Crime - Amrit Vichar

Pilibhit News : पीलीभीत में पत्नी ने पति को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आया गुजरात कनेक्शन
पीलीभीत, अमृत विचार : प्रेम-प्रसंग में महिलाओं द्वारा अपने पति की हत्या करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पीलीभीत में भी एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। माधोटांडा में पत्नी ने रात में अपने पति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। आधी रात में साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या करके फरार हो गई। खटपट की आवाज पर बच्चों की नींद टूटी। अनहोनी की आशंका हुई। छत पर जाकर देखा तो पिता बेसुध पड़े थे। मां गायब थी। चीख-पुकार के बीच पड़ोसी पहुंच गए। उनके साथ में बेटा रात में ही पुलिस स्टेशन पहुंचा। काफी तलाश के बाद महिला गांव में पकड़ी गई। पुलिस पूछताछ में उसने पति की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

घटनाक्रम माधोटांडा के लोहरपुरी गांव का है। करीब 42 वर्षीय उमा शंकर खेती करते थे। 20 साल पहले उन्होंने ममता के साथ प्रेम विवाह किया था। अभी ममता की उम्र 37 साल है। दो बच्चे हैं। 18 साल का बेटा है और 12 साल की बेटी।

उमाशंकर की बेटी गीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम मां ने कोल्ड ड्रिंक मंगाई थी। सभी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी लेकिन मैंन और भाई ने नहीं मना कर दिया। इसके बाद मां छत पर गईं और पापा को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उन्होंने खुद भी पी। छत पर ही पापा का बिस्तर लगाकर वह भी वहीं रुक गईं। मैं और भाई सोने के लिए चले गए।

पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचा बेटा

गीता के मुताबिक रात में अचानक से खटपट की आवाज हुई। मेरी नींद टूट गई। मैंने भाई को उठाया। घर में कोई नहीं था। हम लोग छत पर गए। वहां आवाज लगाई, मां नहीं थीं। पापा बिस्तर पर पड़े थे। उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठे। उनके गले में साड़ी लिपटी थी। भाई ने देखा तो पापा की सांस नहीं चल रही थी। हम लोग घबरा गए। डर के मारे बाहर निकले। पड़ोसियों को बुलाया। उन्होंने आकर देखा तो पिता बेसुध मिले। रात करीब 2:30 बजे भाई पुलिस स्टेशन गए। उसके बाद पुलिस घर आई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। वह घर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर पकड़ी गई। पुलिस ममता को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में उसने अपना पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

दो साल पहले गई थी गुजरात

उमाशंकर की हत्या की पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि उमाशंकर गुजरात में काम करते थे। वर्ष 2024 में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब उन्होंने पत्नी ममता को गुजरात बुलाया था। गुजरात में रहने के दौरान ममता का नकुम भावेश नाम एक व्यक्ति से अफेयर हो गया। बाद में उमाशंकर परिवार के साथ वापस पीलीभीत आ गए। लेकिन ममता नकुम से फोन पर बातचीत करती रही। इसी को लेकर घर में अक्सर कलह भी होने लगी।

भावेश से कर चुकी कोर्ट मैरिज

पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि ममता गुजरात में नकुम भावेश के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। पीलीभीत में लौटने के बाद से ही वत प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़े थी। कई बार इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आखिर में ममता ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया और मौत के घाट उतार दिया।

माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल के मुताबिक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में मिला बम बनाने का लेआउट, स्टूडेंट्स में मचा हड़कंप
अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक्सरे रूम की एक दराज से बम बनाने की विधि से संबंधित बताया जा रहा एक संदिग्ध लेआउट मिला। यह लेआउट शुक्रवार रात ड्यूटी पर मौजूद एक एक्सरे टेक्नीशियन छात्र से जुड़ा बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

एक्सरे रूम की दराज से मिला संदिग्ध लेआउट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक्सरे रूम के प्रभारी ने वहां रखी एक दराज में यह संदिग्ध लेआउट देखा। बताया जा रहा है कि छात्र शुक्रवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वहां से गया था। लेआउट मिलने के बाद प्रभारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को इसकी सूचना दी।

मामला सामने आते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया। लेआउट किस उद्देश्य से तैयार किया गया था, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू

एक्सरे रूम प्रभारी के मुताबिक, मामले की जानकारी पुलिस को मौखिक रूप से दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के साथ संबंधित छात्र से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध लेआउट वास्तव में किस उद्देश्य से तैयार किया गया था और इसे बनाने के पीछे छात्र की क्या मंशा थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि लेआउट कहां से तैयार किया गया और इसे एक्सरे रूम की दराज में क्यों रखा गया।

छात्र की मंशा को लेकर उठे सवाल

संदिग्ध लेआउट मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसे तैयार करने का उद्देश्य क्या था। हालांकि, अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और छात्र की मंशा को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीय तरीके से पूछताछ और तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद लेआउट का वास्तविक उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कोई गंभीर साजिश थी या नहीं।

आधिकारिक जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध लेआउट मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की जांच पर सभी की नजर है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya News: 15 अगस्त को अयोध्या पुलिस के सामने तीन बड़ी जिम्मेदारियां, स्वतंत्रता दिवस, मणि पर्वत मेला और परमहंस दास पुण्यतिथि पर रहेगा हाई अलर्ट

Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी
शाहजहांपुर, अमृत विचार : शाहजहांपुर में 20 साल के गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलवरों ने उनके सिर, कंधे और चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। चीख-पुकार के बीच हत्यारोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर, आरोपी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अकेले ही हत्या करने का दावा कर रहा है। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटनाक्रम कांट थाना क्षेत्र के कमलैनपुर गांव का है। गौतम मौर्य साइकिल मिस्त्री हैं। जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास उनकी दुकान है। दिलावपुर चौराहे के पास गौतम का खेत है। दुकान बंद करने के बाद वह अक्सर अपनी फसल देखने जाया करते थे। आरोप है कि शुक्रवार को चार युवक गौतम मौर्य को चौराहे से गौतम मौर्य को लेकर गए।

रात करीब 10 बजे के आसपास का वक्त है। गौतम मौर्य पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गौतम के सिर, कंधे और गले में कई गहरे घाव मिले हैं। झड़प में आरोपी भी घायल हुआ है। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। गौतम मौर्य खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़प रहा था। वहीं, हमलावर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और घेराबंदी करके पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, घायल गौतम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य हिरासत में लिए गए हैं। घटना की जांच के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी गई है।

मैंने अकेले ही की हत्या

गौतम मौर्य के हत्यारोपी समीर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह दावा कर रहा है कि उसने अकेले ही गौतम की हत्या की है। समीर सैलून चलाता है। हत्या करके बाइक से भागने के दौरान उसे पकड़ा गया था। उधर घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।

आधा किलोमीटर की दूरी पर घर

समीर और गौतम एक ही क्षेत्र के हैं। उनके घरों की दूरी कोई आधा किलोमीटर है। गौतम अपने माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। परिवार का आरोप है कि शनिवार समीर ने गौतम को कॉल करके बुलाया था। उसने पहले से ही हत्या की प्लानिंक कर रखी थी और इसी के तहत गौतम को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ेंः Shravasti News: सरयू नहर से 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, दो दिन पहले लापता हुई थी

यह भी पढ़ेंः Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को चाकू से किया घायल; ससुराल में मचा हड़कंप

Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को चाकू से किया घायल; ससुराल में मचा हड़कंप
भदैया, सुलतानपुर, अमृत विचार: देहात कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में शुक्रवार को ससुराल आए एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद चाकू से अपना गला और हाथ काटकर खुद को घायल कर लिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद चिकित्सक को मौके पर बुलाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी कर्मचंद उर्फ सोनू (40) अपनी ससुराल पखरौली आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और किसी बात को लेकर पत्नी गीता देवी से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखा चाकू उठाकर अपने गले और हाथ पर वार कर लिया।

देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Sultanpur News: निर्माणाधीन पुलिया पर टूटा बैरियर, स्लैब से टकराई बाइक; 45 वर्षीय अधेड़ की मौत

“मैंने नहीं, मां काली ने मेरी मां को मारां”, मां की हत्या के बाद बेटे का चौंकाने वाला दावा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुड़नावैध गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जिस मां ने बेटे को जन्म दिया और पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटे के बयान ने पुलिस और ग्रामीणों को भी हैरानी में डाल दिया।

मां की सिलबट्टे से हत्या के आरोप में गिरफ्तार पंकज राठौर ने पुलिस पूछताछ के दौरान कहा, “मैंने अपनी मां की हत्या नहीं की, यह काम कलकत्ता वाली मां काली ने किया है। मैंने कोई गलत काम नहीं किया।” आरोपी बार-बार खुद को बेगुनाह बताता रहा और अपने बयान पर अड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद पंकज ने अपनी 55 वर्षीय मां नन्हीं देवी को कमरे में बंद कर सिलबट्टे और ईंट से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की चीखें सुनकर बचाने पहुंची बहन सुषमा पर भी उसने हमला कर दिया। बहन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, दरवाजा खुलवाकर उसे बचाया और आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खून से सना सिलबट्टा बरामद किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले करीब तीन वर्षों से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन पहले भी उसने गांव में मारपीट और पथराव किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Kanpur Master Plan: 80 गांवों की तस्वीर बदलेगा KDA, 200 वर्ग किमी क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान तैयार

Shravasti News: बैन सिरप बेचना मेडिकल स्टोर संचालक को पड़ा भारी, संपत्ति कुर्क
बदला चौराहा (श्रावस्ती), अमृत विचार: प्रतिबंधित सिरप व नशीली दवाएं बेचने के मामले में आरोपी भाजपा नेता व मेडिकल संचालक की 33.85 लाख रुपये की संपत्ति पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क कर बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है।

भाजपा मिशन मोदी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे आकाश नाग के पिता माता प्रसाद नाग व छोटे भाई रोहित नाग पर सोनवा पुलिस ने शुक्रवार बड़ी करवाई की। पुलिस ने माता प्रसाद नाग व रोहित नाग की स्कॉर्पियो, डटसन कार कुर्क करते हुए उनके बैंक खाते के 5.85 लाख रुपये फ्रीज कर दिया है। आकाश नाग को पहले पुलिस व एसोजी ने करीब 40 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि वह अपने वाहन पर "मिशन मोदी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष" लिखकर चलता था। साथ ही नाग मेडिकल एजेंसी के नाम पर प्रतिबंधित फेंसीपिक टी व फेंसीपिक टीपी सहित नशीली दवाओं की सप्लाई करता था। जिसके विरुद्ध 20 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक श्रीकांत ने एफआईआर दर्ज कराया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर सोनवा पुलिस ने बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष सोनवा विशुनदेव पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के कुर्क वाहनों को कुल कीमत 28 लाख रुपये है। जबकि बैंक में जमा पांच लाख 85 हजार 407 रुपये फ्रीज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Shravasti Accident News: मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Shravasti News: घर से निकली महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी
श्रावस्ती(श्रावस्ती), अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के परसिया राजा गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह शौच के लिए निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रैया तराई के मजरा प्रतापबली पुरवा निवासी सुशीला (30), पत्नी घनश्याम, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौकी अंतर्गत परसिया राजा गांव स्थित आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान सुशीला के रूप में की।

घटना से परिवार में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं गांव में भी शोक और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

इसके अलावा क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी विवेक राठौर और लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Sultanpur Road Accident: वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, 12 श्रद्धालु घायल, पांच की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद में बेटे ने मां की पत्थर मारकर ली जान, बीच-बचाव में बहन और भाई भी घायल
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुडना वैध गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में हुए विवाद के दौरान बेटे ने अपनी मां पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में युवक और उसकी बहन भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 55 वर्षीय नन्ही देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके 25 वर्षीय बेटे पंकज का सुबह किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे नन्ही देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान हुई मारपीट में पंकज और उसकी 20 वर्षीय बहन सुषमा भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पंकज को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जबकि पुलिस ने सुषमा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंकज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका पिछले तीन वर्षों से इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से गांव के लोगों के साथ भी बिना किसी कारण विवाद और मारपीट कर रहा था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः हरदोई: हड़ताल करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने शाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 22 वकीलों को भेजा नोटिस

IIT में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT Kanpur और IIT Madras की वेबसाइट, छोड़ा ये मैसेज
कानपुर: आईआईटी में दाखिला पाने की इच्छा पूरी न होने पर एक छात्र ने आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास की वेबसाइट हैक कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से आईआईटी में प्रवेश का प्रयास कर रहा था, लेकिन एडमिशन नहीं मिलने के बाद उसने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने के लिए दोनों संस्थानों की वेबसाइट को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, वेबसाइट हैक करने के बाद छात्र ने वहां एक संदेश भी छोड़ा। इस संदेश में उसने संस्थान से उसे "एक मौका" देने की अपील की। इस घटना को दोनों संस्थानों ने गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की आंतरिक समीक्षा की जा रही है।

प्रवेश नहीं मिला, वेबसाइट को बनाया निशाना

सूत्रों के अनुसार, छात्र का मुख्य उद्देश्य आईआईटी में प्रवेश पाना था। जब उसे दाखिला नहीं मिला तो उसने कथित तौर पर संस्थानों की वेबसाइट में सेंध लगाकर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने की कोशिश की। वेबसाइट पर छोड़े गए संदेश में भी उसने एडमिशन का अवसर देने का अनुरोध किया।

डिजिटल सुरक्षा और मजबूत करने की तैयारी

घटना के बाद दोनों संस्थान अपने साइबर सुरक्षा तंत्र की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी, अब एडमिशन संभव नहीं

संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब किसी भी परिस्थिति में छात्र को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

कार्रवाई पर अभी फैसला नहीं

फिलहाल छात्र के खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई को लेकर संस्थानों की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग और प्रतिभाशाली युवाओं को सही दिशा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ेंः कानपुर के सागर गुप्ता की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत: ड्रोन हमले का शिकार बने मर्चेंट नेवी अधिकारी, CM योगी के निर्देश पर DM पहुंचे घर

यह भी पढ़ेंः IIT Kanpur के साथ हाईटेक हुई कानपुर पुलिस, एडवांस साइबर ट्रेनिंग से डिजिटल अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बरेली प्रधान हत्याकांड: नव निर्वाचित प्रधान इशहाक की हत्या में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 3.90 लाख का जुर्माना
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में साल 2021 के चर्चित प्रधान इशहाक हत्याकांड में  मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुना दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश विजेंद्र त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को मामले में दोषी पाए गए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर कुल 3.90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, अदालत ने दो आरोपियों को साक्ष्यों की कमी की वजह से दोषमुक्त करार दिया।

चुनावी रंजिश बनी हत्या की वजह

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 20 मई 2021 को कैंट थाना क्षेत्र के परगवां निवासी शीवा ने अपने भाई और नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इशहाक की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि पंचायत चुनाव में जीत के बाद इशहाक से चुनाव हारने वाले मोहर सिंह और रतन लाल रंजिश रखने लगे थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इशहाक की गतिविधियों की जानकारी उसकी ममेरी बहन आशिया ने कथित तौर पर मोहर सिंह तक पहुंचाई थी।

घर लौटते समय किया गया हमला

घटना वाले दिन इशहाक अपनी पत्नी सकीना को दवा दिलाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोककर गोलीबारी कर दी। इस हमले में इशहाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सकीना घायल हो गईं।

एफआईआर के मुताबिक, वारदात के समय इशहाक के पिता इश्तियाक अली और गांव के हसन असगर खेत में मौजूद थे और उन्होंने आरोपियों को घटनास्थल से भागते हुए देखा था।

सात आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट

पुलिस जांच में मोहर सिंह, भगवत पटेल, राहुल उर्फ धीरू, लोकेश पटेल, रतन लाल, राहुल और आशिया के नाम सामने आए। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

इन पांच आरोपियों को हुई उम्रकैद

अदालत ने निम्नलिखित आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई—

मोहर सिंह (गांव परगवां, थाना कैंट)

भगवत पटेल (गांव सिंघई, थाना भुता)

राहुल उर्फ धीरू (गांव लखोरा, थाना कैंट)

लोकेश पटेल (मुड़िया अहमद नगर)

आशिया (गांव परगवां)

साथ ही अदालत ने रतन लाल और उसके बेटे राहुल को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

यह भी पढ़ेंः हरदोई में दिल दहला देने वाली घटना: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, दोनों की गई जान

Hardoi News: प्रेमिका से बात के बाद प्रेमी ने लगाया फंदा! शादी की तैयारियों के बीच 23 साल के युवक ने दी जान
हरदोई: जिले के मझिला थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों का कहना है कि उसका पहले से एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था, जबकि परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मझिला थाना क्षेत्र के ररी गांव निवासी अजीत कुमार (23) गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार, रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी पहचान लखीमपुर जिले के कहमारा गांव की एक युवती से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

परिवार का कहना है कि बाद में अजीत की शादी शाहजहांपुर में तय कर दी गई थी और नवंबर में विवाह प्रस्तावित था। इसके बावजूद युवक और युवती के बीच बातचीत जारी थी। परिजनों का दावा है कि युवक हाल के दिनों में तनाव में रहने लगा था।

मृतक के पिता दृगपाल ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे, जबकि अजीत घर पर अकेला था। शाम को घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे में जाकर देखा, जहां अजीत का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का यह भी कहना है कि घटना से पहले युवक की संबंधित युवती से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। साथ ही युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Hardoi News: शाहाबाद सीएचसी में फिर सक्रिय हुए प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारी? प्रसूताओं को निजी अस्पताल भेजने के आरोपों से उठे सवाल

Raebareli News: वायरल VIDEO ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें! बुजुर्ग से अभद्रता पर बहू ने लगाई एसपी से गुहार
महराजगंज/रायबरेली, अमृत विचार। दबंगों की सांठगांठ से पुलिस द्वारा उसके बुजुर्ग को जबरन उठाने, अभद्रता करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की गंभीर धमकी देने के विरोध में एक महिला के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की बहू ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

मामला चंदापुर थाना क्षेत्र के जियापुर-शिवगढ़ मजरे मऊ का है। पीड़िता रीता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया 24 जुलाई की शाम 6 बजे। उनके गांव की एक महिला कथित तौर पर आपराधिक किस्म के व्यक्तियों और पुलिस के साथ स्कार्पियो गाड़ी में उनके घर पहुंची। आरोप है कि तीन पुलिसकर्मी उसके वृद्ध ससुर माताफेर को जबरन ले जाने लगे तो परिजनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे कोई चोर-बदमाश नहीं हैं और स्वयं पुलिस स्टेशन चलेंगे, तब भी पुलिसकर्मी उन्हें जबरदस्ती बाइक पर खींचकर ले जाने लगे।

फिलहाल वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी ही दिख रहे हैं। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी आरोप है कि पुलिस और दबंग लोग उसके ससुर को बाइक से धक्का मारते हुए चौकी तक ले गए। चौकी में ले जाकर उनके साथ गाली-गलौज और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता का छोटा बच्चा गंभीर रूप से बीमार है और इस पूरी घटना से परिवार में भारी डर व दहशत का माहौल है। पीड़िता ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कई स्थानीय व बाहरी लोगों का उल्लेख करते हुए आशंका जताई है कि ये लोग पुलिस की शह पर उनके परिवार के साथ कोई बड़ी घटना या अनहोनी कर सकते हैं। मामले में चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया वायरल वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग अपने पड़ोसी का पानी सरकारी नाली में नही जाने दे रहा है। उसने अपने बचाव में वीडियो बनाकर वायरल किया है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Raebareli News: रायबरेली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, विरोध करते ही बरसाए फावड़े और रॉड

यह भी पढ़ेंः Explainer: NTA आखिर है क्या? जिस एजेंसी पर उठे सबसे बड़े सवाल, जानिए कैसे करती है काम और क्यों बार-बार विवादों में आई