Nitesh Mishra - Amrit Vichar

नालों के ऊपर से कब्जे साफ, हाथ जोड़ महापौर ने मनाया: कानपुर के उस्मानपुर कॉलोनी के आसपास चला अतिक्रमण अभियान
कानपुर, अमृत विचार। शहर में नालों के ऊपर से कच्चे-पक्के निर्माण हटाने का अभियान जारी है। शनिवार को दक्षिण क्षेत्र के वार्ड 18 में महापौर प्रमिला पांडेय ने घूम-घूमकर नालों का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन, दस्ते के आगे किसी की नहीं चली। महापौर प्रमिला पांडेय ने भी हाथ जोड़कर लोगों को समझानें का प्रयास किया और नाले के ऊपर अतिक्रमण न करने की अपील की।

महापौर के नेतृत्व में जोन-3 के अन्तर्गत वार्ड-18 में स्थित जे-2 पार्क के आस-पास नालों के ऊपर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान चला कर अस्थायी 30, स्थायी 04 कुल 34 टिन शेड, रैम्प, चबुतरे इत्यादि अतिक्रमण हटाये गये। महापौर ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा नाला, नाली एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण होने पर जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

अतिक्रमण अभियान के दौरान जोनल अधिकारी जोन-3 सीपी सिंह, जोनल अभियन्ता जोन-3 राजेश कुमार, जेडएसओ जोन-3 आशीष बाजपेई, कर अधीक्षक जोन-3 राजेन्द्र प्रसाद,  सहायक अभियन्ता जोन-3 योगराज सिंह, अवर अभियन्ता जोन-3  सिद्धार्थ सिंह, राजस्व निरीक्षक सचिन वर्मा,  एसएफआई ब्रजेश कुमार  के साथ किदवई नगर थाने की पुलिस बल के उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आईडीएच में छाया न पानी, रह गए मात्र तीन बेड, सीएमओ और जीएसवीएम के प्राचार्य ने जाना अस्पताल का हाल, कही ये बात...

कानपुर में बिना OTP क्रेडिट कार्ड से निकाले 70 हजार: खाता चेक करने पर पीड़ित के उड़े होश, दर्ज कराई FIR
कानपुर, अमृत विचार। साइबर ठग ने बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से 70 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल और अनवरगंज पुलिस को सूचना दी। वहीं नवाबगंज में परिचित बनकर युवक के खाते से 25 हजार रुपये निकल लिए। संबंधित थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अनवरगंज के कुलीबाजार निवासी तौकीर आलम की तहरीर के अनुसार उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 30 अप्रैल को उनके क्रेडिट कार्ड से 20 हजार व 50 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया, जबकि कार्ड उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद बिना ओटीपी और बैंक की पुष्टि के बगैर रुपये निकले हैं। मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित बैंक के साथ साइबर सेल और पुलिस से की।

वहीं, नवाबगंज के आजादनगर निवासी दिलीप कुमार के अनुसार 23 अप्रैल को किसी साइबर ठग ने उनके परिचित मित्र राकेश महाजन की आवाज में कॉल किया। मित्र समझकर बातचीत होने लगी तो उसने बताया कि लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उसने रुपयों की मांग की। यह भी कहा कि वह उनके खाते में किसी अन्य से रुपये ट्रांसफर करवा रहे हैं। फिर वह उन रुपयों को मेरे नंबर पर भेज दें।

कुछ देर बाद मोबाइल पर रुपये आने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने उस नंबर पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उसमें कोई भी पैसा नहीं आया था। इस पर ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व नवाबगंज पुलिस से की।

ये भी पढ़ें- कानपुर की GSVSS PGI में होगा किडनी ट्रांसप्लांट; केंद्र सरकार ने एक करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी की, प्रार्चाय ने इनको भेजा पत्र

कानपुर की GSVSS PGI में होगा किडनी ट्रांसप्लांट; केंद्र सरकार ने एक करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी की, प्रार्चाय ने इनको भेजा पत्र
कानपुर, अमृत विचार। वर्तमान में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा कानपुर नगर में नहीं है, लेकिन जल्द ही जीएसवीएसएस पीजीआई में किडनी प्रत्यारोपण शुरू होगा। केंद्र सरकार ने पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर के लिए एक करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी कर दी है। इसके संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने डीजीएमई, सोटो और नोटो को पत्र लिखा है।

