Deepak Chandra Mani - Amrit Vichar

BJP New Team : भाजपा की नई टीम से मिले PM मोदी, बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन, ‘विकसित भारत’ को दें नई रफ्तार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय मुख्यालय में पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई तथा सभी को उनके नवीन संगठनात्मक दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई टीम के साथ पीएम मोदी का संवाद

हाल ही में घोषित भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की केंद्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के उपरांत सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महामंत्रियों, राष्ट्रीय सचिवों, कोषाध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ समय बिताया और अनौपचारिक संवाद किया।

जमीनी जुड़ाव और जनसेवा पर जोर

प्रधानमंत्री ने पार्टी के पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई टीम में ऊर्जा, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी जुड़ाव का बेहतरीन संतुलन है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि यह टीम देशसेवा और 'विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व रहा मौजूद

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के साथ हुए इस फोटो सेशन और संवाद के बाद नई टीम के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी की समीक्षा बैठक करेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

खबर है कि रविवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन संगठन की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे। यहां बैठक में सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से बीजेपी मुख्यालय में विस्तार से बैठक होगी। बैठक में चुनावी राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों समेत संगठन के अन्य मुद्दों पर भी मंथन होगा।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

Kanpur News : फर्जी अफसर बन बैंक से लिया 14 लाख का लोन! कूटरचित सैलरी स्लिप से बैंक को लगाया चूना, 9 महीने बाद गिरफ्तार
कल्याणपुर/कानपुर, अमृत विचार। एसबीआई की आईआईटी स्थित शाखा में कूटरचित दस्तावेज लगाकर 14 लाख का लोन लेने वाले शातिर को शनिवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बता फर्जी सैलरी स्लिप लगा लोन हासिल किया था।

तात्या टोपे नगर के रविदासपुरम निवासी शिवम ने जनवरी 2023 में आईआईटी कानपुर स्थित एसबीआई की शाखा से 14 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। शिवम ने बैंक में खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताते हुए सैलरी स्लिप लगाई थी। लोन प्राप्त करने के बाद शिवम द्वारा किस्त न जमा करने पर जब बैंक ने उससे संपर्क किया, तो वह टालमटोल करने लगा।

जिस पर बैंककर्मी शिवम के दस्तावेजों का सत्यापन करने पशु जैविक औषधि संस्थान पहुंचे, जहां उन्हें शिवम नाम के किसी भी व्यक्ति के नौकरी न करने के साथ ही, लोन के लिए लगाई गई सैलरी स्लिप भी फर्जी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद बैंक के ऑपरेशन मैनेजर चिन्मय आदित्य मिश्रा ने नवंबर 2025 में कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नौ माह बाद आरोपी शिवम को मुखबिर की सूचना पर गूबा गार्डन क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर में जापान की दस्तक! यामानाशी के गवर्नर का जोरदार स्वागत, यूपी-जापान रिश्तों को मिली नई उड़ान

Kannauj Gold Smuggling : थानाध्यक्ष की गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, 16 करोड़ सोना बरामद, दो लोग गिरफ्तार
कन्नौज, अमृत विचार, Kannauj Gold Smuggling:  थाना प्रभारी की सरकारी कार में तालग्राम थाना क्षेत्र में निकवा के निकट ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार से  10 किलो 37.32 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किये है जो गोरखपुर से दिल्ली ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को पकड़ा है। बरामद सोने की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार सवार सोना तस्करी कर ले जा रहे थे। सूचना पर मामले की जांच में कस्टम एवं सीमा शुल्क निवारण के अलावा जीएसटी विभाग जांच कर रही है।

बताया जाता है कि सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार की रात करीब दो बजे कांवड यात्रा निपटाने के बाद हमराह सिपाहियों के साथ कन्नौज से लौट रहे थे। कार को सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निकवा के पास एक ब्रेजा कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पुलिस चोटिल नहीं हुई।

जानकारी पर थाना प्रभारी तालग्राम रंजना पांडेय हमराह सिपाहियों के साथ भी मौके पर पहुंच गई‌। उन्होंने टक्कर मारने वाली कार की तलाशी ली तो इस दौरान भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। सूचना पर जीएसटी एसी हरे कृष्ण राय, राजकर अधिकारी राजेश कुमार, संचल दल प्रभारी प्रदीप कुमार और कस्टम एवं सीमा शुल्क निवारण विभाग लखनऊ टीम के अधीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी, मदन गोपाल शुक्ला, अशोक कुमार निरीक्षक सचिन द्विवेदी की जांच पड़ताल की।

