Priya - Amrit Vichar

नो एंट्री के सीक्वल में एंट्री नहीं मिलने से नाराज हुए अनिल कपूर, बोनी कपूर बोले- 'बातचीत बंद'
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर नो एंट्री के सीक्वल में काम नहीं मिलने पर नाराज हैं। अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में सुपरहिट फिल्म नो एंट्री बनाई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म नो इंट्री में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। काफी समय से नो इंट्री का सीक्वल बनाने की चर्चा है। बोनी कपूर नो एंट्री का सीक्वल नये कलाकारों को लेकर बना रहे हैं।

कहा जा रहा है कि नो इंट्री के सीक्वल में अनिल कपूर सलमान खान और फरदीन खान नहीं रहेंगे। उनकी जगह वरूण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को लिया गया है। अनिल कपूर इस बात से नाराज हैं उन्हें नो इंट्री के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। बोनी कपूर ने बताया है कि अनिल कपूर फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में कास्ट न करने के चलते उनसे नाराज हैं और अभी तक बातचीत बंद है।

बोनी कपूर ने कहा, मुझे पता है कि अनिन कपूर नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसलिए मैंने यह कास्टिंग की।

ये भी पढे़ं :Dabangg 4: 'जैसे ही दोनों भाई...', सलमान खान ने दबंग 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सामूहिक विवाह घोटाला : दूल्हे की पगड़ी-गमछा भी हुआ गायब, शर्ट के कपड़े में भी कर दी कटौती
बहजोई/संभल/अमृत विचार। संभल जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह दान में डिनर सेट का ही घोटाला नहीं हुआ बल्कि  दूल्हे की पगड़ी गमछा गायब होने का मामला भी सामने आया है। वहीं शर्ट के कपड़े में भी कटौती की गई। यहां तक की दुल्हन को दी जाने वाली पाजेब के वजन पर भी सवालिया निशान उठे हैं।

अमृत विचार ने जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह दान में हुए घोटाले का खुलासा किया था। घटिया किस्म के डिनर सेट दिए जाने का खुलासा  हुआ तो इसकी परतें और भी ज्यादा खुलने लगीं। प्रत्येक सामान में गुणवत्ता से समझौता कर घोटाले की बात सामने आ रही है। 10 हजार की कीमत का सामान बेटियों की शादी में दिया गया। पता चला है कि विवाह दान में दूल्हे की पगड़ी गमछा नहीं था तो ट्रॉली बैग पर भी कोई एमआरपी स्लिप नहीं थी।

एमआरपी नहीं होने की वजह से यह भी घटिया किस्म की बताई जा रही है। वहीं दुल्हन के पाजेब के वजन को लेकर भी सवालिया निशान जिला परीक्षण समिति की रिपोर्ट में उठाए गए हैं। शर्ट का कपड़ा सवा दो मीटर के स्थान पर 2 मीटर ही पाया गया है।

घोटाला खुलने के बाद भले ही सामान सप्लाई करने वालों के भुगतान में कटौती की कवायद शुरू हुई है लेकिन इस सबके जिम्मेदार जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण को बचाने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार ने आपूर्ति करने वाली फर्म को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। सीडीओ भरत कुमार मिश्रा ने पहले ही धनराशि कटौती करते हुए इसकी वित्तीय वर्ष में कुछ धनराशि का भुगतान किए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें : संभल : बेटियों के विवाह दान में कर दिया घोटाला, दे दिए घटिया डिनर सेट

Dabangg 4: 'जैसे ही दोनों भाई...', सलमान खान ने दबंग 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जैसे हीं स्क्रिप्ट फायनल हो जायेगी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी।

सलमान खान ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दबंग में काम किया था। दबंग की सफलता के बाद सलमान खान दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म दबंग 2 और दबंग 3 में भी नजर आये। सलमान के फैंस को 'दबंग 4' का बेसब्री से इंतजार है।  सलमान खान ने फिल्म दबंग 4 को लेकर बात की है। सलमान खान ने बताया है कि 'दबंग 4' अब तक क्यों नहीं बन सकी है। सलमान खान ने 'दबंग' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर एक अपडेट शेयर किया है।

सलमान खान ने कहा है कि जिस पल वह और उनके भाई अरबाज खान एक स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, फिल्म बन जाएगी। वह कुछ और चाहता है और मैं कुछ और..जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसी ही 'दबंग 4' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : कबीर खान की वेबसीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में शाहरुख खान ने फ्री में किया था काम

रामपुर : ईशु ने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित को दिया बलिदान, गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई आराधना
रामपुर, अमृत विचार। पादरी महबूब मसीह ने कहा कि ईशु ने समस्त जाति के पापों के प्रायश्चित को बलिदान दिया। गुड फ्राइडे पर चर्च में आराधना हुई और पादरी नितिन मैसी ने सातों कलमों की व्याख्या की। इस मौके पर प्रभु ईशु के भजन भी गाए गए। सरमन में कहा कि जिंदगी का नूर परमात्मा देता है। दुनिया के पहले इंसान हजरत आदम हैं। परमात्मा ने उनका मिट्टी का पुतला बनाया है। परमात्मा सनातन आत्मा है। उस पुतले में अपनी आत्मा को फूंक दिया। पुतले में आत्मा के फूंकते ही जिंदगी और नूर का संचार हो गया और वह जीवित इंसान हो गया।

हाईवे स्थित मैथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार की दोपहर पादरी नितिन मैसी ने सरमन में कहा कि सनातन परमात्मा मानव जाति को नरक के अनंत दंड से मुक्त करने के लिए मनुष्य की देह धारण की और उसमें वास किया। समस्त मानव जाति के पापों को अनंत दंड से मुक्त करने के लिए सबको जीवन देने वाले स्वयं सबके प्राणों के हृदय हैं। गुड फ्राइडे को सबके पापों की सजा को अपने ऊपर ले लिया। हमारे पापों के दंड मृत्यु को खुद सह लिया। तीसरे दिन रविवार को मुर्दो में से जीवित होकर चालीस दिन दुनियां में रहकर फिर सबके देखते हुए स्वर्ग में परवाज कर गए और फिर इंसाफ करने आएंगे।

अर्थात गुड फ्राइडे परमेश्वर के निमित मनुष्य के लिए पापों की एवजी बलिदान का शुभ दिन है। यह नजात का दान है जो सारे पापों के दंड से मनुष्य को मुक्त कर देता है। मसीह समुदाय ने उपवास रखकर प्रार्थनाएं कीं। इस अवसर पर इनोज लाल, एली ग्रिफिन, विशाल चरण, डेनियल मसीह, एडी, अंकिता, प्रियंका, सीमा लाल, मीनाक्षी चरण, पीयूष ग्रीफिन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : गृह कलह के चलते पति ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

रामपुर : गृह कलह के चलते पति ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार
रामपुर/स्वार/अमृत विचार। कोतवाली के थाना मिलकखानम के गांव नानकार निवासी चरणजीत कौर की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व भगवंतनगर निवासी अमरीक सिंह शेरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इस दौरान उनके एक बेटा ओर दो बेटी हुईं। लेकिन, दोनों में क्लेश बढ़ता ही चला गया। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने भी पति पत्नी को काफी समझाया लेकिन झगड़े बढ़ते चले गए। गुरुवार रात किसी समय पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर परिजन पहुंच गए। जिसके बाद हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे कोतवाल संदीप त्यागी ने महिला के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ संगम कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर कोतवाल  को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस ने मृतक महिला के चचेरे भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ संबंधित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : मामूली बात में भाई और बहन को पीटकर किया घायल, चार पर केस

प्रबुद्धजन सम्मेलन : अमरोहा में सीएम योगी बोले-आपका एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक-एक वोट की कीमत है। सभी प्रबुद्ध वर्ग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। सपा बसपा और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की। जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार संतुष्टि की राजनीति करती है।  सपा बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली पहले लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र पहले है। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री का परिवार है। आपका एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के रजबपुर स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीधा विपक्ष सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सत्ता में सपा बसपा कांग्रेस की सरकार रहती है। तो वह सिर्फ परिवार तक ही सीमित रहती है। किसी भी योजना का लाभ आम व्यक्ति तक नहीं मिल पाता। केंद्र की सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर लाखों किसानों को सम्मान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही है। 2014 से पहले प्रदेश और देश में दंगे फसाद होते थे। अब माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए या फिर ऊपर चले गए।

आपने वर्ष 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। वर्ष 2014 से पहले जहां देश में परस्पर अविश्वास का वातावरण था। देश में चारो ओर अराजकता के साथ भ्रष्टाचार फैला था। देश की सीमाएं असुरक्षित थी। उस दौरान नक्सलवाद, उग्रवाद और अलगावाद चरम पर था। इससे दुनिया में भारत का सम्मान भी कम हुआ था। वहीं वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का सम्मान तो बढ़ा ही साथ में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ। इसके अलावा आज देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है।