जीएसवीएमएस पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में प्रतिदिन एक ओपीडी में औसतन 60 मरीज किडनी की समस्या लेकर पहुंचते हैं, इनमें से प्रतिदिन डॉक्टरों को छह से सात मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। वहीं, डायलिसिस पर चल रहे मरीजों को किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है। वर्तमान में यहां से मरीजों को किडनी प्रत्यारोपण के लिए लखनऊ, दिल्ली, मुंबई या अन्य शहर जाना पड़ता है।

अब जीएसवीएसएस पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने बताया कि केंद्र सरकार ने पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर के लिए एक करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी कर दी है।

यह धनराशि नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम (एनओटीपी) के तहत आवंटित की गई है। किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर के उपकरण आदि के लिए केंद्र की संस्था हाइट्स को जिम्मेदारी देने की योजना है। डीजीएमई, सोटो व नोटो से मंजूरी मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम भी निरीक्षण करने आएगी।

जीएसवीएसएस पीजीआई में हैं तीन गुर्दा रोग विशेषज्ञ

जीएसवीएसएस पीजीआई में वर्तमान में तीन किडनी रोग विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में यहां पर 30 बेड का वार्ड संचालित है। इसके अलावा इस विभाग में ही डायलिसिस यूनिट का भी संचालन किया जा रहा है। यहां पर किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए जरूरी आधी सुविधाएं पहले से ही विभाग में उपलब्ध हैं। अब किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों के लिए अलग से आईसीयू की व्यवस्था की जाएगी।

एक तिहाई मरीजों को पड़ती किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत

किडनी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज गुलाटी के मुताबिक किडनी की बीमारी से ग्रस्त एक तिहाई मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। विभाग में अभी 10 रोगियों की प्रतिदिन डायलिसिस हो रही है। पीजीआई में कानपुर के अलावा आसपास जिले से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमे युवा, अधेड़ और बुजुर्ग सभी वर्ग के मरीज शामिल रहते हैं।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में ACP मोहसिन को चुनौती देगी छात्रा; निर्भया का केस लड़ने वाली सीमा समृद्धि को सौंपा अपना मामला

सुप्रीम कोर्ट में ACP मोहसिन को चुनौती देगी छात्रा; निर्भया का केस लड़ने वाली सीमा समृद्धि को सौंपा अपना मामला
कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी की पीएचडी छात्रा के यौन शोषण मामले में निलंबित एसीपी मोहसिन खान को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी व चार्जशीट पर स्टे को अब पीड़िता सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि पीएचडी छात्रा का केस लड़ेंगी। छात्रा मोहसिन की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को स्पंज करने की अपील करेगी। छात्रा का कहना है कि एफआईआर गलत तरीके से दर्ज कराई गई है।

पीएचडी छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ 12 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाने में यौन शोषण समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 19 दिसंबर को एसीपी ने चार्जशीट और गिरफ्तारी पर रोक के लिए स्टे लिया। 12 मार्च को एसीपी को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित किया।

इसके बाद 29 अप्रैल को कोर्ट ने पीएचडी छात्रा के खिलाफ भी रिपोर्ट के आदेश दिए। जिसमें मोहसिन की पत्नी सुहेला सैफ ने छात्रा पर घर में घुसकर धमकाने, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले मंर हत्या के प्रयास की धारा न लगाने पर सुहेला ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर धारा बढ़ाने की मांग की थी। आईआईटी छात्रा ने इस रिपोर्ट को झूठा बताकर स्पंज करने की मांग की।

छात्रा का यह भी कहना है कि मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत व क्रास रिपोर्ट होने के बाद उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसे देखते हुए उसने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि से मुलाकात कर अपना केस सौंपा है। मामले से संबंधित सभी दस्तावेज अधिवक्ता को दिए हैं। सीमा समृद्धि ने भरोसा दिलाया है कि उन पर दर्ज क्रास रिपोर्ट रद और मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली राहत भी खारिज कराएंगी।

यौन उत्पीड़न नहीं, लव जिहाद का केस

अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने बताया कि पीड़ित आईआईटी छात्रा को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। यह मामला शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का नहीं, दुष्कर्म और लव जिहाद से जुड़ा है। पीड़ित छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रास रिपोर्ट हुई है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करुंगी। मोहसिन को सजा दिलाउंगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में ब्रिटेन के फुटसल खेल की धूम; सिटी में 16 और मैदान बनेंगे, नगर आयुक्त बोले- एक महीने में तैयार हो जाएंगे सभी ग्राउंड

