Virendra Pandey - Amrit Vichar

लखनऊ : जैविक उम्र की रिपोर्ट के बाद मिलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश, सीएमओ की रिपोर्ट का इंतजार
लखनऊ,अमृत विचार : प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। फिटनेस, खेल कौशल और तकनीकी परीक्षण में सफल खिलाड़ियों के चयन के बाद अब उनकी जैविक उम्र (बायोलॉजिकल एज) की जांच कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद ही पात्र खिलाड़ियों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स कॉलेज प्रशासन के अनुसार लखनऊ, गोरखपुर, सैफई समेत प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों के लिए चयनित खिलाड़ियों की बायोलॉजिकल एज की जांच पूरी हो चुकी है। सीएमओ कार्यालय से अगले तीन दिनों में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खिलाड़ी संबंधित खेल और आयु वर्ग के निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

प्रशासन का कहना है कि कई मामलों में आयु प्रमाणपत्र में कम उम्र दर्शाने की कोशिश की जाती है, लेकिन जैविक जांच से खिलाड़ी की वास्तविक उम्र का पता चल जाता है। ऐसे में निर्धारित सीमा से अधिक जैविक उम्र पाए जाने पर संबंधित खिलाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद पात्र खिलाड़ियों को मोबाइल संदेश और फोन कॉल के जरिए सूचना देकर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बुलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहेगी।

गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि खिलाड़ियों की उम्र की जैविक जांच कराई गई है। सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मिलते ही पात्र खिलाड़ियों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

KGMU में चुनावी हलचल तेज : कर्मचारी परिषद की कार्यकारिणी भंग, डिप्टी रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश
लखनऊ,अमृत विचार : फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स ने केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह ने केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी को लेकर कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइल की गई वर्ष 2024-25 की प्रबंध समिति की सूची को निरस्त कर दिया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्तमान प्रबंध समिति को कालातीत घोषित कर दिया,साथ ही नियमों के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा डिप्टी रजिस्ट्रार ने यह भी कहा है कि जांच में पता चला है कि 24 मई 2024 को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 की धारा 4 के तहत जमा की गई प्रबंध समिति की सूची में तथ्यों को छिपाया गया था और अपनी बात रखने के लिए असत्य प्रपत्रों का सहारा लिया गया था।

इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 21 अगस्त 2024 को प्राप्त हुई 2,153 सदस्यों की सूची को अनंतिम सदस्य सूची  मानते हुए उसे सार्वजनिक कर दिया है। इस फैसले के बाद केजीएमयू कर्मचारी परिषद का नए सिरे से चुनाव होने की बात सामने आ रही है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद अब इस पर आपत्तियां भी मांगी गई है , यदि आपत्तियां आती हैं तो उसके निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तय होगी और मतदान की तारीखों का एलान होगा ।