Indrabhushan Dubey - Amrit Vichar

फ्लाईओवर निर्माण शुरू, कल से बदलेगी यातायात व्यवस्था
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके कारण 25 जुलाई से अगले आदेश तक इस क्षेत्र में अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी।

डीसीपी यातायात के मुताबिक मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सर्विस रोड के रास्ते टेढ़ी पुलिया की ओर जाएंगे। इसके बाद सर्विस रोड से फ्लाईओवर पर चढ़कर खुर्रमनगर की दिशा में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह राम-राम बैंक की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें जानकीपुरम या टेढ़ी पुलिया जाना है, वे चौराहे पर बाईं ओर मुड़कर फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न का उपयोग करेंगे और वहां से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं, जानकीपुरम से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा नहीं पहुंचेंगे। उन्हें आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग और अन्य वैकल्पिक रास्तों से टेढ़ी पुलिया पहुंचना होगा। वहां से निर्धारित यू-टर्न लेकर वाहन राम-राम बैंक या सीतापुर रोड की ओर जा सकेंगे।

डीसीपी के मुताबिक डायवर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ आवश्यक संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। निर्माण कार्य के दौरान एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में वाहन चालक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सातवें तल से गिरे मजदूर, चार घायल
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: महानगर के विज्ञानपुरी कालोनी में शालीमार गैलेंट के निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल का पाढ़ टूटने से चार मजदूर नीचे गिर गये। हादसे में चारों गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक का पैर टूटा है जबकि दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। चौथे को मामूली चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व एलडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों की जानकारी हासिल की।
एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक घायल मजदूरों में बिहार के समस्तीपुर निवासी छोटू कुमार (28), सुरेन्द्र कुमार (45), निक्कू (24) और मोनू (25) हैं। चारों विज्ञानपुरी में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सातवें तल पर प्लास्टर कर रहे थे। मजदूरों ने लोहे के पाइप की पाढ़ बना रखी थी। पाइप किनारे में खंभे और शटरिंग से बंधे थे। उसी पर चारों मजदूर खड़े होकर दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे। इस बीच एकाएक पाइप टेढ़ा हुआ और पाढ़ टूट गई। चारों मजदूर नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारियों और व्यवस्थाधिकारियों ने शटरिंग के नीचे दबे हुए चारों मजदूरों को आनन फानन निकाला। उन्हें क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, एक सामान्य है।

घटना की जानकारी पर महानगर पुलिस, जिलाप्रशासन और एलडीए के अफसर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और चले गए। एसीपी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। एक का पैर टूटा है दो अन्य को भी चोट ज्यादा है। चौथे को कम लगी है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट के व्यवस्थाधिकारियों और कर्मियों ने आनन फानन गेट बंद दिया। किसी को मौके तक जाने नहीं दिया। पूछने पर भी कोई उत्तर देने से इंकार कर दिया। व्यवस्थाधिकारी और कर्मचारी हादसे को रहस्यमय बनाए रहे।

ज्यादे मजदूरों के दबे होने की सूचना पर पहुंचा रेस्क्यू टेंडर

हादसे में कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना प्रसारित हो गई। इसकी सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से रेस्क्यू टेंडर के साथ कर्मचारी आनन फानन मौके पर पहुंचे। कर्मचारी गेट से अंदर गए। करीब आधे घंटे तक पड़ताल की हालांकि। पड़ताल में किसी के दबे होने की पुष्टि न होने पर दमकल कर्मी चले गए।

कंपनी का पक्ष….
शालीमार के साइट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वहां कार्य करवा रहे एक ठेकेदार के चार श्रमिक घायल हो गए। तुरंत सभी चारों घायल श्रमिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से तीन श्रमिक डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। चौथे श्रमिक का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है। कंपनी घायल श्रमिकों और उनके परिजनों को हर संभव मदद व सहयोग दे रही है। कंपनी, कानून के हिसाब से सभी संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।
-दिव्या जैन उप्पल

