Anjali Singh - Amrit Vichar

बृजभूषण शरण सिंह धमकी केस: आरोपी निकला मानसिक रोगी, गोंडा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
गोंडा, अमृत विचार: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तफ्तीश में सामने आया कि धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और राजस्थान की राजधानी जयपुर में उसका इलाज चल रहा है।

सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और जयपुर पुलिस के सहयोग से मंडावर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी संदीप शर्मा तक पहुंची। जांच में पता चला कि संदीप शर्मा किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा नहीं है और न ही उसका कोई संगठित आपराधिक इतिहास मिला है।

आरोपी पहले भी कई लोगों को दे चुका है धमकियां

पूछताछ और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी से स्पष्ट हुआ कि वह मानसिक बीमारी से ग्रसित है तथा वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि मानसिक स्थिति के कारण वह पूर्व में भी कई लोगों को फोन कर इसी तरह की धमकियां दे चुका है। पुलिस को उसके खिलाफ किसी बड़ी साजिश या वास्तविक हमले की तैयारी से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले।

निगरानी  और नियमित इलाज के निर्देश

आरोपी की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों को कड़ी चेतावनी देते हुए उस पर सतत निगरानी रखने और नियमित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। पुलिस जांच में वास्तविक खतरे या किसी सुनियोजित षड्यंत्र के संकेत नहीं मिलने के बाद पूर्व सांसद और विधायक के परिवार ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें  :

सीतापुर में दरोगा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर, रिश्वत के कथित वीडियो ने मचाया हड़कंप, सीओ सिधौली को सौंपी जांच

सीतापुर में दरोगा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर, रिश्वत के कथित वीडियो ने मचाया हड़कंप, सीओ सिधौली को सौंपी जांच
सीतापुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से प्रशासनिक सख्ती की एक बड़ी खबर सामने आई है। अटरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) इन्द्र नारायण शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है।

चोरी के मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि दरोगा द्वारा चोरी के एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में कथित तौर पर रुपयों की मांग की जा रही थी। यह वीडियो जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में खलबली मच गई।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता और भ्रष्टाचार के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने आरोपी दरोगा इन्द्र नारायण शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच क्षेत्राधिकारी (CO) सिधौली विशाल गुप्ता को सौंप दी गई है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें  :

गोंडा : बीएलओ ऐप से छेड़छाड़, 600 जीवित मतदाताओं के सूची से कटे नाम; बीएलओ व लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

Sitapur: लापरवाह पर्यटन अधिकारी पर गिरेगी गाज, विकास प्रदर्शनी से गायब रहने पर CDO ने की बड़ी कार्रवाई
सीतापुर, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में विकास भवन सभागार में आयोजित भव्य विकास प्रदर्शनी में लापरवाही बरतने पर जिला पर्यटन सूचना अधिकारी संजय सिंह भंडारी के खिलाफ गाज गिरना पूरी तरह तय माना जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने अधिकारी की इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है।

निरीक्षण के दौरान स्टॉल से गायब मिले अधिकारी

बुधवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास भवन में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी के दौरान जब मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया, तो उन्हें पर्यटन विभाग के स्टॉल से संबंधित अधिकारी संजय सिंह भंडारी गायब मिले।

सीडीओ ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

सत्र के दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी की इस गैरहाजिरी और लापरवाही को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. दीक्षा जोशी ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने ड्यूटी के प्रति उदासीनता बरतने वाले इस अनुपस्थित अधिकारी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजागणपति आर को एक आधिकारिक पत्र भेज दिया है।

मंत्रियों ने किया था प्रदर्शनी का उद्घाटन: > जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरु' और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही द्वारा किया गया था। उद्घाटन के बाद दोनों मंत्रियों ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाईं। लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में अधिकारी की अनुपस्थिति ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है।

ये भी पढ़ें  :

गोंडा : बीएलओ ऐप से छेड़छाड़, 600 जीवित मतदाताओं के सूची से कटे नाम; बीएलओ व लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

