Ankit Yadav - Amrit Vichar

Kanpur News: प्रेमिका ने किया ब्लॉक तो युवक ने दी जान, सात दिन इलाज के बाद मौत
कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा में प्रेमिका के ब्लॉक करने से आहत बीबीए के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। करीब सात दिन तक चले इलाज के बाद रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कॉलेज की छात्रा से था प्रेम संबंध

गोपाल नगर निवासी पवन शर्मा किराना का काम करते हैं। परिवार में पत्नी आरती, बेटा अध्ययन और बेटी प्रार्थना है। अध्ययन बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके साथ ही उसके मौसा का बेटा कुमार संभव भी पढ़ाई करता है। पिता के मुताबिक, कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से अध्ययन के प्रेम संबंध थे।

अनबन के बाद किया ब्लॉक

परिजनों के मुताबिक, बीते शनिवार किसी बात को लेकर अध्ययन और युवती के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद युवती ने अध्ययन को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। अध्ययन ने यह बात अपने साथ पढ़ने वाले कुमार संभव को बताई। उसने युवती से फोन और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए

परिजनों का कहना है कि युवती की ओर से जवाब नहीं मिलने से अध्ययन काफी परेशान था। सोमवार देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया।

सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत

परिजनों के मुताबिक, हैलट में करीब सात दिन तक अध्ययन का इलाज चला। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत के मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अधूरा कोर्स या दसवीं बोर्ड परीक्षा... कानपुर में हाईस्कूल के छात्र ने क्यों की आत्महत्या?

IAS के मकान में IPS किराएदार! लखनऊ में ACP के घर से चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवर-नकदी
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में जब एक पुलिस अधिकारी का घर ही चोरों से सुरक्षित नहीं रहा तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में शनिवार को चोरों ने बाजारखाला के ACP रंजीत कुमार के किराए के मकान को निशाना बना लिया। चोर कमरे का ताला और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई, वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर एमआईएस पुलिस चौकी है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बाजारखाला के ACP रंजीत कुमार

20 दिन पहले ही रहने आए थे ACP

ACP रंजीत कुमार ने करीब 20 दिन पहले ही इस मकान में किराए पर रहना शुरू किया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। चोरों ने मकान के बाहरी दरवाजे के खुले होने का फायदा उठाया और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी के लॉकर को भी तोड़ दिया।

ACP IPS रंजीत कुमार के घर चोरी, जांच करती पुलिस

लाखों के जेवर और नकदी चोरी

चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये के कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

CCTV में दिखे दो संदिग्ध

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध युवक आते-जाते दिखाई दिए। अब पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमें भी लगाई हैं। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा दूसरे सुरागों की भी जांच कर रही है।

झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष IAS अधिकारी हिमांशु गौतम

IAS अधिकारी का है मकान

जिस मकान में चोरी हुई, वह IAS अधिकारी हिमांशु गौतम का बताया जा रहा है। हिमांशु गौतम वर्तमान में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। इसी मकान में ACP रंजीत कुमार किराए पर रह रहे थे। एक IAS अधिकारी के मकान में रहने वाले पुलिस अधिकारी के घर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस चौकी के पास वारदात से सवाल

यह चोरी किसी सुनसान जगह पर नहीं हुई, बल्कि पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई है। ऐसे में पुलिस की गश्त और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:-

अधूरा कोर्स या दसवीं बोर्ड परीक्षा... कानपुर में हाईस्कूल के छात्र ने क्यों की आत्महत्या?
कानपुर, अमृत विचार। अधूरे कोर्स और दसवीं की बोर्ड परीक्षा के दबाव के बीच 15 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार को छात्र ने पिता से स्कूल जाने से मना किया था। उसने कहा था कि वह घर पर रहकर अपना अधूरा कोर्स पूरा करेगा। दोपहर में मां उसे कमरे में बुलाने पहुंचीं तो लोहे की रॉड से फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

स्कूल जाने से किया था मना

मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी सचिन राठी एक कंपनी में डीजीएम हैं। वह पत्नी रीना, छोटे बेटे रेयांश और 15 वर्षीय अर्जुन के साथ कल्याणपुर में रहते हैं। अर्जुन कल्याणपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार सुबह उसने पिता से कहा था कि वह आज स्कूल नहीं जाएगा। घर पर रहकर अधूरा कोर्स पूरा करेगा। इसके बाद सचिन करीब 10 बजे ऑफिस चले गए।

कमरे में पढ़ रहा था छात्र

पिता के ऑफिस जाने के बाद अर्जुन अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी मां और छोटा भाई नीचे के कमरे में थे। कुछ देर बाद मां अर्जुन को बुलाने के लिए ऊपर कमरे में गईं। दरवाजा खोलते ही उन्होंने बेटे को लोहे की रॉड से फंदे के सहारे लटका देखा। यह देखकर वह चीख पड़ीं।

परिजन अस्पताल ले गए

मां की चीख सुनकर फ्लैट में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से छात्र को फंदे से नीचे उतारा गया और तत्काल रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता सचिन भी घर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पढ़ाई के दबाव में छात्र के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप या तहरीर मिलने पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- चित्रकूट : पागल कुत्ते के हमले में घायल इकलौते मासूम की मौत

नाले के किनारे समोसा-कचौड़ी: गंदगी में बनता मिला केक; कानपुर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
कानपुर, अमृत विचार। चमनगंज में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने पहली बार अजमेरी होटल, हलीम कॉलेज चौराहा के पास बाबा स्वीट, वारसी होटल समेत कई खानपान प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं, जबकि कई दुकानदारों को नोटिस भी थमाए गए हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-II संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार राय, अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, आशुतोष कुमार, उमाशंकर सिंह एवं खाद्य सचल दल ने अभियान चलाया।

कानपुर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

नाले के किनारे बनते मिले समोसे-कचौड़ी

डिप्टी पड़ाव चौराहा, लक्ष्मीपुरवा स्थित गोपाला स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। यहां खुले नाले के किनारे समोसे और कचौड़ी तैयार की जा रही थीं। गंदगी सीधे नाली में डाली जा रही थी। प्रतिष्ठान के प्रवेश एवं निकास मार्ग पर गंदा पानी जमा था और बड़ी संख्या में मक्खियां मौजूद थीं। फूड हैंडलरों द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन नहीं किया जा रहा था। फर्श, सीढ़ियों और डस्टबिन की नियमित सफाई भी नहीं की जा रही थी। खाद्य पदार्थों के संदूषित होने की प्रबल संभावना और खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए साफ-सफाई सुनिश्चित होने तक प्रतिष्ठान का खाद्य व्यवसाय मौके पर ही बंद करा दिया गया। अभियान के दौरान तीन प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया।

गंदगी के बीच बनता मिला केक

दलेलपुरवा पुलिस चौकी के सामने स्थित बॉम्बे बेकरी के निरीक्षण में गंदगी के बीच केक का निर्माण होता मिला। खाद्य कर्मी बिना हेड कैप, हैंड ग्लव्स और एप्रन के काम करते पाए गए। फूड हैंडलरों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। खाद्य विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर केक और वनस्पति घी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे हैं।

वारसी होटल में अखबार से ढका था भोजन

चमनगंज स्थित मेसर्स वारसी होटल एंड कैटरर्स के निरीक्षण में कर्मचारी बिना हेड कैप, ग्लव्स और एप्रन के भोजन तैयार करते मिले। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। तैयार भोजन स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के बजाय प्लास्टिक के बर्तनों में रखा गया था। भोजन बनाने में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। पेस्ट कंट्रोल की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। फ्रिज में रखे तैयार भोजन को ढकने के लिए अखबार का उपयोग किया जा रहा था। इन सभी कमियों को दूर करने के निर्देश देते हुए खाद्य कारोबारकर्ता को मौके पर नोटिस जारी किया गया।

कानपुर में खाद्य विभाग की टीम ने खानपान की दुकानों पर छापेमारी कर साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।

बाबा स्वीट से चार नमूने लिए

हलीम कॉलेज चौराहा, चमनगंज स्थित बाबा स्वीट हाउस के निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। यहां वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग डीप फ्रीजर का उपयोग किया जा रहा था। भोजन निर्माण में देसी घी एवं स्वयं पिसे मसालों का प्रयोग पाया गया। गुणवत्ता की जांच के लिए देसी घी, पिसा मसाला, छेना मिठाई तथा खोये की बर्फी के कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए।

अजमेरी रेस्टोरेंट से पीली मिर्च का नमूना

अजमेरी चौराहा स्थित न्यू अजमेरी रेस्टोरेंट, अफीम कोठी स्थित आगरा जैन जलेबी तथा जूही स्थित हिमानी फूड कॉरपोरेशन की भी जांच की गई। न्यू अजमेरी रेस्टोरेंट से संदेह के आधार पर पीली मिर्च पाउडर एवं वनस्पति घी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। आगरा जैन जलेबी से रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं मैदा के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर प्रतिष्ठान संचालक को कमियां दूर होने तक खाद्य निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए। वहीं हिमानी फूड कॉरपोरेशन की सॉस निर्माण इकाई का निरीक्षण कर निर्माण प्रक्रिया, कच्चे माल एवं लेबलिंग का सत्यापन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

ये भी पढ़ें:- Sambhal Accident: संभल में भीषण सड़क हादसा, टेंपो-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत

Sambhal Accident: संभल में भीषण सड़क हादसा, टेंपो-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
संभल, अमृत विचार। संभल-चंदौसी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा कोतवाली संभल क्षेत्र में गांव मोहम्मदपुर टांडा के पास हुआ, जहां सवारियों से भरे टेंपो की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही राहत-बचाव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

चंदौसी से संभल आ रहा था टेंपो: शनिवार दोपहर टेंपो सवारियां लेकर चंदौसी से संभल की ओर जा रहा था। मोहम्मदपुर टांडा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में 4 ने तोड़ा दम

दो की मौके पर ही हालत थी गंभीर: जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई।

मृतकों की पहचान हसन (38), निवासी थाना सोनकपुर, मुरादाबाद; सोनू (32), निवासी दयालपुर जथेरा, थाना बिलारी, मुरादाबाद और वीरेंद्र (45), निवासी कैली, थाना हयातनगर, संभल के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

घायल युवक की हालत गंभीर

रोहित पाल हायर सेंटर रेफर: हादसे में रोहित पाल (24), निवासी गांव दहेली, कोतवाली संभल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोहित के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे के बाद लगा जाम

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन: दुर्घटना के बाद संभल-चंदौसी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि चौथे शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-  Pilibhit News : पीलीभीत में पत्नी ने पति को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आया गुजरात कनेक्शन

‘जब तक आदर्श समाज नहीं बनेगा, सिफारिश की जरूरत पड़ती रहेगी’ रिटायरमेंट पर बोले राजस्थान के IPS किशन सहाय मीणा
जयपुर, अमृत विचार। विवादों में रहे राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी किशन सहाय मीणा 31 जुलाई 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। जयपुर पुलिस मुख्यालय में उनकी रिटायरमेंट पार्टी हुई। वहीं सेवानिवृत्ति के दिन किशन सहाय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करके आदर्श समाज और पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब तक आदर्श समाज नहीं बनता, तब तक सिफारिश की जरूरत पड़ती रहेगी। उनके इस बयान को पुलिस व्यवस्था और समाज को लेकर उनके लंबे समय से चले आ रहे विचारों की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

‘आदर्श समाज और आदर्श पुलिस व्यवस्था नहीं’

रिटायरमेंट के दिन सामने आए वीडियो में किशन सहाय ने समाज और पुलिस व्यवस्था के बीच संबंधों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब तक आदर्श समाज नहीं बनता, तब तक सिफारिश की जरूरत बनी रहेगी। उनके मुताबिक आदर्श समाज और आदर्श पुलिस व्यवस्था अभी मौजूद नहीं है।

उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि किशन सहाय अपने पूरे कार्यकाल के दौरान पुलिस व्यवस्था, सामाजिक सोच और अंधविश्वास जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर भी वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवतावादी सोच को लेकर अपनी बातें रखते रहे हैं।

2004 बैच के प्रमोटेड IPS

किशन सहाय मीणा मूल रूप से राजस्थान के अलवर-दौसा क्षेत्र से बताए जाते हैं। उन्होंने MNIT जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने राजस्थान में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। किशन सहाय मीणा राजस्थान कैडर के 2004 बैच के प्रमोटेड IPS अधिकारी हैं। वे 2013 में IPS बने थे। वे टोंक के एसपी रहने के अलावा GRP, CID, जेल और RAC समेत विभिन्न पदों पर तैनात रहे। वर्ष 2023 से वे पुलिस मुख्यालय में IG (मानवाधिकार) के पद पर कार्यरत थे। 31 जुलाई 2026 को उन्होंने पुलिस सेवा से विदाई ली। सेवानिवृत्ति के समय वे IG (मानवाधिकार) के पद पर थे, हालांकि रिटायरमेंट से पहले वे APO (Awaiting Posting Orders) की स्थिति में थे।

धार्मिक बयानों को लेकर रहे चर्चा में

किशन सहाय अपने धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़े बयानों को लेकर भी कई बार विवादों में रहे हैं। सोशल मीडिया और पॉडकास्ट में उन्होंने भगवान, अल्लाह और वाहेगुरु जैसी धार्मिक अवधारणाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने धर्मग्रंथों और धार्मिक मान्यताओं को लेकर भी अपनी राय रखी।

उनके कुछ बयानों में प्रेमानंद महाराज और धीरेंद्र शास्त्री जैसे धार्मिक व्यक्तित्वों की आलोचना भी सामने आई थी। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उनके पक्ष और विरोध में प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

चुनाव ड्यूटी छोड़ने पर हुआ था निलंबन

किशन सहाय मीणा को 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्हें गुमला जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप था कि उन्होंने अनुमति के बिना चुनाव ड्यूटी छोड़कर जयपुर वापसी की।

चुनाव आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए राजस्थान सरकार को उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वे कुछ समय के लिए निलंबित रहे और बाद में बहाल कर दिए गए।

दुष्कर्म के आरोपों के बाद हुए थे APO

किशन सहाय मीणा के खिलाफ वर्ष 2026 में जयपुर के मालवीय नगर थाने में एक महिला ने FIR दर्ज कराई थी। महिला की ओर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, मोबाइल छीनने और धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों के बाद सरकार ने उन्हें APO कर दिया था।

हालांकि, इन आरोपों को किशन सहाय ने खारिज किया है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कहा था कि उनके वैज्ञानिक और अंधविश्वास विरोधी विचारों के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि दुष्कर्म से जुड़े आरोपों की जांच कानून के तहत चल रही है। आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं और किशन सहाय मीणा इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहे

किशन सहाय मीणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहे हैं। वे मानवतावादी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंधविश्वास मुक्त समाज जैसे मुद्दों पर लगातार अपनी राय साझा करते रहे हैं। अब जब वे पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ऐसे में रिटायरमेंट के दिन दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में है। खास तौर पर ‘आदर्श समाज’ और ‘आदर्श पुलिस व्यवस्था’ को लेकर उनकी टिप्पणी पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर एक सवाल के तौर पर देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Rat Jewellery Thief: 10 लाख के गहने चुरा ले गया चूहा, CCTV ने खोला राज; बिल खोदा तो मिलीं हीरे की अंगूठियां-सोने की चेन

Rat Jewellery Thief: 10 लाख के गहने चुरा ले गया चूहा, CCTV ने खोला राज; बिल खोदा तो मिलीं हीरे की अंगूठियां-सोने की चेन
तुमकुरु, कर्नाटक, अमृत विचार। तुमकुरु शहर में गहनों की चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों के साथ-साथ देखने वालों को भी हैरान कर दिया। दुकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने और हीरे जड़े गहने गायब हो गए। न शटर टूटा था और न ही ताले से छेड़छाड़ के निशान मिले। शुरुआत में दुकान में चोरी की आशंका जताई गई, लेकिन CCTV फुटेज ने जो राज खोला, वह किसी ने सोचा भी नहीं था।

दरअसल, गहने किसी चोर ने नहीं, बल्कि एक चूहे ने इधर-उधर किए थे। CCTV में चूहा एक-एक करके गहनों को खींचकर दुकान के अंदर बने अपने बिल तक ले जाता दिखाई दिया। बाद में बिल की खुदाई की गई तो उसमें लाखों रुपये के गहने बरामद हो गए।

सुबह दुकान खुली तो मचा हड़कंप

यह मामला तुमकुरु शहर के कैलटेक्स सर्किल के पास स्थित विश्वास ज्वेलरी शॉप का बताया जा रहा है। सुबह दुकान खुलने के बाद कर्मचारियों ने जब गहनों का मिलान किया तो कई कीमती आभूषण गायब मिले। इनमें करीब 10 हीरे जड़ी सोने की अंगूठियां और कई सोने की चेन शामिल थीं।

गायब हुए गहनों का कुल वजन 50 ग्राम से ज्यादा बताया गया और उनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई। खास बात यह थी कि दुकान का शटर सही था और ताले पर भी किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। ऐसे में कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर गहने दुकान से बाहर गए कैसे?

CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला

CCTV में दिखा असली 'चोर'

गहने गायब होने के बाद कर्मचारियों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कई घंटे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद उन्हें एक ऐसा दृश्य दिखाई दिया, जिसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी।

CCTV में रात के समय एक चूहा दुकान के अंदर घूमता नजर आया। इसके बाद वह गहनों के पास पहुंचा और उन्हें एक-एक करके खींचते हुए दुकान के एक हिस्से में ले जाने लगा। चूहा गहनों को घसीटकर एक बिल तक पहुंचा रहा था।

बताया जा रहा है कि गहनों पर लगे पेपर टैग, धागे या गोंद जैसी चीजों ने चूहे को आकर्षित किया हो सकता है। CCTV में चूहा कुछ टैग चबाता हुआ भी नजर आया।

बिल खोदा तो निकलने लगे गहने

CCTV फुटेज से कर्मचारियों को चूहे के आने-जाने का रास्ता समझ में आ गया। इसके बाद उन्होंने उसी जगह की तलाश शुरू की, जहां चूहा गहने ले जा रहा था। जब दुकान के अंदर बने बिल की खुदाई की गई तो वहां से एक-एक करके गायब हुए गहने मिलने लगे।

बिल के अंदर से करीब 10 हीरे जड़ी सोने की अंगूठियां और कई सोने की चेन बरामद हुईं। राहत की बात यह रही कि ज्यादातर गहने सुरक्षित थे। कुछ गहनों के पेपर टैग जरूर गायब मिले।

पुलिस की जगह CCTV ने सुलझाई गुत्थी

दुकान मालिक विश्वास ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि दुकान में चोरी हुई है। गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये होने के कारण मामला बेहद गंभीर नजर आ रहा था। लेकिन CCTV फुटेज देखने के बाद पूरी कहानी ही बदल गई।

जिस चोरी के मामले में किसी शातिर चोर की तलाश की जा सकती थी, उसमें आखिरकार एक चूहा ही 'चोर' निकला। गहने भी बरामद हो गए और दुकान मालिक को बड़ी आर्थिक क्षति से राहत मिल गई।

देखें वीडियो:-

घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। वीडियो देखने वाले लोग इस अनोखी चोरी पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई चूहे को 'डायमंड कलेक्टर' बता रहा है तो कोई इसे ज्वेलरी शॉप की सबसे अनोखी चोरी कह रहा है।

इस घटना ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को जरूर हैरान कर दिया, लेकिन एक बात साफ हो गई कि CCTV कैमरे सिर्फ इंसानी चोरों की हरकतें ही नहीं पकड़ते, कभी-कभी चार पैरों वाले 'चोर' की करतूत भी सामने ला देते हैं।

ये भी पढ़ें:-

UP Teacher Recruitment 2026: अब मेरिट नहीं, लिखित परीक्षा से होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, जानें नया चयन नियम
प्रयागराज/लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक अंकों के आधार पर नहीं होगा। इसकी जगह लिखित परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नई व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर देने वाला कदम माना जा रहा है।

दरअसल, भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यह नया बदलाव किया है। आयोग शिक्षक भर्ती को लेकर नया पाठ्यक्रम बना रहा है। जल्द ही आयोग की ओर से विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा का पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

मेरिट सिस्टम खत्म, लिखित परीक्षा से होगा चयन

अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड या डीएलएड और टीईटी जैसे शैक्षिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती थी। इसी मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। अब सभी पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी और उसी में मिले अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसा होगा नई परीक्षा का पैटर्न

नई भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 120 प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

कुल प्रश्न: 120
कुल अंक: 360
प्रत्येक प्रश्न: 3 अंक
90 प्रश्न शिक्षण कौशल (Pedagogy) से
30 प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से

नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है।

भर्ती में अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

जल्द जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसमें आवेदन की तिथि, पात्रता, परीक्षा का सिलेबस और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें।

जीआईसी प्रवक्ता मुख्य परीक्षा के आवेदन भी शुरू

इसी बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जीआईसी प्रवक्ता मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।

प्रदेश में हजारों शिक्षक पद अभी भी खाली

रिपोर्ट के मुताबिक, नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में करीब 11,508 शिक्षक पद खाली हैं। वहीं वर्ष 2018 के बाद लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त बताए जा रहे हैं। ऐसे में नई भर्ती प्रक्रिया का लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब लिखित परीक्षा आधारित चयन प्रणाली लागू होने से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:- UP Election 2027: NDA में सीटों पर शुरू हुई खींचतान! RLD ने BJP से 33+ सीटों की ठोकी दावेदारी

Barabanki Nag Devta Temple: बाराबंकी के नाग देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध-चावल चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
बाराबंकी, अमृत विचार। श्रावण मास की आहट और नाग पंचमी के करीब आते ही जिले के प्रसिद्ध मंजीठा स्थित नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बुधवार को सुबह से ही मंदिर परिसर और बांबी के आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। तेज धूप के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान नाग देवता के दर्शन कर दूध और चावल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और सर्प भय से मुक्ति की कामना की।

आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर नाग पंचमी तक चलने वाला मंजीठा मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस बार भी जिले के अलावा आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

श्रावण मास और नाग पंचमी से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

सुबह से लगी रही श्रद्धालुओं की कतार

बुधवार तड़के से ही मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, दर्शन और पूजन के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई। मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की अलग-अलग कतारें नजर आईं। कई श्रद्धालु अपने साथ दूध, चावल और मिट्टी की मालिया लेकर पहुंचे थे, जिन्हें बांबी पर चढ़ाकर उन्होंने नाग देवता का पूजन किया।

भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ गया और एक हिस्सा टूट गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल दूसरी बल्ली लगाकर व्यवस्था संभाल ली और श्रद्धालुओं को दोबारा कतारबद्ध कराया। इसके बाद दर्शन और पूजन की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

दूर-दराज के जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

मंजीठा नाग देवता मंदिर की मान्यता केवल बाराबंकी तक सीमित नहीं है। बुधवार को सीतापुर, उन्नाव, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या और सुल्तानपुर सहित कई जिलों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कई परिवार सुबह ही अपने निजी वाहनों और सार्वजनिक परिवहन से यहां पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि वर्षों से उनकी आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है और हर वर्ष नाग पंचमी से पहले यहां दर्शन करने की परंपरा निभाते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने परिवार की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की।

भक्तों ने नाग देवता को दूध और चावल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

क्या है दूध-चावल चढ़ाने की धार्मिक मान्यता?

मंजीठा स्थित नाग देवता मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थित पवित्र बांबी है। स्थानीय मान्यता के अनुसार श्रद्धालु मिट्टी की मालिया में दूध और चावल भरकर बांबी पर अर्पित करते हैं। पूजा पूरी होने के बाद खाली मालिया को प्रसाद के रूप में अपने घर ले जाते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है और सर्प भय से रक्षा होती है। इसी विश्वास के चलते हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस अनूठी परंपरा का पालन करने के लिए यहां पहुंचते हैं। नाग पंचमी के करीब आते-आते श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मेले में खरीदारी के लिए भी उमड़ी भीड़

धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंजीठा मेला स्थानीय व्यापारियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर परिसर और आसपास लगे अस्थायी बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लकड़ी से बने घरेलू सामान, खिलौने, कॉस्मेटिक, पूजा सामग्री, मिठाई और खानपान की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने खिलौनों और झूलों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि मेले की शुरुआत से ही कारोबार अच्छा चल रहा है और नाग पंचमी तक ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई और समय-समय पर श्रद्धालुओं से कतार में रहकर दर्शन करने की अपील की जाती रही। प्रशासन का प्रयास रहा कि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। मंजीठा नाग देवता मंदिर का यह मेला धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामाजिक मेल-मिलाप का अनूठा संगम माना जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह यह बताता है कि आधुनिक समय में भी पारंपरिक धार्मिक मेलों के प्रति लोगों की आस्था पहले की तरह ही मजबूत बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी के शिवालयों में विशेष तैयारी, सावन के रंग में रंगी महादेवा नगरी, भक्तिमय हुआ माहौल

स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत: जांच पूरी न FIR, खाकी के साये में अंतिम संस्कार
बाराबंकी, अमृत विचार। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में सांप के डसने से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही जांच समिति अपनी रिपोर्ट पूरी कर सकी। इस बीच पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मासूम का अंतिम संस्कार कराया गया। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में अब भी नाराजगी बनी हुई है।

स्कूल में हुआ था हादसा

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे बढ़ई का पुरवा, मजरे सहावर निवासी अशोक कुमार का 8 वर्षीय बेटा अंशू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि उस समय विद्यालय में प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापक अनुपस्थित थे, जबकि विद्यालय में केवल शिक्षामित्र अमिता सिंह मौजूद थीं।

आरोप है कि अंशू स्कूल परिसर के शौचालय गया था, जहां उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद अन्य बच्चों ने शिक्षामित्र को इसकी जानकारी दी, लेकिन तत्काल गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। बताया जाता है कि अंशू दर्द से तड़पता रहा और बाद में उसे एक बेंच पर लिटा दिया गया, लेकिन परिजनों को तुरंत सूचना नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें:-  Barabanki News: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत का मामला: परिजनों का प्रदर्शन, लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे हुई घटना की जानकारी उन्हें लगभग ढाई घंटे बाद दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने सर्पदंश की पुष्टि भी की। इसके बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसमें एडीएम न्यायिक, एएसपी दक्षिणी और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शामिल किया गया। हालांकि, 24 घंटे बीतने के बाद भी समिति किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। मृतक बच्चे के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएसए नवीन पाठक का कहना है कि जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को विरोध जता रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर गांव भेजा गया। इसके बाद गांव स्थित पैतृक बाग में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मासूम अंशू का अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

एक शिक्षामित्र पर 90 बच्चों की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, देवगरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार, सहायक अध्यापिकाएं मधु रावत और अनुराधा, तथा एक शिक्षामित्र अमिता सिंह तैनात हैं। घटना वाले दिन प्रधानाध्यापक ऑडिट कार्य के लिए क्षेत्रीय बीईओ कार्यालय गए थे, जबकि दोनों सहायक अध्यापिकाएं अवकाश पर थीं। विद्यालय में करीब 90 बच्चे पंजीकृत हैं और घटना वाले दिन उनकी जिम्मेदारी केवल एक शिक्षामित्र पर थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते बच्चे के परिवार को सूचना दे दी जाती और तत्काल इलाज कराया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

ये भी पढ़ें:-  Barabanki News: स्कूल में सर्पदंश से मासूम की मौत, लापरवाही के आरोप पर फूटा गुस्सा

Shravasti News: श्रावस्ती में बकरी चराने गए दो मासूम गजरी नाले में डूबे, दोनों की मौत
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मदारगढ़ गांव के दो मासूम बच्चे बकरी चराने के दौरान गजरी नाले में आई अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए। तेज बहाव में दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर

जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाना क्षेत्र के मदारगढ़ गांव निवासी मुख्तार (8) पुत्र अनीश अली और शहरे आलम (7) पुत्र शमशेर अली मंगलवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गए थे। इसी दौरान जिले और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण तालबघौड़ा से भचकाही जाने वाले मार्ग पर स्थित गजरी नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते नाले में आई बाढ़ की चपेट में दोनों बच्चे आ गए और डूब गए।

श्रावस्ती के मदारगढ़ गांव में गजरी नाले में आई अचानक बाढ़ के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस

ग्रामीणों ने की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बच्चों की तलाश करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव नाले से बाहर निकाले गए। सूचना मिलने पर सिरसिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने सौंपे शव

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अचानक बाढ़ की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें:- Hardoi News: हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, देखते ही मां तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों की मौत

Hardoi News: हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, लटका देख मां तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों की मौत
हरदोई, अमृत विचार। शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में मंगलवार शाम प्रॉपर्टी डीलर के 17 वर्षीय बेटे ने घर के अंदर फांसी लगा ली। बेटे को फंदे पर लटका देखकर उसकी मां सदमे में तीसरी मंजिल से कूद गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता मंगलवार शाम घर पहुंचा। इसी दौरान उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां गीता देवी मकान की तीसरी मंजिल पर थीं।

बेटे को देखकर मां ने लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि जैसे ही गीता देवी की नजर फांसी पर लटके बेटे पर पड़ी, वह सदमे में चली गईं और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हिमांशु को फंदे से नीचे उतारा गया और मां-बेटे दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पूरे इलाके में पसरा मातम

इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और उसके बाद सदमे में उठाए गए कदम का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। हिमांशु ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-  रायबरेली : ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर