Moazzam Beg - Amrit Vichar

भारत और एससीओ
आतंकवाद का विश्व और विशेष रूप से भारत पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भारत विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा की गई आतंकवादी कार्रवाइयों से प्रभावित हो रहा है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में गुरुवार को भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से उन देशों को अलग-थलग करने और बेनकाब करने को कहा जो आतंकवादियों को प्रश्रय देते हैं।

भारत ने चीन और पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आतंकवाद को बेलगाम छोड़ दिया गया तो यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए।

बता दें चीन ने अक्सर पाकिस्तान के वांछित आतंकवादियों को काली सूची में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुत प्रस्तावों को अवरुद्ध किया है। भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि सीमापार आतंकवाद के लिए निर्णायक प्रतिक्रिया चाहिए और आतंकवाद के वित्तपोषण तथा भर्ती से दृढ़ता से निपटना होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एससीओ के सदस्य देशों की सुरक्षा संगठन की प्राथमिकता बनी हुई है और इस कार्य को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना में बदलाव लाया जाएगा। गौरतलब है कि एससीओ भारत को मध्य एशियाई देशों के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिनके पास प्राकृतिक संसाधनों का विशाल भंडार है। यह प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा समूह बनकर उभरा है।

यह एक राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है। एससीओ में ऐसे सदस्य देश शामिल हैं, जो भिन्न-भिन्न राजनीतिक प्रणालियां, आर्थिक मॉडल और रणनीतिक प्राथमिकताएं रखते हैं। इससे आर्थिक सहयोग और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आंतरिक संघर्षों एवं असहमतियों की संभावना बनती है।

2001 में शुरू हुए एससीओ के वर्तमान सदस्यों में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। ईरान 2023 में पूर्ण सदस्य बन गया और बेलारूस को अस्ताना बैठक के दौरान शामिल किया गया। आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद वे प्रमुख खतरे हैं जिन पर एससीओ विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करता है।

संगठन का आतंकवाद विरोधी सहयोग पर विशेष ध्यान है लेकिन इसके आंतरिक अंतर्विरोध चिंता के कारण हैं और सदस्य देशों के बीच संघर्ष को रोकना एससीओ के लिए उच्च प्राथमिकता का विषय है। फिर भी भारत को इस क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए संगठन के सामूहिक प्रयासों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढे़ं- एआई के दुरुपयोग पर चिंता

आज का राशिफल। 05 जुलाई, 2024
मेष

आज किसी बड़े काम के बनने से आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहितों को विवाह योग्य अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको काम में आसानी होगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसा न छोड़े।

वृष

आज कुछ विरोधाभासी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारने का प्रयास करें। विवादित मामलों में बहस से आपको दूरी बनाकर रहना होगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन

आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। परिजनों से अपने मन की बात शेयर करेंगे। मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आप अपने कामों में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कर्क

आज सरकारी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लीगल मामलों में उलझने की आशंका है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

सिंह

आज परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपकी खुशी होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद जो आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलने की संभावना है।  विदेश यात्रा का योग बन रहे है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपका जबरदस्त प्रभाव रहेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की प्रबल संभावना है। किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे है।

तुला

आज आपको जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि आपने जानकारी रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको मेहनत के साथ भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जनसंपर्क के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज विरोधियों को आप आसानी से पराजित कर पाएंगे। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता के कारण आपकी प्रशंसा होगी। निवेश की प्लानिंग करने का उचित समय है।

धनु

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें किसी को पार्टनर बनाने के बारे में न सोचे। यदि आपने किसी से पहले धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते है। कर्मचारियों को ज्यादा स्वतंत्रता न दें। ज्यादा लोकप्रिय होने के प्रयास में आप चूक कर सकते हैं।

मकर

आज आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण आप उसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई काम लंबे समय से रुके हुए काम की पूरी होने की संभावना है।

कुंभ

आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर अत्यधिक भरोसा न करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों की चालों को समझकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो वह आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। धन को उधार में देने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