जनपद महाराजगंज थाना ठूठीवरी गांव निवासी कार चालक संदीप जयसवाल और नेपाल जिला पल्पा थाना हुगी निवासी सरोज पंथ को‌ हिरासत में लेकर लखनऊ ले जा रहे हैं। सोना कहां से लाया गया। इसे दिल्ली किसके पास पहुंचाया जाना था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही मामले स्पष्ट हो सकेगा।

जानिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया की तालग्राम पुलिस ने कार से 15 करोड़ 39 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया है। युवकों की तरफ से कोई कागजात ना दिखा पाने पर तस्करी का संदेह हुआ तो जीएसटी और कस्टम विभाग की टीम को बुलाया गया। कस्टम विभाग से चार लोगों की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

माना जा रहा है यह सोना नेपाल के रास्ते लाया गया इसलिए नेपाल का कनेक्शन भी लग रहा है आरोपियों के पास से नेपाली करेंसी भी थोड़ी सी बरामद हुई है कस्टम टीम की जांच में यह पाया जाता है कि सोना विदेश से लाया गया है तो उनके विभाग के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी यदि देश से जुड़ा कुछ मामला आता है तो पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

Kanpur News : त्योहार से पहले कानपुर में बड़ा एक्शन! 450 किलो बदबूदार खोया नष्ट, 19 नमूने लिए
कानपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन समेत आगामी त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को शहर की खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में हुई कार्रवाई के दौरान 19 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा 450 किलोग्राम दूषित एवं बदबूदार खोया नष्ट कराया गया। शनिवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों ने अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्य सचल दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया मंडियों में निरीक्षण किया। इस दौरान हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलोग्राम खोया दूषित एवं बदबूदार पाया गया। संबंधित खाद्य कारोबारी की सहमति के बाद खोये को वहां से हटवाकर बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में उसका विनष्टीकरण कराया गया।

व्यापारियों से संवाद के बाद हुई नमूना संग्रहण की कार्रवाई

एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार पर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया के संबंध में अपनी बात रखी। अधिकारियों ने उन्हें जांच प्रक्रिया एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दौरान खोये एवं मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल सहित राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, कानपुर होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा टाइमटेबल
कानपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 25, 28 और 30 अगस्त 2026 को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02276 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 26, 29 और 31 अगस्त को चलेगी। इस ट्रेन में सात एसी थर्ड, चार सामान्य, सात स्लीपर और दो पार्सल कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 26 अगस्त को एक फेरा लगाएगी। इसकी वापसी में गाड़ी संख्या 04148 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 27 अगस्त को चलेगी। इस ट्रेन में छह थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, पांच सामान्य, आठ स्लीपर और दो पार्सल कोच होंगे।

वहीं गाड़ी संख्या 04164 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 28 अगस्त को एक फेरा लगाएगी। इसमें चार एसी थर्ड, तीन एसी इकोनॉमी, दो एसी सेकंड, एक एसी फर्स्ट, चार सामान्य, छह स्लीपर और एक पार्सल कोच रहेगा।

कानपुर से रात 10:50 बजे गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

सूबेदारगंज से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह फतेहपुर रात 9:15 बजे और कानपुर सेंट्रल रात 10:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद इटावा रात 12:55 बजे, टूंडला रात 2:20 बजे, अलीगढ़ सुबह 4:50 बजे और दिल्ली सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का अंतिम पड़ाव शकूरबस्ती सुबह 10 बजे होगा।

वापसी में कानपुर शाम 6:45 बजे पहुंचेगी

वापसी में ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। दिल्ली दोपहर 12:35 बजे, अलीगढ़ 2:10 बजे, टूंडला 3:40 बजे और इटावा शाम 4:38 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल शाम 6:45 बजे, फतेहपुर शाम 7:48 बजे और सूबेदारगंज रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

सुल्तानपुर में जापान की दस्तक! यामानाशी के गवर्नर का जोरदार स्वागत, यूपी-जापान रिश्तों को मिली नई उड़ान
सुल्तानपुर, अमृत विचार। यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आपसी संबंधों को लेकर गर्मजोशी देखने को मिली। वाराणसी की यात्रा पर जा रहे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सुल्तानपुर में कुछ देर रुककर जिले की मेहमाननवाजी का अनुभव किया।

यामानाशी प्रान्त के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी तथा वाइस गवर्नर महामहिम जुनिची इशिडेरा के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेहमाननवाजी की।

संक्षिप्त मुलाकात के दौरान भारत और जापान के बीच दोस्ती, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की झलक देखने को मिली। सुल्तानपुर में जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह पड़ाव उत्तर प्रदेश और जापान के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों की तस्वीर भी पेश करता नजर आया।

UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रदेश में निवेश, औद्योगिक सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जापानी प्रतिनिधिमंडल का सुल्तानपुर आगमन जिले के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और आतिथ्य ने ‘अतिथि देवो भवः’ की भारतीय परंपरा को भी प्रदर्शित किया। यह संक्षिप्त मुलाकात भले ही कुछ समय की रही, लेकिन इसने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच दोस्ती एवं सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संदेश दिया।

प्रतापगढ़ के रानीगंज में मछली पकड़ते समय नाले में डूबे चाचा-भतीजे, एक का शव बरामद
रानीगंज/प्रतापगढ़ अमृत विचार : रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली गांव में शनिवार शाम बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 22 वर्षीय लल्ले विकास विश्वकर्मा बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे।

विकास की चीखने की आवाज सुनकर उनके चाचा 45 वर्षीय नन्हे विश्वकर्मा उन्हें बचाने के लिए नाले में उतर गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद नन्हें का शव मिल गया। वहीं देर शाम तक लल्ले की तलाश जारी रही। मौके पर नायब तहसीलदार गौरा पवन सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,फायर ब्रिगेड कर्मी और पीएसी के जवान देर शाम तक डटे रहे।

यह भी पढ़ें:-ऑपरेशन कन्विक्शन : चोरी के मामले में बांग्लादेशी नागरिक डालिम को 5 साल की सजा,18 हजार का अर्थदंड

Lucknow Crime : दुबग्गा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट और धमकी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने और अतिरिक्त दहेज की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, देवरिया निवासी आरोपी आलोक मिश्रा ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों की शादी तय होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों की नीयत बदल गई और उन्होंने युवती पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की हिम्मत जुटाकर 27 जून को दुबग्गा थाने में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी आलोक मिश्रा के अलावा उसके पिता लवकुश मिश्रा, बहन ज्योति और मां को नामजद किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भगवान सिंह द्वारा की जा रही है।

कानपुर बाईपास के पास पुलिस ने बिछाया जाल

शनिवार को दुबग्गा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी कानपुर बाईपास चौराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक भगवान सिंह और उपनिरीक्षक रामभवन सोनकर की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मौके से आरोपी आलोक मिश्रा (25) को धर दबोचा। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका और संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-ऑपरेशन कन्विक्शन : चोरी के मामले में बांग्लादेशी नागरिक डालिम को 5 साल की सजा,18 हजार का अर्थदंड

ऑपरेशन कन्विक्शन : चोरी के मामले में बांग्लादेशी नागरिक डालिम को 5 साल की सजा,18 हजार का अर्थदंड
गोंडा, अमृत विचार : नगर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में अदालत ने बांग्लादेश निवासी अंतरराष्ट्रीय शातिर चोर डालिम को दोषसिद्ध करते हुए पांच वर्ष के कारावास और 18 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोण्डा अमित सिंह की अदालत ने 21 अगस्त 2026 को सुनाया।

पुलिस के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी गुरुप्रसाद तिवारी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विपुल कुमार को सौंपी गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने विशेष सूत्रों, साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर घटना में शामिल आरोपी की पहचान की। इसके बाद आठ दिसंबर 2024 को पुलिस टीम ने आरोपी डालिम पुत्र तजम्मुल को सतईपुरवा रोड, रेलवे स्टेशन गोण्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने से प्राप्त 20 हजार रुपये भी बरामद किए थे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से गमस्तापुर साहिब, ग्राम चापाई नवाबगंज, बांग्लादेश का निवासी है। उसने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड में अपना पता ग्राम स्वरूपादाह, पोस्ट हाकिमपुर, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल दर्ज करा रखा था। पुलिस ने उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोरी करने वाला शातिर अपराधी बताया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। विवेचक ने साक्ष्य संकलन और विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी पैरवी की गई।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत नगर कोतवाली के इस मामले में मॉनिटरिंग सेल, लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार सिंह, कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा नगर कोतवाली के पैरोकार कांस्टेबल ब्रीकेश यादव की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपी डालिम को धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस एवं 14 विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में दोषसिद्ध करते हुए पांच वर्ष के कारावास और 18 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki Flood : सरयू ने मिटा दी गांव की पहचान! कभी गुलजार तपेसिपाह में अब सिर्फ एक परिवार, संजय सेतु पर भी खतरा

अमेठी न्यूज : नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर झुलसने के निशान, परिजनों में कोहराम
अमेठी, अमृत विचार। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार का शव शनिवार दोपहर सूखा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अनुज कुमार पुत्र स्व. शिव प्रसाद सोनी के रूप में की।

परिजनों के मुताबिक अनुज शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था।दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे युवक का शव पड़ा देखा।  इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। अनुज छह भाइयों और एक बहन में था। उसके पिता शिव प्रसाद सोनी की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

ग्राम प्रधान के अनुसार, युवक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाए जाने की आशंका है। हालांकि, इसकी अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और चेहरे पर झुलसने के निशान कैसे आए, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मौके पर पहुंची पुलिस, साक्ष्य जुटाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, टीकरमाफी चौकी प्रभारी और सीओ मनोज मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

प्रतापगढ़ न्यूज : बदहाली में डूबा ‘शिवरा’, एक हफ्ते से थमे बच्चों के कदम; ग्रामीण बोले- कब जागेंगे जिम्मेदार?
प्रतापगढ़ अमृत विचार : विकास के दावों की धज्जियां उड़ाती यह दर्दनाक तस्वीर मानधाता कोतवाली क्षेत्र के शिवरा गांव की है, जहां के ग्रामीण बीते कई दिनों से जलभराव और बेबसी का दंश झेलने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो चुका है।

सड़क नीची होने के कारण जमा हुआ पानी अब ग्रामीणों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। जलजमाव का सबसे दुखद पहलू यह है कि बीते एक हफ्ते से गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं। हाथों में किताबें थामने की उम्र में बच्चे पानी से भरे रास्तों को निहारने पर मजबूर हैं।

ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर घुटने भर पानी और नीचे छिपे अदृश्य गड्ढों के बीच से गुजर रहे हैं। हर कदम पर हादसे का खौफ मंडरा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब शिवरा गांव ने यह दंश झेला हो। हर साल मानसून आते ही यह राह तालाब बन जाती है।

स्थानीय निवासियों का छलका दर्द

स्थानीय निवासियों का दर्द छलक पड़ा जब उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और जिलाधिकारी तक दर्जनों बार लिखित व मौखिक गुहार लगाई जा चुकी है। जनप्रतिनिधियों के आश्वासनों का पानी सूख गया, लेकिन गांव की सड़क का पानी नहीं सूखा। ग्रामीणों ने आरोप है कि जिम्मेदार कब जागेंगे। जायज क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं ? परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। गांव वालों की मांग है कि सड़क को ऊंचा उठाकर पक्का निर्माण कराया जाए और जल निकासी का पुख्ता इंतजाम हो, ताकि हर साल डूबने वाली इस गांव की जिंदगी को सुरक्षित किनारा मिल सके।

यह भी पढ़ें:-Barabanki Flood : सरयू ने मिटा दी गांव की पहचान! कभी गुलजार तपेसिपाह में अब सिर्फ एक परिवार, संजय सेतु पर भी खतरा

Food Safety Raid : FSDA की 52 टीमों का 55 फैक्ट्रियों पर छापा, 16 करोड़ का माल जब्त; कानपुर से लखनऊ तक मचा हड़कंप
लखनऊ, अमृत विचारः खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाकर 15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए। अभियान के दौरान 92 नमूने जांच के लिए, लिए गए, जबकि खराब और शीघ्र क्षरणीय 36.15 क्विंटल सामग्री, जिसकी कीमत 10.18 लाख रुपये है, मौके पर नष्ट कराई गई।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ रोशन जैकब के निर्देश पर 52 खाद्य सचल दलों को अभियान में लगाया गया। दोनों जनपदों में कुल 55 पान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें 19 इकाइयां क्रियाशील मिलीं, जबकि 36 इकाइयां विभिन्न कारणों से बंद पाई गईं। विभाग ने बंद इकाइयों के गतिविधियों की भी जांच की और पाया कि पान मसाला निर्माण के लिए प्राप्त लाइसेंस की आड़ में अन्य कारोबार संचालित किया जा रहा था।

कानपुर में बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त

अपर आयुक्त (प्रशासन) रेखा एस. चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कानपुर नगर की 41 पान मसाला निर्माण इकाइयों का प्रदेश स्तर के अधिकारियों की 41 टीमों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। इनमें 12 इकाइयां कार्यशील और 29 गैर-कार्यशील मिलीं। कार्यशील इकाइयों में ग्रीनवर्थ इंटरप्राइजेज प्रा.लि. (एसएनके), एए फ्लावर्स इंटरनेशनल प्रा.लि. (सिग्नेचर), त्रिमूर्ति फ्रेशनर एंड फ्लेवर्स, राओडर पेट्रोलियम, राधा रानी फ्रेगरेंस, केवीएम फ्रेगरेंस, बालाजी फ्रेगरेंस, डीयू ट्रेडिंग कंपनी, मां विंध्यवासिनी टोबैको प्रा.लि., ओम एंड कंपनी, श्री कृष्णा फ्रेगरेंस और विजय एंड कंपनी शामिल हैं।

ग्रीनवर्थ इंटरप्राइजेज (एसएनके ब्रांड) का अपर आयुक्त ने स्वयं पूरी यूनिट में जाकर निरीक्षण किया। वहां मिली गंभीर अनियमितताओं के बाद अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अनुपालन में 10 नमूने लेकर करीब 13.5 करोड़ रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री सीज की गई तथा इकाई की अनुज्ञप्ति निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद करा दिया गया।

एसएनके ब्रांड की इकाई से करीब 13 करोड़ रुपये की जब्ती

अभियान के दौरान राधा रानी फ्रेगरेंस में एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू का निर्माण पाए जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबित कर परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया तथा 72 हजार रुपये की सुपारी जब्त की गई। एए फ्लावर्स इंटरनेशनल से 10 नमूने लेकर 15.16 लाख रुपये, श्री कृष्णा फ्रेगरेंस से करीब 9 लाख रुपये, ओम एंड कंपनी से 19.5 लाख रुपये तथा त्रिमूर्ति फ्रेशनर एंड फ्लेवर्स से करीब 45 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जब्त की गई।

पूरे अभियान में सक्रिय इकाइयों से कुल 59 नमूने लिए गए और अस्वच्छ परिस्थितियों, कच्चे माल के स्रोत का अभिलेख न होने, पैकेट पर वैधानिक चेतावनी का नियमानुसार उल्लेख न करने, औद्योगिक प्रयोजन वाले चूने के इस्तेमाल तथा एक ही परिसर में तंबाकू-पान मसाला निर्माण जैसी अनियमितताओं के आधार पर 7 इकाइयों से 15 करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री एवं अपमिश्रक जब्त किए गए। इसमें अकेले एसएनके ब्रांड की इकाई से करीब 13 करोड़ रुपये की जब्ती हुई, जबकि शेष करीब 2 करोड़ रुपये की सामग्री अन्य 6 इकाइयों से जब्त की गई। कार्रवाई में दो इकाइयों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य संबंधित इकाइयों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया जारी है।

लखनऊ में गोमती समेत कई ब्रांड जांच के घेरे में

लखनऊ में भी अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई। राज किशोर सन्स 1972 प्रा.लि. (आरके ब्रांड) से पांच नमूने लेकर 76 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई। परिसर में 72 किलोग्राम तंबाकू का निर्माण होता पाया गया, जिसे प्रतिबंधित किया गया। एक ही परिसर में पान मसाला, सुपारी और तंबाकू का निर्माण मिलने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। शिमला द बालाजी स्पेशल फ्लेवर्स प्रा.लि. (कायम ब्रांड) से सात नमूने लेकर 3,404 किलोग्राम सामग्री, करीब 38.54 लाख रुपये मूल्य की, जब्त की गई।

केवीएन एफएमसीजी प्रा.लि. (कमला पसंद एवं राजश्री ब्रांड) से चार नमूने लिए गए और 2,459.4 किलोग्राम कत्था पाउडर, करीब 18.44 लाख रुपये मूल्य का, जब्त किया गया। सत्य नारायण केशो राम प्रा.लि. (कलश ब्रांड) से 10 नमूने लिए गए। यहां 148 किलोग्राम सिंथेटिक परफ्यूमरी कंपाउंड, तंबाकू और सैकरीन जब्त किए गए। तंबाकू और पान मसाला निर्माण एक ही परिसर में पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। वहीं गोमती इंडस्ट्रीज प्रा.लि. से नौ नमूने लेकर 12,307.4 किलोग्राम खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 59.38 लाख रुपये है, जब्त किया गया। शिमला गोमती पान प्रोडक्ट्स प्रा.लि. से 245 किलोग्राम पान मसाला जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 6.89 लाख रुपये आंकी गई।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई