Sunil Mishra - Amrit Vichar

योगी ने कहा "विपक्ष के लोग गन प्वाइंट पर संवैधानिक संस्थाओं से अपनी बात मनवाना चाहते हैं" विधानसभा में गरजे सीएम
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में कहा कि कुंदरकी की जीत सनातन की जीत है। यह भारत की वास्तविक जीत है। कुंदरकी, कटेहरी, खैर, मझवा, गाजियाबाद, मीरापुर, फूलपुर की जीत भारत के संविधान की जीत है। आप सबको कटघरे में खड़ा करते हैं। भारत अकेला देश, जहां बहुसंख्यक समाज विशेष अधिकार की नहीं, समान नागरिक कानून की बात करता है। सीएम ने पूछा कि विपक्ष आखिर मानता किसे है। एक तरफ विपक्ष ने सर्वे के बारे में माननीय उच्चतम न्यायालय की बात का स्वागत किया। दूसरी तरफ माननीय उच्चतम न्यायालय बार-बार समान नागरिक कानून को लागू करने की बात कहता है।

सीएम ने कहा कि-भारत अकेला देश है, जहां बहुसंख्यक समाज अपने लिए विशेष अधिकार की नहीं, बल्कि समान नागरिक कानून की मांग कर रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश ने समान नागरिक कानून की वकालत की तो विपक्ष ने उनके खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग का नोटिस दे दिया, जो आपके दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। उच्चतम न्यायालय द्वारा सर्वे पर रोक लगाने और बुलडोजर की कार्रवाई पर दी गई गाइडलाइन का यह लोग स्वागत कर रहे हैं। उप्र अकेला राज्य है, जिसने बुलडोजर की कार्रवाई को अक्षरशः सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अंजाम दिया है। सपा व कांग्रेस के लोग माननीय न्यायाधीश के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग की नोटिस देकर सच का मुंह जबर्दस्ती बंद करना चाहते हैं।

यह लोग गन प्वाइंट पर संवैधानिक संस्थाओं से अपनी बात मनवाना चाहते हैं
सीएम योगी ने कहा कि राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस इसलिए दे दी गई, क्योंकि उन्होंने सदन के सकुशल संचालन के लिए सभी पक्षों से कहा था। सभापति व चेयरपर्सन के रूप में उनकी यही जिम्मेदारी है, लेकिन किसान पुत्र कैसे इतनी बड़ी कुर्सी पर पहुंच गया, यह इन लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया गया यानी यह लोग संवैधानिक संस्थाओं से गन पॉइंट पर अपनी बातों को मनवाना चाहते हैं। यह चरित्र स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमें संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना होगा और इसे मजबूत बनाना होगा।

न्यायहित, समाजहित, राष्ट्रहित में शासन-प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए
सीएम ने कहा कि न्यायहित, समाजहित, राष्ट्रहित व भविष्य हित में शासन-प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। बहराइच व संभल की घटना में प्रशासन की कार्रवाई न्यायसंगत तरीके से बढ़ रही है। संभल की घटना में ज्यूडिशियल  कमीशन गठित किया गया है। इसके सदस्य लगातार विजिट कर रहे हैं। लोगों के बयान लेंगे, सबकी बात सुनेंगे और सच को सामने लेकर आएंगे, लेकिन आपके अनावश्यक पत्थऱबाजी, अवैध असलहे से फायर करने से वहां शांति बहाल नहीं होने वाली है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को दी नसीहत, संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़ें और मौलिक अधिकारों का अध्ययन करें

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को दी नसीहत, संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़ें और मौलिक अधिकारों का अध्ययन करें
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको बाबा साहब आंबेडकर के मूल संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना चाहिए। मौलिक अधिकारों को देखना चाहिए। अलग-अलग पृष्ठों का अवलोकन करेंगे तो आपको उसमे राम भी नजर आएंगे और कृष्ण भी, लंका दहन के उपरांत बजरंग बली भी नजर आएंगे और ज्ञान का उपदेश देने वाले बुद्ध भी नजर आएंगे। भारत की समृद्ध परंपरा का दर्शन आपको उसी संविधान में मिलेगा, लेकिन उस मूल संविधान में कहीं भी धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष या समाजवाद शब्द नहीं है। यह सब आपकी आंखों को खोलने वाला होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा-आप लोग संविधान में बदलाव की बात करते हैं, जिन लोगों ने संविधान का गला घोटा उनका पिछलग्गू बनकर केवल सत्ता हथियाना चाहते हैं। आप जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं हो सकता। देश आपको यह नहीं करने देगा। सीएम योगी ने कहा-नेता विरोधी दल को बोलना चाहता हूं कि बुद्ध ने करुणा और मैत्री का उपदेश उस कालखंड में दिया था, जब विदेशी हमले शुरू हो गए थे, लेकिन उससे पहले ही राम ने कहा था 'निसिचर हीन करहुं महि भुज उठाई पन कीन्ह,' उससे पहले भगवान कृष्ण ने भी कहा था 'परित्राणाय साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम।' हम तो राम और कृष्ण को ही मानते हैं, बुद्ध पर विश्वास करते हैं, उन्हीं को आदर्श मानकर कार्य करते हैं। शासन पद्धति एक भी इंच इधर-उधर नहीं करते हैं।

