहल्ले के रहने वाले शिवम सैनी उर्फ़ बेटू व शिवेश उर्फ रजत की 21 फरवरी वर्ष 2019 की रात 9.30 बजे गायत्रीपुरम चौराहे पर गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय मृतक शिवम अपने भाई सौरभ विवेक कश्यप व शिवेश के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गायत्रीपुरम चौराहे पर सभी लोग एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुके थे तभी वहां निहालपुरवा के रहने वाले श्यामू खटिक ने अपने सहयोगियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते शिवम सैनी उर्फ़ बेटू वह शिवेश उर्फ रजत गला काटकर हत्या कर दी थी। मामले में सौरभ ने श्यामू खटिक समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। विवेचना के दौरान श्यामू खटीक के साथ विशाल, शिवशरन, ओंकार सिंह, सूरज गुप्ता, धर्मेंद्र, अमरजीत वर्मा,संदीप पुत्र होली व संदीप कुमार पुत्र नवलकिशोर का नाम प्रकाश में आ़या था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 2 महीने में विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

शासकीय अधिवक्ता अमित पाठक ने बताया कि पुलिस अब और अभियोजन पक्ष की पैरवी के चलते अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तृतीय ने आरोपी श्यामू खटीक, विशाल, शिवशरन, ओंकार सिंह व संदीप पुत्र होली हत्या का दोषी माना और उन्हे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि धर्मेंद्र, अमरजीत वर्मा व संदीप पुत्र नवलकिशोर को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है। इन सभी पर भी 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है‌। एक अन्य आरोपी सूरज गुप्ता की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड को भेजी गई है।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर खीरी: हिंसक पशु के हमले में बालक की मौत, बचाने गए युवक को किया घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

प्रयागराज: उच्च शिक्षा निदेशालय पर मांगो को लेकर गरजे सूबे के शिक्षक, घेरेंगे विधानसभा
प्रयागराज, अमृत विचार। बुधवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आवाहन पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय में किया गया। बारिश के बीच पूरे प्रदेश के महाविद्यालय शिक्षक संघों के पदाधिकारीगण एवं अध्यापक मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र चौहान और महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने किया। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय,रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय,लखनऊ विश्वविद्यालय,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आजमगढ़ विश्वविद्यालय,काशी विद्यापीठ, बलिया विश्वविद्यालय आदि के शिक्षकों इसमें मौजूद रहे।

अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय आज भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। हर छोटे-छोटे कार्यों के लिए शिक्षकों से धन उगाही की  शिकायत लगातार आती रहती है। इस विशाल जनसभा ने साबित किया कि शिक्षक समुदाय निदेशालय के क्रियाकलापों और उसके आदेशों से कितना पीड़ित है। महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा यदि निदेशालय आज हमारी मांगों को नहीं मानता है तो यह धरना मात्र शिक्षकों की तरफ से  एक शुरुआत है। आगामी समय में हम क्रमिक धरना प्रदर्शन करेंगे फिर भी यदि निदेशालय अपना अड़ियल रवैया बनाए रखता है तो शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक पदों का स्थायीकरण ना होना राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को चिकित्सीय व्यवस्था न मिलाना यह दोयम दर्जे का व्यवहार शासन के द्वारा शिक्षकों के प्रति किया जा रहा है। विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने एक सुर में शिक्षकों के मांग अविलंब मानने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय का आह्वाहन किया।

प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज (प्रसुआक्टा) के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार पचौरी ने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष किए जाने की जाने के साथ बायोमेट्रिक आदेश वापस लेने की मांग की। कहा कि शिक्षकों को कभी भी मजदूर के श्रेणी में नहीं रखना चाहिए।

फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह, महामंत्री प्रो.प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ० अजीत सिंह, डॉ. शिव प्रकाश यादव, संयुक्त मंत्री डॉ. गंगेश दीक्षित, डॉ. रवि चौरसिया, जोनल सेक्रेटरी डॉ. श्योराज सिंह, डॉ. भारतेन्दु मिश्र, डॉ. आर.एम. यादव, डॉ. एस.के. सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, बलिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश राय, अवध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह एवं महामंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, बरेली विश्वविद्यालय के डॉ.स्वदेश सिंह, लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. ध्रुव त्रिपाठी, काशी विद्यापीठ के महामंत्री डॉ. दिवाकर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह ए.आई. पुक्टा के पूर्व जोनल सेक्रेटरी डॉ. राजेश चंद्र मिश्र, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के महामंत्री डॉ० विपिन कुमार, उपाध्यक्ष डा प्रणव ओझा, डॉ. सत्य प्रताप सिंह, डॉ. रमेश चंद्र शुक्ल, डॉ. अल्का तिवारी, डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. सत्य प्रताप सिंह, डॉ. पवन पचौरी, डॉ. अरूण तिवारी, डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. विवेक निराला, डॉ. सतीश त्रिपाठी, डॉ. माया शंकर, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. रजवंत सिंह, डॉ. रंजीत पटेल, डॉ. विपीन सिंह, डॉ.प्रथमेश पाण्डेय सहित आजमगढ़ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस.जेड.अली महामंत्री, डॉ. इन्द्रजीत, डॉ. मनमोहन, डॉ. स्मिता मिश्रा, आगरा विश्वविद्यालय के डॉ. विक्रम सिंह, अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह आदि सहित हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। संचालन फुपुक्टा के प्रसुआक्टा महामंत्री डॉ. विपिन कुमार ने किया।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का जलाया पुतला, किया प्रदर्शन

सुलतानपुर में कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का जलाया पुतला, किया प्रदर्शन
सुलतानपुर, अमृत विचार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी से संसद में जाति पूछने के विरोध में बुधवार को जिले के कांग्रेसियों ने सांसद व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुबह से पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद कांग्रेसियों ने डाकखाना चौराहे के पास भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर नोकझोंक हुई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाना चाहती है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की मानसिकता सिर्फ भाजपाइयों की हो सकती है। राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि अनुराग ठाकुर का बयान उनकी दूषित मानसिकता का परिचायक है। जो भी इस देश में समानता की बात करता है, बीजेपी हरदम उसे अपमानित करने का प्रयास करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर अनुराग ठाकुर ने माफी नहीं मांगी तो हम सब आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर रणजीत सिंह सलूजा, सुब्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, सिराज अहमद भोला, ओम प्रकाश दुबे, ममनून आलम, फिरोज अहमद समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Video: बारिश में मस्ती की आड़ में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं को भी नहीं बख्शा-कहीं नहीं दिखी लखनऊ पुलिस

Video: बारिश में मस्ती की आड़ में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं को भी नहीं बख्शा-कहीं नहीं दिखी लखनऊ पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक घंटे की तेज बारिश ने राहत तो जरूर दी लेकिन बरसात में मस्ती की आड़ में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा, उन्हें गाड़ी समेत पानी में गिरा दिया और फबत्तियाँ कसीं।

बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक हुई इस बरसात में विधानभवन, नगर निगम मुख्यालय, हजरतगंज चौराहा और गोमतीनगर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बारिश के बीच गोमतीनगर में ताज होटल के पास स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बारिश का पानी बड़ी मात्रा में जमा हो गया। इस पानी में कई युवक समूह बनाकर मस्ती करते नजर आए। तस्वीरों और वीडियो में मस्ती करते दिख रहे युवक कुछ देर तक तो सही रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने आने-जाने वाले लोगों पर बारिश का पानी उलचना शुरू कर दिया। बाइक सवार उससे बचने की कोशिश में कमर तक भरे पानी में एक के बाद एक गिरते गए। कुछ बाइक सवारों के साथ महिलाएं भी थीं, लेकिन युवकों ने उनका भी लिहाज नहीं किया। पानी फेकने के साथ ही युवकों ने बाइक पकड़कर गिरी महिलाओं पर फबत्तियाँ भी कसीं। इस सबके बीच खुद को आम नागरिक के लिए सुरक्षा में तत्पर बताने वाली लखनऊ पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। युवकों के संख्या बल के आगे मजबूर बाइक सवार कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे।

बारिश के दौरान अंडरपास में भरे पानी में युवकों का समूह इस कदर सड़क को घेरे था कि एक-के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालाँकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन पुलिस की गैरमौजूदगी में ऐसी स्थिति में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश की मस्ती की आड़ में इस तरह की हरकतों से शहर वासी खासे परेशान रहे। युवकों की हरकत से न केवल कई लोग बारिश के गंदे पानी में गिर गयी बल्कि बंद हुई अपनी गाड़ियों को धक्का देकर वहां से ले जाने पर भी मजबूर हुए। ऐसी स्थिति में पुलिस की मौजूदगी न होना कहीं न कहीं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के उदासीन रवैये को जाहिर करता है।

लखनऊ

लखनऊ पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

बारिश में मस्ती की आड़ में युवकों ने मचाया उत्पात

सड़क पर जा रहे राहगीरों को परेशान करते दिखे युवक

बाइक के पीछे बैठी महिला भी गिरी

इतने उत्पात मचाने के बावजूद लखनऊ पुलिस रही नदारद@lkopolice @LkoCp @Uppolice @Dcp_CAWAS @UPGovt… pic.twitter.com/feCLxUVJ7p

— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 31, 2024

ये भी पढ़ें - Video: लखनऊ में बारिश से बिगड़े हालात, विधानभवन-नगर निगम समेत पूरे शहर में भरा पानी-सुरक्षित गेट से निकाले गए CM योगी

बलरामपुर: ससुर ने चाकू से हमला कर बहू को उतारा मौत के घाट, हुआ फरार
उतरौला /बलरामपुर, अमृत विचार। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बिरदा बनियाभारी गांव में सुबह साढ़े सात बजे बहू के घर में घुसकर ससुर ने तबाड़तोड़ चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मृतका का पति दूसरी शादी करके गुजरात में रह रहा है। जिसको लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार उतरौला के मुहल्ला सुभाषनगर निवासी नाजिम अली की पुत्री शहीदुन निशां की शादी 15 वर्ष पूर्व बिरदा बनियाभारी गांव के नूर अली पुत्र मोहम्मद शमी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था , इस दौरान मृतका के चार बच्चे हुए। सबसे बड़ी पुत्री निदा फातिमा 11 वर्ष , मोहम्मद हुसैन सात वर्ष मोहम्मद सद्दाम पांच वर्ष,मोहम्मद शादाब लगभग तीन वर्ष है। वह पति द्वारा बनवाए गए अलग घर में अपने चारों बच्चों के साथ रह रही थी।‌ एक वर्ष पूर्व शहीदुन निशां के पति नूर अली ने किसी दूसरी महिला से विवाह कर लिया और गुजरात में रहने लगा। इस दौरान शहीदून निशां ने अपने पति पर गुजारा भत्ता का मुकदमा भी कर दिया था।

मृतका शहीदून निशा की मां मरियम बानो ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नूर अली शादी करने के बाद मेरी बेटी से लगातार पीछा छुड़ाने की धमकी दे रहा था और साथ न छोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी कई बार दे चुका है। साथ ही उसका पिता मोहम्मद शमी भी वक्त बे वक्त मेरी बेटी के घर पर आकर धमकी दे जाता था। बुधवार को उसने नूर अली के कहने पर ही इस घटना को अंजाम दिया है। आज सुबह मुझे ग्रामीणों से सूचना मिली कि बेटी की हालत खराब है, यहां पहुंचा तो देखा वह मर चुकी है। मृतका की बड़ी बेटी ने आरोपी द्वारा मां को चाकू मारते हुए देखा है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -राहुल गांधी पर टिप्पणी से बिफरे नेता, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस ने जलाया पुतला

