Vinay Shukla - Amrit Vichar

कानपुर में चापड़ से युवक का गला काटकर शव गंगा में बहाया
कानपुर, अमृत विचार : जिले चकेरी के शिवकटरा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक रिषी की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग कर गंगा में फेंक दिया गया। रविवार को महाराजपुर क्षेत्र के डोमनपुर में गंगा किनारे उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव से एक हाथ भी गायब है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किया।

शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी राजेश कुमार का बेटा रिषी ड्राइवर था। शुक्रवार रात गणेश महोत्सव में जाने के बाद से वह घर नहीं लौटा। एक दिन खोजबीन के बाद शनिवार को परिजनों ने पुलिस से हत्या कर शव गंगा में फेंकने का संदेह जताया। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा और एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पवन निषाद की बहन से रिषी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश में पवन और उसके साथियों ने रिषी की चापड़ से गला काटकर हत्या की और शव गंगा में बहा दिया। रविवार को गंगा में दिनभर सर्च अभियान चला और देर शाम महाराजपुर के डोमनपुर में धड़ बरामद हुआ। सिर और हाथ अब तक नहीं मिले हैं।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि क्षत-विक्षत शव की पहचान मुश्किल है, पर रिषी होने की आशंका है। डीएनए जांच कर पुष्टि होगी। परिजनों की तहरीर पर छह नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ हत्या, अपहरण व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाने पर डटे रहे परिजन : शनिवार रात पुलिस की ढिलाई से नाराज परिजन रविवार सुबह से चकेरी थाने के बाहर डटे रहे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी वे हटने को तैयार नहीं हुए। कई आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद ही परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।

यह भी पढ़ें:- बुढ़वा मंगल पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, पनकी हनुमान मंदिर के आसपास यातायात बदला

बुढ़वा मंगल पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, पनकी हनुमान मंदिर के आसपास यातायात बदला
कानपुर, अमृत विचार : कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर में मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। दर्शनार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार देर रात तक जारी रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर पार्किंग की सुविधा रहेगी, जबकि नो-एंट्री के लिए जारी सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं।

ऐसे रहेगा यातायात बदलाव

कल्याणपुर से आने वाला यातायात पनकी मंदिर की ओर न जाकर अर्मापुर नहर तिराहा या एमआईजी तिराहा से डायवर्ट होगा। पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर से भारी वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जाएंगे, इन्हें डबल पुलिया विजय नगर होकर चलाया जाएगा। भाटिया तिराहा से भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर नहीं जाएंगे, इन्हें अर्मापुर नहर की ओर मोड़ा जाएगा। कालपी रोड से आने वाले वाहन पनकी धाम स्टेशन होकर मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। नारायणा कॉलेज चौराहा से वाहन शताब्दी द्वार तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, इन्हें गंगागंज क्रॉसिंग से डायवर्ट किया जाएगा। भौंती बाईपास चौराहा से आने वाले वाहन विजय नगर चौराहा की ओर न जाकर एमएमएल चौराहा, दादानगर होकर चलेंगे।

यहां कर सकेंगे वाहन पार्क

कानपुर देहात से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन भौंती चौराहा से पनकी पड़ाव, गंगागंज क्रॉसिंग मार्ग के दोनों ओर पार्क करेंगे। हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव से आने वाले श्रद्धालु एमआईजी तिराहा और पनकी थाना मार्ग के दोनों ओर वाहन पार्क करेंगे। कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद से आने वाले श्रद्धालु आवास विकास नहर पनकी होकर सब्जी मंडी तिराहा स्थित रामलीला मैदान में पार्किंग करेंगे। शिवली-रसूलाबाद मार्ग से आने वाले श्रद्धालु नारायणा कॉलेज चौराहा से शताब्दी नगर रोड तिराहा तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग करेंगे।

विशेष पार्किंग स्थलों की व्यवस्था

पनकी मंदिर पश्चिम द्वार (वीआईपी व आवश्यक सेवा)