'चच्चू' थोड़ी कृपा कर लिए नहीं तो पूरी तरह सफाचट हो जाते
सीएम योगी ने कहा कि संभल में जैसे ही आपके खटाखट की असलियत सामने आई, जनता ने कहा सफाचट। उपचुनाव में 9 में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन जीता है। यही नहीं, सीसामऊ और करहल को याद करिए। 2022 में समाजवादी पार्टी ने करहल में करीब 70,000 से जीत दर्ज की थी, इस बार वह मात्र 13-14000 तक आ गई है। वह भी 'चच्चू' थोड़ी कृपा कर लिए, नहीं तो वहां भी सफाचट ही था, लेकिन चिंता मत करिए अगली बार होगा। सीसामऊ में भी बाल-बाल बच गए। कुंदरकी में लोगों को अपनी जड़ें याद आने लग गई हैं। डिजिटल मीडिया में थोड़ा अवलोकन करिए और देखिए वहां पर लोग चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे हैं, इन विदेशियों से पिंड छुड़ाना है। सबको अपनी जड़ें याद आने लग गई हैं। मुझे लगता है कि जिस दिन इकबाल महबूब जी को भी अपनी जड़ें याद आएंगी तो वह भी यही बात बोलेंगे। आप सभी से कहूंगा कि एक बार बाबरनामा को जरूर पढ़ें।

दंगों के कारण लगातार खराब हुआ था माहौल, आज प्रदेश में सुरक्षा है
सीएम योगी ने पूर्व में प्रदेश में हुए दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि दंगों के कारण प्रदेश का माहौल लगातार खराब हुआ। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है, कानून व्यवस्था की जो स्थिति पैदा हुई है उसमें लोगों को सुरक्षा पर, कानून व्यवस्था पर विश्वास है। उसी का परिणाम है कि 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में रखा सरकार का पक्ष

1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में रखा सरकार का पक्ष
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपनी बातें रखते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने एनसीआरबी डेटा के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है। 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई।

कब तक जनता को गुमराह करेंगे, जयश्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं
सीएम योगी ने कहाकि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे। संभल में माननीय न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था। जयश्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं है। राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं है। यदि जयश्रीराम बोलने पर उत्तेजना से नीयत सभी लोग समझ सकते हैं।

कुंदरकी की जीत को वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान
सीएम ने कहा कि कुंदरकी की जीत वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान है। वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। आज डिजिटल मीडिया का समय है। वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है। सपा पर हमलावर योगी ने कहा कि सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा।

पुराण कहता है श्री हरिविष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा
सीएम ने नेता प्रतिपश्र के बयान पर कहा कि बाबर नामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया। पुराण भी कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा। माननीय न्यायालय के निर्देश पर डीएम व एसपी शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं। 19 नवंबर, 21 नवंबर व 24 नवंबर को सर्वे कार्य चल रहा था। सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं। हमारी सरकार ने पहले ही कहा है कि हम ज्यूडिशियल एक्ट बनाएंगे, जो एक्ट के अंदर बना है। सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी, तब दूध का दूध, पानी का पानी होगा।

संभल में 1947 से लगातार माहौल खराब किया गया
सीएम ने कहाकि संभल में माहौल खराब किया गया। 1947 से अनवरत दंगे प्रारंभ हुए। 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे जाते हैं। 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी। 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था। अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा। 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई। 1986 में चार लोग मारे गए।1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई। लगातार यह सिलसिला चलता रहा।

निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकले
सीएम ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे। घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग निर्दोष हिंदुओं केबारे में दो शब्द नहीं कहे। 1978 में जो दंगा हुआ, एक वैश्य ने सबको पैसा उधार दे रखा था। दंगा होने केबाद हिंदू उनके घर में एकत्र होते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और उनसे कहा जाता है कि इन हाथों से पैसा मांगोगे, इसलिए पहले हाथ, फिर पैर, फिर गला काट दिया जाता है।  सौहार्द की बात करने पर इन्हें शर्म नहीं आती है।

पत्थरबाजी व माहौल खराब करने वालों में से एक भी बचने वाला नहीं
सीएम ने कहा कि बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है। 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया। 22 कुएं किसने बंद किए थे। इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया। पत्थरबाजी की होगी, माहौल खराब किया होगा, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें: Live UP Assembly Session: विधानसभा में बोले सीएम योगी- यूपी में 2017 के बाद एक भी दंगे नहीं हुए

विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर, दर्शक दीर्घा इसका फर्स्ट इंप्रेशन, उद्घाटन के अवसर पर बोले सीएम योगी
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे समस्त विधानसभा सदस्यों और प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि विधानसभा प्रदेश के समस्त नागरिकों के लिए लोकतंत्र का आधार है। यह लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है। इस पवित्र मंदिर में जब कोई आए तो उसका फर्स्ट इंप्रेशन यहां की दर्शक दीर्घा के माध्यम से ही पड़े। यह सिर्फ सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए भी प्रसन्नता का क्षण होना चाहिए, क्योंकि आप सभी की संस्तुति पर ही दर्शक दीर्घा के सुंदरीकरण का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

दर्शक दीर्घा के उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री समेत मंच पर उपस्थित सभी मंत्रियों एवं नेता विपक्ष को मूल संविधान की एक-एक प्रति भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। इन पुस्तकों में देश की आजादी से लेकर अब तक मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष की संपूर्ण जानकारी दी गई है। सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में विधायिका का महत्वपूर्ण स्थान है। विधायिका एक प्रकार से मार्गदर्शिका है। सभी माननीय सदस्य न केवल विधायिका से जुड़ते हैं, बल्कि यह उन्हें विकास की, जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का भी एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जा का भी अभिनंदन करूंगा, जिन्होंने पौने तीन वर्ष के इस कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की विधानसभा को न केवल लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में, बल्कि आधुनिकता के साथ जोड़ने का भी काम किया है। ये गौरव, देश की सबसे बड़ी विधानसभा को जाता है जिसने ई विधान लागू किया है। आज आप देख सकते हैं कि आपके सामने ई विधान किस रूप से सफलतापूर्वक लागू हो सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा पेपरलेस होकर इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। यह सिर्फ विधानसभा के लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए और 25 करोड़ की आबादी के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण था। इसके साथ ही विधानसभा के गलियारे का किस रूप में सुंदरीकरण किया जाना चाहिए, यह भी आपने देखा।

1952 के नियमों में संशोधन कर लागू

किया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा संचालन के जो नियम 1952 में पहली विधानसभा गठन के तत्काल बाद लागू हुए थे, वे जैसे के तैसे पड़े थे। समय के अनुरूप मांग के आलोक में उसमें आवश्यक संसोधन नहीं हो पाए थे। यह कार्य भी इस दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। प्रश्नकाल में हम देखते हैं कि केवल दो सदस्य ही नहीं, बल्कि 20-20 प्रश्नों का उत्तर मंत्रियों से पूछ सकते हैं और उनका जवाब भी यहां पर हाथों-हाथ उन्हें प्राप्त होता है। यही सही लोकतंत्र है कि जब एक माननीय सदस्य संबंधित विभाग के मंत्री से संबंधित प्रश्नों का जवाब लेकर लोकहित से जुड़े हुए मुद्दों को रखने का माध्यम बनता है। यह तब हो पाया जब हम लोगों ने विधानसभा संचालन के नियमों में संशोधन करके यथासमय में उसे लागू भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अपनी रुचि के अनुसार विषयों को रखने का मुद्दा हो या फिर एक दिन केवल महिला सदस्यों को चर्चा करने देने का निर्णय रहा हो, ये सब इस सदन ने देखा है।

विधायिका सशक्त लोकतंत्र का माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1952 से लेकर अब तक कब-कब कौन नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष रहा, उससे संबंधित एक प्रकाशन विधानसभा के शोध ग्रंथालय के माध्यम से प्रकाशित हुआ है। मुख्यमंत्री के रूप में किन-किन महानुभावों ने सदन की गरिमा को बढ़ाया है, इसके विकास के लिए किन मुद्दों को उन्होंने छुआ है और कैसे विकास को एक निरंतरता देने में योगदान किया है, यह जानना महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र और विधायिका में काम का आधार सत्ता और विपक्ष दोनों हैं, यही लोकतंत्र के दो पहिए हैं। दोनों जब मिलकर कार्य करते हैं तो एक सशक्त लोकतंत्र को जन्म देते हैं। उसका सशक्त माध्यम संवाद है, चर्चा परिचर्चा है। हमारा मुद्दों पर एक दूसरे से मतभेद हो सकता है, लेकिन संवाद बाधित नहीं हो सकता है, बल्कि हम संवाद से उस समस्या के समाधान का रास्ता निकालेंगे। चाहूंगा कि आपमें से हर माननीय सदस्य को इसे अपने पास रखना चाहिए, नॉलेज के लिए भी और आने वाली पीढ़ी को विरासत में देने के लिए भी।

संविधान की मूल प्रति कराती है भारत दर्शन

सीएम योगी ने कहा कि शीकतालीन सत्र के पहले अध्यक्ष जी ने एक सौगात और दी है। यह वर्ष भारत के संविधान को लागू करने के 75 वर्ष पूरा करने की ओर बढ़ रहा है। 26 जनवरी 2025 को भारत के संविधान को 75 वर्ष पूरे होंगे और मैं आग्रह करूंगा कि सभी माननीय सदस्यों को बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जी की अध्यक्षता में बनी संविधान की ड्राफ्टिंग समिति की एक-एक मूल प्रति उपलब्ध कराई जाए। आप इसको पढ़िए, इसका एक-एक पेज वास्तव में भारत की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, भारत का दर्शन कराता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे मंच पर उपस्थित रहे। सीएम

योगी के निर्देश पर हुआ सुंदरीकरण

विधानसभा की दर्शक दीर्घा के सुंदरीकरण पर प्रकाश डालते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि पूरी दुनिया में जब भी कोई सरकारी डेलीगेशन जाते हैं तो वहां की पार्लियामेंट और असेंबली को जरूर देखने जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार चर्चा की थी कि अगर पूरे देश और दुनिया की पार्लियामेंट और असेंबली को देखा जा सकता है तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा का स्वरूप भी ऐसा होना चाहिए कि दुनिया भर से लोग देखने आएं। उन्होंने बताया कि दर्शक दीर्घा में संविधान के मूल स्वरूप के पन्नों के आर्ट्स लगाए गए हैं, ताकि जो लोग आएं, उन्हें पता चले कि हमारे देश के संविधान का कितना महत्व है।

यह भी पढ़ें: UP: विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले बोले सीएम योगी- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष से की यह अपील

46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली, विपक्ष पर हमलावर हुए योगी
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल, उपराष्ट्रपति व माननीय न्यायमूर्ति को लेकर विपक्ष के मुद्दों को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि भारत की विरासत के प्रति बोलने वालों को धमकी दी जाती है। सीएम ने सच को दबाने वाले, संविधान का गला घोंटने वाले ऐसे दलों के लोगों की मानसिकता को उजागर करने की अपील की। सीएम ने बेबाकी से कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली।

सीएम योगी ने कहा कि कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी और मुद्दा संभल का उठ रहा था। विपक्षियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया और इनकी वास्तविकता को प्रस्तुत कर दिया। संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति व ज्योतिर्लिंग रातों रात तो नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था। जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा।

भारत की विरासत के प्रति बोलने वालों को मिलती है धमकी
सीएम ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा कि जो लोग भारत का ठेका लेकर घूमते हैं और डिस्कवरी ऑफ इंडिया को भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ मानते हैं। वे संविधान के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। 9 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित फैसला दिया, लेकिन ऐसे लोग आज भी जज को धमकी देते हैं। राज्यसभा के सभापति (उप राष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। सभापति ने कर्तव्यों के निर्वहन की बात की और कहा कि सदन चलना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दे सदन में रखे जाने चाहिए। इस पर इन लोगों (विपक्षियों) ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी।

सच को दबाने वाले लोगों को नंगा करना चाहिए
सीएम योगी ने कहा कि उपराष्ट्रपति अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर संवैधानिक मर्यादा का पालन करते हुए उच्च सदन का संचालन कर रहे हैं। विरोधियों को चिंता है वे कर्तव्यों का निर्वहन न कर सकें,  कि किसान का पुत्र कैसे वहां तक चला गया। यह परिवार विशेष की बपौती हुआ करती थी। न्यायमूर्ति एक नागरिक के रूप में सच्चाई को रखते हैं तो उन्हें धौंस दी जाती है। यह लोग सच बोलने वाले को महाभियोग का धौंस देकर उसके मुंह को बंद करने का प्रयास करेंगे, फिर भी संविधान की दुहाई देंगे। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। सच को दबाने वाले ऐसे लोगों को नंगा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, मुख्यमंत्री ने लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महराजगंज, बहराइच ने विकास कार्यों और राजस्व मामलों के निस्तारण में मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट जारी
अमृत विचार, लखनऊ: सीएम डैशबोर्ड की नवंबर माह की रिपोर्ट में महराजगंज ने विकास कार्यों और राजस्व के मामलों के निपटारे में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि बहराइच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में विकास कार्यों के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ ससमय पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा राजस्व के मामलों को भी तेजी से निस्तारित किया जा रहा है। महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को तेज रफ्तार से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके साथ सीएम योगी के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर राजस्व के मामलों का खास कर 5 साल पुराने मामलों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।

यही वजह है कि महराजगंज ने योगी सरकार के विकास कार्यों और राजस्व के मामलों के निस्तारण में नवंबर माह में पूरे प्रदेश में 89.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। डीएम ने बताया कि पिछले पांच माह से महराजगंज सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में टॉप फाइव जिलों में अपना स्थान बनाए हुए है। बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बहराइच ने 89.10 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि बहराइच लगातार प्रशासनिक सुधारों और योगी सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रहा है। राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण, किसानों और छोटे व्यापारियों को सहूलियत देने के प्रयासों ने बहराइच को यह स्थान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

हमीरपुर ने तीसरा तो अम्बेडकर नगर ने प्राप्त किया चौथा स्थान
इसी तरह हमीरपुर ने 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा, अम्बेडकर नगर ने 88.30 प्रतिशत अंक और बुलंदशहर ने 88.30 प्रतिशत अंक हासिल कर  क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। वहीं कुशीनगर ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा, संभल ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवां, शामली ने 87.80 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, बस्ती ने 87.70 प्रतिशत अंक हासिल कर नौवा और बांदा ने 87.10 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवां स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने एवं राजस्व के मामलों के निस्तारण की मॉनीटरिंग करने के लिए सीएम डैशबोर्ड की स्थापना की थी। इसी के तहत सीएम डैशबोर्ड की ओर से हर माह प्रदेश के सभी 75 जिलों की रिपोर्ट जारी की जाती है। इस रिपोर्ट को आंकलन योगी सरकार द्वारा तय किये गये 10 पूर्णांक और प्रतिशत के अनुसार जारी किया जाता है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में राजस्व विभाग की कई योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू की जा रही हैं। इसमें खासकर किसानों की भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण, राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण और गरीबों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाना आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, मुख्यमंत्री ने लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, मुख्यमंत्री ने लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र व भारत मां के चरणों में समर्पित था। 1946 में देश के संविधान सभा का गठन हुआ। उसके प्रमुख सदस्य और स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने न केवल देश के एकीकरण के वर्तमान अभियान को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं, बल्कि 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज जो भारत देख रहे हैं, यह सरदार पटेल की सूझबूझ का परिणाम है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम है। मुख्यमंत्री ने रविवार को भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सरदार पटेल की संकल्पनाओं को मूर्त रूप देने का चल रहा अभियान
सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा देने के लिए तत्कालीन नेतृत्व के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुजरात के आणंद के पास छोटे गांव में सामान्य किसान परिवार में उनका जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी मां के सानिध्य में घर पर संपन्न हुई। इंग्लैंड से लॉ की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भारत आए। सरदार पटेल का देहावसान 15 दिसंबर 1950 को हो गया। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छूता। उनकी संकल्पनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जो अभियान चल रहा है, वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पीएम मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा।

किसानों की समृद्धि व उत्थान के लिए चलाए जनजागरण अभियान
सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने चंपारण आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन समेत आजादी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आंदोलनों में भाग लिया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें जेल की यातना भी झेलनी पड़ी थी। सरदार पटेल ने अन्नदाता किसानों की समृद्धि व उत्थान के लिए जनजागरण के अनेक अभियान भी चलाए। गुजरात में सहकारिता के मजबूत आंदोलन की पृष्ठभूमि में भी सरदार पटेल का विजन है। उन्होंने हर अन्नदाता किसान को समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

देश के एकीकरण के लिए सरदार पटेल ने चलाया अभियान
सीएम योगी ने कहाकि एक तरफ भारत मां के इस महान सपूत ने देश के एकीकरण के लिए  अभियान को आगे बढ़ाया तो दूसरी तरफ गुलामी के कालखंड में जिन मानबिंदुओं का अपमान हुआ था, उनकी पुनर्स्थापना का भी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार को हाथों में लेकर सांस्कृतिक भारत की स्थापना का जो अभियान चलाया था, उसी का परिणाम है कि सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

नए सांस्कृतिक भारत का अभिन्न हिस्सा है राम मंदिर
सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल होते तो कश्मीर में धारा-370 कभी लागू नहीं हो पाती। छद्म रूप से जिन लोगों ने धारा-370 को डालकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मार्ग में बैरियर खड़ा किया, उसे पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को हटाकर आतंकवाद की नींव को समाप्त कर दिया। अयोध्या में राम मंदिर भी नए सांस्कृतिक भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिसका शुभारंभ 1948 में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर से किया था। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक शशांक वर्मा, अमरेश कुमार, आशीष सिंह 'आशु', विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, इंजी. अवनीश कुमार सिंह, रामचंद्र प्रधान,  उमेश द्विवेदी, आयोजन समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा, डीएम कटियार, दिनेश सचान, डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: One Nation One Election: लोकसभा में वित्तीय कामकाज के बाद पेश किया जाएगा ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक’

डिजिटल महाकुम्भ के जरिए समुद्र मंथन को वर्चुअल रिएलिटी में किया जा सकेगा अनुभव, वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी व्यवस्था
अमृत विचार, महाकुम्भनगर: सकल विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर विख्यात कुम्भ मेला अब महाकुम्भ 2025 के नए स्वरूप में सनातन संस्कृति की शाश्वत प्रकृति को दर्शाने के लिए तैयार है। यह मोक्ष, आत्मिक-आध्यात्मिक उन्नति, स्व से साक्षात्कार के साथ ही एक ऐसा अनुभव होने जा रहा है जिसे हर किसी को जीवन में एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए। न केवल समूचे भारत बल्कि पूरी दुनिया से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक इस महासमागम के साक्षी बनने संगमनगरी तीर्थराज प्रयागराज आ रहे हैं।

धवलवर्णा गंगा-श्यामल वर्णा यमुना तथा अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम पर 13 जनवरी से 27 फरवरी के मध्य 45 दिनों के इस महापर्व का उत्तम अनुभव एनआरआई (अनिवासी भारतीय) श्रद्धालुओं तथा विदेशी पर्यटकों को मिल सके इसकी भी उत्तम व्यवस्था डबल इंजन सरकार द्वारा की गई है। ट्रैवलिंग, कनेक्टिविटी, अकॉमोडेशन, फूडिंग-लॉजिंग समेत विभिन्न मानकों को लेकर वैश्विक प्रतिमान के अनुरूप व्यवस्था की जा रही है। मल्टी लैंग्वेज एसिस्टेंस, चैटबॉट, डेडिकेटेड काउंटर्स समेत विभिन्न प्रक्रार की सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं, डिजिटल महाकुम्भ में वर्चुअल रिएलिटी के जरिए समुद्र मंथन समेत कुम्भ के विभिन्न पहलुओं का साक्षात्कार भी संभव हो सकेगा। यह आयोजन भारत की अतिथि-सत्कार परंपरा व सांस्कृतिक धरोहर के भव्य प्रदर्शन का माध्यम बनेगा।

विशेष एनआरआई व विदेशी पर्यटक केंद्र
-एनआरआई और विदेशी नागरिकों के लिए विशेष स्वागत केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
-इन केंद्रों पर बहुभाषीय सहायता, यात्रा गाइड, और स्थानीय जानकारी प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन बुकिंग व पंजीकरण
-विदेशी पर्यटकों और एनआरआई के लिए विशेष वेबसाइट व मोबाइल ऐप के माध्यम से आवास, तीर्थयात्रा पैकेज और अन्य सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा।

विशेष आवास सुविधाएं
-एनआरआई और विदेशी पर्यटकों के लिए उच्च स्तरीय टेंट सिटी और रिसॉर्ट्स बनाए गए हैं।
-इनमें वातानुकूलित टेंट, आधुनिक सुविधाएं, और व्यक्तिगत सुरक्षा के इंतजाम होंगे।

एयरपोर्ट व परिवहन सुविधा होगी उच्च स्तरीय
प्रयागराज से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए योगी सरकार ने 2 वर्ष पूर्व ही यहां एयरपोर्ट की शुरुआत कर दी थी।
महाकुम्भ के दौरान विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध होगी।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की भी सुविधा प्रदान की जा रही है।
-प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों से हवाई अड्डों के लिए शटल बस और हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
-एनआरआई और विदेशी पर्यटकों के लिए समर्पित परिवहन सेवा (लक्जरी बसें, टैक्सी) भी उपलब्ध होंगी।

बहुभाषीय गाइड व सूचना प्रणाली
-अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, और अन्य प्रमुख भाषाओं में प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध कराए जाएंगे।
-स्थानों और गतिविधियों के विवरण के लिए बहुभाषीय संकेत और सूचना केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही विशेष स्नान की व्यवस्था होगी।
-संगम पर एनआरआई और विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष वीआईपी स्नान घाट व दर्शन की व्यवस्था होगी।
-भीड़ प्रबंधन के लिए अलग से एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स होंगे।

संस्कृति व अनुभूति केंद्र बनेगा माध्यम
-भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान, और कुम्भ मेले के महत्व को समझाने के लिए विशेष प्रदर्शनी और कार्यशालाएं  आयोजित होंगी।

कैशलेस भुगतान सुविधा
-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए कैशलेस भुगतान की व्यवस्था।
-विदेशी मुद्राओं के एक्सचेंज के लिए अधिकृत केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सामाजिक व सांस्कृतिक कनेक्ट
-विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों और एनआरआई समुदाय के साथ बातचीत कर सकते हैं।
-एनआरआई और विदेशी पर्यटकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का होगा अवसर।

पारंपरिक भोजन व स्थानीय शिल्प
-विदेशी पर्यटकों के लिए पारंपरिक भारतीय व्यंजनों और हस्तशिल्प वस्त्रों का अनुभव करने के लिए विशेष स्टॉल रहेगा उपलब्ध।

सात स्तरीय सुरक्षा चक्र करेगा हिफाजत
-प्रयागराज सात स्तरीय सुरक्षा चक्र घेरे में हैं। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वह किसी भी तरह की असुविधा पर टोल फ्री नंबर पर सहायता मांग सकेंगे।

डिजिटल महाकुम्भ बनेगा यादगार अनुभव
-महाकुम्भ- 2025 में आने वाले श्रद्धालु सनातन धर्म के आध्यात्मिक गौरव एवं वैभव का दर्शन करने के साथ ही डिजिटल महाकुम्भ का भी अनुभव करेंगे। डिजिटल म्यूजियम में वर्चुअल रिएलिटी के जरिए महाकुम्भ के विभिन्न पहलुओं का हो सकेगा दीदार।
-महाकुम्भ की वेबसाइट, ऐप, 11 भाषाओं में ऐआई चैट बॉट, लोगों एवं वाहनों के लिए क्यूआर आधारित पास की व्यवस्था।
बहुभाषीय डिजिटल साइनेज वीएमडी से संकेतकों को समझने में होगी आसानी।
-सभी स्थलों का गूगल मैप पर मिलेगा एक्सेस जो लोगों को भटकने से बचाएगा।

स्मार्ट पार्किंग से हल होगी पार्किंग समस्या
-पर्यटकों को वहां पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़े इसकी भी व्यवस्था है। इसके दृष्टिगत 101 स्मार्ट पार्किंग बनाएं गए हैं, जिनमें प्रतिदिन पांच लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
-1867.04 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पार्किंग स्थल 2019 के 1103.29 हेक्टेयर के सापेक्ष 763.75 हेक्टेयर बड़ा है।
-इन पार्किंगों की निगरानी इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: महाकुम्भ के लिए प्रयागराज में 350 शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन निगम, 22 अधिकारियों की टीम होगी तैनात

महाकुम्भ के लिए प्रयागराज में 350 शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन निगम, 22 अधिकारियों की टीम होगी तैनात
अमृत विचार, लखनऊ: 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुम्भ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओ के लिए प्रयागराज क्षेत्र में परिवहन निगम ने 350 शटल बसें लगाई हैं। साथ ही व्यवस्था सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 22 अधिकारियों की टीम को भी सुपरविजन के लिए तैनात किया गया है। सेवा प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव को इंचार्ज बनाया गया है।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज को जाने वाले 7 मार्गों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है, जो इंटरसेप्टर वाहनों से लैस होंगे। क्विक रिस्पॉन्स टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यरत रहेगी। इन क्विक रिस्पांस टीम में परिवहन निगम के प्रवर्तन अधिकारी तैनात किए जाएंगे तथा उनके साथ में कुछ तकनीकी कर्मचारी भी रहेंगे जो कि बसों में कोई तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अटेंड करेंगे।

8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है एवं कुछ सेवानिवृत्ति सलाहकार भी तैनात किए गए हैं। सभी अस्थाई बस स्टेशनों के पास में अस्थाई कार्यशालाएं भी स्थापित की जा रही हैं जो बाहरी क्षेत्र से आने वाली बसों को अटेंड करेंगे तथा किसी भी तकनीकी समस्या के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे।

मौनी अमावस्या पर 7000 बसें रहेंगी तैनात
परिवहन मंत्री ने बताया कि मेले के प्रथम चरण के लिए 2000 बसें लगाई जा रही हैं। मुख्य स्नान की तिथियों को द्वितीय चरण में रखा गया है, जिसके तहत बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर्व पर 7000 बसें तैनात की गई है। मेले में 6800 साधारण एवं 200 एसी बसें प्रयोग की जाएंगी। मुख्य स्नान पर्वों पर शटल बसों के साथ 200 सिटी इलेक्ट्रिक बस भी शटल के रूप में संचालित होगी।

टोल फ्री और व्हाट्सएप नम्बर 24 घंटे रहेंगे कार्यरत
एम डी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम अपनी तैयारियां तेजी से कर रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव वर्मा परिवहन निगम के मेला अधिकारी तैनात किए गए हैं। अस्थाई बस स्टेशनों पर ब्राउज़र तैनात किए जाएंगे, जो की मोबाइल डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट का काम करेंगे। इसके अलावा परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर 1800 1802 877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 चौबीस घंटे कार्यरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें: श्रीअन्न से किसान हो रहे मालामाल, 29,773 मीट्रिक टन ज्वार, 73,246 मीट्रिक टन बाजरा की हो चुकी खरीद

श्रीअन्न से किसान हो रहे मालामाल, 29,773 मीट्रिक टन ज्वार, 73,246 मीट्रिक टन बाजरा की हो चुकी खरीद
अमृत विचार, लखनऊ: योगी सरकार लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मोटे अनाज (श्रीअन्न) पर खास जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों मालामाल भी कर रही है। खरीफ के सीजन में योगी सरकार ने ज्वार की खेती करने वाले किसानों से अब तक लक्ष्य (20 हजार मीट्रिक टन) से अधिक 28,631 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदारी कर चुकी है। सरकार प्रदेश में श्रीअन्न की खरीदारी 31 दिसंबर तक करेगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में योगी सरकार धान और मोटे अनाजों (श्रीअन्न) की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित कर रही है। मोटे अनाजों के अंतर्गत बाजरा और ज्वार की खरीद जारी है। योगी सरकार प्रदेश के चिन्हित विभिन्न जिलों में बाजरा के लिए 306 और ज्वार के लिए 79 क्रय केंद्रों की स्थापना की है, जहां पर किसान आसानी से अपनी फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर बेच रह हैं। आंकड़ों के अनुसार, योगी सरकार अब तक 13,617 किसानों से 73,246 मीट्रिक टन बाजरा और 6,335 किसानों से 29773 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद कर चुकी है। इसके लिए सरकार किसानों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुकी है। वहीं धान की खरीद के लिए योगी सरकार ने प्रदेश में 4,323 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पर 3,27,915 किसानों से 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हुई हो चुकी है।

क्रय केंद्रों पर उचित सुविधाएं सुनिश्चित कर रही सरकार
इसके लिए सभी क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खुले रहे हैं। किसानों को केंद्रों पर बैठने, पानी, छाया, और धान सुखाने की उचित व्यवस्था भी की गई है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जो पंजीकृत किसानों को जीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में दिया जा रहा है।

31 दिसंबर तक श्रीअन्न की खरीद करेगी सरकार
प्रदेश में मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही सरकार ने मक्का, बाजरा व ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय कर दिया है। मोटे अनाज क्रय नीति का निर्धारण करते हुए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा का 2625 रुपये, ज्वार (हाइब्रिड) का 3371 व ज्वार (मालदांडी) का 3421 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 2.20 लाख टन बाजरा, 15 हजार टन मक्का और 20 हजार टन ज्वार खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोटे अनाज की खरीद 31 दिसंबर तक होगी।

यह भी पढ़ें: हरदोई: प्रसूता की मौत पर बवाल, शव कोतवाली के सामने रख कर हुआ कई घंटे हंगामा

हरदोई: प्रसूता की मौत पर बवाल, शव कोतवाली के सामने रख कर हुआ कई घंटे हंगामा
अमृत विचार, हरदोई: एक निजी अस्पताल में प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में तबियत ज्यादा बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। प्रसूता के घरवाले उसका शव कोतवाली के सामने रख कर हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि डाक्टरों के गलत इंजेक्शन से मौत हुई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए अपनी जांच शुरु कर दी है।

साण्डी थाने के कचाना गांव निवासी मंगल बाबू की पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को उसे बिलग्राम के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। निजी हास्पिटल के डाक्टरों उसे देखते ही लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। संगीता के भाई संदीप ने बताया कि उसे लखनऊ ले जा रहे थें, उसी दौरान रास्तें में उसकी मौत हो गई। संगीता की मौत के बाद घर वाले उसका शव ले कर बिलग्राम कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से संगीता की तबियत बिगड़ी और उसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रसूता का शव अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के द्वार, पुलिसकर्मियों ने शिवलिंग किया साफ...मिला प्राचीन कुआं

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 ग्रैंड फिनाले के समापन पर छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
अमृत विचार, लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन सॉफ्टवेयर संस्करण के ग्रैंड फिनाले के समापन समारोह की मेजबानी की। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) और एआईसीटीई के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ने एक जीवंत वातावरण की पेशकश की, जहां युवा आगे बढ़ सकें, नवप्रवर्तन कर सकें और व्यावहारिक चुनौतियों के लिए नवीन समाधान विकसित कर सकें।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर और संस्थापक, प्रो. एस. डब्ल्यू. अख्तर ने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कुलपति और सत्र के अध्यक्ष प्रो. जावेद मुसर्रत ने प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और महत्वपूर्ण योगदान निश्चित रूप से हमारे देश को प्रगति करने और नवाचारों में ग्लोबल लीडर बनने में मदद करेगा। मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के निदेशक, डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने भारत में बढ़ती डिजिटल संस्कृति और डिजिटल नवाचार में निरंतर प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें युवा वास्तविक दुनिया की समस्याओं से निपटने वाले समाधान बनाने में अग्रणी हैं।

विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इंडोवेशन मैनेजर मदन मोहन शरण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है कि कैसे युवा समस्या-समाधान और उद्यमशीलता सोच की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं और एक ऐसे भविष्य को आकार दे रहे हैं जहां भारत प्रौद्योगिकी  और उद्यमिता दोनों में अग्रणी है। अन्य विशिष्ट अतिथियों में आर के सिंह, अपर निदेशक, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, बी एम तिवारी, सहायक निदेशक, नेशनल एजुकेशन एलायंस फॉर टेक्नोलॉजी (एनईएटी), एआईसीटीई, गुरुप्रसाद दातर, नोडल सेंटर प्रमुख और डेलॉइट में वित्तीय सेवाओं के निदेशक, इस अवसर पर उपस्थित थे और प्रतिभागियों को बधाई दी।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला जो नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. निदा फातिमा ने दो दिवसीय कार्यक्रम की एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा विकसित किए गए नवीन समाधानों की विविध श्रृंखला, कार्यक्रम को परिभाषित करने वाली सहयोगात्मक भावना और इस समारोह के दौरान साझा किए गए सलाहकारों और मूल्यांकनकर्ताओं की अंतर्दृष्टि को रेखांकित किया। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हलीमा सादिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ: योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण, भव्य रोड शो का किया नेतृत्व