Abdul Wajid - Amrit Vichar

श्रीलंका में लगातार खराब मौसम के कारण, मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई
कोलंबो। श्रीलंका में 15 मई से जारी भीषण बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा टेन्नाकून ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी।

टेन्नाकून ने कहा भारी मानसूनी बारिश ने 71 घरों को नष्ट कर दिया है जबकि 9,300 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

टेन्नाकून ने बताया कि 63 बुनियादी ढांचा व्यवस्था के साथ-साथ 825 छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित 10 जिलों में मूसलाधार बारिश होने के कारण अचानक बाढ़ आ गई, पेड़ गिर गए, तेज हवाएं चलीं, बिजली गिरी और धरती खिसक गई।

ये भी पढ़े: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी
यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत में आम चुनाव में भाजपा की जीत पर अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत-इजराइल संबंध ‘‘नई ऊंचाई’’ पर पहुंचेंगे।

लोकसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 543 सीट में से 240 सीट जीतीं और कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से हासिल कर लिया है।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा

I extend my warmest congratulations to Prime Minister Narendra Modi on being reelected for a third consecutive term.
May the friendship between India and Israel continue to surge towards new heights. Badhaai Ho !

— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) June 5, 2024

कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावों में सफलता मिलने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और इजराइल के बीच दोस्ती नई ऊंचाई की ओर बढ़ती रहे, यही कामना है। बधाई हो।’’ दोनों देशों के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जुलाई 2017 में इजराइल की यात्रा की थी। बाद में उन्होंने वेस्ट बैंक की भी यात्रा की थी और फलस्तीन के साथ भारत के संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया था।

ये भी पढ़े: उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने हवाई अभ्यास किए

उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने हवाई अभ्यास किए
सियोल। अमेरिका ने सात वर्ष में पहली बार दक्षिण कोरिया में अपने बमबारी अभ्यास के लिए बुधवार को कोरियाई प्रायद्वीप पर लंबी दूरी के बी-1बी बमवर्षक विमान उड़ाए। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के बी-1बी बमवर्षक विमान ने अमेरिका के अन्य और दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास किए।

उन्होंने बताया कि बी-1बी बम वर्षक विमान ने प्रशिक्षण के दौरान दक्षिण कोरिया के विमानों के सुरक्षा घेरे में रहते हुए ‘ज्वाइंट डायरेक्ट एटैक म्यूनिशंस’ (जेडीएएम) गिराए। यह 2017 के बाद से ऐसा पहला बमबारी अभ्यास है। जेडीएएम बमों में ‘‘बंकर-बस्टर’’ भी शामिल हैं। जेडीएएम एक मार्गदर्शन प्रणाली है जो बिना निर्देशित, पारंपरिक बमों को अधिक सटीक, जीपीएस-निर्देशित हथियारों में परिवर्तित करती है।

अमेरिका के सभी लड़ाकू विमान, बमवर्षक विमान और ड्रोन जेडीएएम इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी युद्ध सामग्री उन हथियार प्रणालियों में शामिल है जिसे अमेरिका रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए उपलब्ध कराता रहा है। इस अभ्यास को उत्तर कोरिया के हाल में बढ़ते परीक्षणों को लेकर पैदा तनाव के बीच उसके खिलाफ ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े: New York: डॉनल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन ने कुछ राज्यों में  जीता अपनी पार्टी का प्राइमरी चुनाव

T20 World Cup-2024: INDIA-PAKISTAN मुकाबले पर शाहिद अफरीदी बोले, यह खेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता
न्यूयॉर्क। पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को अमेरिका में बेहद लोकप्रिय ‘सुपर बाउल’ के समकक्ष रखते हैं। उनका मानना है कि यह खेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है और जो टीम नौ जून को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप मुकाबले में दबाव से बेहतर तरीके से निपटेगी वह जीत दर्ज करेगी। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में जब पिछली बार आमने-सामने थी तो विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई थी।

क्रिकेट का यह सबसे बड़ा मुकाबला पहली बार अमेरिका की सरजमीं पर हो रहा है और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी दर्शकों के बीच बैठकर इसके गवाह बनेंगे। टी20 विश्व कप के दूत अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘वे अमेरिकी जो टूर्नामेंट के बारे में जानना चाह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच हमारे सुपर बाउल की तरह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारत के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था और मेरा मानना ​​है कि यह खेल में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। जब मैं उन मुकाबलों में खेलता था, तो मुझे भारतीय प्रशंसकों से बहुत प्यार और सम्मान मिलता था और यह दोनों टीमों के लिए बहुत मायने रखता है।

इस पर पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, कि भारत के खिलाफ यह मौके के दबाव से निपटने के बारे में है। दोनों टीमों में बहुत प्रतिभा है, उन्हें बस उस दिन एकजुट होने की जरूरत है। इस मैच में और पूरे टूर्नामेंट में यही होगा। जो टीम अपना धैर्य बनाए रखेगी, वह जीतेगी।’’ अमेरिका और वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप के सह मेजबान हैं। सुपर आठ चरण और नॉकआउट मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे। अफरीदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में प्रबल दावेदार का चयन करना मुश्किल है।

इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट बहुत अप्रत्याशित है और टीमों की बल्लेबाज में अब बहुत गहराई है। आपका आठवें नंबर पर आने वाला बल्लेबाज 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर मैच जीत सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस बार पाकिस्तान जीतेगा लेकिन प्रबल दावेदार चुनना मुश्किल है।’’ टूर्नामेंट की पाकिस्तान की तैयारी काफी अच्छी नहीं रही। टीम इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला हार गई जबकि उसने आयरलैंड के खिलाफ भी मैच गंवाया। अफरीदी ने कहा, ‘‘भले ही 2024 में उनके फॉर्म में निरंतरता की कमी हो लेकिन मेरा मानना ​​है कि उनके पास वेस्टइंडीज और अमेरिका अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी चीजें हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कैरेबियाई परिस्थितियां निश्चित रूप से उनके अनुकूल होंगी। टीम में बहुत प्रतिभा है, विशेषकर जब आप गेंदबाजी आक्रमण को देखते हैं जिसे यहां सफल होना चाहिए।’’

ये भी पढ़े: मैंने राहुल द्रविड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने: रोहित शर्मा

मैंने राहुल द्रविड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने: रोहित शर्मा
न्यूयार्क। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ से उन्होंने पद के लिए आवेदन करने का आग्रह किया था लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुआ। टी-20 विश्वकप 2024 में आयरलैंड के साथ होने वाले मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में रोहित ने कहा, “मैंने उन्हें मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन कई और चीजे हैं, जिनका उनको ख्याल रखना है।

मैंने व्यक्तिगत रूप से उनके कार्यकाल को बहुत पसंद किया है। मुझे पता है कि टीम के अन्य सदस्य भी यही बात कहेंगे।” टूर्नामेंट जीतने के सवाल पर कहा, “हमने इस बारे में नहीं सोचा है। जब मैंने आयरलैंड में पर्दापण किया था, वह मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे तो मेरा और उनका संबंध बहुत लंबा है। वह हम सबके लिए एक रोल मॉडल हैं। हम उनको खेलते देख ही बड़े हुए हैं।” उन्होंने कहा, “हम जानते है कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें क्या मिला है। वह कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर ले गए हैं। वह इसी के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने अपने करियर के दौरान दृढ़ निश्चय दिखाया है। एक कोच के रूप में जब वह टीम में आए, तो मैं उनसे यही सब सीखना चाहता था। तो ट्रॉफी जीतने से अधिक यह सब जरूरी था। वैसे हमने कई बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट भी इस दौरान जीते। मैंने उनके साथ काम करने के हर एक क्षण आनंद लिया। एक टीम के रूप में हम यही चाहते थे।” उन्होंने कहा, “मैंने इन सबके बारे में बहुत सोचा है। अब मैं केवल अपने खेल और टीम की मदद के लिए जा रहा हूं। मेरा ध्यान अब बस यही है। अब मैं बड़ी तस्वीर की ओर नहीं देख रहा हूं।