वीपी, एचआर
शालीमार कॉर्प लिमिटेड

होमस्टे में 14 दिन ठहरा, 51.90 हजार का बिल चुकाए बिना फरार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरानगर स्थित एक होमस्टे संचालक के साथ धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि एक अतिथि करीब दो सप्ताह तक होमस्टे में ठहरा, लेकिन कमरे का किराया और भोजन का 51,900 रुपये का बिल चुकाए बिना फरार हो गया। इतना ही नहीं, वह कमरे की चाबी भी अपने साथ ले गया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

इंदिरानगर सेक्टर-25/4 स्थित राही होमस्टे बी एंड बी के संचालक द्विजेंद्र सिंह के अनुसार, मऊ के इंदारा निवासी राधेश्याम 18 मई को उनके गेस्ट हाउस में ठहरा था। उसने पहचान के लिए अपना आधार कार्ड भी जमा कराया था। जिसकी प्रति, अतिथि रजिस्टर की प्रविष्टि और सीसीटीवी फुटेज होमस्टे के पास सुरक्षित हैं। संचालक के मुताबिक, एक जून को राधेश्याम ने कॉल कर बताया कि उसके दो साथी हादसे में घायल हो गये हैं। इसलिए वह आगरा और बाद में हरिद्वार जा रहे हैं। वह बिना औपचारिक चेकआउट किए होमस्टे छोड़कर चला गया। उसने न तो अतिथि रजिस्टर में चेकआउट दर्ज कराया। न ही कमरे की चाबी लौटाई। कमरे का किराया और भोजन का भुगतान भी नहीं किया। 26 जून तक बकाया राशि 51,900 रुपये हो गई थी। उसी दिन आरोपी ने व्हाट्सएप पर वापस आने का संदेश भेजा, लेकिन इसके बाद न तो लौटा और न ही किसी प्रकार का भुगतान किया। संचालक ने कई बार फोन और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर भी उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

नौकरी का झांसा दे खाता खुलवा करोड़ों ठगने वाले तीन गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: नौकरी का झांसा देकर खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हजरतगंज पुलिस ने किया है। गुरुवार को इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल नंबर अपने पास रख लेते थे। आरोपी इन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाते थे। रकम आते ही त्वरित निकालकर अपने प्रयोग में लेते थे। पुलिस ने ऐसे म्यूल खातों में पांच लाख रुपये फ्रीज कराये हैं। आरोपियों के पास से 23 एटीएम कार्ड, 13 पासबुक, नौ चेकबुक, पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं।

एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं निवासी वरुण कांत शर्मा, फर्रुखाबाद निवासी प्रेम कुमार उर्फ विमल और एक महिला शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों अमित और दिनेश सिंह की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि गिरोह गांव और कस्बों के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देता था। इसके बाद उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी, सिम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेता था। कई मामलों में आधार कार्ड पर पता बदलवाकर नए मोबाइल नंबर के जरिए खाते खुलवाए गए, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कई सारे खाते खुलवाये हैं। आरोपी खाते खुलते ही सारा डाटा अपने पास रख लेते थे। फिर ठगों को संपर्क कर उन्हें डिटेल देते थे, ताकि वह रकम मंगवा सकें। अबतक गिरोह करोड़ों रुपये खातों में मंगाकर अपना कमीशन ले चुका है।

टेलीग्राम पर चीनी नेटवर्क को भेजते थे खातों की डिटेल

एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, पूछताछ में प्रेम कुमार ने बताया कि खातों की पूरी जानकारी टेलीग्राम के जरिए विदेशी साइबर ठगों, विशेषकर चीनी नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचाई जाती थी। साइबर ठगी की रकम खातों में आते ही उसे एटीएम या चेक के माध्यम से निकाल लिया जाता था। इसके बाद रकम को यूएसडीटी के माध्यम से विदेशी नेटवर्क तक पहुंचाया जाता था। इस पूरे काम के बदले गिरोह के सदस्यों को कमीशन मिलता था। वरुण कांत शर्मा और महिला आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर इस काम में लगाया गया था। दोनों का काम अपने खाते में आये रुपये निकालकर प्रेम कुमार को देना था। इसके बदले उन्हें हर महीने 40 से 45 हजार रुपये दिए जाते थे। एसीपी ने बताया कि गिरोह ठगी के लिए म्यूल खाते तैयार करने का काम करता था। ऐसे खाते साइबर अपराधियों के लिए सबसे अहम कड़ी होते हैं, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से ठगी की रकम इधर-उधर कर जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश की जाती है।

साइबर जालसाजों का ट्रेनिंग सेंटर बना अहमदाबाद
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: जुलाई की शुरूआत होते ही लखनऊ पुलिस, साइबर क्राइम थाना, क्राइम ब्रांच व साइबर क्राइम सेल ने ताबड़तोड़ तीन अंरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा किया। तीनों गिरोह के तार सीधे तौर पर गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े मिले। पुलिस ने यह तीनों फर्जी कॉल सेंटर एक जुलाई को समिट बिल्डिंग, 16 जुलाई को ओमेक्स आर-2 और 22 जुलाई को साइबर हाइट्स में पकड़ा है। इन सभी गिरोह में दो के संचालक अहमदाबाद से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। तो साइबर हाइट्स में पकड़े गये गिरोह के सरगना की ट्रेनिंग अहमदाबाद में हुई थी। वहीं से आकर उसने नेटवर्क खड़ा किया था। समिट बिल्डिंग में पकड़े गए काल सेंटर का मास्टरमाइंड चार्ल्स तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। उसकी सही लोकेशन भी एजेंसियां नहीं तलाश पाई हैं। वहीं, ओमेक्स आर-2 के यश व प्रकाश वर्मा के बारे में भी कोई सुराग नहीं लगा है।

लखनऊ पुलिस, साइबर क्राइम थाना, क्राइम ब्रांच व साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने एक जुलाई को विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में छापेमारी कर 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 16 जुलाई ओमैक्स आर-2 में कार्रवाई के दौरान सात आरोपित पकड़े गए। फिर 22 जुलाई को साइबर हाइट्स में चल रहे फर्जी काल सेंटर से चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। तीनों मामलों की जांच में सामने आया कि इनका संचालन या प्रशिक्षण किसी न किसी रूप में अहमदाबाद से जुड़ा हुआ था।

ट्रेनिंग लिया, फिर खोला कॉल सेंटर

जांच में सामने आया कि साइबर हाइट्स का संचालक अहमदाबाद में प्रशिक्षण लेने के बाद लखनऊ लौटा और यहां विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाला कॉल सेंटर शुरू किया। वहीं, समिट और ओमैक्स प्रकरण में भी संचालन की डोर अहमदाबाद से जुड़ी होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद में सक्रिय कुछ संगठित गिरोह विदेशी नागरिकों को ठगने के तौर-तरीकों की ट्रेनिंग देते हैं। काल स्क्रिप्ट, तकनीकी साफ्टवेयर, वायस प्रोसेस और भुगतान की व्यवस्था तक वहीं से तैयार कराई जाती है।

हवाला से जुटाई जाती थी ठगी की रकम

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी से जुटाई गई रकम हवाला नेटवर्क के जरिए आरोपितों तक पहुंचाई जाती थी। इसके लिए अहमदाबाद का नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। हालांकि पूरे नेटवर्क का अहम किरदार माने जा रहे चार्ल्स तक पुलिस की पहुंच अभी नहीं बन सकी है। जांच एजेंसियों के पास उसके बारे में कई इनपुट हैं, लेकिन अब तक उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस की कई टीमें तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रेल के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हैं। चार्ल्स की गिरफ्तारी होने पर लखनऊ में पकड़े गए साइबर ठगी के नेटवर्क के कई और राज खुलेंगे। विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले पूरे गिरोह की परतें सामने आ सकती हैं।

अमेरिकी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 150 करोड़, चार गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर खोलकर साइबर ठगी के गिरोह पॅाश व्यावसायिक इलाकों में पनप रहे हैं। 23 दिन के अंदर तीन बड़े मामले सामने आये हैं। विभूतिखंड पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर रात साइबर हाइट्स में छापा मारकर साइबर ठगों के गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह अमेरिकी बुजुर्ग नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर पिछले छह माह के अंदर 150 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 35 से पूछताछ कर छोड़ दिया है। यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट कर डॉलर में ठगी करता था।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, 22 जुलाई की रात साइबर हाइट्स की चौथी मंजिल पर जलवा बार के सामने विभूतिखंड पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापा मारा। चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 420ए में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित होता पाया गया। रात करीब तीन बजे हुई छापेमारी में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। अंदर काफी संख्या में कंप्यूटर पर युवक-युवतियां विदेशों में फोन कर रहे थे। पूछताछ के बाद प्रतापगढ़ निवासी सूरज त्रिपाठी, उसके मामा राहुल त्रिपाठी, बुआ के बेटे विवेक पांडेय और मुंबई निवासी तकनीकी विशेषज्ञ आकाश अरुण दत्ता उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य 35 लोगों के नाम व पते दर्ज कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

12 वर्ष पूर्व सरगना अहमदाबाद कॉल सेंटर में करता था काम

एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सरगना से पूछताछ की गई। सूरज पूरे गिरोह का सरगना था, जबकि आकाश फर्जी वेबसाइट और इंटरनेट आधारित दूरभाष व्यवस्था संभालता था। विवेक और राहुल कर्मचारियों की भर्ती, संचालन और प्रबंधन का काम देखते थे। सूरज त्रिपाठी वर्ष 2012-13 में अहमदाबाद में इसी तरह के कॉल सेंटर में काम कर चुका था। वहीं से उसने इस धंधे की बारीकियां सीखीं और बाद में रिश्तेदारों व तकनीकी विशेषज्ञ की मदद से राजधानी में पूरा नेटवर्क खड़ा कर दिया। ठगी की रकम पहले अमेरिका में मौजूद गिरोह के सदस्य इकट्ठा करते थे। बाद में हवाला के जरिए पैसा लखनऊ भेजा जाता था। कर्मचारियों को भी नकद भुगतान किया जाता था, ताकि लेन-देन का कोई रिकार्ड न मिले। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह प्रतिदिन चार से पांच हजार अमेरिकी डालर तक की ठगी करता था।

जांच व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बनकर डराते

इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह के मुताबिक, जांच में सामने आया कि गिरोह ने एप्पल ग्राहक सहायता के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर रखी थी। इंटरनेट पर विज्ञापन के जरिए इसे ऊपर दिखाया जाता था। अमेरिका से मदद के लिए फोन करने वाले लोगों की काल सीधे लखनऊ पहुंचती थी। पहले कर्मचारी खुद को ग्राहक सहायता अधिकारी बताते थे, फिर दूसरे सदस्य अमेरिकी सरकारी एजेंसी या सर्वोच्च न्यायालय का अधिकारी बनकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे। कई बार इनाम या तकनीकी सहायता का झांसा देकर भी लोगों को फंसाया जाता था। इसके बाद गिफ्ट कार्ड, सोना या नकदी के रूप में रकम ऐंठ ली जाती थी।

नेपाल से बुलाए गए कर्मचारी

एसीपी सौम्या पांडेय के मुताबिक, छापे के दौरान 35 कार्यस्थल संचालित मिले। जहां 35 कर्मचारी (चार युवती और 31 युवक) काम कर रहे थे। इनमें सबसे अधिक 10 उत्तराखंड और 9 महाराष्ट्र के युवक-युवतियां थे। इसके अलावा 3 गुजरात, 3 नागालैंड, 2 असम, 2 मणिपुर के शामिल थे। वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और नेपाल के एक-एक लोग कार्यरत मिले। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन कर्मचारियों को ठगी की जानकारी थी या उन्हें सामान्य नौकरी बताकर रखा गया था। इन सभी लोगों के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। इन सभी लोगों को आरोपितों के खिलाफ गवाह के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

31 लैपटाप और 18.50 लाख रुपये बरामद

इंस्पेक्टर उपेंद्र ने बताया कि छापेमारी में 31 लैपटाप, 14 मोबाइल फोन, दो राउटर, बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सूरज त्रिपाठी की कार से 18.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। फर्जी वेबसाइट से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बरामद सामग्री से गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मकान में 20 लाख की चोरी
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरानगर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर तीन नकाबपोश चोरों ने 18 लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हुई है। दो दिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाना व चौकी चक्कर काटता रहा। अधिकारियों की फटकार के बाद शनिवार देर शाम इंदिरानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

चांदन स्थित पाल्म पैराडाइज वेलफेयर सोसाइटी निवासी अभिषेक प्रभाकर पूर्वोत्तर रेलवे गोमतीनगर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को वह पत्नी सुनंदा झा और बेटी अभिश्री को लेने पैतृक निवास मधुबनी बिहार गए थे। 16 जुलाई को कार से लौटते समय सुबह 11:09 बजे घर में काम करने वाली नौकरानी बब्ली की कॉल आयी। उसने बताया कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। अभिषेक ने पड़ोस में रहने वाले मोहित को घर देखने के लिए कहा। मोहित और बब्ली भीतर गए तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थीं। अभिषेक ने कार किनारे रोककर मोबाइल पर घर का सीसीटीवी चेक किया, लेकिन उसमें पुराना और नया कोई फुटेज नहीं मिला। चोर घर में लगी डीवीआर भी साथ ले गए थे। पड़ोसी मोहित ने डॉयल-112 पर सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी की और थाने में तहरीर देने की बात कहकर चली गई। देर शाम करीब पौने आठ बजे अभिषेक परिवार के साथ घर पहुंचे तो नीचे के दोनों कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर 18 लाख के जेवर, नकदी और कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। अभिषेक ने मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। जिसमें तीन लड़के देर रात करीब 2 बजे बारिश में भीगते हुए मोहल्ले में आए। इसके बाद वे उनके घर के अंदर गए और कुछ देर बाद हाथ में बैग लेकर निकल जाते हैं। बारिश की वजह से गली में कोई नहीं था, इसलिए चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर निकल गए। पीड़ित ने चौकी व इंदिरानगर थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोलर कंपनी कार्यालय में चार पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: रामा डिग्री कालेज रोड स्थित एल्डिको के पास मेधा सोलर कंपनी के कार्यालय में घुसकर चार लोगों पर तेजाब फेंकने वाले एक आरोपी को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अतहर रजा भदोही के थाना कोतवाली स्थित ग्राम जलालपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस साजिशकर्ता समेत चार की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी अतहर रजा को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ने बताया कि 14 जुलाई को अयोध्या कैंट निवासी ऋषभ सिंह ने चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वे अपने कार्यालय में कर्मचारी प्रियंका मिश्रा, जौनपुर व गुरुग्राम से आए शुभम पांडे और ऋषभ पांडे के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मुंह बांधे एक युवक कार्यालय में पहुंचा और तेजाब फेंक दिया। छींटे गिरने से चारों झुलस गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस व थाना पुलिस की चार टीमें बनायी गयी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में थार गाड़ी कैद मिली। सुराग मिलने पर पुलिस की एक टीम भदोही रवाना की गयी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर भदोही जिले के काजीपुर के पास से आरोपी अतहर रजा को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्त एहसान के कहने पर की थी वारदात

पूछताछ में आरोपी अतहर रजा ने पुलिस को बताया कि उसने एहसान के कहने पर अपने साथियों साजिद, अरहम और थार वाहन चालक तालिब के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने आपराधिक साजिश की धारा बढ़ा दी है। छानबीन में पता चला कि मुख्य आरोपी एहसान के प्रेम संबंध एक महिला से थे। कुछ समय से महिला के संबंध दूसरे से हो गए थे। इसी खुन्नस में आरोपी ने सबक सिखाने के लिए साथियों संग एसिड अटैक की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की तीन टीमें मुख्य साजिशकर्ता एहसान, साजिद, अरहम और तालिब की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एहसान के हाथ आने के बाद और जानकारियां साफ होंगी।

हिमांशी दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
संवाददाता, बख्शी का तालाब, अमृत विचार: विवाहिता हिमांशी (26) की मौत के बाद शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी अधिवक्ता पति, उसकी मां व बहन को इटौंजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही नहर में मिला शव हिमांशी का था या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए डीएनए की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि सीतापुर निवासी पवन कुमार कश्यप ने 13 जुलाई को बेटी हिमांशी (26) की दहेज के लिए हत्या कर शव को नहर में फेंककर गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़ित ने पति प्रदीप गौड, सास सुनीता, ससुर श्रीराम, जेठ संदीप गौड, ननद प्रीति, राखी व प्रीति के बेटे शिवा उर्फ लकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया था कि मूल रूप से सीतापुर के अटरिया निवासी आरोपी इटौंजा तुर्की में रहते हैं।

14 जुलाई को नगराम स्थित रेगुलेटर में महिला का शव मिला था। गुरुवार को परिजन ने शिनाख्त की थी। छानबीन के दौरान इंस्पेक्टर सोबरन सिंह और उनकी टीम ने आरोपी पति प्रदीप कुमार, उसकी मां सुनीता व बहन राखी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि मेट्रिमोनियल साइट से हिमांशी से मुलाकात हुई थी। दोनों परिवार की रजामंदी पर शादी हुई थी। शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर उनका विवाद होता रहता था।

आरोपी ने कहा कि 12 जुलाई को अमरनाथ जाने के लिए वह तैयारी कर रहा था। हिमांशी उससे नाराज थी। खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। सुबह उठकर टहलने गया। वापस लौटा तो बहन ने बताया कि हिमांशी ने फंदा लगा लिया है। इसपर हिमांशी के शव को उतारकर मां व बहन राखी की मदद से कार में डालकर चिनहट के पास बड़ी नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी उलझी

हिमांशी का पोस्टमार्टम शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी की गई। मौत डूबने से मौत हुई है। डॉक्टरों ने जांच के विसरा भी सुरक्षित रखा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी उलझ गई है। क्योंकि पति का कहना है कि हिमांशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसने शव को नहर में फेंक दिया था। इस स्थिति में मौत का कारण डूबने से कैसे आ सकता है? यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या जिंदा रहते ही हिमांशी को बेहोशी की हालत में नहर में फेंक दिया गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं अब शिनाख्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि नहर में मिला शव हिमांशी का ही है कि नहीं। फिलहाल पुलिस पुख्ता शिनाख्त के लिए शव का डीएनए टेस्ट कराएगी। जिससे कि शिनाख्त पुख्ता की जा सकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कई बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।

वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता, बख्शी का तालाब, अमृत विचार: इटौंजा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय उर्फ छंगा उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि 13 जुलाई की देर रात इटौंजा निवासी वृद्धा शौच के लिए घर के बाहर गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने मुंह दबाकर उसे खींच लिया था। विरोध पर मारपीट कर दुष्कर्म किया था। वृद्धा के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकला था। बेटे ने 14 जुलाई को इटौंजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने मेडिकल के साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

छानबीन के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव व उनकी टीम ने शनिवार को सीएचसी क्रॉसिंग इटौंजा के पास से आरोपी संजय उर्फ छंगा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पेशे से चालक है। वह अपने भाई के साथ वृद्धा के घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी डालकर रहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर गांव की कई महिलाओं ने छींटाकशी का आरोप लगाया है।

सैन्य अधिकारी को अगवा कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गाजियाबाद से गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: सेना के सीनियर ऑडिटर को प्लॉट दिलाने के बहाने अगवा कर 1.80 लाख रुपये लूटने व 96 हजार का लोन कराने वाले गिरोह के दो और बदमाशों को मड़ियांव पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 32 माह से फरार चल रहे थे। पुलिस उक्त मामले में दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ओ मानसरोवर योजना निवासी सीनियर ऑडिटर आनंद कुमार वर्मा के पास 23 नवंबर 2023 को अज्ञात नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीतापुर रोड पर प्लॉट दिखाने की बात कहकर उन्हें मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। 24 नवंबर को वह ऑटो से स्टेशन पहुंचे। वहां एक युवक बाइक से आया था। उसने उन्हें बाइक पर बैठाया और गलियों में घुमाता हुआ एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। असलहाधारी बदमाशों ने धमकाकर उनके कपड़े उतरवाए और तलाशी ली। उसके बाद अश्लील वीडियो बना से 1.80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। 26 नवंबर को बदमाशों ने छोड़ दिया था। कोर्ट के आदेश पर आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई और फिर विवेचना अक्टूबर 2024 में मड़ियांव थाने में ट्रांसफर हुई।

छानबीन के दौरान हिमांशु मिश्रा, गौरव मिश्रा, शाहरुख तथा राज पंचाल उर्फ अर्जुन उर्फ विजय पंचाल के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने 16 जनवरी को गौरव मिश्र और 23 मई को दस हजार के इनामी हिमांशु मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गयी। छानबीन में पता चला कि फरार दोनों आरोपी गाजियाबाद में शरण लिए हैं। जिसके बाद पुलिस की दो टीम वहां रवाना की गयी।

पुलिस ने 17 जुलाई को गाजियाबाद से अर्जुन निवासी सिहानीगेट गाजियाबाद और शाहरूख निवासी हर्ष विहार उत्तर-पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अर्जुन ई-ऑटो चालक और शाहरूख पिकअप चालक हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी समेत सात के खाते से उड़ाए 19.97 लाख
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में साइबर जालसाज लगातार लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मी समेत सात के खातों से 19.97 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं जालसाज ने बैंककर्मी और कस्टमर केयर कर्मी बनकर फंसाया तो कहीं मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले। साइबर ठगी के यह मामले बीबीडी, मदेयगंज, महानगर, गुडंबा, गोमतीनगर, तालकटाेरा व पारा थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस सभी मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

बीबीडी के उत्तरधौना स्थित साईं रेजीडेंसी निवासी 72 वर्षीय चंद्र प्रताप सिंह का खाता यूको बैंक में है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को एक कॉल आयी। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने बैंककर्मी बनकर केवाईसी अपडेट का झांसा दिया। जानकारी हासिल कर खाते से 99,642 रुपये पार कर दिए। वहीं, मदेयगंज के शिवनगर खदरा निवासी 60 वर्षीय बाल मुकुंद सिंह यादव के दो खाते इंडियन बैंक स्वास्थ्य भवन कैसरबाग शाखा में है। 12 जुलाई को साइबर जालसाज ने उनके खाते से सात बार में 4,13,636 रुपये गायब कर दिए।

उधर, महानगर के निशातगंज स्थित बाल्दा कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय अजय प्रताप सिंह का खाता यूनियन बैंक में है। जालसाज ने उनके खाते से 11 जुलाई को 1,43,808 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट निवासी गौरव सिंह ने बताया कि गूगल से नंबर हासिल कर अपोलो हॉस्पिटल का नंबर हासिल किया। कॉल करने पर जालसाज ने दस रुपये ऑनलाइन फीस जमा करने की बात कही। एप पर पिन डालते ही उनके खाते से 1,84,995 रुपये निकल गए।

वहीं, गोमतीनगर के विवेकखंड-2 निवासी सुधांशु जगदीश श्रीवास्तव का खाता एक्सिस बैंक में है। साइबर जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से तीन बार में 2,56,580 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। उधर, राजाजीपुरम निवासी परशुराम विश्वकर्मा की पत्नी लालपती का खाता इंडसइंड बैंक में है। कुछ समय पहले उनके एक कॉल आयी। बैंक की एप अपडेट का झांसा देकर खाते से चार बार में 7,99,996 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा पारा स्थित न्यू पारा कॉलोनी निवासी अनुराग का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। साइबर जालसाज ने 13 जुलाई को मोबाइल हैक कर खाते से 98 हजार रुपये गायब कर दिए।