Monis Khan - Amrit Vichar

हाई-वोल्टेज ड्रामा: फिल्म 'शोले' का वीरू बना युवक, प्रेमिका नहीं मिली तो 120 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा
पटवाई, अमृत विचार। फिल्म शोले के हीरो वीरू की तर्ज पर पटवाई में एक आशिक पानी की टंकी नहीं मिलने पर 120 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया और वहां से बोला कि गांव वालों मुझे मेरी लैला दिलाओ नहीं तो टॉवर से कूद जाऊंगा। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाया और उसकी प्रेमिका से मिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद प्रेमी 120 फीट ऊंचे टॉवर से नीचे उतर आया। तब गांव वालों ने राहत की सांस ली।

कहते हैं इश्क सिर चढ़कर बोलता है। मंगलवार को एक युवक  पटवाई में  120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को वापस पाने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, उसे देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और इलाके में हड़कंप मच गया। मामला पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। यहां का रहने वाला युवक बृजमोहन दिल्ली में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात बिहार की रहने वाली एक किशोरी से हुई। देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने दिल्ली में ही एक वकील के जरिए कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी के बाद बृजमोहन अपनी 'दुल्हनिया' को लेकर अपने गांव कमालपुर आ गया। प्यार की इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब रविवार को लड़की के माता-पिता बिहार से पटवाई थाने पहुंचे। पुलिस तुरंत हरकत में आई और कमालपुर गांव से प्रेमी जोड़े को उठाकर थाने ले आई। कानूनी पेंच फंसा देख पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया और बृजमोहन को थाने में बिठा लिया। दुल्हनिया की जुदाई बृजमोहन बर्दाश्त नहीं कर पाया। मंगलवार को मौका पाकर वो थाने से निकला और सीधे पटवाई-मिलक रोड पर स्थित 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। वहां से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया कि जब तक मेरी पत्नी को नहीं लाओगे, नीचे नहीं उतरूंगा।

युवक को टावर पर देख नीचे तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पटवाई पुलिस और शाहाबाद सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाउडस्पीकर से उसे समझाने की बहुत कोशिश की, मिन्नतें कीं, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ। करीब 2 घंटे तक पुलिस और प्रशासन की सांसें हलक में अटकी रहीं। आखिर में पुलिसिया सूझबूझ और प्रेमिका से मिलवाने के आश्वासन के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा जा सका। टावर से उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन युवक के तेवर अभी भी ढीले नहीं पड़े हैं। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई है और मामले को शांत कराने में जुटी है। इलाके में यह शोले फिल्म का लाइव ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rampur News: सात किलो सोने और 1.50 किलो चांदी के गहनों के साथ दो महिला समेत तीन नेपाली गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को करीब 12 करोड़ रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के गहनों के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तराखंड से लौटते हुए दबोचा है, इन आरोपियों के खिलाफ 7 जून को तेलंगाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने खुलासा करते हुए करवाई की जानकारी दी ।

12 करोड़ कीमत का सोना बरामद

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बिलासपुर पुलिस व एसओजी टीम रामपुर और साईराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के डिबडिबा नएओवरब्रिज से दो महिला कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन नेपाल, विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली नेपाल और एक व्यक्ति कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली नेपाल को करीब 12 करोड़ की कीमत के 7 किग्रा. सोना और 1 किलो 50 ग्राम चांदी के गहनों के साथ दबोचा है। 7 जून 2026 को थाना गची बाऊली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के चलते तेलंगाना पुलिस मामले में सक्रिय थी और बिलासपुर और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीनों को धर दबोचा है।

सोने के ये गहने हुए बरामद
बरामद किए सामान में 26 कड़े सोने के, 24 चूड़ियां सोने की , एक  कड़ा अष्ट धातु जैसा, एक कड़े के 2 टुकड़े सोने के, 6 बिस्कुट सोने के 100 ग्राम के, 1 बिस्कुट कटा हुआ सोने, 2 बिस्कुट 50 ग्राम के सोने के , 2 सिक्के 10 ग्राम सोने के , 1 सिक्का 8 ग्राम सोने का, एक हार सोने का जामुनी नग लगा हुआ,  एक हार सोने का जामुनी नग फूल नुमा , एक हार सोने का जिसमे लक्ष्मी की मूर्ति व नीले रंग के नग लगे हैं, एक हार सोने का, एक मोतीयों का हार जिसमें सोने के पैडेट में हरे रंग के चौकोर नग लगे है , एक हार सोने का जिसमें तीन नीले नग व मोती लगे है । तीन चांदी के टाप्स, दो मोबाइल फोन, 2 साड़ी में लगाने वाली चांदी के पिन, चांदी की सीता राम की मूर्ति,  1 कमर की चांदी की चैन, 2 पायल चांदी की बच्चे की, 2 पायल चांदी की, 1 नैकलेस चांदी का , 1 चांदी की सिन्दूर बोतल, 2 चांदी की प्लेट 100-100 ग्राम की, 1 साड़ी में लगाने  वाली पिन चांदी की,  1 चांदी का बड़ा सिक्का प्लास्टिक के डिब्बे में, 2 ब्रेसलेट चांदी के , 1 सफेद धातु का चैन व 33170 रुपये नगद जिसमे नोट, 2 हेयर पिन, 1 सिन्दूर की डिब्बी गोल्ड की , 1 सफेद धातु की पतली एक चैन, 1 अण्डाकार स्टोन जिसके चारो तरफ सोना लगा है , 1 बाजू बंद सोने का , 1 ब्रैसलेट सोने का, 3 पैण्डेट  10 कानो के टाप्स सोने के ढक्कन सहित , 4 पायल सोने व चांदी की मिक्स लड़ी वाली जिसमें 10 लड़ी है , एक कमर टीका चांदी का जिसमें तीन नग लगे है । 8 हार सोने के व 40 माला सोने की , 1 हार सोने का जिसमें गणेश जी की मूर्ति लगी है, 1 हार सोने का जिसमे 3 लड़ी पिंक कलर , 1 कमल का फूल बना हार 2 लड़ी वाला सोने का, 1 ग्रे कलर के मोतीयों का हार जिसमें एक पेंडेट सोने व डायमण्ड का 3 लड़ी वाला, 1 मोती की माला जिसमें लॉक मोती लगा सील ,1 स्फटिक माला चार लड़ी वाली हरे रंग की 1 स्फटिक माला एक बैंगनी रंग की माला पांच लड़ी वाली, 11 अंगूठी सोने की , 1 अंगूठी डायमण्ड की, 156 पीस कान के ईयर रिंगस, 10 पीस कान के लाक, 1 हार सोने 2 लड़ी वाला जिसमें नीले व सफेद स्फटिक तथा 2 कान के इसी माल के मेचिंग के , 1 गले का हार जिसमे सफेद धातु में हीरे जड़े हुए  2 मंगल सूत्र सोने के जिनमे एक 1 लड़ी का तथा एक 2 लड़ी का , एक माला सफेद धातु व सोने की मिक्स की व 33170 रूपये नगद बरामद किए हैं।

इन पुलिस वालों बहाया पसीना
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली बिलासपुर निरीक्षक जीत सिंह, निरीक्षक पी. नरेश  थाना गचीबाऊली साईराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना, उप निरीक्षक दीपक मलिक प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक योगेश कुमार, योगेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक  केशू शर्मा कोतवाली बिलासपुर, हेड कांस्टेबल प्रशांत गिल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार,   हरिओम, नवनीत कुमार व हेड कांस्टेबल मोक्षेन्द्र कुमार एसओजी टीम रामपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Pilibhit News: साथियों संग नहाते वक्त नदी में डूबे किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बीसलपुर, अमृत विचार। साथियों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। हालांकि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल का 14 वर्षीय पुत्र यशपाल अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पीछे से गुजर रही कटना नदी में मंगलवार को नहाने गया था। नदी के किनारे पहुंच कर सभी नहाने लगे। इसी बीच यशपाल का पैर गड्ढा होने के चलते फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। इसके बाद घबराकर सभी घर आ गए। काफी देर बाद महेंद्र पाल ने जब अपने बेटे यशपाल के बारे में जानकारी की तो एक अन्य किशोर ने हादसे के बारे में बताया।

इस पर परिवार वाले आनन-फानन में गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कटना नदी में डूबे यशपाल को बाहर निकाला। जिंदा होने की आस में परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खंनका चौकी प्रभारी जयपाल सिंह पहुंच गए और जानकारी की। उन्होंने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस पर पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Pilibhit News: पुलिस कर रही थी जेल भेजने की तैयारी, हिरासत से भागा चोरी का आरोपी, अब ढूंढ रहीं टीमें
बीसलपुर , अमृत विचार। चोरी के एक मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। दो सिपाही सीएचसी से मेडिकल परीक्षण कराकर बाइक से वापस ला रहे थे कि वह चकमा देकर भाग निकला। इसकी जानकारी लगते ही विभाग में खलबली मच गई। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही हैं। हालांकि देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

बता दें कि मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सात जून को शाम पांच बजे वह दुकान पर थे। इस बीच सुल्तान नामक युवक उनके घर में घुसा और एक बैटरी, मोबाइल चोरी कर ले गया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई।  पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई में जुट गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुल्तान पुत्र इरफान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।  इसके लिए आरोपी को सिपाही प्रबल प्रताप सिंह, एक रिक्रूट आरक्षी संग बाइक से सीएचसी मेडिकल परीक्षण को भेजा गया।

वहां उसका मेडिकल कराकर पुलिसकर्मी बाइक पर बैठाकर वापस कोतवाली ला रहे थे कि सीएचसी गेट से बाहर निकलते ही आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।  इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई।  उसकी तलाश को टीमें लगा दी गई लेकिन देरशाम तक पता नहीं चल सका। फिलहाल घटना के बाद लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीमें लगाकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

Uttrakhand News: कैंची धाम जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी, सफर से पहले जान लें व्यवस्था
हल्द्वानी, अमृत विचार।  आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेला एवं विशाल भंडारे को लेकर सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने की।

बैठक में यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा संचालन, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधाओं, आपदा प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्णय लिया गया कि कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हल्द्वानी और काठगोदाम से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।

दोनों शहरों में पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा संचालित होगी। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम मोनिका, सीओ अमित कुमार, टीटीओ आरटीओ पवन कुमार, एईएन यूटीसी संजय कुमार पंत, यूटीसी गणेश चंद्र पंत, कोतवाल काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, टीआई भूपेश पांडे, आरपीएफ काठगोदाम तरुण वर्मा आदि थे।

होमगार्ड भर्ती: 102 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा, 174 हुए शामिल
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत मंगलवार को अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती बोर्ड की ओर से मंगलवार को 242 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 174 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 102 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की लंबाई और सीने की माप के साथ-साथ दौड़, लंबी कूद व क्रिकेट बॉल थ्रो की परीक्षा ली गई। प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया। भर्ती स्थल पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एलएम जोशी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी से संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों में शामिल किया जाएगा। भर्ती के दौरान सदस्य व उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली, सदस्य क्षेत्राधिकारी (सीओ) विमल प्रसाद, व्यवस्था अधिकारी अरुण चौहान सहित होमगार्ड विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम आज भी जारी रहेगा।

UP News: तीन महीने से वन विभाग को दे रहा था चकमा, अब तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व के बाहर बेलरायां क्षेत्र में कई महीनों से सक्रिय तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। मंगलवार सुबह उत्तर निघासन खीरी वन रेंज बेलरायां के गांव भेड़ौरी के पास लगाए गए पिंजरे में बकरी का शिकार करने के प्रयास में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग का दावा है कि इसी तेंदुए ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को अपना शिकार बनाया था।

वन क्षेत्राधिकारी बेलरायां भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए भेड़ौरी और महाराजनगर गांव के निकट दो पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरियां बांधी गई थीं। इसके अलावा चार ट्रैप कैमरों के जरिए उसकी हर गतिविधि पर टीम के साथ वह स्वयं नजर रख रहे थे। तेंदुआ लगातार गन्ने के खेतों में दिखाई दे रहा था, लेकिन हर बार वन विभाग को चकमा देकर निकल जाता था।  मंगलवार सुबह वन विभाग की लगातार निगरानी और रणनीति सफल रही। शातिर तेंदुआ भेड़ौरी गांव के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे वन रेंज कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष पाई गई। तेंदुआ फंसने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर और वन रेंज कार्यालय पहुंचे।

एक महीने में तीसरा, दो महीने में छठा तेंदुआ पकड़ा गया
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे निघासन, धौरहरा, मोहम्मदी और पलिया क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वन रेंज क्षेत्र में एक महीने में यह तीसरा तेंदुआ है जिसे पकड़ा गया है, जबकि पिछले दो महीनों में बेलरायां वन रेंज के अंतर्गत कुल छह तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से बेलरायां और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है।

नौरंगाबाद में अब भी बना हुआ है तेंदुए का खतरा
वन विभाग के लिए चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। नौरंगाबाद क्षेत्र में भी एक तेंदुआ लंबे समय से खेतों और ग्रामीण इलाकों में घूमता देखा जा रहा है। वन विभाग ने वहां भी पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह खुद वन टीमों के साथ तेंदुए की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही उसके भी पकड़े जाने की उम्मीद है

UP News: रामपुर में रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बदायूं के दो बच्चों की मौत
ढकिया, अमृत विचार। शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर ढकिया गांव के समीप गेंहू लदी पिकअप की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सवार बदायूं जनपद के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पिकअप व क्षतिग्रस्त ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया और मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बदायूं लौटते वक्त हादसा
सड़क हादसे  में दो बच्चों की मौत हो जाने की खबर पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के मुड़िया पिशनहारी गांव निवासी खुशी खां अपनी पत्नि सकीना तथा 14 वर्षीय बेटी अरमाना, 12 वर्षीय बेटे नवेद और 11 वर्षीय बेटे आबिद के साथ अपनी ससुराल शाहबाद थाना क्षेत्र के नंदगांव में दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यह सभी लोग ई रिक्शा से अपने घर बदायूं वापस लौट रहे थे तभी हादसा पेश आया।

पिकअप का पहिया निकलने से हादसा
जैसे ही उनका ई रिक्शा शाहबाद आसफपुर मार्ग पर स्थित ढकिया गांव के समीप सुमित के भट्टे के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही गेहूं लदी एक पिकअप का पिछला पहिया निकल गया और पिकअप अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा गई। पिकअप की टक्कर लगते ही ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार खुशी खां, सकीना, अरमाना, नवेद और आबिद सहित पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पिकअप व ई रिक्शा की टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई। भट्टे पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में दो बच्चों की गई जान
पिकअप व ई रिक्शा में टक्कर होने की सूचना किसी ने फोन पर ढकिया चौकी पुलिस को दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ढकिया चौकी प्रभारी कपिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त ई रिक्शा व पिकअप को कब्जे में लेकर सभी पांचों घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस बुलवाकर शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डाक्टर ने 12 वर्षीय नवेद और 11 वर्षीय आबिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय अरमाना को जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।

चालक को गिरफ्तार करने की मांग
मृतक दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर भेज दिया। जबकि बदायूं जनपद में मृतक बच्चों के घर शादी से लौटते समय एक्सीडेट में दो बच्चों की मौत हो जाने की खबर मिल जाने पर चीख पुकार मच गई है। मृतक बच्चों के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शाहबाद कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।

Bareilly News: हजारों की नसबंदी, फिर भी शहर में बेहिसाब बढ़े आवारा कुत्ते
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी में गली-गली आवारा कुत्तों के झुंड नागरिकों की निकलना दूभर कर रहे हैं। हिंसक कुत्ते इंसानों पर हमले बोल रहे हैं। बच्चों को नोंच रहे हैं। कुछ की जान भी ले चुके हैं। कुत्ता नियंत्रण के नाम पर नगर निगम एक करोड़ से अधिक रकम फूंक चुका है। 11,864 कुत्तों की नसबंदी के भी दावे हैं मगर कुत्तों की संख्या कम होने की जगह विस्फोट की तरह बढ़ती ही जा रही है।

बुजुर्ग महिला और बच्ची की हुई थी मौत
नगर निगम की ओर से प्रति कुत्ता 917 रुपये का भुगतान पाने वाली पीलीभीत की कार्यदायी संस्था सोसाइटी फार ह्यूमन एंड एनीमल वेलफेयर की कार्यप्रणाली भी गंभीर सवालों के घेरे में है। कारण यह है कि शहर का कोई ऐसा वार्ड नहीं है, जहां आवारा कुत्तों का उत्पात न हो। राहगीर लगातार इनका शिकार बन रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आ रहे 200 से अधिक मरीज इस बदहाली की गवाही दे रहे हैं। बीते दिनों कर्मचारी नगर में कुत्तों के हमले से सेवानिवृत्त शिक्षका की मौत और सीबीगंज में मासूम बच्ची पर हुआ जानलेवा हमला निगम की घोर उदासीनता का नतीजा है। इधर, नगर निगम का पशु चिकित्सा विभाग, हर वर्ष सिर्फ दो से ढाई हजार कुत्तों के बंध्याकरण की संख्या को कम मान रहा और इसमें तेजी लाने पर ही जनसंख्या में नियंत्रण होने की संभावना व्यक्त की है।

15 लाख की आबादी पर 45 हजार कुत्तों का अनुमान
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के अनुसार, मानव आबादी का तीन प्रतिशत आवारा कुत्ते समाज में पाए जाते हैं। इस आधार पर शहर की 15 लाख की आबादी पर करीब 45 हजार आवारा कुत्तों की संख्या का अनुमान है। फिलहाल, नदौसी स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र की क्षमता मात्र 50 कुत्तों की होने के कारण हर महीने केवल 150 से 200 कुत्तों का ही बंध्याकरण हो पा रहा है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 1.60 करोड़ रुपये की लागत से 200 की क्षमता वाली दूसरी ''एनिमल बर्थ केयर यूनिट'' तैयार की गई है। हालांकि, चयनित एजेंसी की मनमानी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिससे कुत्तों के नियंत्रण में बाधा आ रही है।

सीबीगंज में सबसे ज्यादा आतंक, दो बच्चों की गई थी जान
शहर के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक चरम पर है। बीते वर्ष बंडिया और मथुरापुर सहित अन्य इलाकों में 15 से अधिक बड़ी घटनाएं हुईं। इन हमलों में दो मासूम बच्चों की जान भी जा चुकी है। ये कुत्ते राह चलते लोगों और वाहन सवारों को लगातार निशाना बना रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की टीम जब भी कुत्तों को पकड़ने आती है, तो वे पास के जंगलों में भाग जाते हैं, जिससे इन पर नियंत्रण नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर, निगम अधिकारियों का दावा है कि स्थिति को संभालने के लिए बीते वर्ष इस क्षेत्र से 120 से अधिक कुत्तों को पकड़कर बंध्याकरण के लिए भेजा गया था।

-वर्ष-वार आवारा कुत्तों का किया गया बधियाकरण

वित्तीय वर्ष-पकड़े गए कुत्तों की संख्या

वर्ष-2021 से 2022- 2488

वर्ष-2022 से 2023-1745

वर्ष-2023 से 2024-2233

वर्ष-2024 से 2025-2008

वर्ष-2025 से 2026-2934

वर्ष-2026 से 2027 (सात जून-2026तक)- 456

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित इलाकों में तुरंत टीमें भेजी जाती हैं, जिससे नियमित रोस्टर का काम थोड़ा प्रभावित होता है। हालांकि, आवारा कुत्तों की समस्या पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए नदौसी में तैयारी एबीसी सेंटर के लिए जल्द नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके शुरू होते ही बधियाकरण अभियान में भारी तेजी आएगी।

Bareilly News: सीबीगंज में मिठाई की दुकान में आग लगने से दहशत, फायर ब्रिगेड ने किया काबू
सीबीगंज, अमृत विचार। आईटीआर मार्केट स्थित एक मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लगी। जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

घटना सीबीगंज थाने के ठीक बराबर में आईटीआर कालोनी गेट की है। जहां आईटीआर मार्केट में स्लीपर रोड सीबीगंज के रहने वाले लाला गौरव अग्रवाल नारायण स्वीट्स नाम से दुकान चलाते हैं। गौरव अग्रवाल ने बताया कि वह रोज की तरह देर रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटे निकलती देखीं।

लोगों से सूचना मिलने के बाद दुकान मालिक गौरव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी भी निकल आए और आग बुझाने की कोशिश की। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाई। गौरव अग्रवाल ने बताया कि आग की वजह से लाखों रुपयों का माल जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसमें अभी कुछ नही कहा जा सकता है फिलहाल प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: शहर की सड़कें जाम के हवाले, पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दिखा अभ्यर्थियों का हुजूम
बरेली, अमृत विचार। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली में जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच कराई गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं और निर्धारित समय से पहले ही सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले तो सड़कों पर अभ्यर्थियों का हुजूम नजर आया। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैद हो गई।

त्रिस्तरीय जांच के बाद प्रवेश
अफसरों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों से बेल्ट, पर्स, मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवा लिए गए। इसके बाद तीन स्तरीय सुरक्षा जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

पहले दिन 4,209 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
इसके पहले सोमवार को पहली पाली में 8,736 अभ्यर्थियों के मुकाबले 6,627 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 2,109 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8,736 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6,636 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2,100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन कुल 17,472 अभ्यर्थियों में से 13,263 ने परीक्षा दी, जबकि कुल 4,209 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।

जिले भर में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज के विभिन्न ब्लॉकों सहित बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज समेत 19 केंद्र बनाए गए हैं। बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत और आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने बरेली पहुंचे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर दिनभर अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई।

पांच जोन में बांटकर रखी गई निगरानी
परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को पांच जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।

गणित ने उलझाया, सामान्य ज्ञान रहा आसान
पहले दिन परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। उनका कहना था कि हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि गणित के कुछ सवालों ने थोड़ा उलझाया और उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। सीतापुर से आए गौरव ने बताया कि प्रश्न तैयारी के अनुरूप थे और पेपर संतुलित रहा। वहीं सीतापुर के ही नीतिन कुार ने बताया कि गणित के कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। बदायूं की आकृति ने बताया पेपर अच्छा था सामान्य ज्ञान के पेपर और हिंदी के पेपर आसान थे। गणित ने जरूर परेशान किया। शाहजहांपुर से आए अरुण ने बताया पेपर मीडिया था, प्रश्न भी सामान्य थे। जिस कारण कोई दिक्कत नहीं हुई।

केन्द्रों पर पेयजल-चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। केंद्रों के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन की राहुल गांधी को सलाह, अखिलेश पर भरोसा करना पड़ेगा महंगा
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम से मुसलमान गायब था। उन्होंने राहुल गांधी को भी सलाह देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

सांप्रदायिकता का मुद्दा भूला इंडिया गठबंधन
दरअसल दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की प्रेस कॉन्फ्रेंस चर्चा का विषय बनी है। जिस पर मौलाना शहाबुद्दीन ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने अपनी किसी बातचीत में इस शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया। सांप्रदायिकता का मुद्दा इंडिया गठबंधन भूल चुका है। जबकि आज भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।

सपा के कारण तीन राज्यों में हारी कांग्रेस
मौलाना ने यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे सपा के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल में खड़े किए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस को नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनती।

अखिलेश यादव भरोसे के लायक नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान को इस पर विचार करना होगा, कि इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नहीं निभाया। मौलाना ने आगामी 2027  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राहुल गांधी को उनकी सलाह है कि अखिलेश यादव भरोसे के लायक व्यक्ति नहीं हैं। चुनाव के वक्त जब सीटों के बंटवारे की बारी आयेगी तो अखिलेश यादव अपना रंग बदलते नजर आयेंगे।