मुझे नहीं लगता कि ट्रॉफी जीतने के बारे में सोचना हमारी कोई मदद करेगा। मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं और वह सब करना चाहता हूं जो उस समय सबसे जरूरी है। मैं अब अधिक दूर की नहीं सोच रहा हूं। अब मैं उतना ही सोच रहा हूं कि कल के लिए क्या सबसे जरुरी है। अब हम अधिक सोचकर अपने ऊपर दबाव नहीं डालना चाहते हैं।”

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2024: बारिश के चलते स्‍कॉटलैंड और इंग्‍लैंड के बीच मैच रद्द हुआ

New York: डॉनल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन ने कुछ राज्यों में जीता अपनी पार्टी का प्राइमरी चुनाव
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगवलार को कुछ राज्यों में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीत लिया। ‘पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार चुनाव में उतरे ट्रंप ने न्यू मेक्सिको, मोंटाना और न्यू जर्सी में प्राइमरी चुनाव जीता।

बाइडेन ने न्यू मेक्सिको, साउथ डकोटा, न्यू जर्सी, मोंटाना और वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीता। ट्रंप और बाइडेन दोनों को मंगलवार को हुए मुकाबलों में आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद थी। लेकिन कई अमेरिकियों का कहना है कि वे 2020 के चुनाव को दोहराना नहीं चाहते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप के वर्चस्व को पहले संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चुनौती दी थी लेकिन बाद में उन्होंने मार्च में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की।

हेली ने दो सप्ताह पहले कहा था कि वह नवंबर में ट्रंप के लिए वोट करेंगी। हालांकि, न्यू मेक्सिको में वह प्राइमरी चुनाव की दौड़ में शामिल थीं जहां कई मतदाताओं ने हेली के पक्ष में वोट किया लेकिन मंगलवार देर रात तक उनका वोट प्रतिशत 10 फीसदी से कम था। बाइडन को हमास के साथ इजराइल के युद्ध से निपटने को लेकर डेमोक्रेटिक मतदाताओं की नाखुशी के कारण हाल में हुए मुकाबलों में विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। इस बीच, मतदाताओं ने मंगलवार को इन राज्यों में संघीय, राज्य और स्थानीय कार्यालय के लिए प्राइमरी चुनाव में भी वोट डाला।

ये भी पढ़े: Gaza: गाजा में इजरायली हमला, 38 फिलिस्तीनियों की मौत

Gaza: गाजा में इजरायली हमला, 38 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा। मध्य गाजा में मंगलवार को इजरायल की सेना के हमले में कम से कम 38 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी। अल जज़ीरा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में आठ फिलिस्तीनी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों की देर अल-बलाह में उनकी कार पर हुए इजरायली हमले में मौत हो गयी।

इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा था उनकी जमीनी सेना मध्य गाजा पट्टी के ब्यूरिज इलाके में काम कर रही थी, जबकि लड़ाकू विमानों ने हवा से हमास के ठिकानों पर हमला किया।

ये भी पढ़े: Pakistan:पाकिस्तान में सुरक्षा गार्ड ने टिकटॉकर को मारी गोली

Pakistan:पाकिस्तान में सुरक्षा गार्ड ने टिकटॉकर को मारी गोली
कराची। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के निजामाबाद में मंगलवार की रात मोबाइल फोन की दुकान के सुरक्षा गार्ड ने एक टिकटॉकर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान उत्तरी निजामाबाद निवासी मुख्तियार अहमद के 24 वर्षीय बेटे साद अहमद के रूप में हुई है।

