Virendra Pandey - Amrit Vichar

आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम : 10वीं में वैवस्वत, शिवम व 12वीं में छवि, ओसीन, संस्कृति, जैनब टॉपर
लखनऊ, अमृत विचार : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए। 10वीं में (आईसीएसई) वैवस्वत नारायण दुबे व शिवम अवस्थी ने 99.80 फीसद अंक और 12वीं (आईएससी) में ओसीन अग्रवाल, छवि मिश्रा, जैनब फातिमा व संस्कृति चंदेल ने 99.75 फीसद अंक पाकर टॉपर सूची में नाम दर्ज करा लिया है।

जिले के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 99 फीसद तक अंक हासिल किए। सीएमएस और एलपीसी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय व घरों में ढोल-नगाड़ा के साथ खुशी मनाई गई। अध्यापकों व परिजनों ने मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी।

10वीं में सीएमएस शाखा-1 गोमती नगर के छात्र वैवस्वत नारायण दुबे और लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम के शिवम अवस्थी ने सबसे अधिक 99.80 फीसद अंक हासिल कर टॉप किया है। इनके साथ सीएमएस अशरफाबाद की छात्रा जहरा फातिमा ने 99.60 फीसद अंक, एलपीसी सहारा स्टेट जानकीपुरम् के शावीर प्रकाश श्रीवास्तव व सेंट फ्रांसिस स्कूल गोमती नगर के आदित्य पाठक ने 99 फीसद, एलपीसी राजाजीपुरम् के वैभवी दीक्षित व इसी विद्यालय के छात्र ईशानी सिंह ने 98 फीसद अंक हासिल किए हैं।

12वीं में भी सीएमएस महानगर की छात्रा ओसीन अग्रवाल, सीएमएस कानपुर रोड की छात्रा छवि मिश्रा, सीएमएस अलीगंज की छात्रा जैनब फातिमा व सीएमएस गोमती नगर शाखा-1 की छात्रा संस्कृति चंदेल ने 99.75 फीसद अंक हासिल किए। इनके अलावा सेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड के छात्र प्रखर सिंह, एलपीसी राजाजीपुरम् की छात्रा इकरा आलम व इसी विद्यालय की समृद्धि द्विवेदी ने 99.25 फीसद अंक पाए। इनके अलावा एलपीसी राजाजीपुरम् की छात्रा जूही चौधरी ने 99 फीसद, एलपीसी सहारा स्टेट जानकीपुरम् की कृतिका बिष्ट ने 98.25 फीसद, सीएमएस गोमती नगर की छात्रा ओमिशा त्रिपाठी ने 98.25 फीसद व सेंट फ्रांसिस स्कूल गोमती नगर के मयंक शुक्ला ने 97.50 फीसद अंक पाए।

ड्यूटी पर जा रहे दो रेडियोलॉजिस्ट पर गिरा विशालकाय पेड़, दोनों की मौत, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में करते थे नौकरी
लखनऊ, अमृत विचार : कैंट स्थित दिलकुशा गार्डेन के पास विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी रोड स्थित कैंसर संस्थान जा रहे बाइक सवार दो रेडियोलॉजिस्ट पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिवारवालों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

बस्ती जिले के पकरदाहा बोधी निवासी रवि शंकर पांडेय (28) और मऊ के घोसी निवासी बाल कृष्ण (27) सीजी सिटी रोड स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट थे। दोनों बलरामपुर अस्पताल के कैंपस में रहते थे। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह दोनों एक ही बाइक से कैंसर संस्थान जा रहे थे। करीब 8 बजे जैसे ही वे दिलकुशा गार्डेन के पास पहुंचे, तभी एक विशालकाय पेड़ दूसरे पेड़ को लेकर भरभरा कर गिर गया।

चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को सिविल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवारवालों को दी तो हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि रवि और बालकृष्ण गहरे दोस्त थे। रवि के परिवार में अधिवक्ता पिता शिव नारायण पांडेय, मां इंद्रावती व भाई आनंद हैं। जबकि बालकृष्ण के परिवार में पिता सुरेश चंद्र, मां शीला देवी, भाई विवेक और विमल हैं।

दोनों परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खबर मिलते ही परिवारवाले लखनऊ पहुंच गए। पिता शिव नारायण जवान बेटे रविशंकर का शव देख सिर पकड़कर बैठ गए। आंखों में आंसू भरे पिता ने रुंधे गले से कहा कि बेटा ही घर का सहारा था। वहीं, रोते हुए सुरेश चंद्र ने बताया कि महज दस दिन पहले बेटा बालकृष्ण घर से आया था। बेटा नौकरी को लेकर भविष्य की योजनाएं बना रहा था। लेकिन अब सब खत्म हो गया।

पेड़ गिरने से यातायात हुआ ठप
हादसे के बाद दिलकुशा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। कैंट कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूर्यबली यादव ने बताया कि घटना के वक्त वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ वे पास में ही ड्यूटी में लगे थे। पेड़ गिरने की जानकारी पर सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और सिविल पहुंचाया। इस दौरान छावनी परिषद व वन विभाग की टीम पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत कर जेसीबी और कटर की मदद पेड़ की कटाई के बाद रास्ता साफ कराया जा सका। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

नए नर्सिंग बैच को प्रो. विक्रम सिंह का 'मेंटॉरशिप' मंत्र, पुराने नर्सिंग अधिकारी बनें नए बैच के सारथी
लखनऊ, अमृत विचार : जिस तरह किसी पेड़ को उगाने के लिए बीज डालते हैं। उसे दुरुस्त रखने के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह नर्सिंग अधिकारियों को नए नर्सिंग बैच साथ अपना-अपना अनुभव साझा करना चाहिए जिससे नए लोग तेजी से अनुभव का लाभ उठाते हुए आगे बढ़े। इससे वे अपने विभाग के मरीजों की बेहतर देखभाल कर पाएंगी। ये बातें राम मनोहर लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने कहीं। वह गुरुवार को लोहिया संस्थान में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन में अपनी बात रख रहे थे।

इसमें देश के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे अहम होती है। ऐसे में अनुभव साझा करने से जूनियर को बेहतर स्टाफ बनने में मदद मिलती है। भारत सरकार की नर्सिंग सलाहकार डॉ. दीपिका सी. खाका ने कहा, इस आधुनिक दौर में नर्सों की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज में नर्सिंग स्टाफ की बड़ी भूमिका है। बदलते स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित और संवेदनशील नर्सिंग स्टाफ जरूरी हैं, ताकि मरीजों को बेहतर नतीजे मिल सकें।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय सम्मेलन से संस्थान को नई पहचान मिलती है और बाहर से आए विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलता है। इस दौरान मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन प्रो. डीके श्रीवास्तव, नर्सिंग अधीक्षिका कामिनी कपूर ने अपने विचार रखे।

लखनऊ : बिजली सुधार कार्य में लापरवाही, दो फर्म ब्लैकलिस्ट, दो साल तक नहीं डाल सकेंगी टेंडर
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में बिजली सुधार कार्य में लापरवाही बरतने पर दो निजी फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करते हुए अगले दो वर्षों तक किसी भी वितरण निगम के टेंडर में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही उनकी 10-10 प्रतिशत जमानत धनराशि भी जब्त कर ली गई है।

यह कार्रवाई निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल के निर्देश पर की गई। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने लापरवाही के आधार पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। ब्लैकलिस्ट की गई फर्मों में लखनऊ स्थित कलश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और आगरा की स्टर्न इंफ्राटेक शामिल हैं। 27 अप्रैल को जारी आदेश के तहत दोनों कंपनियों को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

मोहलत के बावजूद पूरा नहीं किया काम
मुख्य अभियंता के अनुसार, बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत दोनों फर्मों को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के बिजली सुधार कार्य दिए गए थे। अनुबंध के बावजूद तय समय में काम पूरा नहीं किया गया। विभाग की ओर से चेतावनी पत्र जारी कर अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।

गर्मी में उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य अधूरा रहने से गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया था। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए समय पर कार्य पूरा करना जरूरी था, लेकिन फर्मों की लापरवाही के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई।

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 : आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ी
लखनऊ, अमृत विचार : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अभ्यर्थियों के हित में बढ़ाकर अब 10 मई 2026 कर दिया गया है।

परिषद के सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थाओं की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी 8 मई से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

परिषद के अनुसार, प्रदेश में पॉलीटेक्निक की कुल 2,71,093 सीटों के मुकाबले अब तक करीब 3.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करें और आवश्यक सुधार भी निर्धारित अवधि में पूरा कर लें।

लखनऊ : मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप, सपा ने सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, अमृत विचार : सपा ने प्रदेश की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में मृतक, अनुपस्थित, डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। साथ ही एक ही मतदाता का नाम कई-कई बार दर्ज होने की शिकायत की गई है। पार्टी ने कहा कि इससे 2027 के विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

सपा ने रायबरेली की हरचंदपुर और बछरावां विधानसभा सीटों के अलावा झांसी की बबीना सीट पर पोलिंग बूथवार कई उदाहरण देते हुए मृतक मतदाताओं और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का हवाला दिया। पार्टी ने इन नामों को तत्काल हटाकर मतदाता सूची शुद्ध करने की मांग की है।

इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में फार्म-19 जमा न किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सपा ने निर्वाचन आयोग से संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।

महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी, दोनों सदनों में विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
लखनऊ, अमृत विचार : लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस समेत 'इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन में प्रस्‍ताव के समर्थन में भारी बहुमत के मद्देनजर इसके पारित होने की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस निंदा प्रस्ताव का विरोध किया। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनावों से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक 17 अप्रैल को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया था।

सदन में 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' पर हुए मतदान के दौरान इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट डाले गए थे। इससे पहले संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने सदन के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए कहा, '' हम महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं और जब तक नारी शक्ति को नीति निर्माण में उचित अधिकार नहीं मिल जाता, हम नारी सशक्तिकरण के विरोधियों की निंदा और विरोध करते रहेंगे।'' विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने निंदा प्रस्ताव रखा जो सदन में ध्वनि मत से पारित हो गया। विधानसभा अध्‍यक्ष और विधान परिषद सभापति ने सदन के अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित कर दिया।

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने सदन के पटल पर रखे छह अध्‍यादेश

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्‍पतिवार को 'नारी सशक्तिकरण' विषय पर बुलाये गये एक दिवसीय विशेष सत्र में संसदीय कार्य व वित्‍त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने छह अध्‍यादेश सदन के पटल पर रखे। खन्‍ना ने सदन के पटल पर उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उत्तर प्रदेश राजस्‍व संहिता (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उत्तर प्रदेश राजस्‍व संहिता (द्वितीय संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्‍वविद्यालय अध्‍यादेश, 2026, उप्र दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026 और उत्तर प्रदेश निजी विश्‍वविद्यालय (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026 को पटल पर रखा।

UP में आयुष चिकित्सा को नई धार : शुरू होगा सोवा रिग्पा पाठ्यक्रम, 2500 साल पुरानी अमची चिकित्सा को मिलेगा संस्थागत रूप
लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश सरकार जल्द ही आयुष कॉलेजों में 2500 वर्ष पुरानी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली सोवा रिग्पा (अमची चिकित्सा) और सिद्ध पद्धति के पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा को नई पहचान देना और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाना है।

सरकार का लक्ष्य है कि आयुष के तहत आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के साथ-साथ सोवा रिग्पा को भी मुख्यधारा में शामिल किया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पद्धतियां कैंसर, जोड़ों के दर्द, मानसिक रोग और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के पूरक उपचार में उपयोगी साबित हो सकती हैं।

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार के मुताबिक, इन कोर्सों को शुरू करने के लिए आवश्यक मानकों, पाठ्यक्रम और इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद चयनित आयुष कॉलेजों में जल्द ही दाखिले शुरू होंगे। साथ ही इन पद्धतियों में प्रशिक्षित चिकित्सकों का पंजीकरण भी किया जाएगा, जिससे वे अधिकृत रूप से चिकित्सा सेवाएं दे सकें।

वाराणसी बनेगा शोध और उपचार का हब

प्रदेश सरकार वाराणसी में सोवा रिग्पा का प्रमुख केंद्र विकसित करने जा रही है। यह केंद्र शोध, प्रशिक्षण और उपचार का समेकित हब होगा, जहां जटिल बीमारियों के इलाज पर विशेष फोकस रहेगा। वाराणसी को इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के कारण चुना गया है, जो पहले से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र रहा है।

रोजगार और शोध के खुलेंगे नए रास्ते

नई पद्धतियों के पाठ्यक्रम शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रशिक्षित चिकित्सक अपने क्लीनिक खोल सकेंगे और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना सकेंगे। इसके अलावा इन चिकित्सा प्रणालियों पर वैज्ञानिक शोध को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे इनके प्रभाव और उपयोगिता को और मजबूत किया जा सकेगा।

क्या है सोवा रिग्पा (अमची चिकित्सा)

• हिमालयी क्षेत्र की प्राचीन चिकित्सा पद्धति, उत्पत्ति तिब्बत में मानी जाती है

• शरीर, मन और पर्यावरण के संतुलन पर आधारित

• जड़ी-बूटियों, खनिजों और प्राकृतिक तत्वों से उपचार

• गठिया, पाचन विकार, त्वचा रोग, मानसिक तनाव और कैंसर में सहायक

क्या है सिद्ध पद्धति

• दक्षिण भारत में प्रचलित प्राचीन चिकित्सा प्रणाली

• शरीर के तीन दोष—वात, पित्त, कफ—के संतुलन पर आधारित

• औषधि के साथ आहार और जीवनशैली पर विशेष जोर

• दीर्घकालिक रोगों में प्रभावी मानी जाती है

अंधेरे में 150 गांव : आंधी ने जमींदोज किए 200 खंभे, 50 ट्रांसफार्मर
अयोध्या, अमृत विचार : भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद आई आंधी पानी ने पॉवर कॉर्पोरेशन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। आंधी की चपेट में आकर जिले भर में 200 से अधिक बिजली के पोल और 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जमींदोज हो गए। वहीं 56 किलोमीटर के करीब तार टूट गए। इसके चलते पूराबाजार, हैदरगंज, तारुन, मिल्कीपुर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति संकट खड़ा हो गया है। पॉवर कॉर्पोरेशन के वितरण अनुभाग की सूचना के अनुसार 150 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे सुचारू करने के लिए गुरुवार सुबह से प्रयास किए जा रहे हैं, शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक प्रभावित क्षेत्रों में विघुत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। नए खंभे और ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारू करने में शुक्रवार तक का समय लगने की संभावना है।

पूराबाजार क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी से विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद क्षेत्र में आठ ट्रांसफार्मर और 50 खम्भे टूट कर गिर जाने के 22 घंटे से 50 हजार लोग अंधेरे में है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रसूलाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत नरायनपुर, बिल्हारघाट,गगौली, रसूलाबाद,कुम्हिया सहित पांच फीडर में 100 गांव है। आंधी के चलते शांतिपुर गांव के पास पेड़ गिरने से पोल टूट कर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मा चौराहे पर पोल टूट कर गिरा व ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। प्राथमिक विद्यालय पलिया रिसाली के पास 11000 वोल्ट लाइन गिर जाने से बगल स्थित तार के साथ ट्रांसफार्मर भी टूट कर लटक गया है।

इसी तरह बिल्हार घाट फीडर के अंतर्गत गोपालपुर गांव में राजाराम वर्मा और शिवमंगल गुप्ता के खेत के पास 11000 की लाइन का पोल टूट कर गिर गया है। कछौली, लक्ष्मीदासपुर, रामपुर सरधा, शान्तिपुर, अंजना,भावानीपुर, पुरखेपुर,ऐमीआलापुर, सरायचैमल सहित कई गांव में तेज आंधी से पेड़ की डाल टूट कर गिरने से विद्युत पोल टूट कर गिर पड़े हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है।

विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता अरविंद प्रजापति ने बताया कि तेज आंधी के चलते करीब 50 विद्युत के पोल टूट गये हैं, छह से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये। उन्होंने बताया कि दर्शन नगर से रसूलाबाद उप केंद्र को आने वाली 33000 लाइन के तार भी टूट गए थे। जिसे ठीक कराया गया है। बाकी खराब लाइन भी ठीक कराई जा रही है।दुरुस्त होते ही विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

आंधी के चलते हैदरगंज क्षेत्र भी प्रभावित

हल्की बूंदाबांदी के बीच शुरू हुई तेज आंधी के चलते पोल टूट कर जमीन पर गिरे और सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। जिससे यहां के उपभोक्ताओं के सामने विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत उपकेंद्र केलालाल खां के हैदरगंज, खपराडीह, तारुन, भीटी व नंसा फीडरों से बिजली सप्लाई के लिए लगभग 50 हजार की आबादी निर्भर है। 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के उपभोक्ताओं के लिए संचालित एक भी फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सका है। लाइनमैन का कहना है कि सैकड़ों की संख्या में पोल टूट कर जमीन पर गिरे हुए हैं। विभाग से जब खंभे आएंगे, तब विद्युत सप्लाई बहाल होगी। इस संबंध में जेई डीसी भारती से जानकारी करना चाहा तो उनके सीयूजी नंबर से संपर्क नहीं हो सका।

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, बहाली के लिए काम जारी

मिल्कीपुर : क्षेत्र में आई आंधी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। मिल्कीपुर ब्लॉक में लगभग 50 विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं, जबकि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में करीब 100 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में करीब 20 ट्रांसफार्मर जलकर या गिर खराब हो चुके हैं। 11 हजार केवी की मुख्य विद्युत लाइनें कई स्थानों पर टूट गई हैं, जिससे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में 33 हजार केवी लाइन पर एक विशाल आम का पेड़ गिर जाने से पांच पोल पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसी तरह से अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र में भी काफी विद्युत पोल टूटे हैं। कई लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिनका मरम्मत कार्य जारी है। मिल्कीपुर एसडीओ अमित कुमार के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को दुरुस्त कर चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की जा रही है।

वर्जन -

कई इलाकों में आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। सभी एसडीओ को क्षेत्रों में आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने के लिए लगाया गया है। उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील है। शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू की जायेगी।-बृजेश कुमार,मुख्य अभियंता वितरण।

समाज से मिटे भेदभाव, लखनऊ में बोले संघ के सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर
लखनऊ, अमृत विचार : हिन्दू समाज में जाति, भाषा, प्रान्त आदि के आधार पर भेदभाव समाप्त होना चाहिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रनिर्माण के कार्य में लगा है। इसके लिए 32 से अधिक संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने गुरुवार को नारद जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। संघ विश्व में भारत माता की जय जयकार के लिये कार्य करता है। भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना संघ का उद्देश्य है। प्रथम सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तिनिष्ठ नहीं, तत्वनिष्ठ बनने में विश्वास करता है। इसीलिये हमने किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु माना।

उन्होंने कहा कि संघ की 85000 से अधिक दैनिक शाखाएँ और 32000 से अधिक साप्ताहिक मिलन चल रहे हैं। वनवासी क्षेत्रों से लेकर नगरों तक अनगिनत सामाजिक कार्य स्वयंसेवक चला रहे हैं।

नरेन्द्र ठाकुर ने संघ के भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पंच परिवर्तन का कार्य समाज में चल रहा है। सामाजिक समरसता के माध्यम से हम हिन्दू समाज के बीच हर प्रकार का भेदभाव मिटाना चाहते हैं। शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलनों में समाज के सभी वर्ग एक साथ आये और सहयोग किया। कुटुम्ब प्रबोधन के जरिये संघ चाहता है कि पारिवारिक व्यवस्था ठीक रहे तो समाज भी ठीक रहेगा। पर्यावरण संरक्षण भी समाज का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिये। साथ ही स्व के आधार पर समाज का जीवन चलना चाहिये। भाषा, वेशभूषा में भी स्व का प्रभाव होना चाहिये। इसी प्रकार सभी को नागरिक कर्तव्यों का बोध होना चाहिये। हर व्यक्ति देश, समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझे।

यूजीसी दिशा निर्देशों को लेकर किये गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है। इसलिए संघ इस विषय पर अपना कोई मत व्यक्त नहीं करना चाहता, फिर भी हमारा मानना है कि समाज में सद्भाव बना रहना चाहिए। हमें आपस में नहीं उलझना है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख एवं राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत, प्रान्त प्रचारक कौशल,  प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख डॉ. उमेश, विश्व संवाद केन्द्र न्यास के उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, प्रान्त के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

फसल क्षति पर सरकार की तेज कार्रवाई : अग्निकांड, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को करोड़ों की राहत
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने हालिया खराब मौसम, आंधी, अग्निकांड, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन को फील्ड में सक्रिय रहकर त्वरित सर्वेक्षण और सहायता वितरण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान मदद से वंचित न रहे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026-27 में अग्निकांड की घटनाओं से बाराबंकी, बलिया, बांदा, महराजगंज, मथुरा, पीलीभीत, रामपुर और सोनभद्र सहित 8 जनपदों में 111.134 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष 668 प्रभावित किसानों में से 51 किसानों को अब तक Rs1,81,963 की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं ओलावृष्टि से मथुरा, जालौन, हरदोई, बुलंदशहर, औरैया, संभल, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, कन्नौज, ललितपुर, सहारनपुर और उन्नाव सहित 13 जनपदों में 38,369.72 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।

इस आपदा से प्रभावित 1,07,104 किसानों में से 23,983 किसानों को रुपये 14,92,60,448 की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कानपुर देहात, शाहजहांपुर, रामपुर, जालौन, बुलंदशहर, गोंडा, मथुरा, पीलीभीत और सहारनपुर सहित 9 जनपदों में 1,358.678 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई है। यहां 3,920 प्रभावित किसानों में से 1,849 किसानों को Rs1,09,87,132 की राहत राशि वितरित की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फसल क्षति का आकलन तेजी से कराया जा रहा है और शेष प्रभावित किसानों को भी शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसानों को समयबद्ध राहत मिल सके और वे आगामी फसल की तैयारी बिना किसी बाधा के कर सकें।

बदल रही है दुनिया की बिसात ? ट्रंप और पुतिन के बीच लंबी चर्चा, यूक्रेन से ईरान तक महाशक्तियों का नया प्लान
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फोन पर चली महत्वपूर्ण वार्ता में ईरान संकट, यूक्रेन संघर्ष और रूस-अमेरिका संबंधों सहित कई वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्रेमलिन के अनुसार बातचीत सौहार्दपूर्ण, स्पष्ट और व्यावसायिक रही। पुतिन ने ईरान संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों के प्रति रूस की प्रतिबद्धता दोहराई और ईरानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर मतभेद कम करने के लिए कई प्रस्ताव रखे।

करीब 90 मिनट तक चली इस बातचीत में पुतिन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इज़रायल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम केवल ईरान या उसके पड़ोसियों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने विशेष रूप से ईरानी भूमि पर किसी भी जमीनी अभियान को 'अस्वीकार्य और अत्यंत खतरनाक' बताया।

पुतिन ने वार्ता की शुरुआत में 25 अप्रैल को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में ट्रंप पर हुए कथित हमले के प्रयास के बाद उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की और राजनीतिक हिंसा की निंदा की। उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया कि न तो ट्रंप, न ही उनकी पत्नी और न ही उनके साथ आये किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचा। साथ ही, उन्होंने हमलावर को बेअसर करने में सुरक्षा सेवाओं की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुतिन ने राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा के सभी रूपों की भी कड़ी निंदा की। रूस के राष्ट्रपति ने इसके अतिरिक्त यह भी कहा कि उनकी शुभकामनाएं 'फर्स्ट लेडी' तक पहुंचाई जायें। उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया कि यह घटना 26 अप्रैल को उनके जन्मदिन के आस-पास ही हुई थी, और रूसी तथा यूक्रेनी बच्चों को उनके परिवारों से फिर से मिलाने के प्रयासों में उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया। पुतिन ने ईरान और फारस की खाड़ी क्षेत्र पर चर्चा के दौरान ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने के निर्णय का समर्थन किया और कहा कि इससे वार्ता के लिए अधिक अवसर मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रूस ईरान, खाड़ी देशों, इज़रायल और अमेरिका के साथ परामर्श जारी रखे हुए है। ट्रंप ने यूक्रेन मुद्दे पर शीघ्र युद्धविराम की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि उनके प्रतिनिधि रूस एवं यूक्रेन दोनों के साथ संपर्क बनाये रखेंगे। पुतिन ने दावा किया कि रूस को रणनीतिक बढ़त हासिल है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह वार्ता के जरिए समाधान को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर के आदान-प्रदान का भी ज़िक्र किया और कहा कि 2025 की शुरुआत से अब तक रूस ने 20,000 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटायें हैं, जबकि यूक्रेन ने 500 से कुछ ज़्यादा रूसी सैनिकों के शव वापस भेजे हैं। रूस ने आगामी विजय दिवस समारोह के दौरान संभावित युद्धविराम की इच्छा भी जतायी, जिसे ट्रंप ने ऐतिहासिक महत्व वाला कदम बताया। दोनों नेताओं ने आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्रों में संभावित सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जतायी।

क्रेमलिन के अनुसार संबंधित टीमें पहले से कुछ बड़े परियोजनाओं पर बातचीत कर रही हैं। फोन कॉल के अंत में दोनों नेताओं ने विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की। एक सवाल के जवाब में, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि यह कॉल पुतिन के अनुरोध पर रूसी पक्ष की ओर से शुरू की गयी थी।