Pawan Singh Kunwar - Amrit Vichar

राजधानी देहरादून में लूटपाट के बाद एनकाउंटर, बदमाश ढेर
अमित शर्मा, देहरादून।

अमृत विचार: राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर दो लाख रूपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर भी घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, थाना प्रेमनगर पर कंट्रोलरूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि, अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की घटना की है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर नरेश राठौड़ फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उक्त घटना का पीड़ित घायल अवस्था में मिला। उसने अपना नाम देवराज बताते हुए जानकारी दी कि अभी-अभी कुछ बदमाशों द्वारा जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर मुझे गोली मार कर विश्रांति की तरफ भागे हैं। घायल ने पुलिस को बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व मेरी आईडी व अन्य कागजात थे, वो भी लूट लिए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि, घायल को प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ लेकर बताए गए रास्ते की तरफ जब बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी। पीछा करने पर कार सवार लोग पुलिस पर फायर करते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागे। पीछा करने पर बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाईं। इस दौरान इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौड़ गोली लगने से घायल हो गए जबकि आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। मृत बदमाश की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पेशेवर हितों की रक्षा करने के साथ मानव सेवा का सशक्त मंच है आईएमए
अमित शर्मा, देहरादून।

अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य को चिकित्सा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की उम्मीद जतायी है। मुख्यमंत्री ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) देहरादून शाखा द्वारा रविवार को देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण अधिवेशन को वर्चुअल संबोधित करते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल और सचिव डॉ. अंकित पाराशर समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने के साथ आईएमए को डॉक्टरों के पेशेवर हितों की रक्षा करने व मानव सेवा करने का एक सशक्त मंच करार दिया।
सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि जिस समर्पण भाव से डॉक्टर्स अपने पेशे को अंजाम देते हैं वह प्रशंसनीय है, खासकर बीते दिनों चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी चिकित्सकों ने साहस, समर्पण और पूरे सामर्थ्य के साथ जो मरीजों की सेवा की वह गर्व का विषय है। इतना ही नहीं, जनसामान्य को जागरूक करने, नयी चिकित्सा पद्धति अपनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में भी उनका अहम योगदान है। सीएम धामी ने विश्वास प्रकट किया कि नयी कार्यकारिणी अपने दायित्चों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ करेगी।

इससे पूर्व आईएमए देहरादून शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों का विधिवत शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए पदाधिकारियों पर संगठन को नई दिशा देने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक तकनीकों, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा नैतिकता तथा समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य जागरूकता, रोग निवारण एवं समाज के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में चिकित्सा पेशे की चुनौतियों का सामना करते हुए सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों, सदस्य हितों, चिकित्सा पेशे की गरिमा, चिकित्सकों की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, सचिव डॉ. अंकित पाराशर, कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल अवस्थी, संयुक्त सचिव डॉ. सिद्धांत खन्ना ने संगठन की गरिमा, एकता एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तथा आगामी वर्ष 2027 में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रवीण जिंदल का नाम चयनित किया गया।
भारतीय चिकित्सा संघ, देहरादून शाखा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सा समुदाय एवं समाज के हित में इसी प्रकार कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड डॉ. सुनीता टम्टा, कुलपति दून यूनिवर्सिटी डॉ. सुरेखा डंगवाल, डॉ. आर के जैन, डॉ गीता खन्ना, पुनीत मित्तल, डॉ. संजय जैन, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर
हल्द्वानी, अमृत विचारः उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (10वीं) में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98.0 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान साझा किया।