शताब्दी रोड तिराहा से रतनपुर रोड तक

सब्जी मंडी रोड, रामलीला मैदान, पनकी थाना मार्ग

कमल मेमोरियल स्कूल गली

कछुआ तालाब रोड (पुलिस व प्रशासन पार्किंग)

स्टेशन रोड तिराहा से गंगागंज क्रॉसिंग मार्ग

एटीएम चौराहा

यह भी पढ़ें:- प्रेमजाल की खतरनाक सच्चाई : नाबालिग छात्रा का वीडियो बना, डेढ़ साल तक करता रहा शोषण

प्रेमजाल की खतरनाक सच्चाई : नाबालिग छात्रा का वीडियो बना, डेढ़ साल तक करता रहा शोषण
लखनऊ, अमृत विचार : 16 साल की एक नासमझ छात्रा… जिसकी ज़िंदगी किताबों और सपनों में बीत रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर हुई एक "दोस्ती" उसकी दुनिया बदल देगी, उसने सोचा भी नहीं था। जहां एक शख्स ने उसे फरेब के जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटोग्राफ को मोबाइल में सेवकर डेढ़ साल तक छात्रा उसका शोषण करता रहा।

दोस्ती से हुई फरेब की शुरूआत : पारा की रहने वाली इस छात्रा की मुलाकात सोशल मीडिया पर राजा मौर्या उर्फ अमित से हुई। पहले तो बातें हंसी-मज़ाक तक सीमित रहीं। राजा ने मीठी-मीठी बातें कीं, भरोसा जीता और धीरे-धीरे उसे प्यार का यकीन दिलाया। जिसके बाद राजा ने छात्रा को शादी का सपना दिखाया, लेकिन सपनों के बीच उसने एक अश्लील वीडियो बना लिया। यहीं से मासूम की ज़िंदगी कैद हो गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने डेढ़ साल तक उसका शोषण किया। हालांकि, छात्रा लोकलाज और डर की वजह से खामोश रही।

हर दिन डर में जीती रही कि कहीं उसका राज़ उजागर न हो जाए। रविवार को छात्रा ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और मां को सब कुछ बता दिया। मां की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी राजा मौर्या उर्फ अमित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कह गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम

लखनऊ में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
अमृत विचार, लखनऊ : तालकटोरा थाना अंतर्गत राजाजीपुरम कोठारी बंधु तिराहा के पास रविवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मिस्त्री कल्लू (60) की दर्दनाक मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरु कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी कल्लू राजगीर मिस्त्री का काम करता था। रविवार को वह रामशंकर के मकान की दूसरी मंजिल पर पाढ़ पर चढ़कर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कल्लू नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर साथियों ने उसे घायल अवस्था में आरएलबी अस्पताल (रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय) में पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कल्लू को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। कल्लू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुरैला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से इलाके में भी शोक की लहर है।

बंद घर से युवक का शव मिलने पर सनसनी

ठाकुरगंज थाना अंतर्गत के कंघी टोला में रविवार को बंद घर से युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आसपास के  लोगों से पूछताछ शुरु की।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त आकाश मौर्य (33) के रूप में हुई है। बहनोई सौरभ ने बताया कि दोपहर में आकाश के घर से बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो आकाश का शव फर्श पर पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, आकाश नशे का आदी था और अविवाहित था। शव काफी खराब हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : MLC के चालक को सरेराह पीटा, जान से मारने की धमकी

लखनऊ : MLC के चालक को सरेराह पीटा, जान से मारने की धमकी
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में गुंडागर्दी का आलम इस कदर बढ़ गया है कि एमएलसी के चालक तक सुरक्षित नहीं हैं। विशाल खंड-2 निवासी गुरु, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामचंद्र सिंह प्रधान की गाड़ी चलाते हैं।

