Pradeep Kumar - Amrit Vichar

Bareilly News : नाथनगरी में बम-बम, रोशनी में नहाए कांवड़ रूट
बरेली, अमृत विचार। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार से पहले ही नाथनगरी के माहोल में शिव-शिव के उद्घोष गूंजने लगे हैं। कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ जत्थे बरेली लौटने लगे हैं और रविवार से हर तरफ आस्था का ज्वार उमड़ता दिखेगा। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से कराई गई अभूतपूर्व लाइटिंग से कांवड़ रूट रात में दूधिया रोशन में नहा उठे हैं। शिवभक्त कांवड़ियों की भारी संख्या का आंकलन कर प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान लागू पहले ही लागू करा दिया है। शहर से देहात तक कड़े सुरक्षा इंतजामों के क्रम में क्विक रेस्पोंस टीमें कांवड़ रूटों पर लगातार मुस्तैद हैं।

श्रृद्धा और आस्थ की बयार के बीच बीडीए के प्रयासों से अबकी बार कछला कांवड़ मार्ग की छठा अलग ही दिखाई दे रही है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे प्रवेश द्वार शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों पर विशेष लाइटिंग कराई गई है। बरेली-मथुरा रोड पर आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ कछला कांवड़ रूट पूरी तरह जगमगा उठा है। रामपुर रोड झुमका तिराहे पर बने द्वार पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइटें श्रद्धालुओं को स्वागत के अद्भुत रंगों में सराबोर कर रही हैं। अलखनाथ, बनखंडीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ-मढ़ीनाथ, अवधेशनाथ आदि शिवालय भी जगमगा उठे हैं। विशेष प्रकाश व्यवस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। कांवड़िए इन जगहों पर सेल्फी और फोटो लेना नहीं भूल रहे। डीएम अविनाश सिंह, बीडीए वीसी सौम्या पांडेय, एसएसपी अनुराग आर्या कांवड़ इंतजामों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और लगातार अपडेट लेने के साथ सम्बंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। अफसरों का कहना है कि रविवार शाम से शहर में बड़े कांवड़ जत्थों के पहुंचना शुरू हो जाएं। सोमवार को लाखों शिवभक्त विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ रूटों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात, दिन-रात नजर
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने शनिवार को एक बार फिर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक टीमों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि यातायात डाइवर्जन की व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस इस बार कांवड़ यात्रा को देखते हुए कई स्तर का सुरक्षा प्लान बनाकर काम कर रही है। हर कांवड़ जत्थे का पूरा रिकॉर्ड पहले से तैयार किया जा चुका है। संबंधित थाना पुलिस अपने क्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक जत्थे के महंत और आयोजकों के सीधे संपर्क में है। रामगंगा चौकी से कछला की ओर जाने वाले सभी जत्थों की बाकायदा एंट्री की जा रही है। इसमें कांवड़ियों की संख्या, साथ चल रहे वाहनों की संख्या, डीजे, जनरेटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। इससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क और सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पुलिस को हिदायत, सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शुक्रवार को बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी से हरिद्वार जल लेने जा रहे एक कांवड़ जत्थे के डीजे वाहन की ऊंचाई पुलिस ने मौके पर नापी। निर्धारित मानक के अनुरूप पाए जाने के बाद ही जत्थे को आगे जाने की अनुमति दी गई। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि ओवरहाइट डीजे या वाहनों से बिजली की लाइनों और पुलों के नीचे दुर्घटना की आशंका रहती है, इसलिए सभी डीजे वाहनों की जांच की जा रही है।

प्रत्येक जत्थे की जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी लगातार जारी है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और यातायात पुलिस तैनात की गई है। -अनुराग आर्य, एसएसपी।

ये भी पढ़ें - Pilibhit News : पीलीभीत में पत्नी ने पति को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आया गुजरात कनेक्शन

Shahjahanpur News : 12 साल की मासूम से 5 नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गन्ने के खेत में ले जाकर की दरिंदगी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले के तिलहर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही पांच किशोरों (नाबालिग लड़कों) ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर तिलहर कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी किशोरों को अपनी निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्कूल परिसर में खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार, तिलहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार को अपने बीमार भाई को देखने के लिए मायके गई हुई थी। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। शुक्रवार शाम को बच्ची घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूल के कैंपस में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच नाबालिग लड़के वहां पहुंचे और मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए। वहां ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

खेत मालिक ने सुनी चीखें तो भागे आरोपी
खेत में दरिंदगी का शिकार हो रही मासूम मदद के लिए चीख-पुकार करने लगी। गनीमत रही कि उसी वक्त खेत का मालिक वहां से गुजर रहा था। बच्ची की चीख सुनकर खेत मालिक फौरन गन्ने के खेत के अंदर घुसा। उसे आता देख पांचों आरोपी किशोर मौके से भाग निकले। इसके बाद खेत मालिक ने तुरंत बच्ची के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे, जहां डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए उनके सामने आपबीती सुनाई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्ची का हुआ मेडिकल
घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों नाबालिग लड़कों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अपनी निगरानी (हिरासत) में ले लिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : चाइनीज मांझे से फिर बहा खून, महादेव पुल पर वैभव का गला कटने के बाद अब विद्युतर्की घायल

Bareilly News : चाइनीज मांझे से फिर बहा खून, महादेव पुल पर वैभव का गला कटने के बाद अब विद्युतर्की घायल
बरेली, अमृत विचार। बरेली में चाइनीज मांझे का खूनी खेल जारी है। जिम्मेदार बेखबर हैं। शायद तब तक, जब तक किसी की जान न चली जाए! पिछले दिनों यूपी के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के भतीजे आदित्य वीर सिंह गंगवार का, श्यामगंज पुल पर मांझे से गला कट गया था। मुश्किल से जान बची। अब किला पुल के पास एक विद्यतुरकर्मी मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। उनके चेहरे पर गहरे कट लग गए हैं। गनीमत रही कि गला बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा तय था।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव निवासी सोहिल कमाल, फतेहगंज पश्चिमी में विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय में तैनात हैं। शुक्रवार की शाम को सोहिल कमाल कार्यालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक किला पुल के पास पहुंची। अचानक से चाइनीज मांझा चेहरे से टकरा गया। तेज धार वाले मांझे से उनके चेहरे पर कई जगह गहरे घाव हो गए। किसी तरह सोहिल ने खुद को संभाला और मांझे को पकड़कर गर्दन तक जाने से रोका।

गाड़ी की स्पीड़ धीमी थी, इसलिए वह खुद को संभालने में सफल रहे। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल सोहिल को प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी।

बच गया गला
सोहिल कमाल के मुताबिक, जैसे ही मांझा चेहरे से टकराया, उन्होंने उसे पकड़ लिया। गाड़ी की स्पीड स्लो थी। वह रुक गए। हालांकि तब तक उनका चेहरा और कपड़े खून से भीग चुके थे। राहगीर भी ये माजरा देखकर हैरान रह गए। रुककर सोहिल को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

तीन दिन पहले महादेव पुल पर हादसा
बरेली में अभी तीन दिन पहले की घटना है। महादेव पुल 12वीं के कक्षा के एक छात्र वैभव प्रताप सिंह का मांझे से गला कट गया था। खून से लथपथ वैभव सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। वैभव के गले पर मांझे का गहरा कट लगा था। इससे उसकी हालत गंभीर बनी रही।

बरेली में खून बहाता मांझा
बरेली शहर ही नहीं बल्कि पूरे परिक्षेत्र में चाइनीज मांझे से बड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बरेली में पिछले एक महीने के अंदर कम से कम तीन घटनाएं हो चुकी हैं। मंत्री के भतीजे वीर और वैभव काफी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन एक-दो दिन के लिए सक्रिय होता है। छापेमारी के बाद फिर कार्रवाई थम जाती और इसी बीच कोई दूसरी घटना सामने आ जाती है।