वर्ष 2014 के पहले अमरोहा से दिल्ली की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे लगते थे, वहीं आज दो घंटे में यह दूरी तय की जाती है। ये सब पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो पाया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमरोहा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से पूर्व सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को वोट दिया तो अमरोहा से दिल्ली की दूरी कम हुई। वहीं 2019 में आप चूके थे तो यहां का सांसद भारत माता की जय-जय करने में संकोच करता था। यह आपके एक वोट की कीमत को दर्शाता है। एक वोट कर्फ्यू भी लगा देता है और एक वोट कावड़ यात्रा भी निकाल देता है। आपका वोट सही दिशा में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है और गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगा देता है। इतना ही नहीं वही वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का सम्मान कर देता है। यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ है और रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग यह कर पाते। भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर स्पष्ट किया है कि वह किसान हितैषी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं है बल्कि हर प्रदेश वासियों और अन्नादाताओं का है। आजादी के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने ही किसान भाइयों के हितों की आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता खेत और खलिहान से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा अगर अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे यह सम्मान देेकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है।

प्रधानमंत्री ने प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ देश को चलाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपना वर्तमान और भविष्य कैसा चाहते हैं, यह हम खुद तय करते हैं। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ चलाया है। उसी का परिणाम है कि उनके द्वारा किये गये कार्यों की गारंटी पूरे देश में गूंज रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी विकसित भारत गारंटी है। इसका मतलब देश के 12 करोड़ अन्नदाताें को किसान सम्मान निधि, 4 करोड़ गरीबों को सर ढकने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, ढाई करोड़ को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का सिलेंडर, 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर है।

इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ और देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिलना ही मोदी की गारंटी है। सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है इसलिए वह विफल हुए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है इसलिए वह सफल हुए। उन्होंने देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जब सत्ता में आते हैं तो जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को चिन्ह करते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के हर देशवासी और गरीब को योजनाओं को लाभ दिया। साथ ही उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमें उन्हे तीसरा कार्यकाल भी देना है ताकि देश दुनिया में तीसरी बड़ी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।  कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री संजय सिंह गंगवार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, नरेश तोमर, ललित, रेखा नागर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं : बिजनौर महात्मा विदुर की भूमि, यहां से बनती है भारत की पहचान...मुख्यमंत्री योगी ने प्रबुद्धजनों संग किया संवाद

बिजनौर महात्मा विदुर की भूमि, यहां से बनती है भारत की पहचान...मुख्यमंत्री योगी ने प्रबुद्धजनों संग किया संवाद
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शहर के प्रबुद्धजनों की भूमिका प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है, जो अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नेतृत्व करते हैं। प्रबुद्धजन समाज के ओपीनियन लीडर हैं, समाज का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते हैं। कोई चिकित्सक है, तो कोई व्यापारी, अधिवक्ता और शिक्षक, तो कोई पर्यावरण के लिए कार्य कर रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले इस प्रबुद्धवर्ग की बातों पर जनता विश्वास करती है। यही वर्ग समाज को मोटिवेट करता हैं। लोग प्रबुद्धजनों का अनुसरण करते हैं। इसीलिए हम आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। आपकी भूमिका वैसी ही है जैसे प्राचीन काल में ऋषि मुनियों की हुआ करती थी।

प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां जेवीएस रिजॉर्ट में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिजनौर सीट से बीजेपी-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि ये महात्मा विदुर की भूमि है, तो यही चाहता हूं कि आप प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले।

भारत की पहचान बिजनौर जनपद से है
सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों ने मुझसे कहा था कि जो सीएम बिजनौर जाता है उसकी छुट्टी तय है, इसलिए मैं हर जनपद की तरह यहां भी आया। लोग कहते थे कि यहां रात्रि को नहीं रुकना चाहिए, मगर मैं यहां रुका और तब यहां के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी स्थापित किया। उस वक्त मुझे पता लगा कि बिजनौर जनपद में बहुत पोटेंशियल है। बिजनौर केवल बिजनौर नहीं है, बल्कि भारत की पहचान इस जनपद से है। यह महात्मा विदुर की भूमि है जो उन ऋषि मुनियों की परंपरा से आते हैं, जिन्होंने महाभारत के काल खंड में भी सच बोलने का साहस दिखाया। ये वही बिजनौर है जहां से मां गंगा का यूपी में आगमन होता है, जो बलिया तक जाती हैं। यहां के हमारे जनप्रतिनिधियों ने यहां के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग की, जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए यहां महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का मार्ग प्रशस्त किया गया।

प्रबुद्धजनों में एक कमी होती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजनों में एक कमी होती हैं। हम बड़ी-बड़ी चर्चाएं तो कर लेते हैं, मगर ऐन वक्त में सुस्त पड़ जाते हैं। हमें इस बार सबसे पहले स्वयं मतदान करना है और फिर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को पहचानना होगा। आपके एक गलत वोट से अराजकता फैलती है, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, आतंकवाद और अलगाववाद पनपता है, मगर आपके सही वोट से आस्था और विरासत का सम्मान होता है, युवाओं को आजीविका के साधन मिलते हैं। देश का तेजी से विकास होता है। सुरक्षा और समृद्धि बढ़ती है। आपके एक वोट के कारण कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। वहां एक प्रधान, एक निशान और एक विधान लागू हो चुका है। 500 साल के इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

मोदी की गारंटी सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है
सीएम ने कहा कि आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन को देखा है। सबको अवसर मिला और आपने देखा है कि सबसे अच्छा कार्यकाल मोदी जी का है। गलत हाथों में वोट जाता है तो कर्फ्यू लगता है, सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती है। देश में बिना भेदभाव के हर नागरिक के जीवन को स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की गारंटी है। यही मोदी की गारंटी है, जो सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भी है। कुछ लोगों के लिए अपना परिवार महत्वूपर्ण होगा, मगर मोदी जी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश वहीं है, प्रदेश वही है, केवल सरकार बदली है। आज यूपी में कर्फ्यू और दंगा नहीं है। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। पर्व और त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं। अयोध्या और काशी में पूरा देश आने को आतुर है। व्यापारियों का व्यापार फल फूल रहा है। यही बात हमें समाज में जाकर बताने की जरूरत है।

भारत की नब्ज पहचानते थे चौधरी चरण सिंह
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नब्ज को किसी राजनेता ने पहचाना था तो वो चौधरी चरण सिंह जी थे, जिन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति का मार्ग देश के खेतों और खलिहानों से होकर जाता है। प्रधानमंत्री का आभार कि उन्होंने चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया।  इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पंवार, हरिओम शर्मा, कमलेश सैनी, शुचि चौधरी, अशोक राणा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: बाइक सवार मुस्लिम परिवार को जबरन रोका...महिलाओं पर रंग डाला, लगाए धार्मिक नारे VIDEO

चोट के बाद वापसी में तेज गेंदबाज नोर्किया को लय में आने में समय लगेगा : कोच जेम्स होप्स
जयपुर। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स को लगता है कि टीम के आलोचनाओं से घिरे तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया समय के साथ बेहतर होते जायेंगे क्योंकि उन्होंने छह महीने के बाद हाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने गुरुवार रात को अंतिम ओवरों में नोर्किया की गेंदों की धज्जियां उड़ा दीं जिससे उन्होंने अपने चार ओवर में 48 रन लुटा दिये। राजस्थान ने अंत में यह मैच 12 रन से जीत लिया।

नोर्किया सितंबर 2022 के बाद से ही क्रिकेट से बाहर थे और इस महीने के शुरु में तीन घरेलू टी20 मैच खेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने लगे। लेकिन वह अभी तक अपनी मशहूर यार्कर और ‘हार्ड लेंथ’ गेंद डालने में विफल रहे हैं। होप्स ने अपनी टीम की हार के बाद कहा, ‘‘मैं गेंदबाजों के बारे में ज्यादा बुरा नहीं कहूंगा। उन्होंने योजनाओं पर तामील करने की कोशिश की। पहले 10 ओवर अच्छे रहे लेकिन अंतिम पांच ओवर में उन्होंने काफी रन लुटा दिये।

उन्होंने कहा, नोर्किया काफी समय से खेल से दूर रहा और काफी समय बाद इस स्तर पर खेल रहा है। लेकिन अगर आप उसका रिकॉर्ड देखाो तो वह खेल के अंतिम ओवरों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। हमें भरोसा है कि वह बेहतर से बेहतर होता रहेगा।  होप्स को यह भी लगता है कि गेंदबाजी की तरह टीम की बल्लेबाजी भी अंतिम 10 ओवरों में खराब रही। उन्होंने कहा, बल्ले से हमने वास्तव में अच्छी शुरूआत की लेकिन मध्य के ओवरों में हम थोड़ा भटक गये। उन्होंने अंतिम 10 ओवर काफी अच्छे डाले।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 : आवेश खान बोले- यह संभवत: मेरा सर्वश्रेष्ठ अंतिम ओवर रहा

अखिलेश यादव आस्तीन के सांपों को पहचानें, सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की जांच : डॉ. एसटी हसन
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा जो खबरें आ रही हैं वह काफी विवादित हैं। मुख्तार अंसारी के घर वालों ने पहले भी इल्जाम लगाया था कि मुख्तार अंसारी का मर्डर हो सकता है। उन्हें स्लो प्वाइजन दिया जा रहा है। अब यह मैटर ऑफ इंक्वायरी है कि उनकी नेचुरल डेथ हुई है या फिर पॉलिटिकल मर्डर है।

सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा भी करते हैं और सम्मान भी करते हैं। रिटायर्ड जज इसमें जांच ना करें। डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि मुख्तार अंसारी के बिसरा की जो जांच हो रही है। प्वाइजन की पुष्टि करने के लिए वह भी उत्तर प्रदेश से बाहर किसी लैब में होनी चाहिए।

मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के बयान पर डॉ. एसटी हसन ने कहा कि मेरी बीवी को छोड़कर सारी मेरी बहने हैं। उन्होंने कहा मुझे सिंबल दिया गया मैं नॉमिनेशन कराया और आखिर वक्त तक यह कहा गया कि चुनाव आप ही लड़ेंगे। लेकिन, बाद में रुचि वीरा को प्रत्याशी बना दिया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे लोगों को पहचाने जिन्हें भाजपा और आरएसएस ने उनके आसपास इन प्लांट किया है। उन आस्तीन के सांपों को भी पहचानें जो पार्टी का भला नहीं चाहते।

सपा सांसद ने कहा कि मुस्लिम समाजवादी पार्टी का जो वोटर है और वहीं अगर-अलग हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी के पास कुछ नहीं रहेगा। यही बीजेपी आरएसएस चाहती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बड़ी पार्टी चलते हैं और यकीनन वह प्रेशर में भी होंगे। लेकिन, मैं उन्हें टेंशन नहीं देना चाहता। उन्होंने आखिर में कहा मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि अखिलेश यादव जी अपने सभी लोगों का असेसमेंट कर लें।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद लोकसभा सीट : आज तक किसी भी महिला को नहीं मिला प्रतिनिधित्व करने का मौका

-अब्दुल वाजिद

IPL 2024 : आवेश खान बोले- यह संभवत: मेरा सर्वश्रेष्ठ अंतिम ओवर रहा
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा चरण में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जो अंतिम ओवर डाला था, वह ‘डेथ ओवरों’ में संभवत: उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। आवेश को गुरुवार रात को अंतिम ओवर में 17 रन का बचाव करना था और वह आराम से ऐसा करने में भी सफल रहे जिसमें उन्होंने एक के बाद एक यार्कर डालकर प्रतिद्वंद्वी टीम को महज चार रन ही दिये। इससे राजस्थान ने दिल्ली कैपिल्स पर 12 रन से जीत हासिल की।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ‘ट्रेड’ करके आवेश को राजस्थान रॉयल्स को दिया है। आवेश आठ वनडे और 20 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैंने पहली बार अंतिम ओवर डाला है। पिछले साल मैंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा किया था। जब मैं दिल्ली के लिए खेलता था तो वहां भी अंतिम ओवर डाला था। लेकिन जहां तक कार्यान्वयन की बात थी तो उस लिहाज से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ ओवर रहा। सभी गेंद एक ही जगह ‘वाइड यार्कर’ रहीं।

उन्होंने कहा कि पिछले चरण की तुलना में इस सत्र में उनकी भूमिका बदल गयी है। इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स में मैं पावरप्ले में दो ओवर डालता था। यहां मैं पावरप्ले के बाद दो ओवर और ‘डेथ ओवरों’ (अंतिम ओवरों) में भी गेंदबाजी कर रहा हूं। टीम प्रबंधन और संजू सैमसन ने मुझे अपनी योजना का कार्यान्वयन करने के लिए पूरी आजादी दी है जिससे मुझे मदद मिल रही है। संजू गेंदबाजों के लिहाज से शानदार कप्तान है।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 : पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को करने होंगे ऑलराउंडर प्रयास