गोंडा : बीएलओ ऐप से छेड़छाड़, 600 जीवित मतदाताओं के सूची से कटे नाम; बीएलओ व लेखपाल पर कार्रवाई की मांग
गोंडा, अमृत विचार : विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत बलमत्थर में पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीण दलजीत सिंह ने उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नेहा मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बीएलओ और लेखपाल के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

परसपुर में 600 जीवित मतदाताओं के नाम सूची से कटे

शिकायतकर्ता के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान करीब 400 पात्र एवं बालिग मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, जबकि लगभग 600 जीवित मतदाताओं के नाम विलोपित कर दिए गए। वहीं नाबालिग, मृतक और बाहरी व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाने का भी आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा करीब 200 मतदाताओं के विवरण में बीएलओ ऐप के माध्यम से संशोधन किए जाने की बात कही गई है। दलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में दिसंबर 2025 में दावा-आपत्ति दाखिल की गई थी, जिस पर प्रशासनिक टीम ने जांच और आधार सत्यापन भी किया था।

घर-घर सत्यापन के बजाय दफ्तर में  कागजी खानापूर्ति

आरोप है कि जांच में पात्र पाए गए लोगों के नाम भी अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि सत्यापन कार्य घर-घर जाकर करने के बजाय कथित रूप से कूटरचित अभिलेखों के आधार पर पूरा किया गया।

लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- एसडीएम नेहा मिश्रा

एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि बीएलओ अथवा सुपरवाइजर की लापरवाही या गलती पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  :

गोंडा में घाघरा नदी की कटान से बचेंगे दर्जनों गांव, 7.34 करोड़ रुपये से बन रहे स्पर और परक्यूपाइन

गोंडा में घाघरा नदी की कटान से बचेंगे दर्जनों गांव, 7.34 करोड़ रुपये से बन रहे स्पर और परक्यूपाइन
गोंडा, अमृत विचार: घाघरा नदी के संभावित उफान और कटान के खतरे को देखते हुए एल्गिन-चरसड़ी तटबंध की सुरक्षा के लिए सिंचाई एवं बाढ़ खंड विभाग सक्रिय हो गया है। तटबंध को मजबूत बनाने के लिए 734.13 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम कराया जा रहा है।

बाढ़ खंड द्वारा बहुवन मदार मांझा के समीप तटबंध के 22.180 किलोमीटर बिंदु पर 496.05 लाख रुपये की लागत से स्पर निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा तीन कतारों में परक्यूपाइन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नदी की धारा को नियंत्रित कर कटान रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त 238.13 लाख रुपये की लागत से कच्चे बांध पर खड़ंजा लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार तटबंध पर पाए गए रैट होल, स्याही होल और वर्षा से बने रेन कट्स को भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिशाषी अभियंता जय सिंह ने बताया कि परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और मानसून से पहले कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हर साल तबाही लेकर आती है बाढ़

घाघरा नदी का नाम सुनते ही एल्गिन-चरसड़ी तटबंध के आसपास बसे गांवों के लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आती हैं। बाढ़ का मौसम शुरू होते ही ग्रामीणों को अपनी फसलों, घरों और रोजमर्रा की जिंदगी की चिंता सताने लगती है।

उनका कहना है कि हर वर्ष बाढ़ आती है, राहत कार्य भी होते हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल सका है। बहुवन मदार मांझा, चंदापुर किटौली, नकहरा और आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि बाढ़ आने पर सबसे पहले खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

महीनों की मेहनत और पूंजी कुछ ही दिनों में पानी में बह जाती है। कई बार किसानों को कर्ज लेकर अगली फसल की तैयारी करनी पड़ती है। ग्रामीण बताते हैं कि गांवों में पानी भर जाने से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो जाते हैं। कई दिनों तक आवागमन बाधित रहता है। बच्चों की पढ़ाई छूट जाती है और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें  :

यूपी के गोंडा में भीषण सड़क हादसा: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR कराने वाले स्वर्ण पाल सिंह की मौत