सुरक्षा गार्ड ने उसे उस समय गोली मारी दी , जब वह साखी हसन के पास सरीना मोबाइल मार्केट के बाहर वीडियो बना रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि लोग एक घायल व्यक्ति के आसपास खड़े थे और सुरक्षा गार्ड गुल हसन को पकड़ रखा था।

पुलिस ने बचाव दल की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत अब्बासी शहीद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि साद मोबाइल मार्केट के बाहर टिकटॉक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को गुस्सा आ गया और उसने उसे गोली मार दी। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि साद वीडियो बनाते समय अपना कैमरा उसकी ओर कर रहा था जिससे गुस्से में आकर उसने गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।

ये भी पढ़े: अमेरिका ने की सफल चुनाव के लिए भारत सरकार और देश की जनता की सराहना

T20 World Cup 2024: बारिश के चलते स्‍कॉटलैंड और इंग्‍लैंड के बीच मैच रद्द हुआ
ब्रिजटॉउन। टी-20 विश्वकप के ग्रुप बी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच को बार-बार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दोनों टीमों में एक-एक अंक बांटे गये। मंगलवार को टी-20 विश्वकप के छठे मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

स्कॉटलैंड की जॉर्ज मुन्से और माइकल जोंस की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 90 रन बनाए। 6.1 ओवरों में बारिश के कारण खेल रोका गया। बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 10 कर दी गई।

मुंसे ने 31 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (41) और जोंस ने 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद (45) रन बनाये। स्कॉटलैंड ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को 10 ओवरों में 109 रन बनाने थे। बारिश के फिर से शुरु होने के कारण मैच नहीं हो सका और अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करते हुए दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिये।

ये भी पढ़े: T20 World Cup : राहुल द्रविड़ नहीं करेंगे भारतीय कोच पद के लिए आवेदन, बताई वजह

T20 World Cup 2024: विश्व कप में श्रीलंका के क्रिकेटरों ने अपने शेड्यूल पर नाराजगी जताई
न्यूयॉर्क। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और स्पिनर महीष दीक्षाना ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम के मैचों के शेड्यूल को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है। कि यह काफी अनुचित है और लंबी यात्राओं के कारण उन्हें एक अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा है । श्रीलंका को ग्रुप डी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया। दीक्षाना ने अपनी टीम के मैचों के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि इसका टीम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा ,‘‘ यह गलत है। हमें हर मैच के बाद यात्रा करनी पड़ रही है। क्योंकि हम चार अलग अलग मैदानों पर खेल रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने फ्लोरिडा से , मियामी से उड़ान ली और आठ घंटे हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा । हमें रात आठ बजे निकलना था लेकिन सुबह पांच बजे उड़ान ली। यह अनुचित है लेकिन खेलते समय यह मायने नहीं रखता ।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को दो और मैच यहां खेलना है जबकि भारतीय टीम तीन मैच यहां खेलेगी । दीक्षाना ने कहा ,‘‘ होटल से अभ्यास स्थल भी एक घंटे 40 मिनट का रास्ता है । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भी हमें सुबह पांच बजे उठना पड़ा ।’’ दीक्षाना ने नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ टीमों को एक ही स्थान पर खेलना है। और उनका होटल मैदान से 14 मिनट का ही रास्ता है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन कुछ टीमें एक ही जगह पर खेल रही है। और उन्हें हालात की जानकारी है।

वे अभ्यास मैच भी यहीं खेल रहे हैं। हमने अभ्यास मैच फ्लोरिडा में खेला है और तीसरा मैच भी वही है । इस बारे में अगली बार विचार करना होगा क्योंकि अब तो कुछ नहीं हो सकता ।’’ कप्तान हसरंगा ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ दिन काफी कठिन रहे । चार मैच, चार अलग अलग स्थानों पर । यह कठिन है । एक मैच न्यूयॉर्क में, दूसरा डलास में, अगला फ्लोरिडा में।’’ ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के मैनेजर महिंडा हालांगोडा ने इस मसले पर आईसीसी को पत्र लिखा है लेकिन टूर्नामेंट के बीच में किसी तरह का हल निकलने की उम्मीद नहीं है ।

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2024 : Fazalhaq Farooqi की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराया

ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री Ali Bagheri अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर लेबनान पहुंचे
बेरूत। ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाकरी कानी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने पूर्ववर्ती हुसैन अमीर अब्दुल्लाहिया की मौत के बाद पहली आधिकारिक राजनयिक यात्रा पर सोमवार को लेबनान पहुंचे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने खबर दी है कि बाकरी लेबनान और फिर सीरिया की यात्रा करेंगे, जहां वह दोनों देशों के अधिकारियों से मुलाकात करके इजराइल के खिलाफ प्रतिरोध के बारे में चर्चा करेंगे।

ईरान क्षेत्र में कई सशस्त्र समूहों का समर्थन करता है, जिनमें सबसे शक्तिशाली माना जाने वाला शिया उग्रवादी समूह हिज्बुल्ला भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि 19 मई को ईरान से लगी अजरबैजान सीमा के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाकरी के पूर्ववर्ती हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की भी मारे गए थे।

बाकरी ने सोमवार को लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अबू हबीब से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच “करीबी संबंधों” की सराहना की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि “(इजराइल के खिलाफ) प्रतिरोध क्षेत्र में स्थिरता का आधार है। हमने इस बात पर सहमति जताई है कि क्षेत्र के सभी देशों, खासतौर पर इस्लामी मुल्कों को इजराइल के आक्रमण का सामना करने और विशेष रूप से रफह में फलस्तीनी लोगों को बचाने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाना चाहिए। ” हबीब ने कहा कि लेबनान अपनी ओर से व्यापक युद्ध से परहेज करना चाहता है और “दक्षिण लेबनान में शांति व स्थायित्व बहाल करने के लिए ठोस समाधान” तलाश रहा है।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान की अदालत ने विरोध मार्च के दौरान तोड़फोड़ करने के दो मामलों में इमरान खान को किया बरी

Grigor Dimitrov फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में, जैनिक सिनर से होगा कड़ा मुकाबला
पेरिस। ग्रिगोर दिमित्रोव ने एक कड़े मुकाबले में ह्यूबर्ट हर्काज़ को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जैनिक सिनर से होगा। दसवीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने आठवें वरीय हर्काज़ को 7-6 (5), 6-4, 7-6 (3) से हराया। यह पहला अवसर है जबकि दिमित्रोव ने फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई। वह अमेरिकी ओपन, ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन में एक-एक बार सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

जैनिक सिनर ने फ्रांस के गैर वरीयता प्राप्त कॉरेंटिन मौटेट के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 2-6, 6-3, 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्काराज और 2021 में फ्रेंच ओपन के उप विजेता स्टेफानोस सिटसिपास ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां इनका आमना सामना होगा।

तीसरे वरीय अल्काराज ने कनाडा के 21वें वरीय फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-3, 6-3, 6-1 से जबकि नौंवे वरीय सिटसिपास ने इटली के गैर वरीय माटियो अर्नाल्डी को 3-6, 7-6 (4), 6-2, 6-2 से पराजित किया। महिला वर्ग में विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा और ओन्स जाबूर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता वोंद्रोसोवा ने सर्बिया की ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से हराया। ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जाबूर ने गैर वरीयता प्राप्त डेन क्लारा टॉसन को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। अंतिम आठ में उनका सामना अमेरिका की कोको गॉफ से होगा जिन्होंने इटली की गैर वरीय एलिजाबेटा कोसियारेटो को 6-1, 6-2 से पराजित किया।

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2024 : रुबेन ट्रम्पेलमैन और वीज चमके, नामीबिया ने ओमान को सुपर ओवर में हराया