कैसे बिक रहा प्रतिबंधित मांझा
चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। बिक्री पर रोक लगी है। इसके बावजूद शहर में चाइनीज मांझे से खौफनाक घटनाएं सामने आ जा रही हैं। अब सवाल ये है कि जब चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है तो फिर इसकी बिक्री कैसे हो रही? क्या छापेमारी के नाम पर सिर्फ रस्मअदायगी की जाती है? आखिर इस पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही है।

ये भी पढ़ें - Pilibhit News : पीलीभीत में पत्नी ने पति को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आया गुजरात कनेक्शन

Uttarakhand News : दक्षिण भारत, राजस्थान व गुजराती सैलानियों ने बढ़ाई पर्यटकों की आमद
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में राजस्थानी, गुजराती और दक्षिण भारतीय सैलानियों की आमद बढ़ने से इस वर्ष ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की आमद में अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सैलानियों की आमद सर्वाधिक रही। सैलानियों की आमद बढ़ाने में कैंची धाम की भूमिका अहम रही।

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि इसमें दोराय नहीं कि अब देश के उन प्रदेश के सैलानी पहुंचने लगे हैं, जो पूर्व में कभी कभार ही नजर आते थे, लेकिन अब स्थितियां बदलने लगी हैं और नैनीताल के प्रति दक्षिण भारत, गुजरात और राजस्थान के सैलानियों का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच चलने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में इन क्षेत्रों के सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। जिसके चलते माना जा सकता है कि इन प्रदेशों के सैलानियों के कारण गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सैलानियों की आमद में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सैलानियों की संख्या अमूमन गत वर्ष की भांति ही रही। इनके अलावा अन्य प्रदेशों के सैलानियों की बात करें तो महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के सैलानियों की संख्या सीमित रही। हालाकि ऑटम सीजन में आने वाले बंगाली पर्यटक ग्रीष्मकालीन सीजन में भी पहुंचे हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की आमद में वृद्धि का बड़ा कारण कैंची धाम आने वाले पर्यटक रहे हैं।  दक्षिण भारत और राजस्थान के अधिकांश सैलानी कैंची धाम नीम करौरी बाबा के दर्शन के बाद नैनीताल पहुंचे हैं।

85214 अधिक पहुंचे सैलानी
नैनीताल: ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटन विभाग से प्राप्त अप्रैल से जून के बीच तीन माह में पहुंचे सैलानियों के आंकड़े निम्नवत हैं। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 85214 सैलानी अधिक पहुंचे।

वर्ष 2025 - 617306
वर्ष 2026 - 702520

ये भी पढ़ें - Kedarnath Yatra : भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड के पास रोकी गई यात्रियों की आवाजाही

Bareilly News : दरगाह आला हज़रत से पौधारोपण का संदेश, 108वें उर्स में होगी प्रकृति संरक्षण की अपील
बरेली, अमृत विचार। सुन्नी बरेलवी मरकज़ दरगाह आला हज़रत से 108वें उर्स-ए-रज़वी के खास मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक शानदार और व्यापक जनजागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस मुहिम को "एक पौधा आला हज़रत के नाम" का नारा दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में मौजूद आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ाँ फ़ाज़िले बरेलवी के अकीदतमंदों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और उनकी धार्मिक आस्था को प्रकृति संरक्षण के पवित्र संदेश के साथ जोड़ना है।

फ़रमान मियाँ की देखरेख में चल रहा अभियान
इस वैश्विक मुहिम का संचालन जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफ़ा और आला हज़रत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव व 'भारत गौरव रत्न' से सम्मानित समाजसेवी फ़रमान हसन ख़ान (फ़रमान मियाँ) की देखरेख में किया जा रहा है। फ़रमान मियाँ ने देश-विदेश में रहने वाले अकीदतमंदों, उलेमाओं, इमामों, मदरसों, मस्जिदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से विशेष अपील की है। उन्होंने आह्वान किया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में 'आला हज़रत के नाम' पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को एक बड़े जनआंदोलन का रूप दें।

'पौधारोपण इंसानियत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी'
बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए फ़रमान मियाँ ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे नाजुक समय में पौधारोपण केवल एक सामाजिक कार्य नहीं रह गया है, बल्कि यह इंसानियत और हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो धरती को दोबारा हरा-भरा बनाया जा सकता है।

उर्स की तकरीरों में गूंजेगा प्रकृति संरक्षण का संदेश
उर्स-ए-रज़वी के दौरान देशभर से आने वाले उलेमा अपनी तक़रीरों (प्रवचनों) में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों की हिफ़ाज़त का पैगाम देंगे। इसके अलावा मरकज़ से जुड़े मदरसे, मस्जिदें और सामाजिक संगठन भी अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

"आला हज़रत की तालीम केवल दीन तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह इंसानियत, समाज की भलाई और प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देती है। यदि हम उनके नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी परवरिश करें, तो यह उनके प्रति हमारी सच्ची मोहब्बत और आने वाली नस्लों के लिए एक अनमोल तोहफ़ा होगा।" - फ़रमान हसन ख़ान (फ़रमान मियाँ)

भारत समेत कई देशों में दिखने लगा असर
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि फ़रमान मियाँ के इस आह्वान का व्यापक असर अभी से देखने को मिल रहा है। अभियान की शुरुआत के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में रहने वाले अकीदतमंदों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उर्स-ए-रज़वी के मुख्य आयोजनों तक इस संख्या में तेजी से इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : प्लाईवुड फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Bareilly News : प्लाईवुड फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में करीब 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसके मलबे में दबकर 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान भोजपुर ओसढ़ निवासी 25 वर्षीय सुरजीत के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे फैक्ट्री परिसर में 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गड्ढे में सुरजीत समेत चार-पांच मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया। अन्य मजदूर तो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन सुरजीत भारी मलबे के नीचे फंस गया। साथी मजदूरों ने अपने सीमित संसाधनों से उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन मौके से नदारद हो गया और बचाव कार्य में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। काफी मशक्कत के बाद जब तक सुरजीत को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही सुरजीत के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रख दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि: फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

एसडीएम और पुलिस ने संभाला मोर्चा
फैक्ट्री गेट पर हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम विदुषी सिंह और फरीदपुर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और नियमानुसार उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया है।

सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों पर उठे गंभीर सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में श्रम कानूनों और सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी गहराई (40 फीट) में खुदाई के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे? क्या मजदूरों का पंजीकरण, जीवन बीमा और उन्हें उचित सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया था? पुलिस और प्रशासन अब इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ईको कार को मारी टक्कर, हरियाणा से लौट रहे बरेली के दो मजदूरों की मौत

Bareilly News : आला हजरत उर्स की तैयारियों का DM-SSP ने लिया जायजा, परखीं इस्लामिया मैदान की व्यवस्थाएं
बरेली, अमृत विचार। शहर में आगामी उर्स-ए-रज़वी को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के इस्लामिया मैदान का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस्लामिया मैदान का निरीक्षण और नगर आयुक्त को निर्देश
अधिकारियों ने इस्लामिया मैदान पहुंचकर मंच, शौचालय, पेयजल आपूर्ति, वॉच टॉवर, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास द्वार के साथ-साथ लंगर स्थल की व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव मौर्य को कड़े निर्देश दिए गए कि सभी बुनियादी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और सीवर लाइन से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