यूपी के गोंडा में भीषण सड़क हादसा: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR कराने वाले स्वर्ण पाल सिंह की मौत
गोंडा, अमृत विचार: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले  मनकापुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं महिला महाविद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण पाल सिंह उर्फ कोके सरदार (63) की मंगलवार की रात मनकापुर मोतीगंज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह वाहन में ही फंस गए। उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मनकापुर कस्बे के रहने वाले स्वर्ण पाल सिंह प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ ही महिला महाविद्यालय के प्रबंधक थे। जमीन विवाद को लेकर मनकापुर राजघराने से उनकी अदावत चल रही थी। दो साल पहले उन्होंने जमीन विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर जिले के सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान मुकदमें से राजा भैया का नाम निकाल दिया था।

स्वर्णपाल सिंह मंगलवार शाम को घुनाही निवासी विनोद कुमार तिवारी के साथ स्वयं कार चलाकर गोंडा गए थे। रात करीब दस बजे वापस लौटते समय जोगापुर गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायल स्वर्ण पाल सिंह को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी मनकापुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में उनके साथ बैठे विनोद कुमार तिवारी को खरोंच तक नहीं आई।

हालांकि हादसे के बाद वह गहरे सदमे में हैं। उनके भाई प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि विनोद को घर लाया गया है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वर्ण पाल सिंह सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है।

परिवार में मचा कोहराम

स्वर्ण पाल सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई अजीत सिंह और अमरजीत सिंह हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और वृद्ध माता हैं। बड़ी बेटी शिल्की विवाहित हैं, जबकि छोटी बेटी रिम्पी लुधियाना में एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। उनके पिता गुरुवचन सिंह का निधन लगभग दो दशक पूर्व हो चुका है, जबकि 92 वर्षीय माता गुरुवचन कौर जीवित हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें  :

Ram Mandir Controversy: दान पत्र विवाद में कूदे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- बिना धुएं के आग नहीं निकलती

Ram Mandir Controversy: दान पत्र विवाद में कूदे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- बिना धुएं के आग नहीं निकलती
गोंडा, अमृत विचार: श्रीराम मंदिर दान पत्र से जुड़े कथित घपले को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यह मामला अब केवल राम मंदिर ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी आंच सीधे केंद्र और प्रदेश सरकार तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है और इसकी सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस विवाद से जो झटका लगा है, वह किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों की वजह से लगा है। उन्होंने कहा कि "यह आरोप इतने गंभीर हैं कि इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आने वाले दिनों में पूरे मामले का सच देश के सामने होगा।"

अयोध्या में सामने आ रहे दस्तावेजों और घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, वे कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को लेकर कहा कि वह उन्हें पूरी तरह निर्दोष मानते हैं और उनके खिलाफ किसी तरह की शंका नहीं है।

बिना धुएं के आग नहीं निकलती

पूर्व सांसद ने कहा कि "बिना धुएं के आग नहीं निकलती। जब लगातार आरोप लग रहे हैं और सवाल उठ रहे हैं तो कहीं न कहीं कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर हुई है।" उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि वास्तविकता देश के सामने आ सके।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोग यदि इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए। सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच करानी चाहिए, क्योंकि मामला केवल धन का नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। बृजभूषण ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र की आस्था का प्रतीक है और उससे जुड़े किसी भी विवाद पर पर्दा डालने के बजाय सच सामने लाना ही सबसे बड़ा धर्म है।

ये भी पढ़ें  :

वाराणसी में मुहर्रम पर पुलिस कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी, 'न शुरू करें कोई नई परंपरा, विवाद फैलाया तो होगी कार्यवाई'

Trailer : 'Welcome To The Jungle' में अक्षय-रवीना का रीयूनियन, तो 'Alpha' में दिखेगा आलिया-शर्वरी का एक्शन अवतार
मुंबई: भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड के शौकीनों के लिए दो बेहद बड़ी और रोमांचक खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां 34 बड़े सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है, वहीं यश राज फिल्म्स की आगामी एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा' (Alpha) का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

34 सितारों से सजा 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर

आमतौर पर किसी फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को उसकी कहानी की झलक दिखाता है, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर अपने विशाल कलाकार समूह (स्टारकास्ट) के कारण चर्चा का विषय बन गया है। चार मिनट से अधिक लंबे इस ट्रेलर में 34 प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े मल्टीस्टारर ट्रेलरों में शामिल करती है।