IPL 2024 : पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को करने होंगे ऑलराउंडर प्रयास
लखनऊ। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जब शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगी होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में क्रुणाल पांड्या को छोड़कर लखनऊ के सभी गेंदबाजों ने रन लुटाये थे और वे प्रभावित नहीं कर सके।

मार्क वुड और डेविड विली की अनुपस्थिति में एलएसजी के तेज गेंदबाज कमजोर दिखे जिसमें मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर से जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी। आगामी टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की मुहिम में जुटे रवि बिश्नोई टीम के आईपीएल में शुरूआती मैच में साधारण दिखे। कप्तान राहुल ने भी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने का फैसला किया और वापसी वाले मैच में 58 रन की पारी खेली जिससे वह अगले मैच में इससे और बेहतर करना चाहेंगे।

साथ ही वह उम्मीद करेंगे कि उनकी सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करे। टीम को देवदत्त पडीक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा और क्रुणाल से भी निचले क्रम में अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। एलएसजी की सफलता आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मार्कस स्टोइनिस की फॉर्म पर भी निर्भर होगी जो पिछले साल 408 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वहीं पंजाब किंग्स ने अभी तक दो में एक में जीत हासिल की जबकि एक में उसे हार मिली।

शिखर धवन की अगुआई वाली टीम को पावरप्ले में रन गति में तेजी लाने की जरूरत है और ऐसा तभी होगा जब पहले दो मैच में विफल रहने वाले जॉनी बेयरस्टो धमाकेदार बल्लेबाजी करें। सिर्फ आईपीएल में खेलने वाले धवन को भी आगे अपने स्ट्राइक रेट में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने खुद ही स्वीकार किया था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी धीमी रही थी। प्रभसिमरन सिंह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये हैं।

वहीं आल राउंडर सैम करन ने दोनों मैच में बल्ले से अपना कौशल दिखाया है लेकिन वह गेंदबाजी में ऐसा कमाल नहीं कर पाये हैं। उप कप्तान जितेश शर्मा भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए उन्हें भी अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा। तेज गेंदबाजी विभाग में कागिसो रबाडा को करन, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल से और अधिक सहयोग की उम्मीद होगी। बायें हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार प्रभावी रहे जबकि लेग स्पिनर राहुल चाहर को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

टीम इस प्रकार हैं:
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसोऊ। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत की दर्ज

संभल : अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज
संभल/जुनावई/अमृत विचार। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएसओ द्वारा गठित जांच टीम ने छापेमारी कर जुनावई में अवैध गैस रिफलिंग कारोबार का भंडाफोड़ किया। मौके पर सिलेंडर और अन्य सामान बरामद हुआ। इस मामले में कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर डीएम मनीष बंसल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसओ शिवि गर्ग ने जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक संभल सजनलाल गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक बनियाखेड़ा ललित कुमार की टीम गठित की।  टीम ने जुनावई चौराहा पर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। वहां विजयपाल निवासी जुनावई दो वाहनों में मशीन से घरेलू गैस सिलेंडर से गैस की अवैध रिफिलिंग करता मिला।

अधिकारियों ने दोनों गैस रिफलिंग मशीनों को सिलेंडरों से हटवाया। दोनों सिलेंडर इण्डेन कंपनी के थे। एक सिलेंडर में तीन किलो और दूसरे सिलेंडर में चार किलो गैस मिली। इनके अलावा मौके पर पांच सिलेंडर (दो इण्डेन कंपनी एक भरा और एक खाली, एचपीसीएल कंपनी के दो खाली सिलेंडर, बीपीसीएल कंपनी का एक सिलेंडर तीन किलो गैस), पांच किलो क्षमता के दो व्यवसायिक सिलेंडर खाली, दो इलेक्ट्रॉनिक रिफलिग मशीन, एक काँटा, दो बाट पांच किलो, दो बाट 10 किलो के मिले।

टीम ने दोनों वाहन थाना जुनावई की अभिरक्षा में दिए जबकि सिलेंडर और अन्य सामान लवली इण्डियन गैस वितरक गैस एजेंसी जुनावई की सुपुर्दगी दिया। इस मामले में विजयपाल को पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का स्पष्ट उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें : संभल : डाक मत पत्र से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे 12 विभाग के कर्मचारी