Pradeep Kumar - Amrit Vichar

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, शादी का शगुन देने जा रही 6 महिलाओं की मौत
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा सवार 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी महिलाएं घर में होने वाली शादी का शगुन (भात) देने के लिए मायके जा रही थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मुरावन नगला गांव के रहने वाले डालचंद्र के बेटे कुंवरपाल की शादी तय हुई थी। इसी शादी के सिलसिले में 'भात' मांगने और शगुन देने के लिए घर की महिलाएं गठौना गांव जा रही थीं। इसके लिए उन्होंने गांव के ही सन्नी नाम के युवक का ई-रिक्शा बुक किया था। ई-रिक्शा में 6 महिलाओं सहित कुल 8-9 लोग सवार होकर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में ही काल ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने बरपाया कहर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरेली-आगरा हाईवे पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सिर्फ एक ही लेन चालू है। इसी दौरान कासगंज से उझानी की मंडी समिति में मक्का बेचकर लौट रहे दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। रफ्तार के इसी जुनून में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए आगे निकल गया।

हादसा इतना भयाभय था कि महिलाएं छिटक कर सड़क पर और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गईं। सड़क पर दूर तक खून और मांस के लोथड़े बिखर गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक महिला की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। टक्कर मारने के बाद दोनों ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए।

मृतकों की हुई पहचान, आला अधिकारी पहुंचे मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान लड़के की मां राजकुमारी (50), भाभी गंगाश्री (30) के साथ-साथ प्रेमा (32), सरला (32), रेवती (80) और नारायणी (30) के रूप में हुई है। वहीं, ई-रिक्शा चालक सन्नी समेत तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालकों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Amroha News : चोरी के शक में जीला-साले को पेड़ से लटकाकर दी तालिबानी सजा, करीब 7 घंटे तक पेड़ से लटके रहे
अमरोहा, अमृत विचार। चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पेड़ से लटकाकर कथित तौर पर प्रताड़ित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलवार रात गजरौला के गांव शीशोवाली में अवैध शराब खरीदने पहुंचे गांव भुड्डेवाली निवासी दीपक व उसके जीजा डालू निवासी गांव नया बांस को शीशोंवाली के 10-12 ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों युवकों के रात दो बजे हाथ बांध कर यूकेलिप्टस के पेड़ से बांध कर लटका दिया। रातभर दोनों पेड़ पर लटके रहे। शोर-शराबा होने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैदकर कर बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुलिस को सूचना दी तो लगभग 9:30 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त कर नीचे उतारा। इस घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। वहीं शीशोवाली के ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों खेतों में पशुओं को भगाने के लिए लगाई गई झटका मशीन को चोरी करने आए थे। इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जीजा-साले को छुड़ा लिया है।दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रसारित वीडियो के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly News : सीएम करेंगे लोकार्पण, मंजूरी के फेर में अटके नाथ कॉरिडोर के दो प्रोजेक्ट
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर विभिन्न विभागों के अफसर विकास कार्यों की सूची फाइनल करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री करीब 44 अरब की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनमें नाथ कॉरिडोर के तहत नाथ मंदिरों के कायाकल्प से जुड़ी योजनाएं भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें से दो परियोजनाएं स्थान बदलने और टेस्टिंग में मिट्टी फेल होने की वजह से शासन से दोबारा मंजूरी के फेर में अटक गई हैं।

दरअसल, नाथ मंदिरों के कायाकल्प समेत उनके आसपास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत हार्टमन रामलीला ग्राउंड पर कांवड़ स्थल बनना तय हुआ था मगर बाद में जगह को बदल दिया गया। करगैना से आगे मढ़ीनाथ-तपेश्वनाथ द्वार के पास दूसरी जगह चिह्नित की गई और बीते दिनों शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया गया। पूरी परियोजना पर 4 करोड़ से ज्यादा का खर्च होना था, शासन से दो करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त भी की जा चुकी थी, मगर जगह बदलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। कांवड़ स्थल पर हॉल, टॉयलेट ब्लॉक मंच आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

वनखंडीनाथ की जमीन नहीं उपयुक्त
इधर, वनखंडी नाथ मंदिर का काम भी अधर में लटका है। यहां प्रसाद और फूल-माला की दुकानें, वैदिक लाइब्रेरी व टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाना था। 5.82 करोड़ की परियोजना में 2 करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त हो चुके हैं। जिसके बाद मिट्टी की खोदाई का काम यहां शुरू करा दिया गया, मगर निर्माण के लिए मिट्टी सही नहीं थी, लिहाजा काम को रोक दिया गया। अब यहां काम शुरू करने के लिए शासन से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

