Kanpur Digital - Amrit Vichar

Banda News : उत्कृष्ट योगदान के लिए NCC ऑफीसर संतोष द्विवेदी को मिला सम्मान, पूरे प्रदेश में अकेले हुए चयनित
बांदा, अमृत विचार। एनसीसी में उत्कृष्ट योगदान और साहसिक क्रियाकलापों में सहभागिता और निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए कस्बे के हिंदू इंटर कालेज के प्रवक्ता व एनसीसी ऑफीसर संतोष द्विवेदी को डीजी कमण्डेशन कार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें इस सम्मान के लिए पूरे प्रदेश में चयनित किया गया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय के स्तर पर प्रतिवर्ष प्रदेश से एक एनसीसी अधिकारी को दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है। वर्ष 2023 के लिए डीजी कमंडेशन कार्ड के लिए उत्तर प्रदेश से कस्बे के हिंदू इंटर कालेज के प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य कर रहे एनसीसी अधिकारी संतोष द्विवेदी को चयनित किया गया। निदेशालय में आयोजित भव्य समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान करते हुए एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरुवीर पाल सिंह ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की और एेसे ही निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहने को प्रेरित किया।

एनसीसी बटजालियन के कमान अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा और इलाहाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार की संस्तुति पर श्री द्विवेदी को चयनित किया गया। श्री द्विवेदी ने यह सम्मान हासिल कर न सिर्फ अपने कालेज बल्कि समूचे जिले को गौरवांवित करने का काम किया है। उन्हें एनसीसी का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के लिए एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमान अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा और एडम आफीसर डीपी सिंह, हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश सिंह समेत पूरे स्टाफ ने उन्हें बधाई दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिचितों व इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Mahoba News : 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कबरई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई माह से था फरार
महोबा, अमृत विचार। विभिन्न अपराधों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कबरई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनामी बदमाश की काफी समय से तलाश थी। कबरई पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की तरीफ करते हुए इनामी दिए जाने की घोषणा की।

थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को गठित की गई पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मकरबई रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस टीम को आता देख एक युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया, तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया। पकड़े गए युवक का नाम भोला कुशवाहा है, वह जालौन जिले का निवासी है। थानाध्यक्ष कबरई ने बताया कि भोला कुशवाहा पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस काफी समय से इस इनामी बदमाश की तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग न लगने के कारण वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। उसके ऊपर कई गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार की रात को अचानक टकरा जाने पर पुलिस टीम ने ईनाम बदमाश को दबोच लिया। मंगवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

Banda News : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा, अमृत विचार। राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना व रैली का आयोजन कर सरकार को अपनी एकता का अहसास कराया। उनकी एक मांग है कि पुरानी पेंशन की बहाली की जाये। इस संबंध में कर्मचारियों के विभिन्न संघों ने एक साथ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर केंद्रीय कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय धरना/रैली का आयोजन किया गया। जिसके तहत विकास भवन परिसर में सभी कर्मचारियों ने एकत्र होकर एक सभा की। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के साथ रेलवे मेंस यूनियन के तत्वावधान में प्लेटफॉर्म नंबर-2 की तरफ सभी कर्मचारी, अधिकारी व पेंशनर एकत्र हुए। यहां से मार्च निकालकर कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनकी एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन बहाली की है।

आज के इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व रेलवे मेंस के तत्वावधान में विकास भवन कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, लेखपाल संघ, मातृ एवं शिशु कल्याण संघ, चकबंदी लेखपाल संघ, चकबंदी मिनिस्ट्रियल संघ, सफाई कर्मचारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई नलकूप चालक संघ, शिक्षक संघ आदि के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। रैली का नेतृत्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी व जिला मंत्री रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बांदा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा समेत सचिव अनिल सिंह शशि प्रकाश पांडेय, अशोक कुमार यादव, विनय सिंह, अखिलेश पटेल, योगेश आदि मौजूद रहे।

Banda News : बारिश से किसान की दो बीघा चने की फसल हो गई बर्बाद, सदमे में जहर खाकर दे दी जान
बांदा, अमृत विचार। दो दिनों की बारिश और उपलवृष्टि के बाद फसल काटने पहुंचे किसान ने अपने चने के खेत में जब फसल की बर्बादी का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने खेत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रदेश के दूसरे जनपदों की तरह ही बुंदेलखंड में भी रविवार और सोमवार को बारिश ने किसानों की फसल पर कहर बरपाया। इस समय चने की कटाई का काम हो रहा है। बारिश हो जाने से इस क्षेत्र में भी किसानों के खेत पानी से लबालब हो गये। किसानों को फसल सड़ जाने की चिंता सता रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिठौली गांव में मंगलवार की सुबह किसान रमेश (50) अपनी बेटी नीलम के साथ खेत में चने की फसल काटने गया। जब उसने बारिश से लबालब खेत में फसल की बर्बादी का नजारा देखा तो उसके होश फाख्ता हो गये।

फसल की बर्बादी से लगे सदमे के कारण उसने खेत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान रमेश के भतीजे बहादुर ने बताया कि उसके चाचा के पास सिर्फ दो बीघा जमीन है, जिसमें उसने चने की फसल बोई थी। दो दिन तक हुई बेमौसम बारिश के साथ यहां ओले भी गिरे। आज सुबह चाचा अपनी छोटी बेटी के साथ खेत काटने गये तो होश उड़ गये। बर्बादी का ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने खेत में ही सूना मौका पाकर जहारीला पदार्थ खा लिया, जिसे उनकी बेटी ने देख लिया और तत्काल मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने किसान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Unnao: शादी के लिए राजी नहीं होने पर चचेरे भाई ने गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे
उन्नाव, अमृत विचार। बीघापुर कोतवाली के भैंसई कोयल गांव में रविवार सुबह शौंच को गयी युवती की गोली मार कर की गयी हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। हत्यारोपी चचेरे भाई को घटना में प्रयुक्त असहला और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवती से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हलांकि दिल्ली जाने के बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था जबकि युवक लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन भी उसने शादी की बात कही। इंकार करने पर उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

भैंसई कोयल गांव निवासी आरती (20) पुत्र सबसुखलाल रविवार सुबह शौंच को गयी थी। जहां किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर उसे खोजने निकले परिजनों को गांव के बाहर तालाब के किनारे झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला था। हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गयी थी।

जिसमें मृतका का चचेरा भाई राजेश पुत्र कालीशंकर के घटना के बाद से गांव से गायब होने पर उस पर शक की सुई घूमी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में राजेश और आरती के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आयी थी जिस पर शक और पुख्ता हो गया। आरोपी को मंगलवार दुबेपुर महर्षि दयानन्द स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया है।

उसने पूछताछ में बताया कि वह आरती से शादी करना चाहता था लेकिन दिल्ली जाने के बाद से आरती ने उससे बात बंद कर दी थी। होली पर जब आरती घर आयी तब भी उसने कई बार बात करनी चाही लेकिन आरती ने बात नहीं की। रविवार को मौका पाकर उसने आरती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा जब उसने इंकार किया तो उसने वहीं पर उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

तकनीकी एवं उद्यमशीलता उत्सव टेककृति के लिए IIT Kanpur तैयार, 23 मार्च से चार दिवसीय TECHKRITI
कानपुर, अमृत विचार। वार्षिक तकनीक और उद्यमशीलता उत्सव टेककृति 2023 के लिए आईआईटी तैयार है। टेककृति 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आईआईटी कानपुर प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता और नवाचारों का जश्न मनाने का बड़ा मंच बन गया है। इस वर्ष के संस्करण का विषय "एनिग्मैटिक टेसलेशन" है। इस चार दिवसीय उत्सव के लिए कई दिलचस्प कार्यशालाएँ, आकर्षक शो, एवं वार्ता  कार्यक्रम, दिलचस्प प्रदर्शनियाँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी ।

विगत वर्षों में, इस उत्सव ने दुनिया भर के लगभग 1500 प्रतिष्ठित कॉलेजों से 60,000 से अधिक लोगों को आकर्षित किया है । इस वर्ष, विभिन्न प्रतियोगिताएं 45 लाख से अधिक के संयुक्त इनाम पूल के साथ हैं जो कि विभिन्न श्रेणियों को पूरा करेंगी l रोबोगेम्स, टेक ऑफ, सॉफ्टवेयर कॉर्नर, मंदाकिनी, मॉडल यूनाइटेड नेशंस, फिनटेक, ईसीडीसी, डिजाइन, टेक्नोवेशन, एंटरप्रेन्योरियल और बिजनेस इवेंट्स के साथ इस साल आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रमुख श्रेणियां हैं।

टेककृति भविष्य के इंजीनियरों और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से गूगल के साथ  रोबोटिक्स, ड्रोन, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, कंसल्टिंग, मशीन लर्निंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग और कई अन्य महत्वपूर्ण डोमेन पर कार्यशालाओं की मेजबानी करेगा। टेककृति ने अपने पिछले 28 वर्षों में, विभिन्न प्रमुख हस्तियों की मेजबानी की जिन्होंने प्रतिभागियों के साथ अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और डोमेन विशेषज्ञता साझा की।

इस वर्ष टेककृति'23 ने माइलस्वामी अन्नादुरईi (मून मैन ऑफ इंडिया), राजगोपाला चिदंबरम (भारत सरकार के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार), जिन्होंने पोखरण- एक और पोखरण-दो के लिए परीक्षण तैयारी का समन्वय किया। एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ (पूर्व वायु सेना प्रमुख), विवेक नागभूषण (ब्लू ओरिजिन में उड़ान विज्ञान के निदेशक), जेफरी आर्चर (बेस्ट-सेलिंग अंग्रेजी लेखक), बिकाश चंद्र सिन्हा (साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर के पूर्व निदेशक, फिजिक्स एंड वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर), प्रेमलता अग्रवाल (सात शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला), पंकज अग्रवाल (संस्थापक और सीईओ, टैगहाइव), प्रतीक सेठी (पोगो टीवी पर एफएक्यू के पूर्व-मेजबान) सहित और कई अन्य शामिल वक्ताओं के एक रोमांचक लाइनअप की घोषणा की है।

टेककृति'23 में फ्यूचरिस्टिक इनोवेशन, आइडियाज और सोच को आकार देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदर्शनियां होंगी, जिसमें ऑटो एक्सपो शामिल है, जिसमें एक शानदार एस्टन मार्टिन मॉडल का प्रदर्शन होगा; और सॉफ्टबैंक रोबोटिक्स द्वारा एनएओ  जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से लेकर अनुसंधान और मनोरंजन तक, विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स में मनुष्यों के साथ बातचीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक ह्यूमनॉइड रोबोट होगा।

Kanpur News : यज्ञ आहुतियां देकर उगा रहे आर्गेनिक फसले, शुद्ध खाद्य पदार्थों को आम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य
कानपुर, [अभिनव मिश्रा]। सनातनी परंपरा के अनुसार यज्ञ और हवन करने से वातावरण की शुद्धि होती है, जिससे मन व तन दोनो स्वस्थ्य रहते है। इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए आज यज्ञ में आहुतियां व उसके भस्म के मिश्रण से बंजर जमीनों पर आर्गेनिक फसलों का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियां जैविक व डीएपी खाद से पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों से बच सकें और उन्हें एक शुद्ध आहार उपलब्ध हो सके। इस सोच के साथ शहर में स्टार्टअप कंपनी की शुरुआत की।

फसलों में जैविक खाद व डीएपी के प्रयोग को कम करने और जमीन को बंजर होने से बचाने के लिए सन् 1991 में सीएसए के डॉ. आर मिश्रा के अग्निहोत्र कृषि पद्धति की शुरूआत की। उन्होंने अपने फार्म में वरूणा राई (सरसों के प्रकार ) की फसल में अग्निहोत्र कृषि पद्धति का प्रयोग किया। जिसमें उन्होंने पाया अमूमन राई में लगने वाला झुलसा रोग इस पद्धति के माध्यम से खेती करने में नहीं लगा और पैदावार भी अच्छी हुई। पिता की राह पर चलते हुए उनके पुत्र पंकज मिश्रा ने कारपोरेट नौकरी छोड़ कर आर्गेनिक खेती के माध्यम से समाज में आने वाली नई पीढ़ी को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने की ठानी। पंकज ने बताया कि जैविक व रसायनिक खादों के प्रयोग से पर्यावरण तो असंतुलित होता ही है।

साथ में उपजाऊ भूमि भी धीरे-धीरे बंजर हो जाती है और भूमि पर कैमिकल व यूरिया की परत जम जाती है, जिससे भूमि के नीचे की लाभकारी तत्व फसलों को नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि किसी भी अच्छी फसल के लिए पांच प्रतिशत जमीन से मिलने वाले तत्वों की आवश्यकता होती है, बाकि 95 प्रतिशत वातावरण से मिलने वाले तत्वों से फसल तैयार होती है। अग्निहोत्र पद्धति के माध्यम से होने वाले हवन से 95 प्रतिशत वातावरण शुद्ध होता है। हवन से तैयार भस्म में गौमूत्र, गोबर, पानी के मिश्रण को तैयार कर खेतों में डाला जाता है, जो कि एनपी के नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश की मात्रा को पूरा करता है।

पंकज ने बताया कि आज वह इस पद्धति के माध्यम से किसानों से खेती करवा कर आर्गेनिक फसलों का उत्पादन कर रहे है और किसानों से आर्गेनिक फसले लेकर स्टार्टअप कंपनी के माध्यम से शुद्ध खाद्य पदार्थ आम जन तक मुहैया कराने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया कि पद्धति से प्रभावित किसानों के साथ वह भोपाल समेंत अन्य जगहों पर रवि, खरीफ व जायद की फसलों का उत्पादन के साथ समाज को शुद्ध खाद्य पदार्थ व स्वस्थ्य वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं।

कैसे होती है अग्निहोत्र कृषि पद्धति से खेती

अग्निहोत्र कृषि पद्धति में सनातनी परंपरा के साथ विज्ञान का भी बहुत बड़ा योगदान है। इस पद्धति के द्वारा भौतिक विज्ञान के फार्मूले पर आधारित पिरामिड आकार के हवन कुंड का इस्तेमाल किया जाता है। हवन कुंड में गाय के गोबर से बने उपले, बिना टूटे चावल, गाय का देशी घी व कपूर का प्रयोग किया जाता है। साथ ही बिना टूटे चावल और देशी घी के मिश्रण की आहूति दी जाती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय दो मिनट के यज्ञ में आहूति के दौरान सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा से तरंगें उत्पन्न होती है। जिनमें से फार्मेला डिहाइड जो वातावरण को शुद्ध करती है, एसीटिलीन आक्साइड जो कि मन में आनंद की अनुभूति प्राप्त कराती है व वीटा प्रोटोलेक्टान जो वातावरण में फैली कार्बनडाइ आक्साइड को दूर करने का काम करती हैं।

Kanpur: हेड कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, सात माह से चल रहा था निलंबित
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल के फेथफुलगंज आउटर के रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह युवक ने ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला की युवक बेकनगंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस ने हेड कांस्टेबल के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि पिछले पांच माह से निलंबन के कारण अवसाद ग्रस्त चल रहा था, हेड कांस्टेबल, जिसका इलाज जारी था।

मूलरूप से औरैया के आवास-विकास निवासी रिटायर्ड दरोगा रामदास वर्मा के तीन पुत्र राहुल, अश्वनी और रवि में सबसे बड़े पुत्र राहुल वर्मा बेकनगंज थाने में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। बीती दो सितंबर को चकेरी के परदेवनपुरवा में  सरकारी पिस्टल से हेड कांस्टेबल ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। हर्ष फायरिंग का वीडियों वायरल होने के बाद तत्कालीन एडीसीपी पूर्वी बृजेश श्रीवास्तव ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद से वह निलंबित चल रहे थे। हेड कास्टेंबल के छोट भाई रवि ने बताया कि निलंबन के कारण राहुल अक्सर अवसाद में रहते थे।

अवसाद में रहने के कारण बीते रविवार को राहुल को उर्सला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। रवि ने बताया कि सोमवार रात को राहुल की तीमारदारी के लिए पिता रामदास अस्पताल में रूके थे। रात को लगभग नौ बजे राहुल बाथरूम जाने की बात कह कर अस्पताल ने निकल गए। काफी देर तक न आने पर पिता ने सूचना परिजनों को दी। देर रात तक ढूंढने के बाद भी राहुल का पता नही चला।

मंगलवार सुबह जीआपी पुलिस ने उनके ट्रेन से कटने की जानकारी दी। जीआरपी इंस्पेक्टर रामकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटने की जानकारी पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची थी, मोबाइल फोन से युवक के पुलिसकर्मी होने की जानकारी हुई। जीआरपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया  है।

कौन करेगा कुनाल व कशिश की परवाह

हेड कांस्टेबल राहुल के आत्महत्या की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी बबली के पैरों के तले जमीन खिसक गई। पति की मौत पर बिलखती हुई बबली ने बताया कि राहुल का दोनों बच्चे कुनाल और कशिश से बेहद लगाव था। निलंबन के बाद तनाव में रहने के बाद भी राहुल उनकी बहुत परवाह करते थे। रात में दोनों को अपने हाथों से खाना खिलाने के बाद ही खुद खाना खाते थे। पांच माह से निलंबन के दौरान आर्थिक तंगी के बाद भी वह कुनाल और कशिश की हर ख्वाहिश को पूरा करते थे। पापा की मौत से दोनो मासूम भी गुमसुम दिखे।

निलंबन के बाद  परिवार के भरण-पोषण में आ रहीं थी मुसीबतें

बेटे राहुल की मौत के बाद बिलखती मां सरला वर्मा ने रुंधे गले से बताया कि पिता के नक्शे कदम में चलते हुए 2011 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। कानपुर के बेकनगंज थाने में पोस्टिंग के दौरान राहुल लाल बंगला में किराए के मकान में पत्नी व दोनों बच्चों के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पांच माह से निलंबित होने के कारण बच्चों की फीस व मकान के किराए के कई बार परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि कई बार फोन में बात करते हुए वह परेशान लगता था, जिस पर सरला उनकों सब कुछ ठीक होने का ढांढस बंधाती थी।

Chaitra Navratri 2023 : कानपुर में चैत्र नवरात्रि को लेकर सजने लगी दुकानें, नगर निगम भी सड़कों पर उतरा
कानपुर, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र पर मंदिरों को जाने वाले व शोभायात्रा मार्ग पर अभी भी कूड़े के ढेर लगे है। सड़कों में गड्ढें व रात के समय कई जगहों पर लाइटों आदि की व्यवस्था नहीं है। नवरात्र से पहले इन सब व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगर आयुक्त ने निगम के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मंदिर मार्गों व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई व चूने का छिड़काव और सड़कों में मरम्मत व पैचवर्क आदि कराने के निर्देश दिए है। वहीं, चैत्र नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई।

नवरात्री में लाखों भक्त बारादेवी मंदिर, माता तपेश्वरी देवी मंदिर, मां जंगली देवी मंदिर, काली माता मंदिर, काली मठिया समेत आदि मंदिरों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने जाते है। मंदिर जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। इसलिए नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता सिविल व मार्ग प्रकाश, सभी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारियों, जोनल अधिकारी व जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को नवरात्र के संबंध में पत्र जारी किया है।

निर्देश है कि नवरात्र के पहले दिन से रामनवमी तक मंदिर के मार्गों व संपर्क मार्गों में नालियों की सफाई व चूने का छिड़काव करें। मंदिर जाने वाले रास्तों में सड़क मरम्मत व पैचवर्क, कूड़ा, मलवा, ईट-पत्थर व रोड़े आदि हटवाए जाए। मंदिरों के आसपास निरंतर फॉगिंग कराई जाए। स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट चेकिंग कराकर ठीक कराए। चोक सीवर लाइन ठीक कराए और सर्वे कराकर खुले मेनहोल में ढक्कन लगाने का प्रबंध करें। इसके साथ ही लीकेज व टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने के साथ जलापूर्ति की सूचारू रूप से व्यवस्था की जाए।

उप मुख्य पशुचिकित्साधिाकरी को मंदिरों के आसपास घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़कर पशु बंदीगृह में भेजा को कहा है। अधिक भीड़ वाले मंदिरों के पास स्टाफ समेत टैंकरों की व्यवस्था और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करे। वही, शोभायात्रा वाले मार्ग की सड़क पर मरम्मत कार्य व पैचवर्क किए जाने के निदेश दिए। जिससे किसी को भी परेशानी न हो सके।

पूजन सामग्री और माता के श्रंगार की दुकानें सजीं

नवरात्र मेले को लेकर मंदिर और प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री और माता के श्रंगार की दुकानें सज गई हैं। इस बार पीतल और तांबे का दीया काफी आकर्षक आया है। यह 180 से 450 रुपये है। यह रेट आकार पर निर्भर करता है। कुछ दीयों के आसपास क्रिस्टल लगा हुआ है, जिससे लौ जलने के साथ ही चमक बिखरेगी। माता की चुनरी, नारियल, आसन आदि बिकने लगे हैं।

Chaitra Navratri 2023 : हूबहू कटरा की तर्ज पर बना कानपुर में मां वैष्णों देवी मंदिर, यह है मान्यता
कानपुर, अमृत विचार। Chaitra Navratri 2023 शारदीय व चैत्र नवरात्र का पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रों के विशेष नौ दिनों में मंदिरों में हजारों, लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने जाते है और मनोकामनाएं मांगते है। नवरात्र के दिनों में शहर से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाता है। वहीं आर्थिक व शारीरिक रुप से अक्षम भक्तों को मां वैष्णों देवी के दर्शन न हो पाने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। शहर के दामोदर नगर स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर का अनोखा मंदिर हूबहू कटरा की तर्ज पर बना हुआ है। मंदिर परिसर में बनी गुफा से जाकर आप मां वैष्णों के पिंडी रुप के दर्शन कर जम्मू वाली मां वैष्णों देवी के दर्शन जैसा आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते है।

बर्रा के दामोदर नगर में मां वैष्णों देवी का एक ऐसा अनोखा मंदिर स्थित है, जिसमें माता के दर्शन करने के लिए कटरा की मां वैष्णों देवी की तरह की गुफाओं से गुजर कर जाना पड़ेगा। गुफाओं से गुजरने के दौरान गुंजायामान माता के लगने वाले जयकारे आपको जम्मू में होने का अहसास दिलाएंगें। सन् 2000 में बसंत पंचमी के दिन भक्तों के लिए खुला यह मंदिर 80 वर्ग गज की जगह पर स्थित है।

मंदिर में व्यवस्थापक का कार्य संभालने वाले छुन्ना अग्निहोत्री ने बताया कि मंदिर में 900 भगवानों की मूर्तियों के साथ एक हजार हाथ वाली माता की विशेष मूर्ति भी स्थापित है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहती है। इसके साथ ही मंदिर में महाभारत व रामायण के सुंदर चित्रों को उकेरा गया है। मंदिर में बनी संकरी गुफाओं को प्राकृतिक रुप देने के लिए कुशल कारीगरों द्वारा पत्थरों को जोड़ कर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में साल भर भक्तों में का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के विशेष दिनों में मंदिर में लाखों भक्त माता के  पिंडी रुप के दर्शन को आते है।

इस तरह हुआ मंदिर का निर्माण

व्यवस्थापक ने बताया कि जयवीर सिंह राणा ने दामोदर नगर में निवास के लिए जगह ली थी। जगह लेने के कुछ समय बाद जयवीर को माता का सपना आया कि इस जगह पर उनका पांच हजार वर्ष पुराना काली मंदिर स्थापित था। जिसके बाद माता के भक्त जयवीर ने इस जगह पर मंदिर का निर्माण कराया।

चुनरी बांधने से मनोकामना होती है पूर्ण

भक्तों के अनुसार सच्चे मन से माता के पिंडी रुप के दर्शन के बाद जो भी भक्त मुख्य द्वार पर मनोकामना मांग कर चुन्नी की तीन गांठे बांधता है, उसकी हर मनोकामना माता पूर्ण करतीं हैं।

नवरात्र में रहती है विशेष व्यवस्था

व्यवस्थापक छुन्ना ने बताया कि संपूर्ण मंदिर सीसीटीवी कैमरे की नजर में है। इसके साथ ही नवरात्र के विशेष दिनों मंदिर में भक्तों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरेकेडिंग के अलावा कतारबद्ध तरीके से एक-एक भक्त को मंदिर में प्रवेश दिया जाता है, जिससे गुफा में भगदड़ की स्थिति न हो । इसके साथ ही मंदिर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

Fatehpur News : चार दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला, 15 साल पहले पत्नी ने लगाया था मौत को गले
फतेहपुर, अमृत विचार। औंग थाना क्षेत्र में चार दिन पहले मजदूरी करने के लिए निकलने किसान का शव कुंए में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

थाना व कस्बा निवासी किसान महेश कुमार (50) पुत्र ललई घर से मजदूरी के लिए निकले थे फिर वापस नहीं लौटे, परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह मवेशी वाडे के पास मंदिर के बगल में रास्ते के किनारे बने कुएं के अन्दर महेश की लाश उतराती दिखी। उसके भाई रमेश कुमार लापता भाई महेश के रूप में पहचान की और औंग थाना पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक वृंदावन राय मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव निकालने के लिए कुआं में उतर रहे ग्रामीणों को रोक दिया, कहीं कुएं में गैस ना हो जिससे कोई और बड़ी अनहोनी ना हो जाए।  जब ग्रामीणों के द्वारा कुंए में गैस न होने की पुष्टि की गई तो रस्सी और चारपाई के सहारे शव को बाहर निकाला गया। मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि उसका भाई  मजदूरी करता था, चार दिन पूर्व घर से मजदूरी के लिए कहीं गया था, आज सुबह कुएं में शव पड़ा मिला है।

बताया मृतक की पत्नी रेनी देवी 15 साल पहले आग से जलकर मौत हो चुकी है। मृतक के तीन पुत्रियां थी जिनमें दो की शादी हो चुकी है और एक पुत्री गुड़िया देवी 17 अविवाहित है जो साथ पिता के रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था, अनुमान लगाया जा रहा कि नशे की हालत में  महेश के कुएं में गिरने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा । और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऑनर किलिंग : कल्याणपुर में गला घोंटकर की बेटी की हत्या, आरोपी पिता बोला- ऐसी लड़कियां दुनिया में रहने लायक नहीं
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में ऑनर किलिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को रावतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटी की केबिल से गला कसकर हत्या की थी। इसी तरह कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी प्रेमी से बात करने पर पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने डायल-112 कर कहा कि मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी। यह सुन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।

बीते सोमवार को रावतपुर थाना क्षेत्र में राधा विहार निवासी श्याम बहादुर दिवाकर ने अपनी 16 वर्षीय बेटी अर्चना दिवाकर की हत्या कर दी थी। मृतका रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में नौवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से अर्चना का पानी के कैंपर की सप्लाई करने वाले श्याम नगर निवासी मोनू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पिता श्याम बहादुर दिवाकर का अपनी बेटी अर्चना से आए दिन विवाद होता था। वह उससे बात करने के लिए हमेशा मना करते थे। मना करने के बाद भी नहीं मानने पर रविवार रात को पत्नी संगीता को मायके छोड़ आया। इसके बाद सोमवार दोपहर बेटी की केबिल से गला कसकर हत्या कर दी थी।

इसी तरह, मंगलवार को बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड के अंबेडकर नगर निवासी राधेश्याम गुप्ता ई रिक्शा चालक थे। उसकी पत्नी रेखा की वर्ष 2012 में मौत हो चुकी थी। उसकी दो बेटी सोनी और पूजा की शादी हो चुकी। जबकि तीसरी बेटी 16 वर्षीय बेटी खुशबू हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक बेटी बेटी खुशबू के एक वर्ष से  कल्याणपुर कश्यप नगर बंबा निवासी हर्ष से प्रेम संबंध थे। एक सप्ताह पूर्व उसने पनकी रोड चौकी पुलिस से प्रेमी के खिलाफ शिकायत की थी।

पुलिस से की गई शिकायत से नाराज होकर प्रेमी हर्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मना करने के बाद भी नहीं मानने पर मंगलवार दोपहर पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद डायल-112 कर पुलिस को सूचना दी की। मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी। मुझे गिरफ्तार कर लो। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।