कॉमेडी और एक्शन का दिखेगा जबरदस्त तड़का

अक्षय कुमार यहा "कैप्टन ऑफ द कैओस" की भूमिका में दिखाई देते हैं। सुनील शेट्टी और अरशद वारसी उदय और मजनू के छोटे भाइयों के रूप में हास्य का तड़का लगाते नज़र आते हैं। इनके साथ ही परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे दिग्गज कॉमेडियन अपनी कॉमिक टाइमिंग से रंग जमाते हैं।

भारतीय सिनेमा में बना अनोखा रिकॉर्ड

फिल्म में अभिनेत्रियों की भी एक बड़ी फौज है, जिसमें रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं।अन्य कलाकार: जैकी श्रॉफ एक यादगार खलनायक के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि फरीदा जलाल, आफताब शिवदासानी, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, ज़ाकिर हुसैन, पुनीत इस्सर, फिरोज़ खान और दलेर मेहंदी जैसे अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार भी इस सफर का हिस्सा हैं। यह सभी कलाकार विशाल जंगल विस्फोटों और जबरदस्त एक्शन के बीच मज़ेदार संवादों और चुटीले वन-लाइनर्स से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देते हैं।

https://twitter.com/akshaykumar/status/2067122343143788637?s=20

जब ट्रेलर खत्म होकर स्क्रीन काली पड़ती है, तब एहसास होता है कि निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने सिर्फ एक स्टारकास्ट नहीं बनाई, बल्कि प्रतिभाओं से भरा एक पूरा साम्राज्य खड़ा कर दिया है। यह शोरगुल से भरपूर है, पूरी तरह पागलपन से लबरेज़ है और ट्रेलर एडिटिंग के लगभग हर पारंपरिक नियम को तोड़ता है। यही वजह है कि यह भारतीय सिनेमा में अब तक सामने आई सबसे अनोखी, विशाल और रोमांचक सिनेमाई झलकियों में से एक बन गया है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन

बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जैसे ही दोनों कलाकारों के एक ही फिल्म का हिस्सा होने की खबर सामने आई, दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया। आज भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है।

'वेलकम टू द जंगल' में जहां अक्षय कुमार फ्रेंचाइज़ी में वापसी कर रहे हैं, वहीं फिल्म पुरानी यादों को नए अंदाज़ में पेश करने पर भी जोर दे रही है। ऐसे में अक्षय और रवीना का रीयूनियन फिल्म के लिए एक बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है। सूत्रों का कहना है कि शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। 'मोहरा' के प्रतिष्ठित गीत 'टिप टिप बरसा पानी' और कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली यह जोड़ी अब वर्षों बाद फिर साथ दिखाई देगी। शुरुआती चर्चाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन का यह रीयूनियन 'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) साबित हो सकता है।

YRF की एक्शन एंटरटेनर में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा'

यश राज फिल्म्स (YRF) ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।मेंटर बॉबी देओल से भिड़ेंगी असैसिन आलियाबॉबी देओल का किरदार: ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर (गुरु) है।आलिया का रोल: आलिया एक ऐसी असैसिन (हत्यारी) की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है।

अनिल कपूर की झलक

ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संकेत दिया गया है।शर्वरी का रोल रखा गया है सस्पेंस मेंहाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रोमांच से भरपूर सफर का वादा करने वाली 'ऐल्फा' खुद को एक सच्चे मनोरंजन पैकेज के रूप में स्थापित करती है, जो आलिया और शर्वरी के निडर 'ऐल्फा एटीट्यूड' का जश्न मनाता है। फिल्म में शर्वरी के किरदार को जानबूझकर रहस्य में रखा गया है क्योंकि उनकी भूमिका कहानी में बेहद महत्वपूर्ण है।

https://twitter.com/AnilKapoor/status/2067141512950083749?s=20

हालांकि ट्रेलर यह संकेत देता है कि वह बॉबी देओल को किसी भी कीमत पर रोकने के मिशन में आलिया का साथ देती नजर आएंगी। 'ऐल्फा' के स्टाइलिश और कूल विजुअल्स को और भी प्रभावशाली बनाता है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर। दुनिया के लोकप्रिय डीजे ह्यूगल के वैश्विक चार्टबस्टर ट्रैक 'जमैकन बाम बाम' को ट्रेलर में शामिल किया गया है, जो इसमें जबरदस्त ऊर्जा भरता है। यह उसी एड्रेनालिन रश का प्रतीक है जिसे 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में दर्शकों को महसूस कराना चाहती है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'ऐल्फा' तीन जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें  :

'The India Story' : काजल अग्रवाल की पोस्ट ने मचाया तहलका, क्यों कहा- 'यह भारत की दुर्भाग्यपूर्ण कहानी'?