बरेली: विश्वविद्यालय परिसर में लागू होगा एकेडमिक कैलेंडर, एक साथ होंगी परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अब एकेडमिक कैलेंडर लागू होगा। इसके तहत सभी विभागों के प्रवेश और परीक्षाएं एक साथ होंगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर प्रवेश सेल में शिक्षा संकायाध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरुवार को समिति की बैठक हुई। जल्द ही एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में छह संकायों में अलग-अलग विभाग हैं। इनमें बीटेक, एमबीए, एलएलएम, एमए और एमएससी, बीफार्मा, बीएचएम समेत कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती हैं। इनमें डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। अभी सभी विभागों के प्रवेश अलग-अलग समय तक होते हैं और इसके अलावा सभी की परीक्षाएं भी अलग-अलग समय पर होती हैं। इसकी वजह से कुछ विभागों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा गर्मी से पहले हो जाती हैं तो कुछ गर्मी में होती हैं। इसकी वजह से विद्यार्थी छात्रावासों में भी रहते हैं।

इस वर्ष भी कुछ विभागों की परीक्षाएं हो गई थीं तो कुछ का कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद रखा गया था। इसकी वजह से भीषण गर्मी में छात्रों को परीक्षा के दौरान दिक्कत हुई थी। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने भी गर्मी में परेशानी की वजह से विरोध किया था।

इस समस्या के समाधान के लिए कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षिक कैलेंडर लागू करने का निर्देश दिया था। इसके तहत शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. एसके पांडेय की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई। इस समिति के सचिव डॉ. अतुल कटियार, प्रो. यतेंद्र कुमार, प्रो. भोला खान, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. विजय सिन्हाल, डॉ. प्रतिभा और डॉ. अमित सिंह हैं।

गुरुवार को समिति की प्रवेश सेल में हुई बैठक में सभी सदस्यों से राय ली गई कि किस समय तक प्रवेश पूरे होने चाहिए और कब तक परीक्षाएं होनी चाहिए। इसके तहत 15 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने की राय सदस्यों ने दी है। इसके बाद नियमों के तहत 90 दिन की पढ़ाई के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं कराने पर सहमति बनी। ऐसे में एक सेमेस्टर दिसंबर तक और दूसरा सेमेस्टर 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

सभी विभागों की मिड टर्म यानी इंटरनल और एंड टर्म और एक्सटर्नल की परीक्षाएं भी एक साथ ही होंगी। विश्वविद्यालय एक साथ ही सभी का परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। एक साथ परीक्षा होने पर सभी विद्यार्थियों की छुट्टियां भी एक साथ हो जाएंगी। बैठक के बाद अब जल्द ही पूरा कैलेंडर तैयार किया जाएगा और संभव है कि इसे एक सप्ताह या 10 दिन में कुलपति की अनुमति के बाद जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: नाले को देखती हूं तो दहल जाता है दिल, डूब कर मरा बेटा...गम में पति की भी गई जान, फिर भी नहीं पसीजा निगम का दिल

Bareilly News: हिमांशु एनकाउंटर में दोस्तों की गवाही पर CBCID की आपत्ति, सुनवाई टली
बरेली, अमृत विचार। 18 साल पुराने चर्चित हिमांशु गिहार एनकाउंटर केस में अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सीबीसीआईडी की चार्जशीट के अलावा हिमांशु के दो दोस्तों को तलब किया था। दोनों दोस्त गुरुवार को कोर्ट में गवाही देने के लिए हाजिर भी हुए लेकिन सीबीसीआईडी के एसपीओ अजय मिश्रा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए समय मांगा। कोर्ट ने सुनवाई को 16 जुलाई की तारीख तय की है।

शाहजहांपुर निवासी अशोक गिहार ने 19 अगस्त 2006 में कटरा के थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, जीप चालक अंजनी, सिपाही कमलेश और सुरेश के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनके बेटे हिमांशु गिहार की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 6 जनवरी 2006 को हिमांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने बाइक से जा रहा था। कटरा थानाध्यक्ष ने हिमांशु को बाइक रोकने का इशारा किया। तीन सवारी होने की वजह से हिमांशु ने बाइक नहीं रोकी।

इस पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने पीछा करके फरीदपुर थाना क्षेत्र में उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया। सीबीसीआईडी ने इंस्पेक्टर समेत सात के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेजी थी। सभी गवाहों की गवाही होने के बाद अदालत ने हिमांशु के उन दो दोस्तों को बतौर गवाह पेश करने के लिए आदेश दिया जोकि घटना के चश्मदीद हैं। सीबीसीआईडी ने चार्जशीट में उनको गवाह नहीं बनाया था।

ये भी पढ़ें- बेपरवाही: बारिश से पहले नहीं किए ध्वस्त, अब जर्जर स्कूल भवन गिरना शुरू

Bareilly News: दो सौ हेक्टेयर में विकसित होगी नाथधाम टाउनशिप, बीडीए ने शुरू की अधिग्रहण की प्रक्रिया
बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने अपनी सीमा शामिल हुए 35 गांवों के लिए योजनाओं का खाका खींचना शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि साल भर के भीतर इन गांवों में शहरीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस नाथधाम टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण और भूउपयोग बदलने पर किया जा रहा है। यह टाउनशिप दो सौ हेक्टेयर में विकसित होगी।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने बताया कि प्राधिकरण के नए सीमा क्षेत्र में नई आवासीय परियोजना के साथ कई और सुविधाओं का विकास होगा। बहुत तेजी से बरेली की तस्वीर बदलती नजर आएगी और लोगों को बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बीडीए भी जमीन के मामले काफी समृद्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बीडीए की अलग पहचान बनाने की कोशिश की जा रही है।

बरेली विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार होना अपने आपमें बड़ी बात है जिसका बड़ा फायदा आने वाले समय में लोगों को मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस वे से कम दूरी होने से लोगों को बरेली शहर पसंद आएगा।

उन्होंने बताया कि बीडीए सबसे पहले बदायूं रोड पर नाथधाम टाउनशिप बसाने जा रहा है। इस टाउनशिप के लिए 200 हेक्टयर भूमि का अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मास्टर प्लान के तहत भू उपयोग बदलने के लिए शासन को भेजा जाएगा। नाथ धाम टाउनशिप में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

इसके अलावा जो गांव नए शामिल हुए है, वहां के लिए कई और प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं जिनकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। बीडीए इसमें काफी तेजी कर रहा है। सुविधाओं के विकास के साथ लैंडबैंक को मजबूत बनाने पर जोर है। आवासीय और व्यावसायिक दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शाही में महिलाओं के हत्यारे का पता लगाने के लिए एडीजी ने बनाईं सात टीमें

Bareilly News: आज कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे प्रभारी मंत्री
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव बाद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को पहली बार जिले की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अलग-अलग विभागों में इसके लिए बृहस्पतिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक प्रभारी मंत्री बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रशासन के पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद 9.30 बजे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में 10.35 बजे से समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। दोपहर एक बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे और फिर 1.50 बजे बिथरी चैनपुर के कंपोजिट स्कूल में स्कूल चलो अभियान शुरू करेंगे। सवा दो बजे बिथरी में ही सीएचसी पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। पौने तीन बजे थाना बिथरी चैनपुर 3.10 बजे नकटिया में पुराने आरटीओ ऑफिस के सामने बन रही 200 लोगों की क्षमता वाली बैरक के निरीक्षण का कार्यक्रम है।

ये भी पढे़ं- बेपरवाही: बारिश से पहले नहीं किए ध्वस्त, अब जर्जर स्कूल भवन गिरना शुरू

Bareilly News: शाही में महिलाओं के हत्यारे का पता लगाने के लिए एडीजी ने बनाईं सात टीमें
बरेली, अमृत विचार। शाही में एक ही जैसे अंदाज में 10वीं महिला की हत्या के बाद एडीजी रमित शर्मा ने सात टीमें बनाई हैं जो हत्यारे की तलाश के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगी। बृहस्पतिवार को शाही पहुंचे एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ खुद मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवारों के लोगों से बात कर भरोसा दिलाया कि जल्द हत्यारे का पता लगाया जाएगा।

शेरगढ़ के गांव हौंसपुर के रहने वाले सोमपाल की पत्नी अनीता एक जुलाई की शाम फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका में अपने मायके गई थीं। अगले दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे वह हौंसपुर लौटने के लिए निकलीं लेकिन घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार शाम सात बजे गांव बुझिया जागीर में गन्ने के खेत में वीरेंद्र ने मेड़ पर एक महिला की लाश पड़ी देखी जिसकी पहचान अनीता के रूप में हुई। इसके बाद सोमपाल ने थाना शाही में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बृहस्पतिवार को एडीजी रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने उस जगह का मुआयना किया जहां अनीता की हत्या की गई थी। अनीता के पति सोमपाल और बेटे को भी घटनास्थल पर बुलाया। काफी देर तक दोनों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एडीजी ने सात टीमें गठित कीं जो हत्यारे की तलाश करने के साथ ग्राम प्रधानों के जरिए लोगों को जागरूक करेंगी कि कोई जंगल में रात को अकेले न जाए। महिलाएं शाम ढलते ही घर आ जाएं। जंगल में तीन-चार लोगों के साथ ही जाएं। एडीजी ने थाने का भी मुआयना किया।