गुरु ने बताया कि 29 अगस्त को वह मलिहाबाद विद्यालय से कार लेकर गोमतीनगर स्थित आवास लौट रहे थे। रास्ते में लक्ष्मण मेला से बैकुंठ धाम जाने वाली सड़क पर काले रंग की दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। 1090 चौराहे के पास उन्होंने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया।

नाम पूछने के बाद आरोपियों ने चालक की बेरहमी से पिटाई की। जातिसूचक गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गुरु ने तत्काल एमएलसी को फोन कर घटना की जानकारी दी और अगले दिन 30 अगस्त को दोनों स्कॉर्पियो के नंबर लिखकर गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी।

गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों गाड़ियों के नंबर आरटीओ से ट्रेस कराए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मेजर की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने उड़ाया बैग

राजधानी में बदमाश इतने बेखौफ हैं कि सेना के अधिकारी भी उनकी नजरों से नहीं बच पा रहे। आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास चोरों ने मेजर की कार का शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मेजर आयुष द्विवेदी, जो कमांड हॉस्पिटल एएमसी में तैनात हैं, ने बताया कि 26 अगस्त की रात उन्होंने आलमबाग मेट्रो स्टेशन चंद्रनगर गेट के पास अपनी कार खड़ी की थी। वह रॉयल कैफे से खाना पैक कराने गए थे।

कुछ ही मिनटों बाद वापस लौटे तो देखा कि कार की पिछली विंडो का शीशा टूटा हुआ है और बैग गायब है। बैग में 5 हजार रुपये नकद, विभागीय चाभियां, जरूरी दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान रखा हुआ था। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा

यह भी पढ़ें:- अंसल निदेशकों पर शिकंजा : 11 साल बाद भी फ्लैट न मिलने पर FIR

अंसल निदेशकों पर शिकंजा : 11 साल बाद भी फ्लैट न मिलने पर FIR
लखनऊ, अमृत विचार : सुशांत गोल्फ सिटी प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा प्रकरण में पटेलनगर, इंदिरानगर सेक्टर-9 निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर अंसल जेनिथ टॉवर यूनिट से जुड़े निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2014 में उन्होंने अंसल कंपनी के दफ़्तर में फ्लैट बुक कराया था। इसके एवज में उन्होंने ₹8,56,206 रुपये जमा किए थे। लेकिन तय समय पर न तो फ्लैट मिला और न ही रकम वापस की गई। लगातार 11 साल तक टालमटोल करने के बाद पीड़ित ने थकहार कर पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

साइबर ठगी का शिकार बने फौजी: फर्जी मैसेज से 25 हजार रुपये उड़ाए

साइबर ठगों ने सेना के जवान को ही अपना शिकार बना डाला। निलमथा, चंद्रशेखर नगर निवासी सैन्यकर्मी मनोज सिंह बिष्ट के खाते से जालसाजों ने ₹25,000 हड़प लिए।  पीड़ित ने बताया कि 20 अगस्त को उन्हें एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को असम राइफल का परिचित बताते हुए कहा कि किसी को तुरंत रुपये भेजने हैं लेकिन उसके खाते से ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहा। इस दौरान उसे झांसा देने के लिए फर्जी क्रेडिट मैसेज भी भेजा गया।

भरोसा होने पर पीड़ित ने 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब शक हुआ तो जांच करने पर ठगी की पुष्टि हुई।  कैंट कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ गुरप्रीत कौर के मुताबिक मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है और जांच तेज़ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- Explosion in firecracker factory : 100 मीटर दायरे में तबाही, अवैध पटाखा फैक्ट्री पर उठे सवाल