राहुल गांधी पर टिप्पणी से बिफरे नेता, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस ने जलाया पुतला
बहराइच, अमृत विचार। संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस की ओर से मार्च निकाला गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला जलाया।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को संसद में कांग्रेस नेता पर कई बातें कही। इसके विरोध में नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा और शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यालय के सामने मार्च निकाला। इसके बाद सभी ने भाजपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य ने अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया।

इस दौरान शेख जकरिया शेखू, गोपीनाथ, हीरालाल राव, मुस्तकीम सलमानी, अनिल सिंह, फजल खान, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र द्विवेदी, पुल्लू बशीर, अंसारी  हमजा, शाहिद, अजीज कादरी, खालिद हिसामी,  इकबाल सलमानी एवं अन्य कांग्रेस के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सोनिया गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा प्रहार, कहा- मोदी सरकार ने चुनावी झटके से नहीं लिया सबक, कांग्रेस के पक्ष में माहौल

National kick boxing championship: गोवा में लहराया अयोध्या का परचम, अंकित व संजय ने जीता सिल्वर मेडल
अयोध्या, अमृत विचार। गोवा में 24 से 28 जुलाई तक हुई सीनियर नेशनल किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में उप्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंकित कुमार व संजय रावत ने शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल जीत कर जिले का मान बढ़ाया है।

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की 75 किलो भार वर्ग स्पर्धा में तीन फाइट जीतने के बाद फाइनल में अंकित और संजय गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला सचिव हरिओम रावत ने बताया कि खिलाडियों की इस उपलब्धि पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महंत जनार्दन दास, जिला क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक हरिओम को बधाई दी।

ये भी पढ़ें -Paris Olympics 2024: प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, एस्टोनिया की कुबा को 34 मिनट में रौंदा

सीतापुर: बारिश और तेज हवाओं से गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे छात्र
सदरपुर/सीतापुर,अमृत विचार। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते विद्यालय प्रांगण में लगा एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, इस दौरान विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार सदरपुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में लगा बहुत ही पुराना नीम का पेड़ मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण बुधवार की दोपहर अचानक गिर गया। पेड़ गिरते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। विशालकाय पेड़ विद्यालय के जिस रूम पर गिरा था, उसी क्लास रूम में कक्षा चार के करीब आधा दर्जन बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल पढ़ाई कर रहे सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है। प्रधानाचार्य इदरीस खान ने बताया कि सुबह से मौसम खराब होने के कारण विद्यालय में करीब 60 प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित थे। हादसे में किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है और विद्यालय की बिल्डिंग भी पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: गैंगस्टर ने व्यापारी से मांगी 70 लाख की रंगदारी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गोंडा: गैंगस्टर ने व्यापारी से मांगी 70 लाख की रंगदारी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक गैंगस्टर अपराधी ने शहर के एक व्यापारी से 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से परेशान व्यापारी ने एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है‌। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गोलागंज मोहल्ले के रहने वाले बृज किशोर जायसवाल उर्फ बृजेश जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि साहबगंज मोहल्ले के रहने वाले गैंगस्टर अपराधी अमित अग्रवाल ने 13 जुलाई को उसे फोन किया और धमकी देते हुए उससे 70, लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जवाब में उन्होने पैसा देने से इंकार किया और कहा कि अगर ज्यादा परेशान किया तो वह परिवार समेत आत्महत्या कर लेगा। इस पर आरोपी ने कहा कि तुम किसी भी समय आत्महत्या कर लो। बृजेश का कहना है इसके पहले भी अमित उन्हे 25 जून और 10 जुलाई को फोन पर धमकी दे चुका है।

बृजेश का आरोप है कि अमित के खिलाफ कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है तथा जिलाधिकारी ने उसे भू माफिया भी घोषित कर रखा है। बृजेश की तहरीर पर एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(5) व 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है‌।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: एसपी कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन भवन की शटरिंग चोरी, पुलिस को नहीं लगी भनक