ये भी पढे़ं- बरेली: नाले को देखती हूं तो दहल जाता है दिल, डूब कर मरा बेटा...गम में पति की भी गई जान, फिर भी नहीं पसीजा निगम का दिल

बरेली: बहन की डोली उठने से पहले भाई की मौत, घर में मचा कोहराम
भमोरा, अमृत विचार। भमोरा के गांव हर्रामपुर में एक शादी वाले घर में गुरुवार को उस समय कोहराम मच गया, जब बहन की विदाई से पहले करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बेटी शादी की रस्म के बाद शुक्रवार को बेटे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बहन को दहेज में देने के लिए लाए गए पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में गुरुवार दोपहर भाई जयवीर ( 21) आ गया, वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, भाई को बचाने की हड़बड़ी में बहन भी करंट की चपेट में आ गई, इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह प्लग निकाला और उसे इलाज के लिए लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

जयवीर की पत्नी संगीता के साथ मां सुरजा देवी और बहन मीरा का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शव को श्मशान भूमि में रख दिया, शुक्रवार सुबह बहन की विदा होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्राम हर्रामपुर निवासी कुंवरपाल ने बताया गुरुवार दोपहर बाद दहेज में देने को रखे पंखे में करंट आने से बेटे जयवीर की मौत हो गई, आज मेरी पुत्री मीरा की बारात आ रही है शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई जयवीर अपने पीछे पत्नी संगीता के साथ एक बेटा छोड़ गया,आठ भाई बहनों में जयवीर तीसरे नंबर का था।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: विवेचक के साथ गवाह कांस्टेबल का गैर जमानती वारंट जारी, चार्जशीट में गलतियां मिलने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

बरेली: नाले को देखती हूं तो दहल जाता है दिल, डूब कर मरा बेटा...गम में पति की भी गई जान, फिर भी नहीं पसीजा निगम का दिल
बरेली, अमृत विचार। इसी खुले नाले की वजह से हमने अपना बेटा खो दिया। नाले में डूबकर इकलौते बेटे की जान चली जाने का सदमा इस कदर दिल में बैठा कि मेरे पति भी होश खो बैठे। दो साल पहले वह भी दुनिया छोड़कर चले गए। ये नाला अब भी वैसा ही है। जब भी इसे देखती हूं तो दिल दहल जाता है।

सुभाषनगर में रहने वाली पुष्पा बृहस्पतिवार को छह साल पुरानी आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गईं। बताया, 25 अगस्त 2018 का दिन था। बारिश की वजह से नाले में ऊपर तक पानी बह रहा था। उनका 10 वर्षीय बेटा विपिन किसी काम से घर से निकला था, कुछ ही देर बाद पता चला कि वह नाले में गिर गया। उसे तलाश करने में कई घंटे लग गए। नाले से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते बेटे के न रहने से उनकी जिंदगी तबाह हो गई। पति राजाराम सदमे की वजह से मानसिक रूप से बीमार हो गए। काम-धंधा छोड़कर घर पर बैठ गए। दो साल पहले उनकी भी मौत हो गई।

पुष्पा कहती हैं कि उन्हें कोई सरकारी मुआवजा नहीं मिला, यह अलग बात है लेकिन इससे भी ज्यादा दुख उन्हें इस बात का है कि नाला अब भी वैसे ही खुला हुआ है। बल्कि अब तो उसकी दीवार भी गिर चुकी है जिसकी वजह से वह और खतरनाक हो गया है। नाले के तेज बहाव से सड़क कट रही है मगर इस पर किसी का ध्यान नहीं है। आसपास फिसलन है। वह जब भी ये नजारा देखती हैं तो डर जाती हैं कि कहीं किसी और के साथ वैसा न हो, जैसा उनके साथ हुआ।

ये भी पढ़ें- बरेली गोलीकांड: इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही दबिश, अब STF भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगेगी

Bareilly News: 7 जुलाई तक झमाझम बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी
बरेली, अमृत विचार। तीन दिन से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। गुरुवार को कभी धूप तो कभी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का  'ऑरेंज'  अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को 6.55 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मौसम कुछ खुलने के आसार हैं। बुधवार को जुलाई में 11 साल बाद अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 30.5 और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 100 प्रतिशत और शाम 88 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जारी सक्रिय मानसून की परिस्थितियों के कारण ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दहशत में शाही...जैसे नौ महिलाओं को मारा गया, वैसे ही की अनीता की हत्या

