Deepak Mishra - Amrit Vichar

Sultanpur News: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना लागू
सुल्तानपुर, अमृत विचार। जिले के शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में शुभारंभ किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। बाद में 20 पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

जिले के 15,658 शिक्षा कर्मियों को मिलेगा लाभ

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 15,658 शिक्षा कर्मियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इनमें 7,510 शिक्षक, 2,117 शिक्षामित्र, 445 अनुदेशक, 237 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कार्मिक, 68 स्पेशल एजुकेटर तथा 5,281 मध्याह्न भोजन रसोइये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना का शुभारंभ जिले की सभी तहसीलों में भी किया गया।

इस अवसर पर एसबीआई के रीजनल मैनेजर सुदीप गुप्ता ने बेसिक शिक्षा विभाग और बैंक के बीच हुए एमओयू की जानकारी देते हुए शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षक हित में ऐतिहासिक पहल बताया।

बल्दीराय में भी वितरित किए गए स्वास्थ्य कार्ड

विंदेश्वरीगंज : बल्दीराय विकासखंड में भी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने पात्र शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। प्रथम चरण में बल्दीराय और धनपतगंज के 10-10 शिक्षकों को कार्ड प्रदान किए गए।

योजना के तहत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी और उनके परिवार सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान डायट वाराणसी में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त होने पर अरविंद यादव का भी सम्मान किया गया।

Gonda News : बेटे की मौत पर कार्रवाई न होने से आहत महिला ने पुलिस कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास, जांच के लिए CMO को भेजी गई तहरीर
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित पुलिस कार्यालय परिसर में बुधवार को एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी रुपाली (35) के नौ वर्षीय पुत्र की नवंबर 2025 में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

महिला का आरोप है कि उसके पुत्र की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई और वह इस मामले में संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उसके प्रकरण में कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षुब्ध होकर उसने पुलिस कार्यालय परिसर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

एएसपी ने बताया कि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को काबू में कर लिया और किसी अप्रिय घटना को होने से बचा लिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद संबंधित चिकित्सक के खिलाफ उसकी तहरीर लेकर मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेज दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pilibhit News : डीआईओएस कार्यालय वेतन घोटाले में मुख्य आरोपी के बेटे और महिला को अग्रिम जमानत, अदालत ने लगाईं सख्त शर्तें
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से जुड़े एक करोड़ रुपये से अधिक के वेतन घोटाले में मंगलवार को जनपद एवं सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी चपरासी इल्हाम उर्फ रहमान शम्सी के पुत्र वामीक शम्सी और दिल्ली निवासी गुलनाज फखरूद्दीन खान को अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने दोनों की अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के बाद गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।

न्यायालय ने जमानत देते हुए कई शर्तें भी तय की हैं। आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को प्रत्येक नियत तिथि पर स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होना होगा। इसके अलावा वे किसी भी गवाह या संबंधित व्यक्ति को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित नहीं करेंगे, न्यायालय की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

अभियोजन के मुताबिक यह मुकदमा जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार की तहरीर पर कोतवाली पीलीभीत में दर्ज कराया गया था। आरोप है कि जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, बीसलपुर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम उर्फ रहमान शम्सी ने अपनी पत्नी अर्शी खातून के साथ मिलकर धोखाधड़ी और कूटरचना के जरिए वेतन मद से सरकारी धन का गबन किया।

जांच में सामने आया कि 12 सितंबर 2024 से 98 बैंक लेनदेन के माध्यम से सरकारी खाते से कथित तौर पर 1 करोड़ 1 लाख 95 हजार 135 रुपये निकाले गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जो अभी जारी है।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि वामीक शम्सी और गुलनाज फखरूद्दीन खान का नाम न तो एफआईआर में है और न ही उनका शिक्षा विभाग या कथित घोटाले से कोई प्रत्यक्ष संबंध है। वहीं, शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि अब तक की विवेचना में दोनों के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य सामने नहीं आया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिकाएं स्वीकार कर लीं।

40 किलो से ज्यादा कूड़ा निकला तो खुद करना होगा निस्तारण : होटल-मैरिज हॉल और हाउसिंग सोसाइटियों को कानपुर नगर निगम का आदेश, नहीं माने तो जुर्माना
कानपुर, अमृत विचार। शहर में बढ़ती कूड़ा समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे होटल, मैरिज हॉल, हाउसिंग सोसाइटी, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान तथा शैक्षणिक संस्थान, जहां प्रतिदिन 40 किलो या उससे अधिक ठोस कचरा निकलता है, उन्हें अपने परिसर में ही उसके निस्तारण की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रतिदिन 40 किलो या उससे अधिक ठोस कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को गीले कचरे के निस्तारण के लिए कम्पोस्टिंग यूनिट या बायोगैस प्लांट लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करना होगा और सीपीसीबी की वेबसाइट swm.cpcb.gov.in पर पंजीकरण भी कराना होगा। यदि पंजीकरण नहीं कराया गया या परिसर में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं मिली, तो इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

सड़कों पर बजबजा रहा कूड़ा, प्लांट में बना कचरे का पहाड़

शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पहले से ही दबाव में है। पनकी के भाऊसिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में कचरे का बड़ा ढेर जमा है। यहां आए दिन आग लगने की घटनाओं से उठने वाला धुआं आसपास के गांवों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं शहर की कई सड़कों पर भी कूड़ा समय से नहीं उठ पा रहा, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है।

हर दिन 1200 से 1300 टन कचरा, 250 टन तक सड़क पर रह जाता है

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में रोजाना 1200 से 1300 टन कचरा निकलता है। लेकिन सफाईकर्मियों और वाहनों की कमी के चलते 200 से 250 टन कचरा प्रतिदिन सड़कों पर ही पड़ा रह जाता है। कूड़े के ढेरों पर बेसहारा पशु, कुत्ते और सुअर मंडराते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी खतरा बना रहता है।

नगर निगम के सफाई तंत्र पर भी सवाल उठते रहे हैं। सफाईकर्मियों की लापरवाही और सुपरवाइजरों की कमजोर निगरानी के कारण कई इलाकों में समय से न तो कूड़ा उठ पाता है और न ही नियमित सफाई हो पाती है। कई होटल, मैरिज हॉल और शैक्षणिक संस्थानों का कचरा भी सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। नगर निगम अब ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी में है।

एक नजर में स्थिति

शहर में तैनात सफाईकर्मी: 5 हजार

आवश्यकता: 12 हजार सफाईकर्मी

प्रतिदिन निकलने वाला कचरा: 1200 टन

नगर निगम को आवश्यक वाहन: 130

वर्तमान में उपलब्ध वाहन: 65

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद : निलंबित कर्मचारी पर FIR, CM धामी बोले- 'यह गोहत्या जैसा महापाप, दोषी नहीं बचेंगे'
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी और अध्यक्ष कार्यालय के पूर्व निजी सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह "गोहत्या जैसा महापाप" है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात बदरीनाथ थाने में नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे कुछ घंटे पहले बीकेटीसी की चार सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

समिति की शिकायत में कहा गया है कि दो जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों की जांच के दौरान शुरुआती साक्ष्यों में यह सामने आया कि मंदिर का धन कथित रूप से कर्मचारी अपने साथ ले गया था। इसी आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 (नियोक्ता की संपत्ति की चोरी) और धारा 316(5) (आपराधिक न्यासभंग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, "यह गोहत्या जैसा पाप है। जिस प्रकार माता-पिता की हत्या करना महापाप माना जाता है, उसी तरह यह भी अक्षम्य अपराध है। कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जांच समिति से यह सुझाव भी मांगा गया है कि मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को भविष्य में और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित कैसे बनाया जाए।

कांग्रेस का हमला, न्यायिक जांच की मांग

इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले की न्यायिक जांच या विधानसभा की संयुक्त समिति (JPC) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके अनुसार मंदिर में चढ़ावे, बहुमूल्य आभूषणों और रत्नों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।

Delhi News : भारी बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में मकान ढहा, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मलबा हटाकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हैं। मकान गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में बाधा न डालें। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।

Kannauj News : जलभराव से बेहाल सैसारपुर, घरों में घुसा पानी, जनसुनवाई और अधिकारियों की बेरुखी से ग्रामीणों में आक्रोश
छिबरामऊ/कन्नौज, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैसारपुर में जल निकासी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई दिनों से नालियां चोक होने और समुचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। इससे घरेलू सामान खराब हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव से होकर गुजरने वाला मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे-34 (एनएच-34) के घिलोई से खानपुर कुर्मी और सैसारपुर होते हुए मोहम्मदाबाद-फर्रुखाबाद को जोड़ता है। इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर घुटनों तक जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी गई और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीण जितेंद्र पाल, अंकित, शम्पू, छोटे, रामकिसन, आनंद, पप्पू, गिरबर, घनश्याम, शिवम समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Lucknow News : खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित, दिल्ली-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट अयोध्या डायवर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में बुधवार को खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। बुधवार को दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक उड़ान को मौसम प्रतिकूल होने के कारण अयोध्या एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने एहतियातन फ्लाइट को अयोध्या एयरपोर्ट भेजने का निर्णय लिया।

बताया गया कि विमान में 152 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। विमान सुरक्षित रूप से अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। खराब मौसम के चलते अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों से उड़ान से संबंधित ताजा जानकारी एयरलाइन से प्राप्त करने की अपील कर रहा है।

Barabanki News : परिवार रजिस्टर की नकल को लेकर हैदरगढ़ ब्लॉक में हंगामा, वकीलों के पहुंचते ही जारी हुआ प्रमाणपत्र
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए कई दिनों से ब्लॉक के चक्कर लगा रहे अधिवक्ता की शिकायत पर बुधवार को बड़ी संख्या में वकील ब्लॉक परिसर पहुंच गए। वकीलों की भीड़ देखते ही संबंधित सेक्रेटरी ने तत्काल परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक हैदरगढ़ की एक ग्राम पंचायत के निवासी अधिवक्ता अंबरीष यादव अपने गांव के राजितराम को परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। बुधवार को ब्लॉक पहुंचने पर सेक्रेटरी ने उनसे प्रधान की संस्तुति मांगी।

अधिवक्ता ने बताया कि प्रधान से उनके संबंध अच्छे नहीं हैं, इसलिए उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य की सहमति लगाई है। आरोप है कि इसके बावजूद सेक्रेटरी ने आवेदन पत्र फेंकते हुए कहा कि प्रधान की संस्तुति के बिना नकल जारी नहीं की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में वकीलों के ब्लॉक पहुंचने पर सेक्रेटरी ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर दी।

CM Yogi in Chitrakoot : सीएम योगी बोले- पहले पहचान के संकट से जूझ रहा था चित्रकूट, अब विकास और आस्था का बनेगा वैश्विक केंद्र
डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट दौरे के दौरान कहा कि आज का चित्रकूट विकास, आस्था और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक नगरी में दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता हमेशा से थी, लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण इसकी पहचान प्रभावित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चित्रकूट में भय और अव्यवस्था का माहौल था। लोग यहां आने से कतराते थे और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आवागमन के पर्याप्त साधन भी उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब भी वह चित्रकूट आते थे, तब यहां उपेक्षा और अव्यवस्था साफ दिखाई देती थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चित्रकूट का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने वाराणसी से मिर्जापुर होते हुए चित्रकूट तक के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि अब यहां विकास के कार्य स्पष्ट दिखाई देते हैं और यह क्षेत्र अपनी वास्तविक पहचान हासिल कर रहा है।

पहाड़ी की चोटी पर एयरपोर्ट सिर्फ चित्रकूट में संभव

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में विकसित हो रहे एयरपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहाड़ी की चोटी पर एयरपोर्ट का निर्माण होना एक अनूठी उपलब्धि है और यह केवल चित्रकूट में ही संभव हो सका है। उनके अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट वह स्थान है, जो बहुत पहले से व्यापक विकास का अधिकारी था और अब राज्य सरकार उसे उसकी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Ayodhya News: 10 जुलाई को अयोध्या आएंगे CM योगी, सोहावल में प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जुलाई को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकासखंड सोहावल मुख्यालय में प्रस्तावित है, जहां वह सुबह करीब 8 बजे बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम कार्यक्रम प्रशासन की ओर से जारी किया जाना बाकी है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर संभावित भ्रमण मार्ग तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विकास कार्यों और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की प्रमुख बातें

सुबह करीब 8 बजे विकासखंड सोहावल पहुंचेंगे।

बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की भी संभावना।

कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसएसपी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन।

Kanpur News : रथयात्रा की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने और सड़क दुरुस्ती के दिए निर्देश
कानपुर। आगामी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बिरजी भगत (भाई जी) का निरीक्षण किया और रथयात्रा मार्ग का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को रथयात्रा मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां शीघ्र पेचवर्क कराने का आदेश दिया ताकि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और रथ के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शहर का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मार्ग को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और रथयात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।