सिनेमाघरों में Gadar मचाने वाली फिल्म ने पूरे किये 25 साल, जानिए क्या बोले एक्टर सनी देओल

Stock Market Closed : सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार, लगातार चौथे दिन शेयर बाजारों में तेजी जारी, जानिए निफ्टी का हाल
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद से शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही और बीएसई का सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। सुबह बढ़त में खुलने के बाद सेंसेक्स 347.14 अंक (0.45 प्रतिशत) चढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 96.55 अंक यानी 0.40 प्रतिशत ऊपर 24,085.70 अंक रहा। यह दोनों का 08 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर से पहले निवेशक बाजार में लिवाल बने हुए हैं।

वृहत बाजार में भी तेजी है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.79 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक मजबूत रहे। वहीं, ऑटो और रियल्टी समूहों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट में सात प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया। बीईएल का शेयर भी तीन फीसदी चढ़ा।

इटरनल, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। इंडिगो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईटीसी में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें  :

Stock Market Today :  शुरुआती कारोबार में इन सेक्टर्स ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

G7 Summit: ग्लोबल लीडर्स के साथ पीएम मोदी की बैठक, ब्रिटेन, यूएई, जापान और मिस्र के राष्ट्राध्यक्षों से मिलाया हाथ, कई मुद्दों पर हुई बात
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मंगलवार को द्विपक्षीय मुलाकात की।

जापान-कोरिया के नेताओं से रणनीतिक चर्चा

मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग , जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची , केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से भी अलग-अलग मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

स्टार्मर और श्री मोदी ने पिछले वर्ष पारस्परिक यात्राओं के बाद से भारत-ब्रिटेन संबंधों में मजबूत गति की समीक्षा की और 'विजन 2035' के सभी प्रमुख स्तंभों-व्यापार एवं आर्थिक विकास, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई एवं हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा शिक्षा एवं लोगों के आपसी संबंधों-में हुई प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के शीघ्र लागू होने की आशा व्यक्त की।

उन्होंने मजबूत शिक्षा साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया और बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल द्वारा अपना कैंपस स्थापित करने तथा मुंबई में यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के कैंपस खोलने के लिए हाल ही में हुई प्रगति का उल्लेख किया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

सुरक्षित व्यापार के लिए यूएई के राष्ट्रपति से संवाद

मोदी और अल नाहयान के बीच इस वर्ष यह तीसरी मुलाकात थी जिससे भारत-यूएई की मजबूत और जीवंत रणनीतिक साझेदारी का पता चलता है। दोनों नेताओं ने इस वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति अल नाहयान की भारत यात्रा और मई में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के परिणामस्वरूप प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति तथा सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संवाद, कूटनीति तथा अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के महत्व पर बल दिया। दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति अल नाहयान को इस वर्ष के अंत में भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें  :

अमेरिका ने पलटा अपना 8 साल पुराना फैसला, हिंद-प्रशांत कहलायेगा US Pacific Command, जानें इसका भारतीय कनेक्शन

Thailand-India Defence Dialogue : रक्षा नवाचार और क्षमता विकास में साथ आए भारत-थाईलैंड, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

वाराणसी में मुहर्रम पर पुलिस कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी, 'न शुरू करें कोई नई परंपरा, विवाद फैलाया तो होगी कार्यवाई'
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मुहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) मोहित अग्रवाल ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि मुहर्रम के त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस लाइन में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक

मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी (डीएम) सत्येंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के धर्मगुरुओं, इमामों, ताजियेदारों और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

