Ateeq Khan - Amrit Vichar

UP News : अखिलेश यादव का बड़ा दावा, "नवंबर में विधानसभा चुनाव की अफवाह फैला रही सरकार" बोले-तैयार है सपा
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि, "नवंबर में चुनाव कराने की अफवाह सरकार ही फैला रही है"। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीमें गांव-गांव सर्वे कर रही हैं। ये जानने की कोशिश हो रही है कि अगर नवंबर में चुनाव हो जाएं तो कितनी सीटें जीतेंगे। यह पूरी कसरत इसलिए है, क्योंकि गेहूं की अगली सीजन में किसानों के लिए डीएपी खाद की भरपूर व्यवस्था नहीं हो पाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि, "2027 के चुनाव के लिए पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता तैयार है। इससे भी ज्यादा जनता चुनाव के लिए तैयार है। क्योंकि जिस तरह से मंहगाई बढ़ रही है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। नौकरी और रोजगार का संकट सामने है। विदेश नीति विफल हो रही है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, '2027 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता तैयार हैं और इससे ज्यादा जनता चुनाव के लिए तैयार है. जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है, विदेश नीति विफल हो रही है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, नौकरी और रोज़गार नहीं है. उससे आम लोगों में नाराजगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सर्वे करा रहे हैं कि नवंबर में चुनाव हो जाए तो कितनी सीटें जीत जाएंगे। इनके लोग क्षेत्रों में सर्वे कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये भी दावा कि सरकार समय से पहले चुनाव नहीं कराएगी।

भगवान की एफआईआर का क्या करोगे

अखिलेश यादव ने राम मंदिर मुद्दे में चढ़ावे विवाद को लेकर कहा कि हमारी और आपकी एफआईआर तो कानूनी है-संविधान वाली है। लेकिन भगवान की एफआईआर का क्या करोगे? वो तो बड़ी होगी। अखिलेश यादव चढ़ावे के मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं। लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक होकर हमले कर रहे हैं।

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया क्या है उनका सबसे प्रिय विषय...
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर अपना अडिग रुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा एक पूर्व डीजीपी का किस्सा सुनतो हुए कहा कि, ये तो मेरा सबसे प्रिय विषय है। सीएम लखनऊ में पुलिस की करीब 120 एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराने से जुड़े किस्से का जिक्र कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पूरा किस्सा यूं सुनाया। उन्होंने कहा कि एक पूर्व डीजीपी अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले मेरे पास एक फाइल लेकर आए। बोले पुलिस की एक जमीन है, लेकिन उस पर माफिया का कब्जा है। मैंने कहा कि ये तो मेरा प्रिय विषय है। आप फाइल मुझे दीजिए। मैं इसको ठीक करवा देता हूं।

सीएम ने आगे कहा कि, आपको जानकर हैरत होगी कि वो 120 एकड़ जमीन थी, जो माफिया कब्जाए बैठे थे। लखनऊ में एयरपोर्ट से बमुश्किल तीन किलोमीटर की दूरी स्थित इस जमीन की कीमत का अंदाजा आप लगा सकते हैं। वो जमीन पुलिस विभाग की थी। मैंने उसकी पूरी कुंडली निकलवाई। इस बीच डीजीपी ने बताया कि माफिया ने जमीन पर प्लॉटिंग भी शुरू कर दी है।

बुलडोजर पहुंचे तो भागकर सरेंडर करने पहुंचा

मैंने जमीन के सारे रिकॉर्ड निकलवाए। रेवेन्यू बोर्ड के किस अधिकारी ने माफिया के पक्ष लिया। उसकी डिटेल निकलवाई। बोर्ड के चेयरमैन को बुलाकर जमीन पर स्टे कराया। इस बीच वो व्यक्ति हाईकोर्ट चला गया। मैंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और अगले दिन जमीन पर बुलडोजर पहुंच गए।

लखनऊ में जब उसने पहली बार बुलडोजर देखा तो भागकर सरेंडर करने पहुंच गया। बोला कि मैं पूरी जमीन सरकार को हैंडओवर कर रहा हूं। मैंने कहा कि जमीन तो हम ले ही चुके हैं, लेकिन याद रखना कि अगर भविष्य में कहीं भी कब्जा किया तो यूपी में कहीं ठिकाना नहीं मिलेगा। आज आप देख रहे होंगे कि उस जमीन पर छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

Fake IPS Caught in Lucknow : लखनऊ में फर्जी आईपीएस पकड़ा, चाय वाले से पैसों का झगड़ा और सिपाहियों से बोला-सैल्यूट करो
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फर्जी आईपीएस  (IPS) अधिकारी चाय वाले के बाद पुलिस पर रौब झाड़ते पकड़ा गया है। खुद को नोएडा का अधिकारी बताकर पहले तो उसने लखनऊ पुलिस पर हनक जमाई। दरोगा और सिपाहियों से सैल्यूट करने को कहा। लेकिन सिपाहियों ने इनकार कर दिया ये कहते हुए कि बिना वर्दी में सैल्यूट नहीं कर सकता। तीखी बहस के बाद फर्जी आईपीएस के तेवर पस्त पड़ गए। असलियत सामने आने पर लखनऊ के महानगर थाने में फर्जी आईपीएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://twitter.com/AmritVichar/status/2066732424105693448/video/1

घटनाक्रम महानगर थाना क्षेत्र के गोला मार्केट का है। यहां वीरू नामक युवक की चाय की दुकान है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने वहां चाय पी और बन-मक्खन खाया। रुपयों लेकर चायवाले के साथ विवाद हो गया। शिकायत पर पुलिस पहुंची तो व्यक्ति रौब झाड़ने लगा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

चाय पीने वाले व्यक्ति ने खुद को आईपीस ऑफिसर बताते हुए कहा कि वह नोएडा में तैनात है। पुलिस वालों के आईडी मांगने पर बोला कि मुझे सैल्यूट करो। सिपाही कहता है कि मैं वर्दी में ही सैल्यूट करूंगा। इस बीच वह सिपाही से सिर पर टोपी न लगाने के बारे में पूछता है।

पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है। लखनऊ के मड़ियाव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दरोगा ने लिखाई एफआईआर

महानगर थाने में तैनात दरोगा आर्यन शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि, मैं सिपाही वीरेंद्र सिंह के साथ गोला मार्केट में गश्त पर था। रात को चाय की दुकान पर विवाद की सूचना मिली। जब वहां पहुंचकर पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और सैल्यूट करने को कहा। उसकी हरकतों पर शक हुआ तो पूछताछ की गई।

सुबह आकर दिखा दूंगा आई कार्ड

-महानगर पुलिस ने जब उससे आईकार्ड दिखाने को कहा कि तो बोला, अभी मेरे पास आईकार्ड नहीं है। सुबह आकर दिखा दूंगा। बहरहाल, पुलिस की जांच में वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, उसे हिरासत में ले लिया।

Weather Update UP : लखनऊ में पूरे सप्ताह भीषण गर्मी की संभावना, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, यूपी के दूसरे जिलों का कैसा रहेगा हाल
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मौसम के करवट लेते अगले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक तापमान  सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लखनऊ में मंगलवार-16 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि सोमवार की अपेक्षा यहां तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। यूपी के पश्चिमी और कुछ पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

लखनऊ में अगले एक सप्ताह तक मौसम के रुख की बात करें तो यहां का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बुधवार-गुरुवार को तापमान 44 डिग्री और फिर अगले तीन दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस तरह राजधानीवासियों को पूरा सप्ताह भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वी क्षेत्र के इन जिलों में हो सकती बारिश

यूपी के पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज नरम रहने की संभावना है। चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, संत कबीरनगर, महाराजगंज और कुशीनगर जनपद और उसके आसपास के इलाके में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी, जो गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत का एहसास कराती रहेंगी।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी यूपी में तापमान अधिकतम 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मतलब, राजधानी लखनऊ की अपेक्षा इस इलाके में काफी राहत रहेगी। गाजियाबाद, नोयडा, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना बनी है। उमस कम होगी और गर्मी से भी काफी राहत की उम्मीद जताई गई है।

UP Weather Today : लखनऊ में उमस भरी गर्मी, यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी सताएगी। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। रविवार को राजधानी लखनऊ में उमस भरी गर्मी का आलम बना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही चटख धूप खिली है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के कुछ जनपदों में आंधी की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी यूपी के गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, मऊ, संत कबीरनगर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। नोएडा से लेकर गाजियाबाद और मेरठ, शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा आदि जनपद शामिल हैं।

Vinod Kumar Murder Case : देहरादून में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने आरोपियों के घर बोला धावा, इलाके में सांप्रदायिक तनाव
अमृत विचार : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर इलाके में भारी बवाल हो गया। भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए। आक्रोशित भीड़ बुलडोजर लेकर गांव पहुंच गई। आरोपियों के घर पर धावा बोलते हुए आग लगा दी। पथराव भी किया। भीड़ उनके घर-मकानों पर बुलडोजर की मांग उठाए थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में फोर्स का मूवमेंट बढ़ाते हुए इंटरनेट स्लो डाउन कर दिया गया।

घटनाक्रम सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव का है। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने विनोद कुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। विनोद की मौत से बैरागीवाला में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कई लोग गांव पहुंच गए।

बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे के साथ विनोद कुमार का विवाद हुआ था। आरोप है कि उनके साथियों ने विनोद और उनके भाई अशोक, राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत हो गई।

विनोद की मौत ने बैरागीवाला को तनाव से भर दिया। रविवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के लोग गांव पहुंचे। आक्रोशित भीड़ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गांव में बुलडोजर भी मंगाया गया। भीड़ आरोपियों के घर पहुंची और वहां आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ गए। अफरातफरी के बीच पुलिस भीड़ को डील करने में जुटी रही।

हालात नियंत्रण से बाहर आने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगा दी है। गांव एक तरह से छावनी में तब्दील है। इस घटना ने पूरे इलाके को झंकझोर डाला।

ऐसी कार्रवाई होगी, याद करेंगे लोग-सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनोद कुमार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kainchi Dham Foundation Day : कैंची धाम मेले से पहले बड़ा बवाल, छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की पिटाई, ग्रामीणों ने घेर लिया थाना
अमृत विचार : कैंची धाम स्थापना दिवस (Kainchi Dham Foundation Day) मेले से ठीक एक दिन पहले भारी बवाल हो गया। मेले की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए दो एक एएसआई और सिपाही पर एक होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप सामने आया है। घटना से आक्रोशित भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर पीट दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने भवाली थाना घेर लिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस दोनों सिपाहियों लेकर अस्पताल पहुंची। मेडिकल जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

कैंची धाम आश्रम का स्थापना दिवस 15 जून को है। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आरोप हैं। जनपद ऊधमसिंह नगर से एएसआई जगदीश प्रसाद और कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार को भी यहां तैनात किया गया है।

नशे में धुत होकर घिनौनी हरकत

आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पी। नशे में धुत होकर एक होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से परिवार और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित भीड़ थाने पहुंच गई। यहां जमकर हंगामा काटा और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है।

दोनों पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

युवती के पिता की तहरीर पर भवाली थाने में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Bihar News : पटना में छात्रों का भारी बवाल, हालात बेकाबू-पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
अमृत विचार : बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारी बवाल हो गया। बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा देने पटना पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों की देरी पर भड़क गए। रविवार को पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन (Patilputra Railway Station) पर उनका विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव के बीच रेलवे स्टेशन पर भयंकर तोड़फोड़ मचाई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे हैं।

बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हजारों छात्र पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन देरी से चल रही थी, जिससे छात्र भड़क गए। आक्रोशित छात्रों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मांग उठाई कि उन्हें स्पेशल ट्रेन के जरिये परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

छात्रों के आक्रोश के आगे स्थानीय अधिकारी पस्त पड़ गए। रेलवे व्यवस्था और ट्रेनों का संचालन बिगड़ने लगा। कई ट्रेनें रात तक फंसी रहीं। उधर, अधिकारी किसी तरह छात्रों को शांत करने की कोशिशों में जुट रहे। इसी बीच माहौल बिगड़ गया और पथराव होने लगा।

छात्रों की बेकाबू भीड़ उत्पात करने लगी। रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ और पथराव से हालात जब अनियंत्रित हो गए तो पुलिस ने यहां सख्ती दिखाई। लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ा गया। स्थितियां तब भी कंट्रोल नहीं आईं तो हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले दागे गए। फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रित है और पुलिस सक्रिय रहे। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटा है।

Prince Yadav Death : रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत, खान सर कोचिंग फायरिंग केस में थे फरार
अमृत विचार : बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल और ज्ञान बिंदु कोचिंग चलाने वाले देश के दो चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद सर के बीच (Khan Sir Vs Roshan Anand Sir:) विवाद में नया मोड़ आ गया है। रोशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पटना सन्न है। पुलिस ने कोचिंग इलाके पीरबहोर और कदमकुआं में एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दिया है।

मृतक प्रिंस यादव खान सर की कोचिंग पर हमले में नामजद आरोपी थे, जोकि गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि तब से वह अपने 5-6 दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद बदहवास परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। नेपाल के साथ बिहार पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

रोशन आनंद सर मूलरूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं। पटना में ज्ञान बिंदु नाम से उनकी कोचिंग है। खान सर और रोशन आनंद सर के बीच पिछले काफी अरसे से विवाद बना है। हाल में खान सर की कोचिंग पर हमले की घटना सुर्खियों में बनी है। इस मामले में रोशन आंनद सर जेल में हैं। अपनी ही कोचिंग पर हमले की साजिश के आरोप में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल कोर्ट से रोक लगी है।

इस बीच रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत ने दो शिक्षकों के बीच के विवाद को और गरमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस होटल में मौजूद युवकों के पूछताछ कर रही है।

Bareilly News : ऑयस्टर मशरूम से ऐसा इम्यूनिटी बूस्टर बना रहा रुहेलखंड विश्वविद्यालय, कम कीमत में भरपूर एनर्जी
अमृत विचार, बरेली। वैसे तो बाजार में ऑयस्टर मशरूम से बनने वाले कई तरह के इम्युनिटी बूस्टर पाउडर मौजूद हैं मगर कीमत बहुत ज्यादा होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) बरेली में पादप विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ने आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखकर ऑयस्टर मशरूम से सस्ता प्रोटीन पाउडर विकसित करने का दावा किया है। हालांकि जरूरत के मुताबिक इसमें कितनी मात्रा में प्रोटीन व मिनिरल्स हैं, इस पर शोध जारी है।

पादप विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार सिंहाल ने बताया कि मशरूम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से इंसानों में प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए ऑयस्टर मशरूम प्रोटीन पाउडर तैयार किया गया है। ऑयस्टर मशरूम में 31 से 33 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है। विटामिन ए, बी, सी व डी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे मिनिल्स की मात्रा इसमें परखने का काम जारी है।

100 प्रतिशत प्रकृतिक व प्रिजर्वेटिव रहित

डॉ. विजय बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के अंदर ज्यादा प्रोटीन की कमी देखी जाती है। लोगों तक यह आसानी से पहुंच सके, इसके लिए बाजार के दूसरे पाउडरों के मुकाबले कीमत एक चौथाई रखने का प्रयास है। जो पाउडर तैयार किया है वो 100 प्रतिशत प्राकृतिक और प्रिजर्वेटिव रहित है। इसमें मशरूम के अलावा दूसरे प्राकृतिक श्रोतों से प्रोटीन मात्रा को संतुलित करने का प्रयास किया गया है।

शाकाहारी भी ले सकेंगे विटामिन बी-12

उन्होंने दावा किया कि विटामिन बी-12 किसी भी आम सब्जी में पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता। ये केवल अंडा या मांस व मछली से लिया जा सकता है। मगर मशरूम केवल एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन बी-12 पाया जाता है। विटामिन बी-12 शरीर में ब्लड फॉर्मेशन करता है। ऐसे में इसकी अहमियत को समझा जा सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए ये सबसे बेहतर विकल्प साबित होगा।

Bareilly News : बरेली में राहगीर की बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
अमृत विचार : बरेली पुलिस ने राहगीर से बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोपियों से पास लूटी गई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

घटनाक्रम बहेड़ी का है। उलेतापुर के रहने वाले वीरपाल 4 जून की शाम को अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मिंतरपुर गांव के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे के दम पर उनकी बाइक और मोबाइल लूटकर भाग गए।

उन्होंने बहेड़ी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। राह चलते लूट की घटना से पुलिस हरकत में आई और फौरन ही आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को ट्रैस कर लिया।

पुलिस ने रोका तो बाइक लेकर गिरे

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात देवीपुरा बाजार के पुलिस टीमें गश्त और चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने के लिए हाथ दिया लेकिन वे नहीं रुके और घबराहट में बैलेंस खोकर बाइक गिरा दी। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों भाग खड़े हुए।

पुलिस से घिरता देखकर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक गिरने से चोटिल हो गया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। उनके पास से लूटी की बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।

Kainchi Dham Foundation Day : कैंची धाम दर्शन के लिए शटल सेवा शुरू, 15 जून को स्थापना दिवस पर उमड़ेगा भक्तों का जनसमूह
अमृत विचार : कैंची धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार-15 जून को स्थापना दिवस है। भव्य आयोजन होगा। श्रद्धालुओं को आश्रम तक पहुंचाने के लिए शटल सेवा भी प्रारंभ हो गई है। रविवार को हल्द्वानी के केमू स्टेशन के पास से बसों का शुभारंभ किया गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां से बसों के जरिये आश्रम तक ले जाया जाएगा।

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अनूठा संगम दिखेगा। लाखों भक्त आश्रम पर दर्शन देने उमड़ेंगे। पुलिस-प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है।

कैंची धाम आश्रम तक जाने के लिए निजी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। शटल सेवा-बसों के जरिये ही भक्त कैंची धाम जाएंगे। व्यापक रूट डायवर्जन से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था बनाई गई है।

यातायात नियमों का पालन करें

श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का ख्याल रखें। पार्किंग निर्धारित कर दी गई हैं। वहीं अपने वाहन खड़े करें। शटल सेवा का उपयोग करें।

कैंची धाम आश्रम के स्थापना दिवस पर आयोजित मेले में 5 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। पिछले सालों में भी बेशुमार भीड़ होती रही है। इसलिए भीड़ प्रबंधन और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यहां भारी भरकम पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक और राहत बचाव में सक्रिय रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-नीम करोली बाबा के भक्तों का उमड़ेगा जनसमूह, एप्पल के संस्थापक से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक हैं भक्तों में शामिल