बिहारीपुर चौकी में हुई अहम बैठक, जुलूसों में डीजे पर पाबंदी
मैदान के निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिहारीपुर पुलिस चौकी में दरगाह कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में उर्स के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंधन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए आयोजकों से अपील की है कि:
सभी चादरों के जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं। जुलूसों में डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। लंगर समितियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन की ओर से एसपी सिटी मानुष पारिख, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, दरगाह कमेटी की ओर से ताहिर अल्वी, मंजूर रज़ा, परवेज़ नूरी, औरंगजेब नूरी, नईम नूरी, हाजी जावेद खान, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी और शाहिद नूरी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन और कमेटी दोनों ही उर्स को सकुशल संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Kanwar Yatra Alert: बरेली में मुख्य सचिव और डीजीपी ने परखी तैयारियां, मुजफ्फरनगर में 12 अगस्त तक मांस की दुकानें बंद

Rampur News : जब शिवलिंग पर छैनी मारते ही निकली दूध-रक्त की धारा, नवाब को भी टेकना पड़ा मत्था; जानिए शाहबाद के प्राचीन शिव मंदिर का रहस्य
शाहबाद/रामपुर, अमृत विचार। रामपुर जिले के शाहबाद नगर के लक्खी बाग स्थित प्राचीन स्वयंशंभू शिव मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धार्मिक मान्यताओं, चमत्कारिक इतिहास और विशेष परंपराओं के कारण यह मंदिर केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के जनपदों और अन्य राज्यों तक में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

जब नवाब रजा अली खान ने हटवाना चाहा शिवलिंग...
मंदिर में सेवा दे रहे पुजारी शंकर नाथ और स्थानीय बुजुर्ग श्रद्धालुओं के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर का इतिहास रामपुर रियासत के समय से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि रामपुर के तत्कालीन नवाब रजा अली खान ने यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग को कोई साधारण पत्थर समझकर हटवाने का प्रयास किया था। बताया जाता है कि शिवलिंग को उखाड़ने के लिए मजदूरों से लेकर हाथियों तक की ताकत लगा दी गई, लेकिन वह अपने स्थान से टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद जब शिवलिंग पर छैनी-हथौड़े और कुदाल से प्रहार किया गया, तो चमत्कारिक रूप से उसमें से दूध, रक्त और जल की धारा फूट पड़ी। इस खौफनाक और चमत्कारिक घटना को देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए और काम रोक दिया गया।

सपने में हुए शिव के दर्शन, फिर कराया जीर्णोद्धार
स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, उसी रात नवाब रजा अली खान को सपने में भगवान शिव के दर्शन हुए। इसके बाद नवाब ने अपनी भूल स्वीकार की और पश्चाताप करते हुए भव्य रूप से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। तभी से यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बन गया और इसकी चमत्कारी ख्याति दूर-दूर तक फैल गई।

दूर होती हैं विवाह में आ रही बाधाएं
इस शिव मंदिर की एक अनूठी मान्यता विवाह संबंधों को लेकर भी है। कहा जाता है कि जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधाएं आती हैं या रिश्ते तय होने में अड़चनें आती हैं, वे यहां आकर भगवान शिव से विशेष प्रार्थना करते हैं। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि आसपास के जिलों के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों से भी लोग यहां आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मन्नत पूरी होने पर कई परिवार तो मंदिर परिसर में ही अपने बच्चों के विवाह संबंध तय करते हैं। धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक महत्व और लोकविश्वासों का अनूठा संगम यह लक्खी बाग का प्राचीन शिव मंदिर आज भी सनातन धर्मियों के लिए भक्ति और विश्वास का एक अद्भुत केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : 40 साल पुराना श्री सीताराम मंदिर, जहां स्थापित हैं 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग

Bareilly News : 320 करोड़ का वक्फ जमीन घोटाला! मौलाना शहाबुद्दीन ने डीएम को सौंपे 50 पन्नों के सबूत, अखिलेश पर साधा निशाना
बरेली, अमृत विचार। जिले में वक्फ संपत्तियों में करोड़ों रुपये के बड़े घोटाले का दावा किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को बरेली के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस घोटाले से जुड़े 50 पन्नों के दस्तावेजी सबूत पेश किए। मौलाना का दावा है कि सिर्फ बरेली जिले में ही भू-माफियाओं और वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारों की मिलीभगत से 320 करोड़ रुपये की वक्फ जमीनों को खुर्द-बुर्द किया गया है।

बता दें कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी काफी समय से वक्फ संपत्तियों में घोटाले का मुद्दा उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा था। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने मौलाना पर 'हवा-हवाई' आरोप लगाने की बात कहते हुए उनसे सबूत मांगे थे, जिसके जवाब में मौलाना ने डीएम को यह डोजियर सौंपा है।

मौलाना के 50 पन्नों के सुबूत में इन 2 बड़े घोटालों का जिक्र:
मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने दस्तावेजों में मुख्य रूप से बरेली की दो बड़ी वक्फ संपत्तियों का विवरण दिया है, जिन्हें अवैध रूप से बेचा गया है:

बहेड़ी (गांव जाम सावंत): तहसील बहेड़ी के इस गांव में 1400 बीघा वक्फ जमीन है। आरोप है कि इसमें से कुछ हिस्सा बेच दिया गया है और बाकी बेचने की तैयारी चल रही है। आज के बाजार भाव के अनुसार इस संपत्ति की कीमत करीब 220 करोड़ रुपये आंकी गई है। सदर (गांव चंद्रपुर बिजपुरी): तहसील सदर के इस गांव की वक्फ जमीन अब शहरी क्षेत्र में आ गई है, जिससे इसकी कीमत काफी बढ़ गई है। मौलाना के मुताबिक, 100 करोड़ रुपये की मालियत वाली इस जमीन को पूरी तरह से बेच दिया गया है।

'अखिलेश यादव अपनों के घोटालों पर खामोश हैं'
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव राम मंदिर चढ़ावे में 2.5 से 3 करोड़ रुपये की चोरी की बहुत चर्चा करते हैं, लेकिन उनके ही चहेतों ने वक्फ की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला किया है। अपने चहेतों के घोटालों पर वे बिल्कुल खामोश हैं, लेकिन मुझसे सबूत मांग रहे थे। इसलिए मैंने आज डीएम ऑफिस जाकर सारे सबूत पेश कर दिए हैं।"

मौलाना ने दावा किया कि जब लोग बरेली के इस 320 करोड़ रुपये के वक्फ घोटाले को देखेंगे, तो बाकी सब भूल जाएंगे।

"बुजुर्गों ने भलाई के लिए दी थी जमीन, कौड़ियों के भाव बेच दी"
मौलाना शहाबुद्दीन ने अफसोस जताते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने अपनी बेशकीमती जमीनें वक्फ (दान) इसलिए की थीं ताकि उससे होने वाली आमदनी का उपयोग धर्म-कर्म के कामों और गरीब मुसलमानों की आर्थिक मदद के लिए किया जा सके। लेकिन ऐसा होने के बजाय, बड़े नेताओं और वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारों ने भू-माफियाओं के साथ साठगांठ करके करोड़ों की इन जमीनों को कौड़ियों के भाव बेच डाला।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : उर्स में उमड़ने वाली भीड़ के लिए विशेष प्लान, जंक्शन पर बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ईको कार को मारी टक्कर, हरियाणा से लौट रहे बरेली के दो मजदूरों की मौत
मुरादाबाद/बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बरेली के रहने वाले दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दलपतपुर पुलिस चौकी के पास हुआ, जहां लकड़ी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक हरियाणा में मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

धान की रोपाई कर घर लौट रहे थे दोनों
जानकारी के अनुसार, मृतक बरेली जिले के विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिहारीपुर पीतम राम के निवासी थे। मृतकों की पहचान सुमेरमल (35 वर्ष) पुत्र मोहनलाल और साधु राम (45 वर्ष) पुत्र रामेश्वर दयाल के रूप में हुई है। दोनों ग्रामीण हरियाणा में धान की रोपाई का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद वे ईको गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव बिहारीपुर पीतम राम लौट रहे थे।

एक ने मौके पर, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम
मुरादाबाद में दलपतपुर पुलिस चौकी के पास उनकी ईको गाड़ी पहुंची ही थी कि तभी लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 35 वर्षीय सुमेरमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय साधु राम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को कब्जे में लिया।

गांव में पसरा मातम, पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव
हादसे की सूचना जैसे ही बरेली के ग्राम बिहारीपुर पीतम राम पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति जयवीर वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में कराया जा रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Moradabad Kanwar Yatra 2026: 21,826 CCTV कैमरों की निगरानी, 2,291 सुरक्षाकर्मी तैनात; कांवड़ यात्रा के लिए अभेद्य सुरक्षा प्लान तैयार

Bareilly News : उर्स में उमड़ने वाली भीड़ के लिए विशेष प्लान, जंक्शन पर बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव
बरेली, अमृत विचार। 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले उर्स-ए-रजवी में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की है। बरेली जंक्शन पर कई ट्रेनों के ठहराव का समय अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया है। कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन भी चलाई जाएगी।

6 से 8 अगस्त तक बरेली जंक्शन पर 13308, 12356, 12470, 15212, 15904, 15128, 14618 और 14230 समेत कई ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार अप दिशा की 14673, 14649, 14617, 12317, 12325, 22551, 12469 और 18103 जैसी ट्रेनों के ठहराव में भी अस्थायी वृद्धि की गई है। रेलवे ने तीन ट्रेनों को बरेली जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने का भी निर्णय लिया है। इनमें 13258, 12238 और 12558 डाउन और 13257, 12237 और 12557 अप दिशा की ट्रेनें शामिल हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए 8 अगस्त को बरेली से सहारनपुर के बीच 04301 विशेष अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 4:45 बजे बरेली से रवाना होकर रात 11:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर, नजीबाबाद, लक्सर और रुड़की सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा 8 अगस्त को 64177 का प्रस्थान समय बदलकर दोपहर 3:45 बजे किया गया है। वहीं, 64176 ट्रेन को अस्थायी रूप से सीतापुर सिटी तक बढ़ाया गया है। रेलवे ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोचिंग रैक तैयार रखने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर तुरंत विशेष ट्रेनें चलाई जा सकें।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : उर्से रजवी में ट्रेन से सफर करके बरेली पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे रेलवे-आरएसी

Moradabad News : 40 साल पुराना श्री सीताराम मंदिर, जहां स्थापित हैं 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग
मुरादाबाद, अमृत विचार। गुजराती मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर एवं 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल सावन में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। भोलेनाथ के जयघोष, घंटियों की मधुर ध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना है। शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और श्रीराम के दर्शन करते हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित हरिकृष्ण दुबे ने बताया कि मंदिर लगभग 40 वर्ष पुराना है और वर्षों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना है। मंदिर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे खुलता है और दोपहर 11:30 बजे तक दर्शन होते हैं। इसके बाद शाम 4:00 बजे मंदिर के कपाट दोबारा खुलते हैं, जहां रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन में कांवड़िए पूरे दिन किसी भी समय मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सावन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और शिव पूजन का आयोजन किया जा रहा है। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' का जयघोष मंदिर परिसर में गूंजता रहता है। गुजराती मोहल्ला स्थित यह मंदिर आज भी मुरादाबाद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए है। सावन में यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसकी धार्मिक महत्ता का प्रमाण है।

नर्मदा नदी से प्राप्त प्राकृतिक शिलाओं से बने 111 शिवलिंग यहां हैं स्थापित
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग हैं। नर्मदा नदी से प्राप्त प्राकृतिक शिलाओं से बने इन शिवलिंगों का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालु सभी शिवलिंगों पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के विग्रह विराजमान हैं। यहां प्रतिदिन नियमित आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। रामनवमी, दीपावली, महाशिवरात्रि और सावन के सभी सोमवारों पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेली-मुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां