Prashant Mishra - Amrit Vichar

मुख्यमंत्री को खुद संभालनी पड़ी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्ता, जाम के झाम में फंसे लखनऊ वासी
लखनऊ। लखनऊ शहर में जाम का समस्या आम है। राजनाथ सिंह के नामांकन के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यस्वस्था ध्वस्त हो गई। शहर के कई चौराहों व सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नामांकन के रूट भी लखनऊ प्रशासन जाम को मैनेज नहीं कर पाया जिसके चलते नामांकन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को भी समस्या हुई। वहीं दूसरी ओर नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद माइक हाथ में लेकर जाम को खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से तेजी से निकले की बात कही।

राजनाथ के नामांकन से पहले लखनऊ में  ट्रैफिक जाम, लोगों को बदलना पड़ा रूट

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर आज अपनी परम्परागत सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जाम की समस्या से जुझे लोग
राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक नामांकन जुलूस में शामिल हुए हैं। भारी संख्या में समर्थकों ने जुलूस में शामिल होकर उत्साह दिखाया है। नामांकन जुलूस में अधिक संख्या होने से शहर की आम जनता को  को जाम की समस्या से जुझना पड़ा। शहर के कई चौराहों पर सड़कों पर जाम की समस्या रही, जिसके चलते लोगों को आने जानें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आईटी चौराहे पर फंसी रही गाड़ियां
नामांकन के दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं न होने से आम जन को जाम से काफी दिक्कतें हुई। चारबाग व हजरतगंज रूट सहित लखनऊ के कई रूट पर जाम लगा। लखनऊ के आईटी चौराहे पर घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। सीतापुर रोड़ व अलीगंज से आने वाली गाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया गया जिसके चलते लोगों को दिक्कते हुई। राजनाथ सिंह हनुमान सेतु दर्जश करने पहुंचे ऐसे में लखनऊ विश्वविद्याल के रूट में जाम लग गया जिसके चलते हजरतगंज जाने वाली गाड़ियों को अपना रूट बदलना पड़ा। लखनऊ के कई रूट पर नामांकन के चलते जाम की समस्या देखी गई।

राजनाथ के नामांकन से पहले लखनऊ में ट्रैफिक जाम, लोगों को बदलना पड़ा रूट
लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर आज अपनी परम्परागत सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जाम की समस्या से जुझे लोग
राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक नामांकन जुलूस में शामिल हुए हैं। भारी संख्या में समर्थकों ने जुलूस में शामिल होकर उत्साह दिखाया है। नामांकन जुलूस में अधिक संख्या होने से शहर की आम जनता को  को जाम की समस्या से जुझना पड़ा। शहर के कई चौराहों पर सड़कों पर जाम की समस्या रही, जिसके चलते लोगों को आने जानें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आईटी चौराहे पर फंसी रही गाड़ियां
नामांकन के दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं न होने से आम जन को जाम से काफी दिक्कतें हुई। चारबाग व हजरतगंज रूट सहित लखनऊ के कई रूट पर जाम लगा। लखनऊ के आईटी चौराहे पर घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। सीतापुर रोड़ व अलीगंज से आने वाली गाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया गया जिसके चलते लोगों को दिक्कते हुई। राजनाथ सिंह हनुमान सेतु दर्जश करने पहुंचे ऐसे में लखनऊ विश्वविद्याल के रूट में जाम लग गया जिसके चलते हजरतगंज जाने वाली गाड़ियों को अपना रूट बदलना पड़ा। लखनऊ के कई रूट पर नामांकन के चलते जाम की समस्या देखी गई।

राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर सड़कों पर निकले समर्थक, रथ पर सवार राजनाथ का हो रहा स्वागत
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर आज कुछ ही देर बाद लखनऊ कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले  दोनों नेताओं के प्रशंसकों के बीच में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भारी संख्या में लोग नामांकन में शामिल होने के लिए घर से निकले हैं। भीड़ के चलते कई रास्तों पर काफी ट्रैफिक रहा है जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नामांकन से पहले केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लखनऊ के हनुमानसेतु मंदित दर्शन करने लिए पहुंचे हैं।

100 से अधिक स्थानों पर स्वागत
आज नामांकन से पहले  100 से अधिक स्थानों पर नामांकन जुलूस का स्वागत किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश में मुख्यालय से शुरू होने वाले नामांकन जुलूस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। दोनों ही नेता तीसरी बार संसदीय सीट के लिए आज नामांकन कर रहे हैं।  रक्षा मंत्री लखनऊ के लिए और कौशल किशोर मोहनलालगंज सीट के लिए नामांकन करेंगे। नामांकन जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद हैं।

नामांकन को यादगार बनाने की कोशिश
आज 29 अप्रैल को राजनाथ सिंह के नामांकन को यादगार बनाना के प्रयास हो रहे हैं।  नामांकन से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बीजेपी की एक बैठक में कहा था कि भाजपा सभी की पार्टी है। यहां कोई भी व्यक्ति बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा था कि  लखनऊ लोकसभा को देश की सबसे बड़ी जीत में शामिल करना है।  नामांकन को भी भव्य और यादगार बनाना है।  ब्रजेश पाठक ने सभी समाज के प्रतिनिधियों, विधानसभा के संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों और प्रकोष्ठ विभाग के संयोजकों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की और नामांकन के दिन बड़ी संख्या लेकर आने के लिए कार्य योजना बनाई थी जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

सबसे आगे चल रहा रथ
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम में सबसे आगे एक और रथ चल रहा है। जिसमें वरिष्ठ जनप्रतिनिधी और पदाधिकारी माइक पर जुलूस को संबोधित करते चल रहे हैं।  बैठक में पूर्व सांसद अशोक बाजपेई, लोकसभा चुनाव सहसंयोजक पुष्कर शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, उपविजेता रजनीश गुप्ता, नानक चंद लखवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, शैलेंद्र अटल, सुधीर हलवासिया मानसिंह त्रिलोक अधिकारी, अभिषेक खरे घनश्याम अग्रवाल,अनुराग साहू सहित लखनऊ महानगर पदाधिकारी, सामाजिक, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित हैं।

आईपीएस मुनिराज के कथित फॉर्वर्डेट मैसेज को लेकर मचा बवाल, पुलिस ने कहा फेक, जानें क्या है सच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने डीआईजी रेंज मुरादाबाद के ऊपर सवाल खड़े करते हुए एक मीडिया ग्रुप में फॉर्वर्डेट मैसेज के स्क्रीनशॉकट को सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट किया है। स्क्रीनशॉट नें आईपीएस मुनिराज के नाम से एक फॉर्वर्डेड मैसेज दिख रहा है जिसको लेकर सपा ने सवाल खड़े किए हैं।

सपा द्वारा सवाल खड़े करने के बाद इस मैसेज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। फॉर्वर्डेट मैसेज में मुस्लिम वोटिंग प्रतिशत व नमाज के बाद फोर्स तैनात करने के लेकर बाते कहीं गई है। हालांकि पुसिल ने इस मैसेज को फेक बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।

सपा ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए सपा नेता आईपी सिंह द्वारा लिखा गया है कि डीआईजी "DIG मुरादाबाद रेंज ने ये मैसेज मीडिया के एक ग्रुप में गलती से फारवर्ड कर दिया जिसके बाद  पता चला कि पुलिस कितना घिनौना काम कर रही है। ऐसा लगता है बीजेपी के किसी बड़े नेता ने डीआईजी को ये संदेश भेजा होगा। आईपीएस मुनिराज जो अभी मुरादाबाद रेंज के डीआईजी हैं। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले।"

DIG मुरादाबाद रेंज ने ये msg मीडिया वाले ग्रुप में जब गलती से फारवर्ड कर दिया तब पता चला पुलिस कितना घिनौना काम कर रही है।

ऐसा लगता है बीजेपी के किसी बड़े नेता ने DIG को ये संदेश भेजा होगा।

IPS हैं मुनिराज जो अभी मुरादाबाद रेंज के DIG हैं।

चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले।… pic.twitter.com/MvLP0Xv6d7

— I.P. Singh (@IPSinghSp) April 26, 2024

पुलिस ने कहा फेक है मैसेज
सपा द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के बाद मुरादाबाद पुलिस ने सपा के दावे का खंडन किया है। मुरादाबाद पुलिस की सोशल मीडिया सेल  ने इस सबंध में जानकारी दी है कि आईपीएस मुनिराज के नाम से अज्ञात द्वारा भ्रामक खबर शेयर की जा रही है।  सोशल मीडिया सेल ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप 'बेबाक खबर बेबाक अंदाज' का स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है। जबकि मुनिराज  पुलिस उपमहानिरीक्षक 'बेबाक खबर बेबाक अंदाज' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े नहीं है। गलत सूचनाएं शेयर करने के को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें कैसे होता था खेल
लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गरिफ्तार किए गए आरोपियों के पास से  362 किग्रा गॉजा बरमाद किया गया  है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 90 लाख बताई जा रही है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश, गुलाम हसन व ललित को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से 361.700 किग्रा गांजा, एक आयशर ट्रक, 16,200/-रु0 नगद, तीन मोबाइल फोन, एक डीएल, एक पैन कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को आज दिनांक 26-04-2024 सुबह 07.45 बजे देवताराम तालाब, ग्राम नकरामपुर, थाना फूलपुर, प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।

लंबे समय से एसटीएफ को मिल रही थी सूचना
पिछले कुछ दिनों से यूपी  एसटीएफ को उडीसा, आन्ध्र प्रदेश जैसे राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएँ मिल रही थी। जिसके बाद  एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों  व टीमों को गैंग के बारे में जानाकरी जुटाने के लिए लगाया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
अभिसूचना संकलन के क्रम में एसटीएफ  लखनऊ की एक टीम जनपद प्रयागराज में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग उडीसा राज्य से अवैध मादक पदाथ गांजा की बड़ी खेप लेकर आयसर ट्रक नंबर यूपी-50-सीटी-0294 से उडीसा राज्य से प्रयागराज आने वाले है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा देवताराम तालाब, ग्राम नकरामपुर, थाना फूलपुर, प्रयागराज के पास उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया, जिस पर उसे कब्जे में लेते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में हुए खुलाशे
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करता है। इस गिरोह का सरगना जगदीश जायसवाल है, जो उड़ीसा के बड़े तस्करों से सम्पर्क कर गांजा मंगाता है। गिरोह के सदस्य उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की बड़ी खेप लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते है। जगदीश वहां के तस्करों से डील करके अपने कैरियरों के माध्यम से यूपी में गांजा मंगाता है, जिसे गैंग के सदस्यों द्वारा प्रयागराज व आस-पास के जनपदों में इसकी सप्लाई कराता है।

सिविल जज के एकलौते बेटे ने की आत्महत्या, आईआईटी जेईई परीक्षा परिणाम से था परेशान
लखनऊ।‌ राजधानी लखनऊ में एक सिविल जज लखनऊ में तैनात एडीजे पांच विवेकानंद के एकलौते बेटे ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका आईआईटी जेईई मेंस का रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहा। ‌ पिछले कुछ दिनों से जज का बेटा रिजल्ट को लेकर तनाव में था। बुधवार को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सामने आया था जिसको देखने के बाद सिविल जज के बेटे अजितेश ने आत्महत्या कर ली। मृतक अजितेश की उम्र मात्र  19 वर्षीय थी।

पर्दे से लगाई फांसी

बुधवार रात को अजितेश ने घटना को अंजाम दिया, मृतक ने अपने कमरे में पर्दे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि अजितेश रिजल्ट देखने के बाद तनाव में आ गया था। रात में वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। 1:00 बजे रात को परिजनों को शक हुआ तो वह अजितेश से मिलने के लिए कमरे में गए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अजितेश की ओर से कोई प्रतिज्ञा नहीं दी गई। जिसके बाद परिजन अंदर गए तो उन्हें अजितेश अमृत अवस्था में मिला।

परिवार में कोहराम

19 वर्षीय अजितेश के इस कदम के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया की परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए पंजनामे की कार्यवाई करने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने गांव लेकर गए हैं।

मां को पहले से ही था शक, छिपा दिया था मोबाइल

अजितेश ने आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा का  एग्जाम दिया था। परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अजितेश तनाव में था। मां इस बात को भांप गई थी। जिसके चलते चार दिन पहले मां ने अजीतेश का मोबाइल फोन अपने पास छिपा लिया था, जिससे वह रिजल्ट न देख सके। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शव का पंजनामा कराया। पिरजनों को आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

आईएएस टॉप ने की सीएम योगी से मुलाकात, सीएम ने सोशल मीडिया X पर दी जानकारी
लखनऊ। यूपीएससी में रैंक वन हासिल करने वाले आईएएस टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आदित्य अपने भाई के साथ सीएम से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया  X पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है।

बचपन से आदित्य था मेधावी
दरअसल, UPSC 2023 का परिणाम पिछले दिनों जारी हुआ था। जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था।आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव ने बताया था कि आदित्य बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। स्कूली शिक्षा सीएमएस से हुई। इस दौरान सभी प्रतियोगिताओं में आदित्य अव्वल स्थान पाते रहे। हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में भी उन्होंने टॉप किया। इतना ही नहीं आदित्य आईआईटी कानपुर के भी टॉपर रहे हैं। अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्होंने आदित्य को क्लास 7 तक ही गाइड किया। उसके बाद आदित्य ने पूरा रास्ता धैर्य और आत्मशक्ति के बल पर तय किया। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा जो करना चाहता था। उसके लिए उन्होंने उसे पूरी आजादी दी। कभी दबाव नहीं बनाया।

पिता के अनुशासन ने दिलाई सफलता

माता-पिता की बात मानने का परिणाम सफलता की मंजिल होती है। यह बातें UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के ऊपर एक दम सटीक बैठती है। पिता ने पढ़ाई का जो समय निर्धारित किया। आदित्य ने कभी पल भर की ढिलाई उसमें नहीं की। पिता के अनुशासन को गुरुमंत्र मानकर सिविल सेवा परीक्षा में टॉप कर सिर्फ लखनऊ का नाम ही उन्होंने नहीं रौशन किया बल्कि कई युवाओं के प्रेरणा श्रोत भी बने। माता आभा श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य अभी आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहा है। 22 अप्रैल को वह घर आयेगा। अब सिर्फ एक इच्छा है कि उसके लायक अच्छी लड़की मिल जाये। जिससे उसकी शादी हो सके। आभा श्रीवास्तव के मुताबिक आदित्य अपने पिता की बात कभी टालता नहीं है। यही वजह उसके सफलता का कारण बनी।

संघर्ष ने दिलाई सफलता

बाबा शिवराम की भी मेहनत आदित्य के सफलता में कम नहीं रही। उनके ही संस्कार रहे कि आज आदित्य सूर्य की भांति चमक रहे हैं। आज UPSC का परिणाम आने के बाद आदित्य के घर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। उनके संघर्षों में उनके बाबा ने बड़ी भूमिका अदा की। बाबा शिवराम ने बताया कि आदित्य अपने पिता की तरह मेहनत करने वाला बच्चा रहा है। शिवराम पुराने दिनों को याद करते हुये कहते हैं कि जब उनके बच्चे छोटे थे, तो दूसरों की सफलता देख कर वह सोचते थे कि कभी उनके बच्चे भी आगे बढ़ेंगे। आज उनके परिवार में सभी सर्विस कर रहे हैं, लेकिन पोते ने जो मान दिया है। इससे बड़ी दूसरी खुशी नहीं हो सकती है।

एक तरफ पुलिस का फरमान दूसरी तरफ कोर्ट का आदेश, किसका पालन करें लखनऊ की जनता
लखनऊ।‌ लखनऊ पुलिस की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव के दौरान सभी असलहा धारक अपने  थाने में जमा कराए। अधिकारी की ओर से फरमान जारी किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर असलाधारी अपने  असलहे  जमा कराए, अन्यथा उनके असलहे कैंसिलेशन के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
दूसरी और पिछले दिनों हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट बताया था कि चुनाव के दौरान जबरदस्ती किसी के असलहे है जप्त नहीं किया जा सकते हैं। असलहा जप्त करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें असलाधारकों की स्क्रीनिंग कर यह तय किया जाएगा कि किनके असलहे  जमा करने हैं वह किन के नहीं। असलहे सिर्फ उन लोगों के जमा किए जाएंगे जिनके  जमा कराना कानून व्यवस्था के लिहाज से आवश्यक है।

प्रमुख सचिव ने जारी किए थे आदेश
कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव गृह ने भी निर्देश जारी करते हुए कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी अधिकारियों को पत्र लिखा था। कोर्ट के आदेश व अपर मुख्य सचिव के शासनादेश के बावजूद भी राजधानी लखनऊ के आला अधिकारियों की ओर से चेतावनी जारी करते हुए एक सप्ताह के अंतर असलाधारियों को असलहा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
लखनऊ पुलिस में तैनात संयुक्त पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने इन सब के बीच में बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने अभी तक अपने असलहे जमा नहीं किए हैं। सभी को अपने असलहे चुनाव के दौरान जमा कराने चाहिए यदि कोई असलाधारी किसी कारणवश या अपनी सुरक्षा के लिए शास्त्र अपने पास रखना चाहता है तो वह डीएम में संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देखे स्वस्थ अपने पास रख सकते हैं। इसके लिए लाइसेंसधारी को उचित कारण बताना होगा। यदि लाइसेंस धारी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।

लखनऊ के विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन, डीएम ने जारी किए निर्देश
लखनऊ। लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने निर्देश जारी करते हुए राजधानी लखनऊ में संचालित सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। डीएम ने निर्देश जारी करते हुए कक्षा 12 तक के सभी सरकारी गैर सरकारी प्राइवेट विद्यालय के समय में परिवर्तन किया है। डीएम के निर्देशों के तहत 25 अप्रैल 2024 से यह सभी विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 तक संचालित होंगे। ‌

गुरुवार से लागू होगा आदेश
डीएम के निर्देश जारी होने के बाद गुरुवार से सभी विद्यालय डीएम द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे। यह आदेश लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में आने वाले कक्षा 1 से लेकर 8 तक के परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था। इसके बाद स्थिति विद्यालय सुबह 7:30 से 1:00 तक ही संचालित होंगे। राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।

मतदाता अपने बूथ की लोकेशन घर बैठे कर सकते है प्राप्त, ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधांए
लखनऊ। आज लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में मंडलायुक्त डा रोशन जैकब व जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार द्वारा RWA रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समस्त पत्रकार बंधुओ के साथ जनपद का पोलिंग बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए कुल 3768 बूथों का निर्माण कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया की हमे जनपद का पोलिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी को यह एक अहम जिम्मेदारी दी जा रही है की आप लोग जनपद के मतदाताओं को आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करे।

रिकॉर्ड मतदान कराने के हो रहे प्रयास
डीएम ने बताया की पिछले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मोहनलालगंज लोकसभा में तो 62% मतदान हुआ था पर लखनऊ लोकसभा में केवल 54% ही मतदान हुआ था, जोकि बहुत ही निराशाजनक है। हमे इस बार इस मिथ को तोड़ते हुए जनपद में रिकार्ड मतदान कराना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा पूरे मोटीवेशन के साथ लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा https://boothlocation.in/ पोर्टल को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने बूथ की लोकेशन को घर बैठे ही प्राप्त कर सकता है।  साथ ही इस लिंक के द्वारा आप अपने बूथ की वोटर लिस्ट भी देख सकते है। निर्वाचन वाले दिन इस लिंक पर किस बूथ पर कितनी वेटिंग है इसकी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। अतिरिक्त अन्य जानकारियों जैसे ऑनलाइन वोटर पर्ची आदि की जानकारी के लिए Voter Helpline App  के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी मिलेंगी सुविधाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की वृद्धजानो और दिव्यांगजनों के लिए भी अलग से व्यवस्था कराई जा रही है। उक्त के साथ ही सभी बूथों पर AMF (पेयजल, शौचालय, शेड) आदि की व्यवथाओ को भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में रहने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद के 14 मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स में पोलिंग बूथ भी बनाए गए है ताकि बिल्डिंग में रहने वाले मतदाता वहीं पर मतदान कर सके। उनके द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और पत्रकार बंधुओ से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा वृहद स्तर पर जनपद के मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बीएलओ देंगे पर्ची
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की आगामी दिनों में मतदाता पर्चियों का वितरण बीएलओ के द्वारा कराया जाएगा। साथ ही बताया की प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा की प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची अवश्य पहुंचे जिसके लिए प्रत्येक दिन वितरण की समीक्षा भी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की उक्त के साथ ही जिला लेवल से 25 अधिकारियों को चिन्हित किया गया है। जो प्रतिदिन एक एक एसोसिएशन में जा कर वहा आवासित लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक करेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की सभी पदाधिकारी मतदान के दिन अपनी सोसाइटी में शत प्रतिशत मतदाताओं का मतदान कराए। टॉप वोटिंग कराने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

एमपी/एमएलए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुत गांधी की आज पेशी, जानें क्या है मामला
सुलतान। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुलतानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में आज सोमवार को पेशी है। राहुल के खिलाफ  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी  के मामले में मानहानि केस का ट्रायल चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्र ने मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद  राहुल को जमानत मिल गई थी। अब इस केस का ट्रायल चल रहा है। 12 अप्रैल को राहुल की पेशी थी लेकिन एमपी/एमएलए न्यायालय कोर्ट के जज पर थे जिसके चलते पेशी नहीं हो पाई थी। पेशी के लिए दूसरी तारीख 22 अप्रेल तय की गई थी।

मिल चुकी है जमानत
चुनाव के दौरान अमित शाह पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में 20 फरवरी को राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुई थी। मानहानि के इस मामले में सुल्तानपुर की कोर्ट ने राहुल गांधी को 25000 रुपये की जमानत व 25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी।

ये है मामला
भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। विजय मिश्रा ने  आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रेस कांफ्रेस के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी। जिसके बाद  कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को राहुल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।

पीएसी बैरक के पास से बरामद हुई शक्तवर्धक दवाएं व इंजेक्शन, जानें कैसे हुआ खुलासा, क्यों हुए तीन सस्पेंड
लखनऊ। पिछले दिनों महानगर पुलिस ने मेरठ के दो सिपाहियों सहित 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दोनों मेरठ के आरोपी सिपाहियों पर एक युवक को लखनऊ पीएसी की बैरक में  बंधक बना कर मारपीट करने व बाल काटने का आरोप था। यह दोनों सिपाही लखनऊ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आए थे। घटना के दौरान गेट पर ड्यूटी दे रहे तीन पीएसी के जवानों को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह तीनों सिपाही घटना के दौरान अलग अलग गेट   पर ड्यूटी दे रहे थे। मारपीट करने वाले सिपाहियों की गेट पर एंट्री न होने के चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बैरक में मिली दवाएं व इंजेक्शन
दूसरी ओर घटना के बाद पड़ताल के दौरान की गई तलाशी में पीएसी बैरक जहां  खिलाड़ियों ठहराया गया था के पास  बड़ी संख्या में शक्ति वर्धक दवाएं व इंजेक्शन मिले है। बैरक के पास से जो दवाएं व इंजेक्शन मिले है उनका प्रयोग खेल के दौरान बेहत प्रदर्शन के लिए किया जाता है। बैरक के पास  से बराद हुए इंजेक्शन के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच शुरू होने के बाद पूरी खेल प्रतियोगिता सवालों के घेरे में हैं। अधिकारियों का कहना है कि बैरक के पास दवाएं व इंजेक्शन कैसे पुहंचे इसको लेकर कोच से लेकर व्यवस्थापक व खिलाड़ियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

इन पीएससी जवानों पर हुई कार्रवाई
13 अप्रैल की रात जिस दिन सिपाहियों ने युवक के साथ मारपीट की अभिषेक यादव की गेट नंबर 2 पर रात 12 से 3 बजे तक ड्यूटी सगाई गई थी। शुभम की गेट नंबर तीन व कार्तिकेय की गेट नंबर चार रात 10 से 2 बजे तक ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद भी  आरोपी सिपाही पीएसी परिसर से बाहर गए, युवक को उठाकर भीतर लाए और मारपीट करने के बाद बंधे तक छोड़ने गए, लेकिन किसी भी गेट पर उनकी इंट्री नहीं मिली जिसके बाद तीनों सिपाहियों को लापरवाही के मामले में सस्पेंड किया गया है।

इस घटना के चलते हुए खुलासे

मेरठ से लखनऊ आए सिपाहियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया थी। आरोपी सिपाही मेरठ से लखनऊ खेल में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इस दौरान खाने के विवाद में सिपाहियों ने एक युवक को अगवा किया उसके बाद उसकी पिटाई करके हुए बाल कटवा दिए।  घटना के बाद युवक की शिकायत पक  दो सिपाहियों के साथ आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महानगर स्थित 35 वीं वाहिनी पीएसी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए मेरठ में तैनात  दो सिपाही लखनऊ आये थे।  लखनऊ पुहचे सिपाही विशांख और विशाल चौहान अपने साथियों के साथ शनिवार रात चारबाग में खाना खाने गए थे। इस दौरान  मौके पर मौजूद फैज  से विशाल व विशांक का झगड़ा हो गया।  झगड़े के बाद दोनों सिपाहियों ने फैज़ को जबरन अपने साथ उठा ले गए।