Monis Khan - Amrit Vichar

Uttrakhand: भिकियासैंण में भीषण हादसा...बेकाबू कार खाई में गिरने से तीन की मौत
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर शवों को खाई से निकाला गया।

घटना गुरुवार सुबह रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर हुई। कार सवार लोग रानी खेत की तरफ जा रहे थे। तभी बेकाबू होकर खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था।

Moradabad:राष्ट्रीय चेतना स्मारक में दिखेगी भारत की वैचारिक विरासत
विनोद श्रीवास्तव, मुरादाबाद। भारतीय संविधान के 75 वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर महानगर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। नगर निगम की पहल पर स्मार्ट सिटी में कराए गए राष्ट्रीय चेतना स्मारक में भारत की वैचारिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशिष्ट कार्य पद्धति को विस्तार से दर्शाया गया है।

मुरादाबाद-दिल्ली रोड पर निर्मित किए गए राष्ट्रीय चेतना स्मारक को भारतीय संविधान के 75 वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है। नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे की थीम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विशिष्ट कार्य पद्धति और अखंड भारत की संकल्पना के प्रति प्रतिबद्धता की झलक इस स्मारक में दिख रही है। इस स्मारक में देश की आजादी के संघर्ष और भारतीय विकास की गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के योगदान व उनकी वैचारिकी को दर्शाया गया है। जिससे वर्तमान के साथ ही भावी पीढ़ी को भी वैचारिक ज्ञान व दर्शन यहां मिलेगा। इसके केंद्र में अखंड भारत की संकल्पना समाहित है। देश के महापुरुषों की कार्य पद्धति के विवरण के माध्यम से विभिन्न वैचारिक धाराओं के सम्मिलन से बनी भारत की राष्ट्र चेतना को राष्ट्रीय चेतना स्मारक में दर्शाया गया है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि दिल्ली, लखनऊ व अन्य जिलों से आने वालों को भी यहां भारत की वैचारिक विरासत का दर्शन होगा।

इन महापुरुषों का दर्शाया गया है योगदान
राष्ट्रीय चेतना स्मारक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की गौरवगाथा दर्शित है।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय चेतना स्मारक के केंद्र में स्थित अखंड भारत की संकल्पना और संविधान व तिरंगा लिए भारत माता की प्रतिमा हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्प की सिद्धि के लिए अनवरत प्रयास करने के लिए प्रेरणा देती है। यहां देश के महापुरुषों की वैचारिक विरासत का दर्शन होगा।

मानव तस्करी: दरभंगा से पंजाब ले जाए जा रहे 10 नाबालिगों को किया रेस्क्यू
बरेली, अमृत विचार। बिहार के दरभंगा से पंजाब ले जाए जा रहे 10 किशोरों को मानव तस्करी की सूचना पर जीआरपी व काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम ने जन नायक एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया। जबकि किशोरों को लेकर जाने वाला आरोपी फरार हो गया। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है।

दरअसल, बुधवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन दिल्ली को एक अज्ञात नंबर से सूचना मिली कि जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन में दो दर्जन बच्चों को मानव तस्करी के लिए लेकर जाया जा रहा है। इस पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन दिल्ली में बदायूं की स्थानीय संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान को अलर्ट किया गया। जानकारी मिलते ही संस्था की सचिव मीना सिंह ने जीआरपी को सूचना देकर अपनी टीम के साथ बरेली जंक्शन पहुंचीं। जहां ट्रेन में सर्च अभियान चलाया गया और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

हालांकि, रेस्क्यू के बाद बच्चों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने में संस्था के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक वे बच्चों के साथ इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें तत्काल कोई संस्थागत सहयोग नहीं मिल सका। संस्था ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग चाइल्ड लाइन और डीपीओ से बात करने के बाद भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इस कारण वह बच्चों के साथ देर शाम तक इधर-उधर मेडिकल कराने के बाद भटकती रहीं। जीआरपी थाना प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि संस्था के माध्यम से बच्चों के विषय में जानकारी मिली थी। ट्रेन में सर्च अभियान चला कर बच्चों को बरामद कर लिया गया। बच्चों को लेकर जा रहे युवक की तलाश की जा रही है।

संस्था ने अपेक्षित सहयोग न मिलने का लगाया आरोप
काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं की सचिव मीना सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जीआरपी थाने में सूचना देकर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जहां पर जीआरपी ने सर्च अभियान चलाकर बच्चों को बरामद कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई, उसके बाद उसने एक बीमार महिला कर्मी को भेज दिया। जिससे कोई मदद नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं डीपीओ कार्यालय से भी उन्हें को सहयोग नहीं मिला। जिसके कारण रेस्क्यू के बाद बच्चों के पुनर्वास के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Moradabad:अवैध स्विमिंग पूलों का जाल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी
मुरादाबाद, अमृत विचार। बीते दिनों मेरठ के एक स्विमिंग पूल में हुई मौत की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुरादाबाद में भी बड़ी संख्या में स्विमिंग पूल बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। इन पूलों में न तो प्रशिक्षित लाइफ गार्ड की व्यवस्था है और न ही जरूरी सुरक्षा उपाय, जिससे कभी भी बड़े हादसा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्विमिंग पूल का निर्माण मूलतः अच्छे तैराक तैयार करने और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इसके लिए प्रशिक्षकों की उपलब्धता और उचित फिल्ट्रेशन प्लांट जरूरी होता है, लेकिन जिले में इन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। अधिकतर पूल केवल व्यावसायिक लाभ को ध्यान में रखकर बनाए और संचालित किए जा रहे हैं।

हालांकि पहले जहां जिले में किसी भी पूल संचालक द्वारा अनुमति न लेने की बात सामने आ रही थी, वहीं अब स्थिति में आंशिक बदलाव हुआ है। इसी वर्ष भोजपुर और लोधीपुर क्षेत्र में दो-दो स्विमिंग पूलों का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया गया है। विभाग के अनुसार स्विमिंग पूल के पंजीकरण के लिए 15 हजार रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद जिले के अधिकांश पूल अब भी बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं।

करीब तीन वर्ष पहले कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र के एक पूल में दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए क्रीड़ा विभाग प्रशासन के समन्वय से अनुमति देता है।

गाइडलाइन के अनुसार ओलंपिक स्तर के पूल की लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 25 फीट होनी चाहिए, जबकि छोटे पूल के लिए 25 फीट लंबाई और 12.5 फीट चौड़ाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित पूलों का जल्द निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
साल 2023 में मुरादाबाद में तैनात रहे क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने अवैध पूल संचालन के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया था। इसके तहत जयंतीपुर, बलदेवपुरी और करूला क्षेत्रों में बिना अनुमति संचालित स्विमिंग पूलों को सील कर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद अवैध संचालन पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है।
स्विमिंग पूल संचालन के लिए जरूरी मानक

- संबंधित एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग और क्रीड़ा विभाग से अनुमति अनिवार्य

- प्रशिक्षित लाइफगार्ड की तैनाती जरूरी

- फिल्ट्रेशन प्लांट और साफ पानी की व्यवस्था

- चेंजिंग रूम, शौचालय और फर्स्ट एड सुविधा

- गहराई की स्पष्ट मार्किंग और चेतावनी बोर्ड

- बच्चों और वयस्कों के लिए अलग व्यवस्था

- सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा स्टाफ

- पानी की नियमित गुणवत्ता जांच

लाइसेंस लेने की प्रक्रिया

- भूमि उपयोग (लैंड यूज) की अनुमति

- निर्धारित आवेदन शुल्क (वार्षिक ₹15,000)

-संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन

- स्वास्थ्य विभाग से एनओसी

- क्रीड़ा विभाग से तकनीकी अनुमति

Uttrakhand: नैनीताल में लागू होगा स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, 17 जगह लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जनपद में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में ठोस कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने जिले में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस योजना के तहत पहले चरण में जिले के 17 प्रमुख स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों में कुल 37 ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। आगे चलकर पूरे जनपद में 70 से अधिक डिवाइस लगाने की योजना है, जिस पर लगभग 69 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

आईआईटी रुड़की के सहयोग से तैयार तकनीक
यह अत्याधुनिक ‘ट्रैफिक आई’ सिस्टम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों और पार्किंग स्थलों पर वाहनों की संख्या, पार्किंग क्षमता और यातायात दबाव की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इससे ट्रैफिक नियंत्रण बेहतर होगा और जाम की स्थिति से समय रहते निपटा जा सकेगा।

परीक्षण में मिले सकारात्मक परिणाम
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि इस प्रणाली का परीक्षण मेट्रोपोल पार्किंग, डीएसए पार्किंग, अशोक पार्किंग और सिविल कोर्ट क्षेत्र में किया जा चुका है। परीक्षण के दौरान इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए, जिसके बाद इसे व्यापक स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया गया।

इन प्रमुख स्थानों पर होगी स्थापना
पहले चरण में नारिमन तिराहा (काठगोदाम), भीमताल मोड़, भवाली चौराहा, बारापत्थर, तल्लीताल, कालाढूंगी तिराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों और पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में यातायात दबाव अधिक रहता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है।

पर्यटन सीजन में मिलेगी राहत
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि इस स्मार्ट सिस्टम के लागू होने से विशेष रूप से पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सुगम, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

Bareilly: प्रतापनगर-लालकुआं सुपरफास्ट ट्रेन देगी यात्रियों को राहत
बरेली, अमृत विचार। गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रतापनगर-लालकुआं के बीच 09119/09120 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मई और जून में निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार 09119 ट्रेन हर रविवार को प्रतापनगर से चलेगी, जबकि 09120 हर सोमवार को लालकुआं से रवाना होगी। 09119 के पांच फेरे 10, 17, 24, 31 मई और 09120 के चार फेरे 11, 18, 25 मई को होंगे। वहीं, जून में 09119 के चार फेरे 7, 14, 21, 28 जून और 09120 के पांच फेरे 1, 8, 15, 22, 29 जून तय किए गए हैं। यह सुपरफास्ट ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बदायूं और बरेली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। बरेली जंक्शन पर 09119 सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। वापसी में 09120 शाम 6:15 बजे आएगी और 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी है।

UP: शराब के नशे में मिले पीटीआर के डिप्टी रेंजर पर गिरी गाज, निलंबित
पीलीभीत, अमृत विचार। बराही रेंज में तैनात एक डिप्टी रेंजर को अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। फील्ड डायरेक्टर ने यह कार्रवाई डिप्टी डायरेक्टर की जांच रिपोर्ट और चिकित्सा परीक्षण की पुष्टि के बाद की है। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची रही।

मामला पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से जुड़ा है। बराही रेंज के प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी/प्रशिक्षण आईएफएस हिमांशु बावल ने बीते 16 मार्च को रेंज के डिप्टी रेंजर वशिष्ठ कुमार को ड्यूटी के लिए बुलाया था। आरोप है कि उस वक्त वशिष्ठ कुमार शराब के नशे में धुत पाए गए। इस पर प्रभारी प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी ने डिप्टी रेंजर का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इस पर डिप्टी रेंजर को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा भेजा गया।

इसके बाद बीते 18 मार्च को प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा डिप्टी रेंजर की मेडकिल रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर को भेज दी गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने डिप्टी रेंजर को को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। इधर, निर्धारित अवधि के भीतर डिप्टी रेंजर वशिष्ठ कुमार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे पूर्व भी प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों को डिप्टी रेंजर द्वारा कार्यालय समय में शराब का सेवन करने संबंधी शिकायत की जा चुकी है।

इधर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बराही रेंज के डिप्टी डायरेक्टर वशिष्ठ कुमार को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने, राजकीय कार्यों में रुचि न लेने, संबंधित क्षेत्र में एम स्ट्राइप गश्त न करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें वृत्त कार्यालय पीटीआर से संबद्ध किया गया है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने डिप्टी रेंजर के निलंबन की पुष्टि की है।

पीटीआर के साइन बोर्ड पर अधूरी अस्पष्ट जानकारी, भ्रमित हो रहे पर्यटक
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख राजमार्गों पर लगे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साइन बोर्ड पर अधूरी और अस्पष्ट जानकारियों को सुधारने का अनुरोध किया है।

व्यापारियों का कहना है कि विभिन्न राजमार्गों पर लगे साइन बोर्ड पर केवल मुस्तफाबाद गेट की दूरी और दिशा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नाम से अंकित है। महोफ गेट जो कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का मुख्यालय गेट है, उसकी जानकारी न होने के कारण बाहर से आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भ्रमित हो सीधे पूरनपुर स्थित मुस्तफाबाद गेट की ओर चले जाते हैं। इस अस्पष्टता का सीधा असर मुख्यालय के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। मुख्यालय क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है और स्थानीय व्यापारियों व व्यवसायियों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डीएम से मांग की गई कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर सभी प्रमुख राजमार्गों और प्रवेश मार्गों पर लगे साइन बोर्ड में आवश्यक संशोधन कराया जाए। बोर्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए कि कौन सा गेट किस दिशा में और कितनी दूरी पर है, ताकि पर्यटकों को कोई भ्रम न रहे। इस अवसर पर अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, शिवेश अग्रवाल, दीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Moradabad:सुबह नरम धूप, दोपहर में बढ़ी तपिश, मौसम ने बदला मिजाज
मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन हवा चलने के कारण इसकी तीव्रता कम रही और लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद धूप में तेजी आ गई, जिससे तापमान बढ़ने लगा और गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।

तेज धूप के चलते सड़कों पर चहल-पहल भी कुछ कम होती नजर आई और लोग छांव की तलाश में दिखे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस बढ़ोतरी ने दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव बढ़ा दिया, हालांकि हवा के हल्के झोंकों ने बीच-बीच में कुछ राहत जरूर पहुंचाई। मौसम के इस बदलते मिजाज ने लोगों को एक ही दिन में अलग-अलग अनुभव दिए सुबह राहत भरी रही तो दोपहर में गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाया। आने वाले दिनों में भी बूंदाबांदी के साथ मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

अगले छह दिनों का अनुमानित तापमान
तारीख             अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सात मई            34 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
आठ मई            35 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
नौ मई             35 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
10 मई             36 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
11 मई             36 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
12 मई             37 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस

UP: बाढ़ से बर्बाद हो रहे गांव, बचाव के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार
पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बीच किए जा रहे दावे और दूसरी तरफ विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पीलीभीत को बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची में शामिल कराने और बाढ़ राहत बचाव कार्य के नाम पर सरकारी धनराशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की गई है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा गया।

कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। वह जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। फिर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों से जुड़े ज्ञापन सौंपे गए। इसमें बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के फ्लड मॉक एक्सरसाइज रिपोर्ट 2025 में राज्य की बाढ़ संबंधी तैयारी और तत्संबंधी राहत कार्यों का विस्तृत विर्णन शामिल है।

मगर, इस रिपोर्ट में प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 44 जिलों में पीलीभीत का नाम ही शामिल नहीं है। इस रिपोर्ट में गोमती रिवर बेसिक के पीलीभीत में होने का उल्लेख है। शारदा, घाघरा नदी के पीलीभीत से गुजरने का जिक्र है। मगर देवहा नदी जोकि उत्तराखंड में नंदा और शाहजहांपुर में गर्रा के नाम से जानी जाती है। वह तीनों ही नामों का कोई जिक्र तक नहीं है। जबकि शहर, बीसलपुर, समेत पांच ब्लॉकों में देवहा नदी के उफान पर आने के बाद बाए़ का कहर गांवों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने मांग की है कि पीलीभीत का नाम बाढ़ प्रभावित संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल कराया जाए, ताकि बाढ़ से बचाव के बेहतर इंतजाम कराए जा सकें।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों का पुन: सर्वे कराने की भी मांग की। इस मौके पर हरपाल सिंह गंगवार, अर्जुन गंगवार, हरवंश गंगवार, अनुज श्रीवास्तव, मनोहरलाल, इतवारीलाल, राज गंगवार, योगेंद्र, रमेश कुमार आदि विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार ने बताया कि इस संबंध में 23 अप्रैल को हमारे स्तर से जिले के सांसद, चारों विधायकों को पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और अब ज्ञापन देने के लिए आना पड़ा है। मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पंद्रह दिन बाद अनशन किया जाएगा।

बोले- लकड़ी के डंडे, मिट्टी के बोरे से नहीं रुकने वाला बाढ़-कटान
इस दौरान डीएम को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें कहा कि जिले में देवहा नदी में प्रतिवर्ष भीषण बाए़ आती है। जिससे कई दर्जन गांव पर असर पड़ता है। आबादी व मकान की कटान की स्थिति में आ जाते हैं।बाढ़ से बचाव के नाम पर प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष कच्ची ठोकरें लकड़ी के डंडे, मिट्टी के बारे लगाए जाते हैं। उनका कहना है कि इससे सिर्फ भ्रष्टाचार होता है, बाढ़ नहीं रुकती। यह मांग की गई कि बाढ़ से नुकसान रोकने के लिए ठोकरें, लोहे की जाली, पत्थरों से बनाई जाए। उनका कहना है कि अगर हर साल थोड़ा-थोड़ा प्रयास भी किया जाए तो पांच साल के भीतर दर्जनों गांवों को बचाने के लिए स्थायी इंतजाम किया जा सकता है।

Bareilly: आज बारिश की संभावना, कल से फिर सताएगी गर्मी
बरेली, अमृत विचार। मौसम में आए हालिया बदलाव के बाद अब दिन और रात के तापमान में तेजी से इजाफा होने वाला है। बुधवार को दिन भर निकली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर साफ महसूस हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, सात मई को बरेली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, यह राहत क्षणिक होगी क्योंकि आठ मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। आसमान साफ होते ही तापमान में बड़ी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

Bareilly:युवक की आत्महत्या के बाद बवाल में 17 नामजद कई पर रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। युवक के आतम्हत्या करने और अंतिम संस्कार के दौरान विवाद -पथराव मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना बारादरी पुलिस ने 17 नामजद व कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें एक के सिर में गंभीर चोट आई थी।

सम्राट अशोक नगर निवासी दिलीप कुमार की विषाक्त पदार्थ के सेवन से 4 मई को मौत हो गई थी। 5 मई को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दिलीप की पत्नी मुस्कान पक्ष और परिजनाें में विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से मारपीट और पथराव तक पहुंच गया।

एक पक्ष की ओर से शैलेन्द्र ने आरोप लगाया कि मुस्कान के परिजन मनोज, नीरज, साहिल, बृंदा, अरुण कुमार, सौरभ समेत अन्य ने गाली-गलौज कर मारपीट की, जिसमें उसके बहनोई राकेश के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के साहिल ने तहरीर में आरोप लगाया कि शैलेन्द्र, सीमा, सुलोचना, वेदपाल, रामपाल, तेजपाल, सचिन, कमल, बंटी, विनीत कौशल समेत अन्य लोगों ने हमला किया और ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। मुस्कान और उसके दो माह के बच्चे की जान को खतरा है।

थाना बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर शैलेंद्र पक्ष से मनोज, नीरज, साहिल, बृन्दा, अरुण कुमार, सौरभ दूसरे पक्ष के साहिल की तहरीर पर शैलेंद्र सीमा, मामा वेदपाल, रामपाल, तेजपाल, ममेरे भाई सचिन, कमल, बन्टू, मौसेरे भाई विनीत और कौशल समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Moradabad:जिले में नौ व 10 मई को 18 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता की लिखित परीक्षा नौ व 10 मई को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दें। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। एडीएम सिटी ज्योति सिंह के अनुसार बैठक में शाम 4:00 से 4:30 बजे तक सभी केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट शामिल होंगे, जबकि 4:30 बजे के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक जारी रहेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज और पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज शामिल है। इसके अलावा हिंदू कॉलेज, केजीके इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, एचएसबी इंटर कॉलेज, हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अंसार इंटर कॉलेज और एसएस इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।