'तकनीक का जमाना है, अपराध करके कोई बच नहीं पाएगा'

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "तकनीक का जमाना है, कोई यह न सोचे कि अपराध करके बच जाएगा। आजकल चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी सुरक्षाकर्मियों के पास मोबाइल भी है।" उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि यदि उन्हें कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर मिलती है, तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और जनपद की शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस आयुक्त ने थानों में होने वाली बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित (संवेदनशील) स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए और कहा कि सोशल मीडिया व ड्रोन कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

डीएम के निर्देश 'ताजिए के साथ न करें हथियारों का प्रदर्शन'

बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एक-एक कर शांति समिति के सभी सदस्यों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ इन समस्याओं का समय पर समाधान कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ताजिए वाले स्थानों का भ्रमण कर वहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ताजिए के साथ अस्त्र-शस्त्र (हथियार) लेकर प्रदर्शन नहीं करेगा। त्योहार के दौरान डीजे (DJ) की आवाज पूरी तरह सामान्य रखी जाएगी।

जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक साल में जिले के सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनपदवासी आगामी मुहर्रम सहित अन्य त्योहारों को भी परंपरागत रूप से, पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

बैठक में मौजूद रहे आला अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एडीएम सिटी पंकज कुमार, डीसीपी गौरव वंशवाल, नीतू कादयान, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा सहित जनपद की सभी प्रमुख मस्जिदों के इमाम और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  :

Bareilly News: बरेली में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त, 12 फीट से ऊंचे ताजिया निकालने पर लगी रोक

Moharram 2026: लखनऊ में शाही जरी के जुलूस पर डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Bareilly News: बरेली में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त, 12 फीट से ऊंचे ताजिया निकालने पर लगी रोक
बरेली। बरेली में मुहर्रम जुलूस के सिलसिले में अपनी तैयारियां तेज करते हुए जिला प्रशासन ने शहर में लगभग 1,033 ताजिया के वास्ते सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरक्षी और उप-निरीक्षकों समेत पुलिसकर्मी सुबह से ही इलाकों का दौरा कर रहे हैं तथा स्थानीय लोगों एवं आयोजकों को ताजिया जुलूस के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को धार्मिक आयोजनों के दौरान उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और शांति बनाए रखने का निर्देश दिया।

जमीन से 12 फीट से अधिक न हो ताजिया

उन्होंने निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा न डाली जाए और ताजिया की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक न हो। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि हर जुलूस मार्ग पर पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। अधिकारियों को पहले से मार्गों का निरीक्षण करने और ढीले बिजली के तारों, जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और अस्थायी डिवाइडरों से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए कहा गया है।

https://twitter.com/dmbareilly/status/2066854168451809295?s=20

मुहर्रम का महीना मंगलवार को चांद दिखने के बाद शुरू हुआ, जिसमें शिया समुदाय के सदस्यों ने शोक मनाया और लोगों ने काले कपड़े पहने। कई स्थानों पर जुलूस और अलम (धार्मिक झंडे) भी निकाले गए। मंगलवार रात गढ़िया मोहल्ले में इमामबाड़ा वसी हैदर और इमामबाड़ा हकीम आगा साहब से दो जुलूस निकाले गए, जो बाद में इमामबाड़ा मोहम्मद शाह पर समाप्त हुए।

सुरक्षित जुलुस के लिए पुलिस की गाइडलाइन्स

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और जुलूस के साथ चलने वाले ऊंचे झंडों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि स्थानीय आयोजकों के साथ बैठकें की जा रही हैं और पुलिस टीम यह सुनिश्चित करने के लिए लोगों के साथ समन्वय कर रही हैं कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। प्रशासन ने मुहर्रम अवधि के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

CM योगी ने दिए थे सख्त निर्देश

मंगलवार को लखनऊ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुहर्रम शोक और स्मरण का अवसर है तथा इसका इस्तेमाल शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/dmbareilly/status/2066932305479057492?s=20

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्थानीय हितधारकों के साथ अग्रिम समन्वय स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि हर जिले में कानून और व्यवस्था बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों या हथियारों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। शांति भंग करने या अव्यवस्था पैदा करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  :