जालौन में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग: इलाके में मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
जालौन, अमृत विचार। जालौन में हाईवे पर खड़े ट्रक में शनिवार सुबह आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने आनन-फानन में पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 पर ग्राम गिरथान का है। दो दिन पूर्व दुर्घटना का शिकार हुए ट्रक को क्रेन की सहायता से खाई से निकाल सड़क किनारे खड़ा किया था।

ये भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, गोविंदपुरी, पनकी में टिकट वितरक होंगे नियुक्त, यहां जानें... कैसे डाउनलोड करें आवेदन फार्म

भारत-पाक में तनाव के चलते कानपुर में अलर्ट: अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से वार्डों की तैयारी शुरू की...
कानपुर, अमृत विचार। कोरोना काल में जिस तरह डॉक्टरों ने अपनी और अपनों की जान की परवाह किए बिना अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए अपना कर्तव्य निभाया था। ठीक उसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इस जंग के लिए भी तैयार है। अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से वार्डों तैयारी करनी शुरू कर दी है।

वहीं, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को आपात स्थिति में काम करने के लिए प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष के साथ बैठक की हैं, जिसमे उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

बैठक में शामिल हुए डॉक्टरों ने देश प्रेम और देश के प्रति एकजुटता दिखते हुए स्वतंत्र रूप से अपनी-अपनी छुट्टी भी निरस्त कर दी है। इसी तरह उर्सला, कांशीराम अस्पताल, केपीएम, नारायना मेडिकल कॉलेज समेत आदि अस्पतालों में भी वार्डों सुरक्षित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur में जलकल ने वैध और अवैध दोनों वाहन धुलाई सेंटर बंद कराए: रोक के बाद भी खोलने पर सामान जब्त के साथ होगा मुकदमा

Kanpur में जलकल ने वैध और अवैध दोनों वाहन धुलाई सेंटर बंद कराए: रोक के बाद भी खोलने पर सामान जब्त के साथ होगा मुकदमा
कानपुर, अमृत विचार। जलकल ने जोनवार टीम लगाकर वैध और अवैध वाहन धुलाई सेंटर बंद कराए। वर्तमान में 203 वैध वाहन धुलाई सेंटर हैं। इनको दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, अवैध सेंटर बंद करा दिए गए हैं। रोक के बाद भी खोलने पर सामान जब्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के आदेश पर जलकल के जोन छह के सभी प्रभारियों ने टीम के साथ निकलकर रामबाग, शास्त्रीनगर, श्यामनगर, चुन्नीगंज समेत कई जगह चल रहे वैध धुलाई सेंटर बंद कराए। शहर में करीब एक हजार अवैध धुलाई सेंटर चल रहे है। इनको भी बंद कराया गया है। रोक के बाद भी खुलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- भारत-पाक में तनाव को देखते हुए अमरनाथ व वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ने ट्रेन आरक्षण किया निरस्त, इतने लोगो ने लौटाई टिकट

कानपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप...शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
कानपुर, अमृत विचार। पनकी में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालीजनों का कहना है कि शराब पीने को लेकर पति से विवाद हुआ था। नाराज महिला ने बच्चों ने कमरे से बाहर भेजने के बाद फांसी लगा ली।

महावीरनगर निवासी राजन कोरियर कंपनी में नौकरी करते हैं। 11 साल पहले उसकी शादी 30 वर्षीय माधुरी से हुई थी। सास गीता भी प्राइवेट नौकरी करती हैं। दो बच्चे नौतक व लाडो हैं। माधुरी की बहन मधु, भाई मनोज, मनीष व ग्वालटोली निवासी मौसी कांती ने आरोप लगाया कि राजन उसे प्रताड़ित करते थे। विवाद होने पर मारपीट करता था। जिसकी कई बार माधुरी ने शिकायत की थी। राजन अक्सर शराब पीकर घर में कलह करता था।

बुधवार शाम को भी विवाद हुआ और राजन ने माधुरी को पीटने के बाद हत्या कर दी। जबकि राजन का कहना है कि शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वह कमरे से निकलकर पान-मसाला की दुकान चला गया। इधर, पत्नी ने बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और खुद दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें- कानपुर के कांशीराम अस्पताल में मरीजों को मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा...काम हुआ शुरू, इन जगहों से आते हैं मरीज

भारत-पाक में तनाव को देखते हुए अमरनाथ व वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ने ट्रेन आरक्षण किया निरस्त, इतने लोगो ने लौटाई टिकट
कानपुर, अमृत विचार। कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के मध्य तनाव को देखते हुए अमरनाथ श्रद्धालुओं एवं वैष्णो देवी जाने वाले 1245 से अधिक भक्तों ने ट्रेन का आरक्षण निरस्त करा दिया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर कई ट्रेनें जम्मूतवी के लिए गुजरती हैं।

प्रेम नगर निवासी पंकज ने अपने परिवार के साथ जम्मू का आरक्षण एक माह पहले ही कराया था। पंकज अपने बेटी के स्कूल में गर्मी की छुट्टी का इंतजार कर रहे थे लेकिन गुरुवार को भारत-पाक युद्ध की आशंका को देखते हुए अपना आरक्षण रद करा दिया।

कानपुर से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को जम्मू के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलती है। गाड़ी संख्या 22431 प्रयागराज (सूबेदारगंज) से जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस कानपुर से गुजरती है। इसी प्रकार 18101 टाटा जम्मू एकसप्रेस, 12469 कानपुर जम्मू एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ही चलती है। इसी प्रकार कई ट्रेनें कानपुर होकर चलती है। गर्मी की छ्ट्टी में बच्चों के साथ कश्मीर घूमने जाने वाले 223 यात्रियों ने भी अपने आरक्षण निरस्त करा दिये।

ये भी पढ़ें- कानपुर के कांशीराम अस्पताल में मरीजों को मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा...काम हुआ शुरू, इन जगहों से आते हैं मरीज

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में मरीजों को मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा...काम हुआ शुरू, इन जगहों से आते हैं मरीज
कानपुर, अमृत विचार। मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को अब प्राइवेट वार्ड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। न ही प्राइवेट वार्ड की चाह में मरीजों को निजी अस्पताल में जाकर अधिक रुपये खर्च करने होंगे। क्योंकि, अब कांशीराम संयुक्त अस्पताल में ही मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस संबंध में कार्यवाही तेज कर दी है। साथ ही वार्ड के निर्माण का कार्य पूरा होने और जरूरी उपकरण मिलने के बाद प्राइवेट वार्ड का संचालन शुरू किया जाएगा।

घाटमपुर, बिधनू, नौबस्ता, जाजमऊ, रामादेवी समेत आदि हाइवे पर होने वाले हादसों में घायल रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में आते हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इलाज के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में कई मरीज व उनके तीमारदारों की प्राइवेट वार्ड की मांग काफी रहती है, लेकिन अस्पताल के पास प्राइवेट वार्ड नहीं होने से मरीज व उनके तीमारदार को संतोष करना पड़ता है या फिर वह मरीज को वह प्राइवेट अस्पताल ले जाते हैं।

इसको देखते हुए कांशीराम अस्पताल के सीएमएस ने प्राइवेट वार्ड के निर्माण के संबंध में शासन को पत्र लिखा था, जिस पर अनुमति मिल गई है और कॉलेज प्रशासन ने वार्ड के निर्माण की शुरू कर दी है। अस्पताल के प्रशासन के मुताबिक जून माह में मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवनीत चंद्रा के मुताबिक अस्पताल में अभी तक प्राइवेट  वार्ड नहीं थे, जबकि इसकी काफी लंबे समय से मांग हो रही थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

प्रतिदिन 500 रुपये किराया, ओटी चार्ज भी लगेगा

सीएमएस डॉ. नवनीत चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में 11 प्राइवेट वार्ड बनाए जाएंगे। एक वार्ड का किराया प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये निर्धारित होगा। इसके अलावा ओटी का चार्ज और कुछ दवाओं का भी चार्ज देना होगा, जिसका शुल्क अभी निर्धारित नहीं है। प्राइवेट वार्ड में मरीज के बेड के अलावा, उनके तीमारदार के लिए एक डबल बेड होगा। इसके अलावा अलमारी, सोफा, कुर्सी व बाथरूम की सुविधा होगी। तीमारदार के पास अपना एक किचन होगा, वह वहां पर भोजन भी बना सकेंगे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी: पैसे मांगने पर दी धमकी, इन पर दर्ज हुई FIR

IIT Kanpur में स्थापित हुआ एडवांस डाइग्नोस्टिक सेंटर; एक दिन में सौ लोगों की हो सकेगी जांच, शोध कार्य में भी सहायक
कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी कानपुर में एक नए ए़डवांस डाइग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत गुरुवार को की गई। इस सुविधा के तहत एक दिन में सौ मरीजों की जांच की जा सकेगी। खास बात यह है कि इस सिस्टम के स्थापित होने की वजह से शोध कार्य में भी सहूलियत हो सकेगी। इस सुविधा को सीएसआर फंड की सहायता से शुरू किया गया है।

नए डाइग्नोस्टिक सेंटर को एक निजी बैंक के सहयोग से स्थापित किया गया है। हेल्थ सेंटर में बनाई गई इस पैथोलॉजी लैब की शुरुआत आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने की। कैंपस में बने डाइग्नोस्टिक सेंटर एडवांस मोलक्यूलर, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और बायोकेमिकल लैब से लैस है। इससे आईआईटी कानपुर की इन-हाउस हेल्थ टेस्टिंग क्षमता पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

इस दौरान बताया गया कि नए डाइग्नोस्टिक सेंटर से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस में रिसर्च और ज्यादा मजबूत होगी। इस इन हाउस सेंटर से आईआईटी कानपुर के स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स एडवांस मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इस नए डाइग्नोस्टिक सेंटर से स्टूडेंट्स और फैकल्टी दोनों को काफी फायदा मिलेगा। इस एडवांस डाइग्नोस्टिक सेंटर में समय से टेस्टिंग काफी तेज और सटीक होगी। उन्होंने कहा कि अब इससे समय की भी काफी बचत होगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी: पैसे मांगने पर दी धमकी, इन पर दर्ज हुई FIR

कानपुर में रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी: पैसे मांगने पर दी धमकी, इन पर दर्ज हुई FIR
कानपुर, अमृत विचार। बेटियों की रेलवे व सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला ने दंपति से 15 लाख की ठगी की। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी महिला समेत उनके दो बेटियों ने धमकाया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रेलबाजार के मीरपुर कैंट निवासी लियाकत हुसैन के अनुसार सना फातिमा और हिना फातिमा ललितपुर जिले  के मैरोनी सीएचसी में संविदा पर कार्यरत थीं। लियाकत ने बताया कि उनकी बेटियों को रोेजाना कानपुर सेे ललितपुर आने जानेे में समस्या होेती थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के भोपाल के गोविन्द नगर निवासी महिला शहजहां खान से हुई।

जिसने लियाकत को बताया कि उसकी भोपाल और दिल्ली में कई बड़े अधिकारियों से पहचान है। वह उनकी दोनो बेटियों की सरकारी अस्पताल या रेलवे में नौकरी लगवा देगी। इसके बाद शहजहां नेे उनकी बेटियोें के शैक्षिक दस्तावेज भी मांगे। फिर जुलाई 2021 को शहजहां ने उन्हें फोन कर बेटियों की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की मांग की। इस पर लियाकत ने उन्हें दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। कुछ समय बीत जानेे के बाद शहजहां ने फिर से नौकरी के लिए डेढ़ लाख की मांग की। इस पर लियाकत ने फिर से रुपये भेजे।

इसके बाद नवंबर 2021 को शहजहां ने पीड़ित की पत्नी को फोन कर नौकरी पक्की हो जाने की बात कहते हुए दस लाख मांगे। इस पर लियाकत ने किसी तरह से महिला को दस लाख रुपये भी भेजेे। फिर मार्च 2022 में शहजहां नेे फोन कर बताया कि उनकी बेटियों की भोेपाल में नौकरी लग गई है और जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर भी आ जायेगा। इसके बाद आरोपित महिला नेे फिर से रुपयों की मांग की। इस पर लियाकत और उनकी पत्नी नेे डेढ़ लाख रुपये भेज दियेे। उसके बाद भी समय बीतता गया लेकिन बेटियों की नौकरी नहीं लगी।

फिर लियाकत और उनकी पत्नी ने शहजहां से रकम वापस मांगना शुरू किया तो वह टाल मटोली करने लगी।इसके बाद वे लोग भोपाल शहजहां के घर पर भी रकम मांगने गये। लेकिन शहजहां समेत उनकी बेटी रूबी ने उनके साथ अभद्रता कर भगा दिया। फिर अप्रैल 2024 में पीड़ित ने शहजहां की दूसरी बेटी शिरीजा को फोन कर मां से रकम दिलवानेे की मांग की तो शिरीजा ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकाया।

आरोप है कि रेलबाजार पुलिस से शिकायत करने के पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी बहादुर सिंह नेे बताया कि तहरीर पर धोेखाधड़ी, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में KDA की अग्निकांड के बाद चमनगंज में पहली कार्रवाई: बिस्कुट समेत दो फैक्ट्रियां सील, इस तरह हो रही थी संचालित