सम्मान समारोह के दौरान बोले कोहली, रोहित को 15 साल में पहली बार इतना भावुक होते हुए देखा
मुंबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को यहां टीम के सम्मान समारोह के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने खुलासा किया कि उन्होंने 15 साल में कभी भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इतना भावुक होते नहीं देखा था जिन्होंने टी20 विश्व कप जीत के बाद डबडबायी आंखों से उन्हें गले लगा लिया था।

कोहली ने खुली बस में यादगार ‘विक्ट्री परेड’ के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहा, ‘‘15 साल में यह पहली बार है जब मैंने रोहित को इतना भावुक होते देखा है। जब हम (केनसिंग्टन ओवल में) सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो वह रो रहे थे और मैं भी रो रहा था। ’’

कोहली जब 21 साल के थे तो उन्होंने इसी मैदान पर कहा था कि 21 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट का भार उठाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाना बिलकुल उचित है। कोहली (34 वर्ष) ने पिछले हफ्ते ट्रॉफी जीतने के बाद क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी।

उन्होंने इस मैदान पर खड़े होकर उम्मीद जताई कि उन्होंने और उनके कप्तान ने 15 वर्षों तक जिम्मेदारी उठाने और ट्राफी देश में लाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने (रोहित और मैंने) जिम्मेदारी उठाई है और ट्रॉफी यहां (वानखेड़े) वापस लाने से बेहतर कुछ नहीं है। ’’ उन्हें फाइनल की पारी के ब्रेक के दौरान पता था कि यह उनका आखिरी मैच था। कोहली ने कहा, ‘‘मैच आधा खत्म होने के बाद मैं जानता था कि अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’’

2011 में वह टीम के सबसे कम उम्र के सदस्य थे, उन्होंने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह को भावुक होते हुए देखा था और शायद उन्हें इनका भावनात्मक होना समझ में नहीं आया। लेकिन अब वह इसे अच्छी तरह समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उस रात (2011 विश्व कप जीतने के बाद) सीनियर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझ नहीं पाया था जब वे रोने लगे थे लेकिन अब मैं इन्हें समझ सकता हूं। ’’

कार्यक्रम के संचालक गौरव कपूर ने हल्के फुल्के अंदाज में पूछा, ‘‘मैं जसप्रीत बुमराह को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ घोषित करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के बारे में सोच रहा हूं। क्या आप इस पर हस्ताक्षर करेंगे?’’ कोहली ने तुरंत जवाब दिया, ‘‘मैं अभी तुरंत इस पर हस्ताक्षर करूंगा। ’’ कोहली ने कहा, ‘‘बुमराह जैसा खिलाड़ी एक पीढ़ी में पैदा होता हैं और हमें खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है। ’’ जसप्रीत बुमराह के लिए यह जिंदगी में एक बार होने वाला अनुभव था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मैदान सही में बहुत विशेष है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा।’’ बुमराह ने कहा, ‘‘अपने बेटे को देखकर मैं भावुक हो गया और मेरे पास शब्द नहीं थे। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपने बेटे को देखना चाहता हूं (मुझे खेलते हुए देखना)।’’ निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दर्शकों का यह प्यार बहुत याद आयेगा, आज रात मैंने सड़कों पर जो देखा, उसे कभी नहीं भूलूंगा। ’’

ये भी पढ़ें- Team India Victory Parade: टीम इंडिया की ‘विक्ट्री परेड’, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

बरेली गोलीकांड: इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही दबिश, अब STF भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगेगी
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए हुए गोलीकांड में इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब एसएसपी अनुराग आर्य की अनुमति मिलने के बाद एसटीएफ की टीमें भी आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो जाएंगी।

पीलीभीत बाईपास पर महादेव मार्बल शोरूम के पास करीब 15 करोड़ कीमत के प्लॉट पर कब्जे के लिए राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय गुट के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी। इस मामले में राजीव राणा समेत 30 आरोपी जेल भेज जा चुके हैं। इनमें कई को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने राजीव राणा के दो भाइयों समेत छह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से संजय राणा ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। इनके अलावा राजीव राणा का भाई गौरीशंकर, होटल सीके वैली का मालिक चांद मियां, रफत उर्फ बाबा, अलीन कालिया और इरफान पर इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सरकारी विभागों में लगे वाहनों का सर्वे, कॉमर्शियल नंबर न होने पर पंजीकरण होगा निरस्त