कांवड़ स्थल का कार्य जगह बदलने की वजह से रोका गया था, जबकि वनखंडीनाथ मंदिर में जमीन उपयुक्त नहीं होने की वजह से काम रुका है। दोनों प्रोजेक्ट शासन से दोबारा मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। अगले सप्ताह तक वनखंडीनाथ के कार्य को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। - रविंद्र कुमार, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग।

Bareilly News : एमजेपी विश्वविद्यालय नैड की सूची में शीर्ष 6 संस्थानों में शामिल
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने नैड की सूची में डंका बजाया है। भारत सरकार के डिजिलॉकर-नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) पोर्टल की नई सूची में विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 6 संस्थानों में जगह मिली है।

बता दें कि डिजिलॉकर-नैड पर विश्वविद्यालय के 71 लाख से ज्यादा शैक्षणिक अभिलेख प्रकाशित किए जा चुके हैं जिससे विद्यार्थी अपनी डिग्री, अंकपत्र और दूसरे दस्तावेज डिजिटली सुरक्षित एवं सत्यापित रूप से हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के साथ सफल एकीकरण कर प्रवेश, परीक्षा, छात्र प्रबंधन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन व पारदर्शी बना दिया है। इस डिजिटल परिवर्तन की वजह से विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री की फौरी उपलब्धता, दस्तावेजों का सुरक्षित संग्रहण, पारदर्शी प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया, कागजरहित प्रशासन व आसान दस्तावेज सत्यापन जैसे प्रमुख लाभ मिलेंगे।

दूसरे संस्थानों के लिए प्रेरणा: केपी सिंह
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि यह विवि के तेजी से हुए डिजिटलीकरण और विद्यार्थी-केंद्रित सेवाओं के प्रति विवि प्रशासन प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं समन्वयकप्रो. विनय ऋषिवाल ने कहा कि समर्थ और डिजिलॉकर के सफल एकीकरण एक क्रांतिकारी कदम है। सभी छात्रों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना चाहिए।

Pilibhit News : अमृत सरोवर के पास फंदे से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
दियोरियाकलां, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। उसका शव गांव में ही अमृत सरोवर के पास जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हत्या की जताई गई आशंका के बीच पुलिस पड़ताल कर रही है।

घटना दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जादोपुर पट्टी की है। बुधवार सुबह गांव में स्थित अमृत सरोवर के पास जामुन के पेड़ पर एक युवती का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो होश उड़ गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान गांव के ही रामचंद्र शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री वर्षा के रुप में हुई। बताते हैं कि वह सुबह तीन बजे घर से गई थी। परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर जानकारी की। फील्ड यूनिट टीम को भी मौकेपर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Pilibhit News : बाजार से लापता हुई नौ साल की बच्ची, दो दिन बाद ही वीडियो वायरल.. दुष्कर्म की आशंका
पीलीभीत, अमृत विचार। पिता संग चप्पल लेने के लिए बाजार गई नौ साल की बच्ची को एक व्यक्ति चीज दिलाने का लालच देकर ले गया। दो दिन तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद एक दूसरे गांव के व्यक्ति ने कॉल कर परिजन को बुलाया, और बच्ची दी। इसके कुछ देर बाद ही एक वीडियो परिजन को मिला , जिस बच्ची एक व्यक्ति संग निर्वस्त्र थी। रात को हनुमान दल कार्यकर्ताओं संग परिजन सुनगढ़ी थाने पहुंचे और शिकायत की। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई  है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। रविवार को  नौ साल की पुत्री भिखारीपुर बाजार पिता के साथ गई थी। चप्पल लेने के लिए बच्ची गई थी। इस दौरान दूसरे समुदाय का एक 50 साल से अधिक का व्यक्ति आया और बच्ची को लालच देकर ले गया। पिता उस वक्त दुकान पर थे। बच्ची के बिना ही पिता ही गहर आ गए। तब पता चला कि बच्ची घर नहीं आई है। बच्ची को परिवार वाले तलाश करते रहे लेकिन मिली नहीं। फिर मंगलवार दोपहर दो बजे कॉल आई और बताया कि एक बच्ची मिली है। बच्ची से मिले नंबर की मदद से परिवार को सूचना मिली। फिर परिजन गए और बच्ची को ले आए। बच्ची से बताया कि उसे आरोपी ने कुछ खाने को दिया था, फिर वह बेसुध हो गई थी। इधर कुछ देर बाद एक वीडियो आरोपी के गांव के लोगों ने दिखाई । जिसमें बच्ची और आरोपी आपत्तिजनक हालत में दिखे। उसके बाद परिजन आरोपी की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिल सका। देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचे और शिकायत की है। परिजन का कहना है कि बच्ची कक्षा चार की छात्रा है। आरोपी पीड़ित के गांव में भी आता जाता रहता है। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि सूचना मिली है,  मामले की जांच कराई जा  रही है।

Bareilly News : अर्जुन हत्याकांड पर आक्रोश फूटा, सड़क जाम, पुलिस से नोंकझोंक
बरेली, अमृत विचार। संजयनगर के हिन्दूवादी लीडर राकेश मौर्या के बेटे अर्जुन मौर्या की हत्या को लेकर दूसरे दिन भारी आक्रोश के हालात बन गए। गुस्साए लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। भीड़ से पुलिस की नोंकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी अुर्जन हत्याकांड में शामिल हमलावरों के एनकाउंटर की मांग गर रहे थे। अफसरों ने सख्त एक्शन का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में अर्जुन के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

अुर्जन मौर्या (21) की संजयनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन सचिव राकेश मौर्या के बेटे की हत्या का पता होने पर मंगलवार को मोहल्ले के तमाम लोग सड़कों पर उतर आए। हर तरफ से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई जाने लगी। कई दर्जन लोग इसे लेकर अफसरों से मिलने से पुलिस ऑफिस भी पहुंचे मगर मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद दर्जनों लोग पोस्टमार्टक हाउस पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं और दोनों लेन जाम कर दीं। कुछ ही देर में चौकी चौराहा से चौपुला पुल तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों से लोगों की नोंकझोंक होती देखी गई। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ आशुतोष शिवम पहुंच गए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं से बातचीत के लिए लेडी पुलिस भी मोके पर बुला ली गई। बहुत समझाने और दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन के आश्वासन पर लोग मान गए। सीओ इसके बाद भी शव का पोस्टमार्टम होने तक वहीं पर रुके रहे।

विवाद की आशंका में भारी फोर्स तैनात
पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामे के बाद संजय नगर में किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने, इसे देखते हुए अफसरों ने मौके पर भारी फोर्स तैनात करा दिया। पीएम के बाद कड़ी सुरक्षा में शव संजयनगर स्थित शव ले जाया गया गया। सीओ लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। शव पहुंचते भीड़ और बढ़ गई। कड़ी सुरक्षा में शाम अर्जुन के शव शव का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रदर्शनकारी महिला को खरोंच लगने से लोग भड़के
पुलिस ने जाम और प्रदर्शन में शामिल लोगों को हटाने की कोशिश की तो एक महिला को लेडी कास्टेबिल का नाखून लग गया। उसके हाथ से खून निकल आया। इसे देखकर लोग और ज्यादा भड़क गए। हंगामा बढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर टकराव होने से रोका। समझाने महिलाएं महिलाएं सड़क से हट गईं और जाम खुल गया।

सिरफिरों ने बहन से दोस्ती के विरोध पर ली युवक की जान
संजय नगर में हुए अर्जुन मौर्या हत्याकांड में आरोपी कुश कश्यप, कपिल राठौर और अर्पित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पिता की ओर से दर्ज कराई है। तीनों हमलावर सीसीटीवी में भी रिकार्ड हुए थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि मारे गए अर्जुन की बहन दोस्ती हमलावर कुश से थी, जिसका वह विरोध करता था। कहासुनी में इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मृतक अर्जुन संजय नगर गुसाई गौटिया का रहने वाला था। जांच में पता चला है कि अर्जुन की बहन और वहीं के रहने वाले कुश कश्यप के बीच में प्रेम प्रसंग था। अर्जुन विरोध करता था। सोमवार देर रात अर्जुन और कुश में विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान अर्जुन ने कुश को तमाचा मार दिया था। इसके आधे घंटे बाद कुश, उसका साथी कपिल राठौर और अर्पित इकट्ठे हुए और संजय नगर मंदिर के पास तीनों ने अर्जुन को घेरकर गोली मार दी। मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीमें तलाश में दबिशें दे रही हैं।

अर्पित ने मारी थी सटाकर गोली
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि अर्जुन ने जब कुश के तमाचा मारा तो उस समय वह धमकी देकर वहां से चला गया था। इसके बाद उसने दोस्त कपिल और अर्पित के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई। फिर देर रात अर्जुन को घेर लिया और मारपीट के बाद उसके अर्पित ने उसके सिर में सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

कुश कंपनी इलाके में करती थी रंगबाजी
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुबह से रात तक अर्पित, कपिल और कुश की टोली अर्जुन के घर के बाहर बार बार बाइक निकालते थे। तेज हार्न बजाते थे। कोई रोक-टोक करता था तो उसके साथ में मारपीट पर आमादा हो जाते थे। पूरे इलाके में रंगबाजी करते नजर आते थे। विरोध कई वे लोग मारपीट कर चुके थे।

हिस्ट्रीशीटर सोनू लभेड़ा का भाई है कपिल
पुलिस के अनुसार, अर्जुन मर्डर केस में शामिल कपिल जेल में बंद चल रहे संजयनगर के खतरनाक हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू लभेड़ा का भाई है। सोनू लभेड़ा कुछ माह पहले पुलिस ने डोहरा रोड पर राहुल सागर की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके नक्शे कदम पर भाई कपिल भी चल रहा था। कपिल पर भी कई केस दर्ज बताए जाते हैं।

Bareilly News : महिला डेयरी किसानों की सफलता से प्रभावित हुए प्रमुख सचिव
बरेली, अमृत विचार। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं जिले के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तहसील फरीदपुर में बने सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर संस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी संचालन, दुग्ध संग्रहण एवं प्रोसेसिंग व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्राम बसावनपुर में स्थापित मिल्क कूलिंग प्वाइंट का भी जायजा लिया। इस दौरान महिला किसानों से संवाद कर डेयरी व्यवसाय से होने वाली आय की हकीकत जानी।

महिला पशुपालकों ने बताया कि कंपनी की ओर से दूध का नियमित भुगतान समय पर किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रमुख सचिव ने महिला किसानों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें पशु ऋण लेकर डेयरी व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से दुग्ध व्यवसाय को एक नई दिशा मिल रही है।अधिकारियों ने बताया कि सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी वर्तमान में 8 जनपदों में सक्रिय है। 9 मिल्क चिलिंग सेंटरों के माध्यम से 63,445 महिला किसानों से प्रतिदिन करीब 2.30 लाख लीटर दूध एकत्रित कर प्रोसेसिंग यूनिट तक भेजा जा रहा है। सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार, एक्सईएन विनय कुमार, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में डीसी एनआरएलएम पर जताई नाराजगी
नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने दोपहर करीब दो बजे विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। विकासखंडवार समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के भुगतान आदि की धीमी प्रगति देखकर डीसी एनआरएलएम की कार्यप्रणाली और ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को ब्लॉकवार क्लस्टर की मॉनिटरिंग बढ़ाने और तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार सहित, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

रिश्तों का कड़वा सच : दो-दो सरकारी नौकर बेटे, फिर भी बूढ़ी मां के लिए घर के किसी कोने में जगह नहीं
आसिफ अंसारी बरेली, अमृत विचार। ढलती उम्र अपनों का सहारा चाहती है मगर बुजुर्गों को बोझ समझकर अपने बेगाने बन जाएं तो वेदना के एहसास बयां नहीं किए जा सकते। बेटा अमेरिका में था और नरेन्द्र बाबा बरेली वृद्धाश्रम में। अपनों क इंतजार में बुजुर्ग आंखें पथरा गईं और एक दिन सांसं भी थम गईं। ऐसे ही उत्तराखंड की रहने वालीं सावित्री आंटी के दो-दो बेटे सरकारी नौकर हैं। भरे-पूरे परिवार यदि कुछ नहीं है तो वो मां के रहने को जगह। 12 बरस से वृद्धाश्रम में समय गुजार रही हैं। लालफाटक के पास स्थित ओल्ड एज होम में 132 बुजुर्ग है और सबकी अपनी अलग व्यथाए हैं।

बताया गया है कि नरेन्द्र बाबा मेरठ के थे,जो इसी वृद्धाश्रम में दुनिया को अलविदा कह गए। सावित्री देवी पोंडी गढ़वाल की हैं और 75 पार की उम्र में बहुत कमजोर हो चली हैं और रिश्तों के बिखरे संसार को अपनी आंखों से देख रही हैं। बच्चे जब छोटे थे, पति तभी चल बसे। दो बेटे और एक बेटी के पोषण और पढ़ाई में मां ने कितना संघर्ष किया, वहीं जानती हैं। बेटों की सरकारी जॉब लग गई और बेटी के हाथ पीले कर दिए। बहुओं को सास बोझ लगने लगी। घर में प्रताड़ना के सिलसिले शुरू हुए और दूर कहीं नौकरी करने वाले बेटे मौन होकर बैठ गए। बूढ़ी मां क्या करती, 2014 में घर छोड़ दिया और वृद्धा आश्रम आ गईं। बताती हैं बेटों ने आज तक सुध नहीं है। बेटी जरूर आकर दुख-दर्द बांट लेती है।

पुष्पा की पीड़ा..बच्चे नहीं हुए तो पति ने मुंह मोड़ा
बिसौली की पुष्पा देवी(60) दस महीने से वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। बताती हैं कि प्लांट चलाने वाले पति ने बच्चे न होने पर उनसे मुंह फेरकर दूसरी शादी कर ली थी। उनके जेवर बेचकर ठुकरा दिया। वह दर-दर ठोकरें खाती रहीं। रिश्तेदार-परिवार कोई काम नहीं आया। 10 बरस इधर-उधर गुजारा किया। मुंहबोली ननद ने 10 माह पहले वृद्धाश्रम में पहुंचा दिया। जब यही उनका परिवार है।

चाय के भी लाले पड़े तो राजकुमारी ने घर छोड़ा
बरेली शहर की रहने वाली राजकुमारी देवी(65) 11 अप्रैल को वृद्धा आश्रम में आई थीं। बताया कि एक बेटा सरकारी कर्मचारी और दूसरा व्यापारी होने के बाद भी उनका घर में ख्याल नहीं रखा जा रहा था। बेटी की शादी कर दी थी। बहु को वह पसंद नहीं थीं। चाय के भी लाले पड़ रहे थे। उनके साथ मारपीट की जाती थी। कब तक बर्दाश्त करतीं, दो महीना पहले घर से अपने कपड़े लेकर निकल आईं और वृद्धाश्रम पहुंच गईं। अब तक किसी अपने ने नहीं उनकी खबर ली है।

नए संसार में खुशियां अपार, राहत में सभी बुजुर्ग
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित लाल फाटक वृद्धाश्रम की क्षमता 150 की है मगर अभी 132 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें 62 महिलाएं और 70 पुरुष हैं। सबके रहने-खाने का अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। विभाग तो व्यवस्थाएं करता ही है, समय-समय पर सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी भी जरूरी चीजें लेकर पहुंचते रहते हैं। वृद्धाश्रम में सबकी तय दिनचर्या रहती है। सभी बुजुर्ग रोज सुबह पांच बजे जागते हैं। नित्यकर्म के बाद योग और प्रार्थना कराई जाती है। 6 से लेकर 7 बजे तक स्नान और साफ सफाई होती है। 7 से 8: 30 बजे तक सुबह का नाश्ता, 8: 30 से 9: 30 बजे तक अखबार पढ़ना होता है। इसके बाद सभी टीवी पर कार्यक्रम देखते हैं। धार्मिक व मनोरंजक पुस्तकें पढ़ते हैं। 11: 30 से लेकर 12: 15 बजे तक दोपहर के भोजन का समय है। इसके बाद दोपहर में पर्याप्त आराम और 3: 30 से लेकर 5 बजे तक संध्या भजन और सतसंग का दौर चलता है। फिर नाश्ता, टीवी और आरती, भोजना और शयन..। अपनों से दूर होकर भी बुजुर्गोँ के संसार में खुशियां बेशुमार दिखती हैं। हालांकि, बुजुर्ग निगाहों में अपनों के बेगाने बर्ताव की पीड़ा भी नजर आती है।

वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। रहने, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य तरह की जरूरी व्यवस्थाओं नियमित ध्यान रखा जा रहा है। -कांता गंगवार, प्रबंधक।

रामपुर जिला कारागार में टांडा निवासी बंदी की मौत
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार सुबह रामपुर जिल कारागार में बंद टांडा निवासी 38 वर्षीय बंदी फैसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब के चलते उसे मंगलवार सुबह ही जिला अस्पताल इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों को भी फोन कर बुलाया गया है। टांडा के मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी फैसल को 14 जून 2026 से जेल में बंद था। उसके भाई अर्शी ने बताया कि फैसल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था और नशे का आदी था। 13 जून को टांडा पुलिस उसे घर से ले गई थी और अगले दिन 14 जून को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि फैसल को थाना टांडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 504 के मामले में 14 जून को जिला जेल में दाखिल कराया था।

जेल में तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। थाना प्रभारी टांडा संजय मिश्रा ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 के एक मामूली मारपीट और कहासुनी के मामले में न्यायालय से फैसल के खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि बंदी फैसल को सुबह 6:55 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

बरेली से सीधे भर सकेंगे गोवा की उड़ान! बढ़ती मांग के बाद जल्द हो सकता है बड़ा फैसला
बरेली, अमृत विचार। गोवा के लिए बरेली से सीधी हवाई सेवा शुरू होने की जोरशोर से तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बरेली टू गोवा उड़ान पर जल्द फैसला संभव है। ऐसा होता है तो बरेली मंडल के हजारों यात्रियों को पर्यटन और व्यावसायिक यात्रा के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

बरेली एयरपोर्ट के एयरपाेर्ट डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल बताया केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर बरेली एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जबकि सफाई कर्मियों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला कर्मचारियों को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में पौधारोपण किया गया और "वंदे मातरम्" थीम पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता और कस्टमर सर्विस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के एयरपोर्टों में यात्री सुविधाओं के आधार पर बरेली को पहला स्थान मिला है, जबकि देशभर में इसकी रैंकिंग सातवीं रही है। पांच में से 4.93 अंक हासिल कर एयरपोर्ट ने उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण दिया है।

2021 से लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
8 मार्च 2021 को उद्घाटन के बाद से बरेली एयरपोर्ट लगातार प्रगति कर रहा है। वर्ष 2024-25 में जहां 1,21,843 यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी, वहीं यह संख्या बढ़कर 1,28,170 तक पहुंच गई है। बढ़ती यात्री संख्या एयरपोर्ट की लोकप्रियता और सुविधाओं में सुधार का संकेत है।

अब कई बड़े शहरों से जुड़ा बरेली
वर्तमान में बरेली एयरपोर्ट से नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जेवर (नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) के लिए उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन का मानना है कि यदि यात्री मांग इसी तरह बढ़ती रही तो गोवा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए भी जल्द उड़ान सेवा शुरू हो सकती है।
यात्रियों की उम्मीदें बढ़ीं

गोवा के लिए संभावित उड़ान सेवा जल्द शुरू किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। अफसरों का कहना है कि अभी गोवा जाने के लिए दिल्ली या अन्य शहरों का सहारा लेना पड़ता है। बरेली से सीधी उड़ान शुरू होने पर समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Bareilly News : आ रहे सीएम...सड़क, सीवर, सफाई पर प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के संभावित बरेली दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट हो गया है। नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर की सूरत बदलने के लिए संयुक्त रूप से एक महा-सफाई अभियान की शुरुआत की है। मुख्य रास्तों, डिवाइडर और प्रमुख चौराहों को चमकाने के लिए विशेष टीमों को मुस्तैद किया गया है। बरेली कालेज गेट पर अधूरे सीवर लाइन आदि कामों में तेजी आ गई है।

नगर निगम के कर्मचारी सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों से कचरा हटाने, झाड़ियों की छंटाई करने और डिवाइडरों की धुलाई के साथ-साथ रंग-रोगन के काम में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही, जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए सीवर और पेयजल लाइनों की मरम्मत का काम भी युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। दूसरी ओर, बीडीए प्रशासन रामायण वाटिका, साइंस पार्क और रुद्रावनम जैसी अपनी महत्वाकांक्षी और प्रस्तावित परियोजनाओं की तरफ जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के मुताबिक, इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी जोनों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो केवल सफाई ही नहीं बल्कि सड़कों के किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात को व्यवस्थित करने का काम भी कर रही हैं ताकि सीएम के आगमन पर शहर की भव्य तस्वीर सामने आ सके।

मुख्य सड़कों और वीआईपी रूटों पर नजर
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम शहर की मुख्य सड़कों के किनारों से अवैध कब्जे हटा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशों पर शहर के सभी चारों जोनों में विशेष टीमें सक्रिय हैं, जो सड़कों पर व्यापार फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। नगर आयुक्त ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।