Explosion in firecracker factory : 100 मीटर दायरे में तबाही, अवैध पटाखा फैक्ट्री पर उठे सवाल
लखनऊ,  अमृत विचार : बेहटा इलाके में रविवार को हुए भीषण पटाखा विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि 100 मीटर के दायरे में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये। दीवारें गिर गईं, छतें धंस गईं और लोगों के घरों का सामान चकनाचूर हो गया। धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे में दो की मौत, कई घायल : धमाके के वक्त आलम, रहीस बानो, हूरजहां, इमरान और उनके बच्चे घरों के भीतर थे। मलबे में दबकर कई लोग घायल हो गए। झुलसे आलम और मुन्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इरशाद (70%) और नदीम (68%) गंभीर रूप से झुलस गये हैं। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद : धमाके की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। इस दौरान आलम के घर के पास भारी मात्रा में पटाखा और विस्फोटक बरामद हुए। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पटाखा बनाने और रखने की आशंका जताई गई है।

ग्रामीण बोले-यह चौथी घटना : स्थानीय लोगों ने बताया कि यह चौथी बार धमाका हुआ है। इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से हर बार हादसा दोहराया जा रहा है।

पुराने हादसे दिलाते हैं डर : लखनऊ और आसपास के इलाकों में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों में विस्फोट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

2018 : काकोरी में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

2019 : मोहनलालगंज में धमाका, छह घायल

2022 : बीकेटी में विस्फोट, एक की मौत और 14 घायल

अप्रैल 2025 : गोसाईगंज में पटाखा कारखाना हादसा

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में अवैध संबंधों के विरोध में पत्नी को पीटा, बाइक न मिलने पर बोला तीन तलाक

लखनऊ में अवैध संबंधों के विरोध में पत्नी को पीटा, बाइक न मिलने पर बोला तीन तलाक
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में दहेज और अवैध संबंधों के विवाद ने एक विवाहिता की जिंदगी तबाह कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति का रिश्ते में देवरानी के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर पति ने प्रताड़ित किया, बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की तथा मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकाह के बाद से प्रताड़ना शुरू : थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का निकाह 7 सितंबर 2024 को मड़ियांव निवासी युवक से हुआ था। युवती के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे यह भी पता चला कि पति के संबंध छोटे भाई की पत्नी (देवरानी) से हैं। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया गया और चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।

बाइक और रुपये की मांग : पीड़िता ने बताया कि पति और देवरानी मिलकर आए दिन उसे पीटते और अपमानित करते थे। इसी दौरान ससुरालवालों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग भी रखी। लोकलाज के चलते पीड़िता ने मायके वालों से कुछ नहीं कहा और चुपचाप सब सहती रही।

गला दबाकर मारने की कोशिश : पीड़िता का आरोप है कि 6 मार्च को पति और देवरानी ने उसे बुरी तरह पीटा। पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की और इसी दौरान उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा : इसके बाद पीड़िता ने मड़ियांव थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति और देवरानी के खिलाफ मारपीट, धमकी, दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम महिला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:- उफान पर सरयू, लाल निशान से 25 सेमी ऊपर : आधा दर्जन गांव जलमग्न, पलायन शुरू

उफान पर सरयू, लाल निशान से 25 सेमी ऊपर : आधा दर्जन गांव जलमग्न, पलायन शुरू
बाराबंकी, अमृत विचार : लाल निशान से नीचे जा चुकी सरयू नदी में फिर उफान आया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश व दो बैराजों से करीब साढे़ तीन लाख क्यूसेेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर पहुंच गया है। सूरतगंज, रामनगर क्षेत्र में पानी फिर गांवों को जलमग्न करने को बेताब है, वही ग्रामीणों का पलायन फिर शुरु है। प्रति घंटे बढ़ रही नदी के जलस्तर में और तेजी आने की आशंका है।

सरयू नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर अब खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। एल्गिन ब्रिज संजय सेतु पर रविवार शाम पांच बजे तक नदी का जलस्तर 106.320 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से करीब 25 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर हर घंटे लगभग एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। कई दिनों से जलस्तर मद्धिम था वहीं रविवार को शारदा व गिरिजा बैराजों से करीब 3 लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर तेजी से ऊपर बढ़ने लगा। केंद्रीय जल आयोग और प्रशासनिक टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अचानक जलस्तर बढ़ने से सूरतगंज तहसील के हेतमापुर क्षेत्र के बबुरी, बाबापुरवा, लालपुरवा, बलाईपुर, सुंदरनगर और सरसंडा सहित आधा दर्जन गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। खेतों और नालों के रास्ते पानी घरों तक पहुंचने लगा है। दो दर्जन परिवारों ने अपने घर छोड़कर हेतमापुर तटबंध पर शरण ले ली है। अनुमान है कि जलस्तर की मौजूदा बढ़त से देर रात तक अधिकांश घर बाढ़ के पानी की चपेट में आ जाएंगे। ग्रामीणों ने नावों के जरिए आवाजाही शुरू कर दी है। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राजस्व की टीमें तैनात कर दी गई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

बारिश ने दिलाई उमस से राहत : कई दिनों से परेशान कर रही उमस ने लोगों के होश उड़ा रखे थे। रुक रुक कर हुई बारिश के बाद निकली धूप ने ऐसा माहौल बनाया कि आमजन बिलबिला उठे। बेतहाशा गर्मी और छलछलाते पसीने से बेहाल लोगों की नजर आसमान की ओर लगी हुई थी। वहीं आसमान पर आते जाते बादलों ने छिटपुट बारिश की जिससे उमस और बढ़ती चली गई। आद्रता में वृद्धि के चलते राहत कहीं से मिलती नहीं दिखी। आमजन ही नहीं बल्कि किसानों को भी बारिश से काफी आस रही। रविवार को धूप बादलों की लुका छिपी के बाद करीब तीन बजे ठीकठाक बारिश हुई तो उमस से फौरी तौर पर पीछा छूटा। रविवार होने की वजह से लोगबाग घर में ही रहे और बदले मौसम का पूरा मजा लिया।

यह भी पढ़ें:- ट्रायल के बहाने कार में बंधक बना ले गए वर्कशॉप मैनेजर, 8 किमी दूर छोड़ भागे आरोपी

ट्रायल के बहाने कार में बंधक बना ले गए वर्कशॉप मैनेजर, 8 किमी दूर छोड़ भागे आरोपी
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात सामने आई है। हुसैनगंज इलाके में कार ट्रायल के बहाने एक वर्कशॉप मैनेजर को पिता-पुत्र और उनके साथी ने कार में बंधक बना लिया। आरोपियों ने रास्ते भर गाली-गलौज और धमकी दी तथा आठ किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक चौराहे पर धक्का देकर छोड़कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर हुसैनगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ट्रायल के नाम पर कार में बैठाया : निलमथा बाजार स्थित भगवंत नगर निवासी रामकिशन तिवारी, जो हुसैनगंज स्थित एसएएस हुंडई बॉडी शॉप में मैनेजर हैं, ने बताया कि 22 अगस्त को सिद्धार्थ तिवारी, राजकुमार तिवारी और उनका बेटा वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने सर्विसिंग से तैयार कार का ट्रायल मांगा। मैनेजर ने हामी भरी और गाड़ी में उनके साथ बैठ गए।

रास्ते में दी धमकी : पीड़ित के अनुसार, कार राजकुमार तिवारी का बेटा चला रहा था। रास्ते में राजकुमार ने सिद्धार्थ से दूसरी कार लाने को कहा, जिसे अंजान व्यक्ति ले आया। जब मैनेजर ने कार रोकने को कहा तो चालक तेज गति से दौड़ाता रहा। विरोध करने पर राजकुमार ने गाली-गलौज की और धमकाया।

8 किलोमीटर दूर छोड़ा : करीब आठ किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार रोकी गई और आरोपियों ने रामकिशन को धक्का देकर उतार दिया। मैनेजर ने जब भुगतान मांगा तो आरोपियों ने इंकार कर दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर सर्विस सेंटर को तबाह कर देंगे और जान से मार देंगे।

पुलिस जांच में जुटी : घटना से सहमे वर्कशॉप मैनेजर किसी तरह वापस लौटे और पूरी जानकारी वर्कशॉप मालिक को दी। करीब आठ दिन बाद उन्होंने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सिद्धार्थ तिवारी, राजकुमार तिवारी और उनके बेटे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिकों की जानकारी खंगाली जा रही है और घटनास्थल व पॉलिटेक्निक चौराहे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- कन्नौज : सोता रहा परिवार, ताला तोड़ 60 लाख का माल समेट ले गए चोर

कन्नौज : सोता रहा परिवार, ताला तोड़ 60 लाख का माल समेट ले गए चोर
कन्नौज, अमृत विचार। मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नौ लाख रुपये की नकदी और करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। सुबह परिवार वाले जागे तो चोरी की जानकारी पर होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हारन पुर्वा कुसुमखोर निवासी शहमुद्दीन पुत्र बहरुद्दीन ने बताया कि वह 30 अगस्त की रात अपने मकान में परिवार समेत सोये थे। रात किसी समय चोर उनके मकान में प्रवेशकर गये। उन्होंने मुख्य कमरे का ताला तोड़कर रखी अलमारी-बक्सों समेत अन्य स्थानों पर खोज कर पत्नी के सोने व चांदी के जेवरात, भाई तसरीफुल की पत्नी, बहन अरफीना के जेवरात, दोनों बेटी व भतीजों के विवाह के लिये बनवाये सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। इसमें सोना 400 ग्राम व चांदी दो किलों के अलावा फसल बिक्री व मौरंग बिक्री के रखे करीव 09 लाख रुपये चोर ले गये।

सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा देखा तो अंदर जाकर देखा। वहां सामान बिखरा पड़ा था जबकि नकदी व जेवरात चोरी हो चुके थे। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। कोतवाली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। इस के अलावा डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन की की है।  घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

मकान से नकदी-जेवर चोरी, पुलिस मान रही संदिग्ध

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूराराय में बंद मकान में चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घटना को संदिग्ध मान रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूराराय निवासी अलका देवी पत्नी आशीष कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार की रात चोरों ने मकान में घुस कर हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान अलमारी समेत अन्य स्थान देखे जहां से चोरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक जिस मकान में परिवार चोरी होने की बात कर रहा है वहां पर चोरी जैसे सबूत नहीं मिल रहे हैं। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच में सामने आया है कि मकान के गेट और अलमारी का ताला भी नहीं टूटा है, फिर चोरी कैसे हो सकती है। घरेलू सामान जरूर बिखरा हुआ मिला है। फिर भी पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, पथराव से दहशत : दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, पथराव से दहशत

दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, पथराव से दहशत : दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, पथराव से दहशत
बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भिटरिया चौराहे पर रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब दो दुकानदारों के बीच कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना से पूरे इलाके में अराजकता का माहौल कायम हो गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे।

कैसे भड़का विवाद : जानकारी के मुताबिक, सुमेरगंज निवासी मुशीर, भिटरिया चौराहे पर फल की दुकान लगाते हैं। उनकी दुकान के बगल में बरकतुल्लाह की लोहे के सामान व वेल्डिंग की दुकान है। रविवार दोपहर मुशीर का सामान लाने वाली गाड़ी बरकतुल्लाह की दुकान के सामने खड़ी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते लाठी-डंडे चलने लगे और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

पुलिस भी रही असमर्थ : घटना के दौरान पास में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी हालात काबू करने में नाकाम रहे। इस बीच सूचना पाकर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

घायलों को भेजा अस्पताल : मारपीट में दोनों पक्षों के दुकानदार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें:-रेल पटरी किनारे मिला वृद्धा का क्षत-विक्षत शव : ट्रेन से कटकर मौत की आशंका, घटना संदिग्ध