Vikas Babu - Amrit Vichar

रामपुर: ट्रेन से गिरकर युवर की मौत, परिवार में छाया मातम
रामपुर, अमृत विचार: शहजादनगर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को उपचार के दौरान मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। बुधवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए।

बिहार के  जिला समस्तीपुर निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार उदयपुर में रहकर टाइल्स का काम किया करता था। कुछ दिन पहले वह घर गया था। मंगलवार  दोपहर को न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन से साथियों के साथ उदयपुर जा रहा था कि शहजादनगर थाना क्षेत्र में अचानक से उसको उल्टी आने लगी, तो वह गेट पर आकर खड़ा हो गया। अचानक से वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। उसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसको अस्पताल लेकर भागे। जहां देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। आरपीएफ इंचार्ज शिखा मलिक ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और परिजन शव को लेकर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- रामपुर: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं: अभी 16 की भी नहीं हुई थीं, पर हो रही थी शादी...टीम ने समय रहते रुकवाया बाल विवाह
बदायूं, अमृत विचार: अक्षय तृतीया के अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक ही गांव की तीन बालिकाओं के विवाह रुकवाए। टीम टोल फ्री नंबर 1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर गांव पहुंची थी। वहां जाकर बालिकाओं के परिजनों को समझाया गया।

बुधवार को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली कि थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव में तीन बालिकाओं के विवाह कराए जा रहे हैं। तीनों की शादी की तिथियां क्रमशः 3 मई, 4 मई और 8 मई को तय थीं। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक कमल शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बाल कल्याण समिति को सूचना दी।

परियोजना समन्वयक कमल शर्मा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारी अजय कुमार, उसहैत के उपनिरीक्षक तिलक राम, सिपाही रवि, उदयपाल, विकास कुमार, विक्की वर्मा और रितु गांव पहुंचे। टीम ने तीनों बालिकाओं और उनके परिजनों से मुलाकात की और उम्र संबंधी साक्ष्य मांगे।

तीनों बालिकाओं की उम्र लगभग 16 वर्ष पाई गई। परिजनों ने भी बालिकाओं की उम्र 16 वर्ष के आसपास होने की पुष्टि की। टीम ने बालिकाओं के पिता को बाल विवाह न करने के लिए समझाया। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि यदि किसी बालिका की शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले कराई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बालिकाओं के पिता ने कानून की जानकारी न होने की बात कही और शपथ पत्र दिया कि वे 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही बेटियों की शादी करेंगे। लड़कियों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पिछले सप्ताह भी इसी गांव में एक बाल विवाह रोका गया था। समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अब तक 5 बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं। जिले में बाल विवाह की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के धनंजय पाठक, ग्राम प्रधान शिवरानी और प्रधान पति शेर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बदायूं: ICSE बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में अनुग्राम मेसी और 12वीं में अन्वेषण ने किया टॉप

कासगंज: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को रौंदा, एक की मौत
कासगंज, अमृत विचार: मंगलवार की रात सहावर से दावत खाकर वापस लौट रहे दंपत्ति को गांव बढ़ारी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला के पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी रिहान पुत्र रघुवीर सिंह और उनकी पत्नी आरसी मंगलवार की शाम को दावत खाने के लिए सहावर स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। वे रात आठ बजे के तकरीबन बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी गांव बढ़ारी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सहावर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला के पति रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरसी पर तीन बच्चे हैं- बड़ा बेटा समर (12), अनस (10) और बेटी ईरा (8)। घटना को लेकर मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: महिला के घर पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Bareilly: ट्रेनों में सामान करता था चोरी...नियत खराब हुई तो कर डाला किशोरी का रेप
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों ट्रेन में सफर कर रही नाबालिग किशोरी से रेप की घटना ने जीआरपी की नाक में दम कर दिया था। एक महीने तक जीआरपी की टीमों  ने पसीना बहाया और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग आशुतोष शुक्ला ने पूरे मामले का खुलासा किया।

दरअसल बीती 27 मार्च को कासगंज का रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरी मेले से ट्रेन के जरिए वापस लौट रही थी। टनकपुर से बरेली तक परिवार आया और यहां से कासगंज जाना था। लड़की जनरल कोच में सवार हो गई। लेकिन परिवार के लोग नहीं चढ़ सके। आरोपी ने लड़की को ट्रेन से उतार लिया और प्लेटफार्म से थोड़ा आगे पुल के नीचे एक नाले में लड़की के साथ रेप किया। अब पुलिस ने सोरों कासगंज के रहने वाले चंद्रकेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर जीआरपी समेत दूसरे थानों में चोरी और छिनैती के मामले दर्ज हैं। टनकपुर से लेकर बरेली तक कई सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका। लूट के मकसद से अक्सर ट्रेनों में सफर करता था। बीती 22 अप्रैल को रामगंगा पर एक महिला से चेन की छिनैती की थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: CISCE ने 10-12वीं के रिजल्ट किए घोषित, रिद्धिशा और इप्शिता ने किया टॉप

लखीमपुर खीरी: आमने-सामने से बाइकों को भिड़त, दो युवकों की मौत, दो महिलाएं घायल
लखीमपुर/बेहजम, अमृत विचार: लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह थाना नीमगांव क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। शिवाला के पर बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबिक बाइकों पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें सीएचसी से रेफर करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लुकेपारा निवासी अशोक सिंह (51) की ससुराल थाना मैगलगंज के गांव बाईकुआं में थी। उनके ससुर नरेश सिंह की मौत हो गई थी। वह उनके दसवां संस्कार में शामिल होकर ससुराल से बुधवार को घर वापस आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी उमा देवी (50) भी सवार थी। उधर सदर कोतवाली के कस्बा महेवागंज निवासी अमन निषाद थाना मितौली के गांव रतहरी स्थित अपने ननिहाल से अपनी मां उर्मिला को बाइक पर बैठाकर आ रहा था।

दोनों की बाइकों में थाना नीमगांव क्षेत्र के करनपुर के शिवाला के पास दोनों की बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। बताते हैं कि दोनों की बाइकें काफी तेज रफ्तार से थीं। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक और पीछए बैठी महिलाएं हाईवे पर काफी दूर तक घिसट गई। दोनों बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों महिलाओं को एंबुलेंस 108 से सीएचसी बेहजम भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे में मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: घर में छिपा रखा था सागौन का खजाना, वन विभाग की टीम ने मारा छापा

बरेली: CISCE ने 10-12वीं के रिजल्ट किए घोषित, रिद्धिशा और इप्शिता ने किया टॉप
बरेली, अमृत विचार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं  परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बरेली में हार्टमन कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की।

कक्षा 10वीं में रिद्धिशा मुखर्जी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर टॉपर बनीं, जबकि कक्षा 12वीं में इप्शिता ग्रोवर ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई है।

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सुधार परीक्षाएं (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) जुलाई 2025 में आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों को अपने अंकों में सुधार करना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। इस वर्ष पूरे देश में CISCE के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, और बरेली के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा से शहर का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पैसे और जमीन की भूख में अंधे हुए रिश्ते, किसान की हत्या में पूरा परिवार शामिल, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

Bareilly: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनदेखी, न जुर्माना न सख्ती, 3 लाख से ज्यादा वाहन दौड़ रहे ऐसी
बरेली, अमृत विचार:  जिले में लाखों वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। आरटीओ विभाग के रिकार्ड के अनुसार जिले में 9,48,514 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 2019 से पहले खरीदे गए 3,11,708 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना बाकी है।

बता दें, एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना सरकार ने अनिवार्य किया है। पहली बार बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। उसके बाद जितनी बार पकड़े जाएंगे, संबंधित वाहन चालक से दस-दस हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। बावजूद वाहन स्वामी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। परिवहन विभाग के अफसर भी ऐसे वाहनों की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है वाहन चालकों में कार्रवाई का डर नहीं है।

घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
वाहन स्वामी माई बुक एचएसआरपी डॉट कॉम वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। आरसी अपलोड करने के बाद करीब के वाहन शोरूम का विकल्प मिलेगा। निर्धारित शुल्क अदा करने के कुछ दिन बाद नंबर प्लेट मिल जाएगी। दो पहिया वाहन के 300 और बड़े वाहनों की नंबर प्लेट के लिए 600 रुपये देने होंगे। वहीं, नया वाहन खरीदने पर डीलर खुद ही वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर दे रहे हैं।

जिले में ज्यादातर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी हैं। जिन वाहनों पर नहीं है उनके चालान किए जा रहे हैं। आरटीओ कार्यालय में 2021 के बाद से आरसी और वाहन ट्रांसफर कराने, फिटनेस समेत अन्य काम बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं किए जा रहे हैं- दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पैसे और जमीन की भूख में अंधे हुए रिश्ते, किसान की हत्या में पूरा परिवार शामिल, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

Bareilly: पैसे और जमीन की भूख में अंधे हुए रिश्ते, किसान की हत्या में पूरा परिवार शामिल, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
बरेली, अमृत विचार : सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नसरतगंज में किसान सोमपाल की हत्या उसके भाई ने अपनी पत्नी और भतीजों के साथ मिलकर की थी। भतीजे धर्मेंद्र ने सोते समय सोमपाल के सीने में तमंचे से गोली मारी थी। सभी सोमपाल की जमीन और मकान हड़पना चाहते थे।

थाना सिरौली पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए भाई विजेंद्र, भतीजे धर्मेन्द्र, अमरपाल और भाभी भगवान देई को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेन्द्र और अमरपाल वादी रामपाल के बेटे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक तमंचा, नाल में फंसा खोखा, एक जिंदा कारतूस और सोमपाल के चोरी किए गए 50 हजार रुपये में 37,200 रुपये बरामद कर लिए।

गांव नसरतगंज निवासी लेखराज के बेटे सोमपाल और विजेंद्र एक घर में और एक बेटा रामपाल परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनवा कर रहता है। सोमपाल अविवाहित था। 26 अप्रैल की रात सोमपाल खाना खाकर घर के आंगन में सो रहा था। उसकी रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया था कि भाई विजेंद्र पड़ोसी दोस्त हरपाल के घर में सो रहा था।

विजेन्द्र और सोमपाल की साझेदारी में बने मकान में विजेंद्र का बेटा सो रहा था। जिस मकान में सोमपाल सोया था, उसमें विजेंद्र की पत्नी भगवान देई और बेटी सुनीता सोई थी लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी थी। पुलिस ने सोमपाल के भाई रामपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की और घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

जेवर बेच कर कराया ऑपरेशन, फिर लिया लोन
पुलिस सोमपाल अविवाहित था। वह अपने भाई बिजेन्द्र के साथ ही उसके घर में रहता और खाता-पीता था। सोमपाल ने आरोपी भतीजे धर्मेन्द्र को जमीन में आधा हिस्सा देने का वादा किया गया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ साल पहले सोमपाल के पेट की पथरी का ऑपरेशन विजेन्द्र ने कराया था। जिसमें बंटवारे में मिली ज्वेलरी को बेचना पड़ा था। उसके बाद सोमपाल ने किसान कार्ड और भूमि विकास बैंक से लोन लिया।

साथ ही कुछ लोगों से भी रुपये उधार लेकर मौज मस्ती में उड़ा दिए। काफी कर्ज होने पर सोमपाल ने अपनी जमीन बेचने का फैसला लिया। जमीन बेचने के लिए दूसरे गांव के एक युवक से 50 हजार रुपये बयाना भी ले लिया था। जब इसकी जानकारी हुई तो सोमपाल की गैरमौजूदगी में उसके बक्से की तलाशी ली गई तो उसमें 50 हजार रुपये मिले। जिसे सभी ने निकाल लिया।

आरोपियों को डर था कि अगर सोमपाल ने अपनी जमीन बेच कर रुपये मौज मस्ती में उड़ा दिया तो कर्ज मांगने वाले उसके घर पर आएंगे और कर्ज चुकाने के लिए उन्हें अपनी जमीन भी बेचनी पड़ेगी। उसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सोमपाल की हत्या करने की योजना बनाई। 26 अप्रैल की रात को हत्या करने की बात पर सभी की सहमति बनी। उसके बाद देर रात सोमपाल के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को जंगल में फेंकने की तैयारी थी, लेकिन फंसने के डर से पुलिस को सूचना दी गई।

गोली मारकर घर के पास छुपा दिया था तमंचा
रात को जब सोमपाल सो रहा था तभी धर्मेन्द्र ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद तमंचा घर के पास ही घूरे में छिपा दिया और ट्रैक्टर लेकर खेत में चला गया। योजना के अनुसार अमरपाल ने घटना की सूचना पुलिस को देकर भ्रमित करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जांच के बाद चारों आरोपियों को पिपरिया तिराहे के पास स्थित एक दो मंजिला दुकान की आड़ से गिरफ्तार कर लिया। विजेन्द्र की तलाशी में उसके पास से 37,200 रुपये बरामद हुए, जो सोमपाल के चुराए गए 50 हजार रुपये में से बचे हुए थे। वहीं, धर्मेन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।

जमीन की लालच में आकर भाई ने पत्नी और भतीजों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। सभी ने मिलकर सोमपाल की हत्या कर दी। जबकि, इस हत्याकांड में रामपाल को शामिल नहीं किया गया। सोमपाल के सीने में भतीजे धर्मेंद्र ने गोली मारी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया- अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान लौटी इरम, बरेली में 16 साल रहने के बाद की वापसी, बेटा-बेटी को भी छोड़ गई भारत

पाकिस्तान लौटी इरम, बरेली में 16 साल रहने के बाद की वापसी, बेटा-बेटी को भी छोड़ गई भारत
बरेली, अमृत विचार: कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अथर से 2008 में निकाह करने वाली पाकिस्तानी नागरिक इरम मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो गई। वह यहां अपना एक बेटा और बेटी छोड़ गई। जाने से पहले पति पर दर्ज कराए गए तीन तलाक के मुकदमों में भी समझौता कर लिया।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के अपने वतन लौटने के आदेश के बाद बरेली में रह रहे लोग धीरे-धीरे पाकिस्तान जाने लगे हैं। लाहौर की निस्तार कॉलोनी की रहने वाली इरम के पिता मजाहिल हुसैन लाहौर के मशहूर डॉक्टर हैं। इरम की बुआ का निकाह बरेली में हुआ था।

बुआ ने बरेली में ही भतीजी के लिए रिश्ता ढूंढा। मजाहिल हुसैन भारत आए और लड़का पसंद किया। 8 अप्रैल, 2008 को इरम का निकाह बरेली में बिहारीपुर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अथर से कर दिया गया। इसके लिए बरात लेकर 9 लोग पाकिस्तान गए। करीब 5-6 महीने तक पाकिस्तान में रहे। फिर इरम को लेकर भारत लौटे। 16 साल तक सब कुछ ठीक चला।

11 जून 2024 को अथर ने इरम से मारपीट कर तलाक देकर निकाल दिया। सरकार उस वक्त तक तीन तलाक पर नया कानून ला चुकी थी। इसलिए इरम ने 18 जून 2024 को कोतवाली में पति मोहम्मद अथर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद उसी मकान में एक कमरे में वह रहने लगी। अथर ऊपर परिवार के साथ रहता था। पति के खिलाफ केस बरेली की अदालत में चल रहा था। अदालत ने कह दिया कि जब तक मुकदमे का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक वह भारत नहीं छोड़ सकती।

बाद में इरम ने मुकदमा वापस लेने की एप्लिकेशन दी। इस आधार पर बरेली पुलिस ने 13 सितंबर, 2024 को फाइनल रिपोर्ट लगा दी। यह एफआर कुछ दिनों बाद कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट में कई तारीखें आईं। पिछले हफ्ते कोर्ट में ये केस पूरी तरह खत्म हो गया। कोर्ट केस खत्म होने के बाद लोकल पुलिस और एलआईयू ने उन्हें पाकिस्तान जाने की परमिशन दी है। इसके बाद वह मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो गईं। इरम के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा मोहम्मद शाहे नूर 15 साल और बेटी आयजा 7 साल की है। वह बेटी को साथ ले जाना चाहती थी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: BDA की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर तोड़ीं 5 अवैध कॉलोनियां

मुरादाबाद: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद-काशीपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा परम के पास करनपुर-रतुपुरा मार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनकी 11 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान कविराज (36), उनकी पत्नी मंजू (34) और बेटी आराध्या (11) के रूप में हुई है। सभी जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र के ग्राम फिना रामपुर के निवासी थे। यह परिवार ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम खाई खेड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।

मंगलवार रात करीब 2 बजे जब उनकी ऑल्टो कार सरकड़ा परम के पास पहुंची, तभी सड़क के किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल ताशु (18), लक्ष्य (12) और जानू (35) को गंभीर हालत में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, क्षतिग्रस्त कार को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: BDA की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर तोड़ीं 5 अवैध कॉलोनियां

Bareilly: BDA की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर तोड़ीं 5 अवैध कॉलोनियां
बरेली, अमृत विचार: बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को पीलीभीत रोड पर पांच अवैध कालोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की टीम पीलीभीत रोड पहुंची तो देखा कि खेती की जमीन पर पांच अवैध कॉलोनियां बसाने के लिए काम किया जा रहा था। टीम ने बुलडोजर चलाकर सभी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि पीलीभीत रोड स्थित गांव खजुरिया जुल्फिकार में अर्जुन की ओर से करीब आठ बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां सड़कें बन रही थीं और भूखंडों का चिह्नांकन भी किया जा रहा था।

वहीं छोटे लाल गंगवार भी तीन अलग-अलग जगहों पर छह बीघा, पांच बीघा और तीन बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियां बसा रहे थे। इसके अलावा सलमान करीब 10 बीघा क्षेत्र में कॉलोनी बनाने का काम कर रहा था। यहां पर सड़क और नालियां भी बनाई जा रही थीं।

टीम ने आसपास मौजूद लोगों को बताया कि भूखंड लेने के पहले बीडीए से जानकारी जरूर करें कि नक्शा पास है या नहीं। अवैध काॅलोनियाें में भूखंड लेने से उनकी पूंजी डूब सकती है। टीम में बीडीए के अभियंता बौधमणि गौतम, अजीत कुमार साहनी और सीताराम सहित अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली में तेंदुए की दहशत, हर कदम पर खतरे की आहट... लेकिन असलियत ने सब को चौंकाया!

Rampur: फर्जी दस्तावेजों से कर दिया खेल, दो बार बनवाया पासपोर्ट...युवक फंसा!
रामपुर/ भोट, अमृत विचार: फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों में नाम व जन्मतिथि बदलकर दो बार पासपोर्ट बनवाने में युवक फंस गया है। पासपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

पासपोर्ट अधिकारी बरेली द्वारा दर्ज कराई  गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भोट थाना क्षेत्र के तालकपुर गांव निवासी आरिफ खान ने जून 2011 में पासपोर्ट बनवाया था। जिसमें जन्मतिथि 15 जनवरी 1983 दर्शायी गई थी। वहीं मार्च 2023 में अपना नाम आलिम खान व जन्मतिथि 15 मार्च 1999 दर्शाते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया।

आरोपी द्वारा एक बार फिर अक्टूबर 2024 में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर नाम व जन्मतिथि का फर्जीवाड़ा संज्ञान में आ गया। जिस पर पासपोर्ट अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि मामले की रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: आचार संहिता से जुड़े मामले में वीसी के जरिए आजम ने दर्ज कराए बयान