भुजियाघाट के भदयूनी गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी
हल्द्वानी, अमृत विचारः भुजियाघाट क्षेत्र के भदयूनी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही निवासी कमल बिष्ट (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात कमल बिष्ट घर पर नहीं था और गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनका शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि कमल बिष्ट की मौत बाघ के हमले के कारण हुई है, जबकि अन्य लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। शव की स्थिति को देखते हुए मामले में संदेह और गहरा गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ज्योली गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत, गांव में दहशत
नैनीताल, अमृत विचारः ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गांव में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय हेमा पांडे आज सुबह करीब 9 बजे घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी गई थीं। कुछ समय बाद जब हेमा पांडे का संपर्क नहीं हुआ तो साथ गई महिलाएं घर लौट आईं और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े और खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ ने महिला को अपना शिकार बना लिया था। वहीं इससे पहले भी क्षेत्र के मोरा गांव में एक महिला को बाघ ने निवाला बनाया था। वन विभाग ने उस घटना के बाद एक बाघ को पकड़ा था और दावा किया था कि वही आदमखोर बाघ था, जिसने सूर्या गांव में भी महिला पर हमला किया था। इसके बावजूद क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आदमखोर बाघ को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, सर्वे के आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण में मंगलवार को  सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेशानुसार रमजान के बाद 19 मार्च से 31 मार्च तक विस्तृत सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संबंधित टीमें क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों का सत्यापन करेंगी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेंगी। सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्षेत्र में कितने परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। अब अदालत की निगरानी में होने वाला यह सर्वे आगामी निर्णय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की नजरें अब सर्वे प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं।

जल निगम के रिटायर्ड कर्मी के बेटे विवेक जीना ने रोशन किया चोपड़ा गांव का नाम
पवन सिंह कुंवर

अमृत विचार: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और लक्ष्य पर नजर हो, तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। नैनीताल के चोपड़ा गांव के रहने वाले विवेक सिंह जीना ने इसे सच कर दिखाया है। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में विवेक का चयन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में स्केल-1 ऑफिसर के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि विवेक ने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि वह टॉपर्स की सूची में भी शामिल रहे। विवेक ने 100 में से 58.45 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जबकि परीक्षा टॉपर के 60.78 अंक रहे। विवेक की शुरुआती शिक्षा चोपड़ा के सरकारी स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने विद्या मंदिर बाजपुर से इंटरमीडिएट और नैनीताल के प्रसिद्ध डीएसबी परिसर से एमएससी की डिग्री हासिल की। करियर की शुरुआत में उन्होंने तीन साल उत्तराखंड की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी को दिए। लेकिन आयोग की अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में बार-बार होने वाली देरी को देखते हुए उन्होंने एक साहसी निर्णय लिया और बैंकिंग क्षेत्र की ओर रुख किया। विवेक के करियर में एक बड़ा मोड़ तब आया जब वह उपनल के माध्यम से जल निगम में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे। कई युवा जहां 'परमानेंट' होने के इंतजार में सालों एक ही जगह गुजार देते हैं, वहीं विवेक ने अपनी मंजिल पाने के लिए इस सुरक्षित नौकरी को छोड़ने का बड़ा जोखिम उठाया और दिल्ली-एनसीआर की ओर रुख किया।

300 किलोमीटर दूर नोएडा में नौकरी के साथ 'तपस्या'

अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए विवेक घर से 300 किलोमीटर दूर नोएडा आ गए। यहां उन्होंने एक ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी जॉइन की ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र रह सकें। दिनभर ऑफिस की व्यस्तता और रात भर किताबों के साथ संघर्ष यही उनका रोज का नियम बन गया। विवेक बताते हैं कि नोएडा जैसे शहर की भागदौड़ और ऑफिस की थकान के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया।

क्षेत्र और परिवार का बढ़ाया मान

विवेक की इस उपलब्धि से उनके पिता प्रताप सिंह जीना (जो स्वयं जल निगम में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं) और उनके माता-पिता व ग्रामीण बेहद गौरवान्वित हैं। विवेक की यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल है जो समय की कमी या सिस्टम की कमियों का बहाना बनाकर हार मान लेते हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि सफलता सही समय पर लिए गए साहसी फैसलों और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है।

हल्द्धानी में डबल मर्डर से सनसनी, सहम गया शहर
संवाददाता, हल्द्वानी

अमृत विचार: हल्द्वानी के गल्ला मंडी में देर रात सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बरसों बाद हल्द्वानी में इस तरह की हुई हत्या से शहरवासी भी चकित और आशंकित हैं। युवक व युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिनकी हत्या की गई उनमें 31 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा शुभम टम्टा और युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी नैनीताल बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह उन्हें करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली दोनों के शरीर के पास खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला पाया गया। युवक के पास से पुलिस को एक चंपावत व अल्मोड़ा के आधार कार्ड मिले हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने भी निरीक्षण किया। जिसपर उन्होंने बताया कि हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक युवक व युवती के बारे में तस्दीक की जा रही है कि वह हल्द्वानी में क्या कर रहे थे। कब से यहां रह रहे थे। दोनों का बैकग्राऊंड क्या है। युवक के शव के पास से निरोध, लाइटर, पर्स पड़ा हुआ मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक नशेड़ी का होना बताया जा रहा है। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी रही। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों युवक-युवती की हत्या का कारण तलाश जा रहा है। उनके पास से मिली आईडी से उनकी पहचान हो रही है।

हल्द्वानी: टी-20 लीग का झांसा, आयोजकों ने फेंकी ठगी की स्पिन बॉल!
संवाददाता, हल्द्वानी

अमृत विचार: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। ईवीसीएल नाम से प्रस्तावित टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजक विकास ढाका पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप लगे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह उन्हें शहर के एक प्रतिष्ठित होटल से चेक-आउट कर जाते समय हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस लीग के नाम पर कई लोगों से टीम फ्रेंचाइज़ी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली गई। सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने आरोप लगाया है कि उनसे “उत्तराखंड सोल्जर” टीम दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए गए। आयोजक ने टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के खेलने का दावा भी किया था। इसी तरह हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा, जो यूपी वारियर्स टीम के ओनर बताए जा रहे हैं, ने भी 23 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि फ्रेंचाइज़ी फीस लेने के बावजूद कोई वैध एग्रीमेंट नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि लीग के नाम पर देश के पाँच शहरों में खिलाड़ियों के ट्रायल कराए गए और खिलाड़ियों की बोली लगाकर उनसे भी रकम ली गई।गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब दस साल बाद टी-20 लीग आयोजित होने का प्रचार किया गया था। शहर भर में होर्डिंग-बैनर लगाए गए, पिच तैयार की गई और मैच की तिथियाँ घोषित की गईं। पहले जनवरी में आयोजन प्रस्तावित था, फिर इसे 3 फरवरी और बाद में 5 फरवरी तक टाल दिया गया। टिकट बिक्री भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन मैच नहीं हो सके। आयोजकों ने पहले कंपनी पार्टनर की मौत का हवाला देकर लीग स्थगित की, फिर नई तारीखें घोषित कीं। मीडिया के सवालों पर 15 दिन बाद आयोजन कराने का दावा किया गया। इसी बीच आयोजक के शहर छोड़कर जाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूर्व विधायक नारायण पाल सहित अन्य पीड़ितों ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिलकर लिखित शिकायत सौंपी है। एसएसपी ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

गौलापार क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
पवन सिंह कुंवर

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया और खेल के प्रति अपने अनुभवों को साझा किया।

नैनीताल और हल्द्वानी से पुराना नाता

मीडिया से बातचीत में प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नैनीताल और हल्द्वानी से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा मैं बहुत पहले से यहां आता रहा हूं। हम नैनीताल के डीएससे मैदान पर टूर्नामेंट खेलने आया करते थे। वहां झील किनारे छक्के मारने और फिर भोटिया मार्केट में अंडे खाने की यादें आज भी ताजा हैं।

उभरते खिलाड़ियों के लिए खास संदेश

जब अमृत विचार की युवा रिपोर्टर पवन कुंवर ने उनसे युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा निरंतर मेहनत करे। निराश होने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी मेहनत जारी रखें। धैर्य रखें, अगर आज सिलेक्शन नहीं हुआ, तो कल होगा। लेकिन मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए। आगे प्रवीण कुमार ने कहा कि वह आज भी खेल से जुड़े हैं और मेरठ में अपना खुद का ग्राउंड भी तैयार किया है।

गौलापार मैदान पर दिखेंगे प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही टी-20 मैच में 'दिल्ली नाइट्स' की ओर से खेलते नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में उन्हें गेंद के साथ अपनी पुरानी लय को परखते हुए भी देखा गया।

28 को निकलेगी कलश यात्रा, 29 से शिव कथा
हल्द्वानी, अमृत विचारः दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के ओर से हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 29 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। सात दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को संस्थान ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की रूपरेखा साझा की। संस्थान के स्वामी उमेशानन्द ने बताया कि कथा से पूर्व 28 जनवरी को नगर के मुख्य मार्गों से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। इस आयोजन की मुख्य विशेषता कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर (पीएचडी, आईआईटी दिल्ली) का संबोधन होगा। वे भगवान शिव के जीवन दर्शन और शिव तत्व की वैज्ञानिक व व्यावहारिक व्याख्या प्रस्तुत करेंगे। स्वामी ने बताया कि कथा में मुख्यमंत्री ने भी सम्मिलित होने का आश्वासन दिया है। प्रेस वार्ता में राजेश अग्रवाल, गोपाल पाल, भगवान सहाय, दीवान डोगरा, जसनीत सिंह, चंद्रशेखर पांडे, जगदीश चंद दुर्गपाल और मोहन कंडपाल आदि लोग मौजूद रहे।

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे टू-लेन बनाने के लिए कटेंगे 17,297 पेड़
पवन सिंह कुंवर

हल्द्वानी, अमृत विचारः काठगोदाम से नैनीताल के बीच का सफर आने वाले समय में जाम मुक्त और सुगम तो हो जाएगा, लेकिन इसके लिए पर्यावरण क्षति के रूप में बड़ी कीमत चुकानी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 को टू-लेन बनाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 17,297 हरे पेड़ों को काटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिससे लिए राष्ट्रीय राजमार्ग ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर वन विभाग को भेज दी है। इनमें से कई पेड़ दशकों पुराने हैं, जो वर्षों से कुमाऊं की पहाड़ियों की हरियाली और जैव विविधता को संजोए हुए हैं।

डेढ़ लेन से टू-लेन होगा मार्ग करीब 36 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को मौजूदा डेढ़ लेन से बढ़ाकर अब टू-लेन किया जा रहा है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई लगभग 7 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इस परियोजना पर केंद्र सरकार 709 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। हाईवे के चौड़ा होने के बाद सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर की ''''सोल्डर लाइन'''' बनाई जाएगी, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। कटान की जद में आने वाले पेड़ों में देवदार, बांज, काफल, चीड़, तुन, साज, जामुन, आम, सुरई, मोरपंखी और पांगर जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल हैं। ये वही जंगल हैं जो नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते हैं। इन पेड़ों को इस स्वरूप में विकसित होने में 20 से 25 वर्ष का लंबा समय लगता है। सुविधा बनाम पर्यावरण हाईवे के चौड़ीकरण से जहां पर्यटन सीजन में लगने वाले घंटों के जाम से राहत मिलेगी, वहीं एक साथ हजारों पेड़ों को काटे जाने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में भारी चिंता है। पहाड़ों पर बढ़ते भूस्खलन और जलवायु परिवर्तन के बीच इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों का कम होना भविष्य के लिए चुनौती बन सकता है। साथ ही अतिक्रमण पर नोटिस, शिफ्ट होंगी लाइनें एनएचएआई ने सड़क चौड़ीकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वर्तमान में वन विभाग के साथ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। सड़क के दायरे में आ रही बिजली और पानी की लाइनों को शिफ्ट करने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनों नपाई का कार्य चल रहा है। टू-लेन बनाने की जद में कुल 17,297 पेड़ आ रहे हैं। हमने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर वन विभाग को भेज दी है। भूमि हस्तांतरण होते ही काम शुरू होगा। आशुतोष, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण सुविधा की दृष्टि से जरूरी है, लेकिन 17 हजार से अधिक पेड़ों को काटना भी उचित नहीं है। ये पेड़ पहाड़ों की जीवनरेखा हैं। इन्हीं से मिट्टी का कटाव रुकता है, जल स्रोत सुरक्षित रहते हैं और जैव विविधता बनी रहती है। अगर विकास के नाम पर हरियाली खत्म की गई तो भविष्य में भूस्खलन, जल संकट और तापमान बढ़ने जैसी समस्याएं और गंभीर होंगी। सरकार को चाहिए कि वैकल्पिक मार्ग व पर्यावरण अनुकूल समाधान पर गंभीरता से विचार करे और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण सुनिश्चित करे। -मदन बिष्ट , पर्यावरण प्रेमी