सम्पादकीय - Amrit Vichar

संपादकीय : संवाद ही समाधान
असहमति को स्थान देना लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, किंतु जब असहमति हिंसा में बदलने लगे, तो सबसे पहले लोकतंत्र ही घायल होता है। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई ताजा झड़प और पत्थरबाजी अत्यंत चिंताजनक है। यदि वास्तव में असामाजिक तत्व आंदोलन में घुस आए थे, तो यह केवल प्रदर्शनकारियों की नहीं, बल्कि सुरक्षा और खुफिया तंत्र की भी विफलता मानी जाएगी। पत्थरबाजी में दो एसीपी, कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दूसरी ओर पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर हुई हैं और अदालत ने संबंधित वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी पुलिस अधिकारी पर हमला उतना ही निंदनीय है, जितना किसी निहत्थे प्रदर्शनकारी पर अनावश्यक बल प्रयोग। कानून के रक्षक और संविधान द्वारा प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार— दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। यदि किसी पक्ष की हिंसा को उचित ठहराया जाएगा तो दूसरे पक्ष की अति भी वैधता का दावा करने लगेगी। यही स्थिति लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इतिहास में अनेक छात्र आंदोलन— जेपी आंदोलन से लेकर मंडल विरोध और भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों तक स्थानीय असंतोष से राष्ट्रीय विमर्श बने हैं, इसलिए राजनीतिक संवेदनशीलता और समय पर संवाद अत्यंत आवश्यक है। इस समय एक बड़ी समस्या तथ्यों की विश्वसनीयता भी है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनेक वीडियो वायरल हैं, जिनमें पुलिस पर लाठीचार्ज, बिना नेम टैग वाले सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी, महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे दृश्य दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पथराव किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इन परस्पर विरोधी दावों के बीच सत्य का निर्धारण केवल निष्पक्ष जांच से ही संभव है। अदालत द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का निर्देश इसी कारण महत्वपूर्ण है।

मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया में इस आंदोलन की दो बिल्कुल भिन्न तस्वीरें उभर रही हैं। एक पक्ष केवल पुलिस पर हमले दिखा रहा है, तो दूसरा केवल पुलिस की कथित ज्यादती। ऐसी स्थिति में मीडिया की विश्वसनीयता भी दांव पर लग जाती है। पत्रकारिता का धर्म किसी पक्ष का प्रचार नहीं, बल्कि तथ्यों का सत्यापन और संतुलित प्रस्तुतीकरण है। फिलहाल केंद्र सरकार के सामने प्राथमिकता संवाद की होनी चाहिए। छात्र प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज और प्रशासन के बीच औपचारिक वार्ता शुरू की जाए। हिंसा की प्रत्येक घटना की समयबद्ध न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराई जाए, दोषी चाहे किसी भी पक्ष के हों। पुलिस बल को पहचान योग्य नेम टैग और बॉडी कैमरों के साथ तैनात किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। प्रदर्शनकारियों को भी स्पष्ट नेतृत्व, अनुशासन और हिंसा से पूर्ण दूरी बनाए रखनी होगी।

लोकतंत्र में विजय किसी पक्ष की नहीं, संवाद की होती है। यदि जंतर-मंतर की आवाज़ संसद तक पहुंचनी है, तो वह पत्थरों के शोर से नहीं, तर्क और विश्वास की भाषा से ही पहुंचेगी। हिंसा केवल घाव देती है; समाधान तो केवल संवाद ही देता है।

संपादकीय : विकास की नई राहें
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के हालिया फैसले राज्य की विकास-नीति की स्पष्ट दिशा तय करते हैं। एक ओर एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, दूसरी ओर छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, आउटसोर्सिंग सेवा निगम को प्रारंभिक वित्तीय सहायता और रोडवेज के लिए नई ई-बसों की स्वीकृति— ये सभी निर्णय बताते हैं कि सरकार आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, रोजगार प्रबंधन और हरित परिवहन को समानांतर रूप से आगे बढ़ाना चाहती है।

सबसे महत्वपूर्ण निर्णय एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार है। विंध्य एक्सप्रेसवे तथा विभिन्न लिंक एक्सप्रेसवे केवल सड़क परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि आर्थिक गलियारे हैं। बेहतर संपर्क से उद्योग, लॉजिस्टिक्स, कृषि विपणन, पर्यटन और निवेश को गति मिलती है। उत्तर प्रदेश पहले ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कारण निवेशकों के नक्शे पर अधिक मजबूती से उभरा है। यदि नए मार्गों के किनारे औद्योगिक क्लस्टर, वेयर हाउस, कृषि प्रसंस्करण इकाइयां और कौशल केंद्र विकसित किए गए, तो यह नेटवर्क क्षेत्रीय असमानता कम करने में भी सहायक होगी, हालांकि केवल सड़कें आर्थिक विकास की गारंटी नहीं होतीं। यदि उद्योग, बिजली, कौशल, स्थानीय उद्यम और शहरी नियोजन साथ न चलें, तो महंगे एक्सप्रेसवे केवल तेज़ यातायात के मार्ग बनकर रह जाते हैं।

ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में परिवहन की कमी लड़कियों की उच्च शिक्षा में बड़ी बाधा रही है। यदि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होता है, तो महाविद्यालयों में प्रवेश, नियमित उपस्थिति और रोजगारोन्मुख शिक्षा में भागीदारी बढ़ सकती है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना दूरदर्शी तो है, किंतु इस योजना की सफलता स्कूटी वितरण के बजाए इससे मापी जाएगी कि इससे उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन, स्नातक पूर्ण करने की दर और रोजगार में उनकी भागीदारी कितनी बढ़ती है। सामाजिक परिणाम ही इसकी वास्तविक कसौटी होंगे। उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम को 20 करोड़ रुपये की ब्याजमुक्त सहायता यदि आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, भुगतान और सेवा शर्तों में पारदर्शिता ला सका, तो लाखों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन तथा एक समान प्रक्रिया का लाभ मिल सकता है, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यह केवल एक नया प्रशासनिक ढांचा बनकर न रह जाए, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों और जवाबदेही को भी मजबूत करे।

रोडवेज के बेड़े में 250 ई-बसों का शामिल होना स्वच्छ परिवहन की दिशा में स्वागतयोग्य कदम है। इससे प्रदूषण, ईंधन व्यय और संचालन लागत में दीर्घकालिक कमी आ सकती है, साथ ही यात्रियों को अधिक आरामदेह सार्वजनिक परिवहन भी मिलेगा, हालांकि इसकी सफलता चार्जिंग अवसंरचना, रख-रखाव और परिचालन दक्षता पर निर्भर करेगी, फिर भी इन सभी प्रस्तावों के बीच एक उल्लेखनीय रिक्तता दिखाई देती है— स्वास्थ्य। इतनी व्यापक कैबिनेट बैठक में यदि जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, चिकित्सकों की नियुक्ति, चिकित्सा शिक्षा या सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी शामिल होता, तो विकास की तस्वीर अधिक संतुलित दिखाई देती। सड़कें और परिवहन आर्थिक प्रगति के वाहक हैं, किंतु स्वस्थ नागरिक ही उस प्रगति को स्थायी बना सकते हैं। सूबे की नई विकास रणनीति महत्वाकांक्षी है। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार एक्सप्रेसवे, शिक्षा, रोजगार, परिवहन और स्वास्थ्य—इन पांचों स्तंभों को समान प्राथमिकता देकर विकास कितना टिकाऊ और समावेशी बना सकेगी।

संपादकीय : इस जीत का संदेश
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल परिणाम की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा, मुकाबला रणनीतिक रक्षात्मक खेल और बार-बार हुए फाउल से पैदा हुई रुकावटों के कारण निराशाजनक और थकाऊ भले लगा, लेकिन स्पेन 1-0 की ऐतिहासिक जीत के साथ एक ही समय में पुरुष और महिला दोनों विश्व कप अपने नाम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। स्पेन की यह कीर्तिमानी उपलब्धि बताती है कि किसी एक स्वर्णिम पीढ़ी या खिलाड़ी विशेष का औचक चमत्कार नहीं, बल्कि दशकों से विकसित की गई फुटबॉल संस्कृति, जमीनी अकादमियों, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और स्पष्ट खेल-दर्शन का परिणाम है। उसने एक बार फिर सिद्ध किया कि विश्व कप केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि मजबूत प्रणाली से जीते जाते हैं, लेकिन विश्व कप की इस जीत ने एक पुराने प्रश्न को फिर जीवित कर दिया।

1930 से अब तक 23 विश्व कप टूर्नामेंटों में 80 से अधिक देशों ने भाग लिया है, फिर भी केवल आठ देशों ने ही यह खिताब जीता है। ब्राज़ील, इटली, जर्मनी, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, उरुग्वे, फ्रांस और स्पेन— आखिर यही देश बार-बार विश्व चैंपियन क्यों बनते रहे हैं? कोई नया देश इस सूची में क्यों नहीं जुड़ पाता? किसी देश के लिए विश्व कप जीतने का वास्तविक सूत्र क्या है? क्या इसका आधार आर्थिक समृद्धि, विशाल जनसंख्या, लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती, फुटबॉल के प्रति जन-दीवानगी, पुरुषों का शारीरिक सौष्ठव अथवा विदेशों से प्रतिभा लाना या फिर फुटबॉल के विकास की सुदृढ़ व्यवस्था है? जापान जैसे देशों ने विश्व रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग कैसे लगाई? कुराकाओ की आबादी मात्र डेढ़ लाख और काबो वर्डे की लगभग छह लाख है। दोनों की आबादी भारत के एक छोटे जिले से भी कम है, फिर भी वे विश्व फुटबॉल में सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। दूसरी ओर, भारत आज तक विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाता।

सफलता का कारण केवल आर्थिक समृद्धि या बड़ी आबादी होता तो चीन और सऊदी अरब फुटबॉल के महाशक्ति बन जाते। उरुग्वे जैसा छोटा देश चार प्रमुख वैश्विक खिताब नहीं जीत पाता। छोटे-छोटे देशों का विश्व मंच पर प्रभावशाली प्रदर्शन उनकी मजबूत फुटबॉल संरचना का ही परिणाम है। सफलता का वास्तविक सूत्र है स्कूल स्तर पर प्रतिभा की पहचान, मजबूत स्थानीय क्लब संस्कृति, प्रशिक्षकों का निरंतर विकास, प्रतिस्पर्धी घरेलू लीग और दीर्घकालिक खेल नीति। जापान जे-लीग की स्थापना, विद्यालयों और क्लबों के बीच मजबूत तालमेल, विदेशी विशेषज्ञों की मदद तथा युवाओं पर निरंतर निवेश से ही विश्व फुटबॉल की सम्मानजनक शक्ति बना है। आज जापानी खिलाड़ी यूरोप की शीर्ष लीगों में खेल रहे हैं।

भारत को यदि फीफा के नक्शे पर अपनी जगह बनानी है, तो सरकार और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को दो दशकों का स्पष्ट विज़न रोडमैप तैयार कर बुनियादी स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव करने के अलावा कॉर्पोरेट और सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर तथा पेशेवर फुटबॉल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना होगा, अन्यथा1.4 अरब की आबादी के लिए विश्व कप केवल टीवी स्क्रीन तक ही सीमित रहेगा। स्पेन की जीत और छोटे देशों का उभार बताता है कि सही दृष्टि, मजबूत संस्थागत व्यवस्था एवं दीर्घकालिक समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

संपादकीय : अंतरिक्ष का नया अध्याय
भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लंबे समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की वैज्ञानिक क्षमता और दूरदृष्टि का पर्याय रहा है, किंतु अब भारत ने एक नई ऐतिहासिक छलांग लगाई है। निजी कंपनी द्वारा विकसित स्वदेशी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के सरकारी मॉडल से सार्वजनिक-निजी साझेदारी वाले नए व्यावसायिक युग में प्रवेश का उद्घोष है। यह उपलब्धि असाधारण है, क्योंकि अब भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में आ गया है, जहां निजी क्षेत्र केवल उपग्रह या पुर्जे नहीं बनाता, बल्कि स्वयं कक्षीय प्रक्षेपण की क्षमता रखता है। इसका अर्थ है कि भारत वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में अब केवल इसरो के भरोसे नहीं, बल्कि अनेक प्रतिस्पर्धी निजी कंपनियों के साथ उतर रहा है। यही परिपक्व अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की पहचान होती है।

कुछ महीने पहले गैलेक्सआई के 'मिशन दृष्टि' के अंतर्गत दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह की सफलता ने यह संकेत दिया था कि भारतीय निजी कंपनियां कम लागत में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित कर सकती हैं। अब विक्रम-1 ने उस विश्वास को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। तय हुआ कि भारत निजी क्षेत्र के माध्यम से संपूर्ण अंतरिक्ष मूल्य-श्रृंखला—रॉकेट, उपग्रह, प्रक्षेपण और अंतरिक्ष सेवाओं में प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में पहुंच रहा है। विशेष रूप से पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों से प्राप्त दृश्य आंकड़ों का वैश्विक बाजार अत्यंत तेज़ी से बढ़ रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले उपग्रह चित्र आज कृषि, बीमा, खनन, शहरी नियोजन, सीमा सुरक्षा, जल संसाधन, मौसम पूर्वानुमान तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों की आधारभूत आवश्यकता बन चुके हैं। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में स्पेस-आधारित डेटा सेवाएं स्वयं प्रक्षेपण उद्योग से कहीं बड़ा आर्थिक अवसर बनेंगी। भारत की निजी कंपनियां यदि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ इन आंकड़ों का विश्लेषण जोड़ती हैं, तो वे वैश्विक डेटा-इंटेलिजेंस बाजार में भी महत्वपूर्ण स्थान बना सकती हैं।

2020 में केंद्र सरकार द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने तथा इन-स्पेस जैसी संस्थागत व्यवस्था बनाने का परिणाम अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आज देश में 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप सक्रिय हैं। कोई प्रक्षेपण यान विकसित कर रहा है, कोई उपग्रह, कोई प्रणोदन प्रणाली, तो कोई अंतरिक्ष-आधारित डेटा सेवाएं या रक्षा अनुप्रयोग विकसित कर रहा है। कई भारतीय कंपनियां विदेशी ग्राहकों के लिए भी उपग्रह और अंतरिक्ष प्रणालियां बना रही हैं। सरकार का लक्ष्य 2033 तक भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को लगभग 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने तथा निर्यात को 11 अरब डॉलर तक ले जाने का है।

यह लक्ष्य महत्वाकांक्षी अवश्य है, किंतु निजी निवेश, वैश्विक मांग और इसरो की विश्वसनीयता इसे यथार्थवादी आधार प्रदान करती है। श्रीहरिकोटा के विस्तार तथा तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में दूसरे स्पेसपोर्ट का निर्माण भी इसी रणनीति का हिस्सा है। अधिक प्रक्षेपण स्थल उपलब्ध होने से निजी कंपनियों को समय, लागत और संचालन में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा। गगनयान मिशन की संभावित सफलता इस पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में निवेशकों का विश्वास और बढ़ाएगी। भारत अब केवल अंतरिक्ष तक पहुंचने की नहीं, बल्कि अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, ऑर्बिटल अवसंरचना और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण में दीर्घकालिक नेतृत्व की तैयारी कर रहा है। विक्रम-1 की उड़ान इसी भविष्य की पहली व्यावसायिक दस्तक है।

संपादकीय : त्रिभाषा की चुनौती
भारत में भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान, संस्कृति और राजनीति का संवेदनशील विषय है। ऐसे में सीबीएसई के त्रिभाषा सूत्र और इस पर सर्वोच्च न्यायालय के हालिया दृष्टिकोण को मात्र 'हिंदी बनाम अंग्रेजी' के विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसका मूल उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति की उस भावना को लागू करना है, जो विद्यार्थियों को बहुभाषी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना चाहती है। न्यायालय का हस्तक्षेप भी इसी बात को रेखांकित करता है कि भाषाई नीति संवैधानिक मूल्यों, छात्रों के हितों के लिए उचित और अनुकूल तो है, पर तीसरी भाषा का पाठ्यक्रम उसे नवीं कक्षा से आरंभ करने के बजाए शुरुआती कक्षाओं से ही लागू करना चाहिए।

वास्तव में त्रिभाषा सूत्र के तीन स्पष्ट स्तर हैं, पहला- मातृभाषा में बौद्धिक विकास; दूसरा, किसी अन्य भारतीय भाषा के जरिए राष्ट्रीय व सांस्कृतिक जुड़ाव; और तीसरा, वैश्विक अवसरों के लिए अंग्रेजी या अन्य विदेशी भाषा का ज्ञान। वैज्ञानिक शोध भी मानते हैं कि मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा बच्चों की मौलिक समझ और रचनात्मकता को मजबूत करती है। बहुभाषी विद्यार्थी भविष्य के वैश्विक रोजगार बाजार में अधिक सक्षम साबित होते हैं। आज एआई, अनुवाद, कूटनीति, पर्यटन और डिजिटल अर्थव्यवस्था में बहुभाषिकता एक बड़ी ताकत है। ऐसे में सरकारी दावे 'भाषाई मुक्ति' का अर्थ अंग्रेजी से पूर्णतः दूरी बनाना नहीं, बल्कि केवल अंग्रेजी की निर्भरता से आगे बढ़कर अपनी भाषाओँ में भी सक्षम होना है, हालांकि व्यावहारिक चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। यदि अंग्रेजी को सामान्य 'विदेशी भाषा' मानकर इसकी भूमिका को कमतर किया गया, तो यह हमारे छात्रों के हित में नहीं होगा। आज उच्च शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और न्यायपालिका की मुख्य कार्यभाषा अंग्रेजी ही है, इसलिए यदि कोई छात्र अंग्रेजी, हिंदी और एक क्षेत्रीय भाषा चुनता है, तो उसे त्रिभाषा सूत्र की मूल भावना के अनुरूप ही माना जाना चाहिए। ऐसा न हो कि अन्य विदेशी भाषाएं जैसे जापानी, फ्रेंच या जर्मन उसे चौथी भाषा के तौर पर उसी स्कूल या उससे बाहर अलग से व्यय कर के सीखनी पड़े। इससे छात्रों, अभिभावकों पर अतिरिक्त शैक्षणिक और आर्थिक बोझ पड़ेगा। सबसे बड़ी चिंता इसके क्रियान्वयन की है। कक्षा छह से तीन भाषाएं पढ़ाने का विचार तभी सफल होगा, जब पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकें और बुनियादी ढांचा तैयार हो। बिना ठोस तैयारी के इस नीति को थोपने से इसका मूल उद्देश्य ही कमजोर हो जाएगा। यह आशंका कि त्रिभाषा सूत्र सांस्कृतिक वर्चस्व थोपने का माध्यम है, केवल राजनीतिक लचीलेपन से दूर हो सकती है।

यदि राज्यों और विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के चयन की पूरी स्वतंत्रता मिले, तो यह विवाद स्वतः समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर भारत को एक ऐसी व्यावहारिक बहुभाषा नीति चाहिए, जो हमारी मातृभाषा की जड़ों को मजबूत करे, अन्य भारतीय भाषाओं से जुड़ाव बढ़ाए और अंग्रेजी के माध्यम से वैश्विक अवसरों के द्वार भी खुले रखे। शिक्षा का उद्देश्य भाषाई संघर्ष पैदा करना नहीं, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है, जो अपनी जड़ों से जुड़ी हो और दुनिया से आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सके। संभव है सरकार और शिक्षा शास्त्री इस बारे में गंभीरता और उदारता से सोचेंगे।

संपादकीय : टैरिफ की राजनीति
रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अधिकतम 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का संशोधित अमेरिकी विधेयक व्यापार का कम भू-राजनीति का औजार ज्यादा है। यह अभी विचाराधीन है पर इसके पारित होने की अधिक आशंका भारत के लिए चिंतनीय है। कम ही संभावना है कि प्रतिनिधि सभा की प्रक्रिया, राष्ट्रपति के विवेकाधिकार और व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते इसको बदला जाए। जहां पूर्व प्रस्तावित 500 फीसद का टैरिफ अव्यावहारिक था, वहीं अधिकतम 100 प्रतिशत का टैरिफ भी कठोर और बस दबाव बाने के काम का है। वास्तव में विधेयक का उद्देश्य राजस्व जुटाना नहीं, भारत, चीन जैसे तेल खरीदारों को रूस से ऊर्जा आयात घटाने पर मजबूर करना है।

100 प्रतिशत टैरिफ लागू हुआ, तो भारत का अमेरिका को निर्यात बुरी तरह प्रभावित होगा। विशेष रूप से फार्मा, वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों की हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता कमजोर पड़ेगी। भारत पर टैरिफ की धमकी, व्यापार वार्ता में दबाव बनाने और अमेरिकी शर्तों पर समझौता कराने की व्यापक रणनीति का हिस्सा भी हो सकती है। भारत ने रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदकर अरबों डॉलर की बचत की है, लेकिन भविष्य में अमेरिकी टैरिफ लागू हुए तो निर्यात हानि, ऊंचे व्यापार लागत और आपूर्ति शृंखला व्यवधान के चलते बचत का दस गुना नुकसान संभव है। रक्षा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहेगा, क्योंकि भारत की सैन्य प्रणालियों का महत्वपूर्ण हिस्सा अभी भी रूसी मूल का है। यदि रूस से रक्षा उपकरणों और पुर्जों के लेन-देन पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगते हैं, तो रखरखाव और आधुनिकीकरण की लागत बढ़ सकती है। अमेरिका ने अपने कथित मित्र और घोषित शत्रु, भारत और चीन को एक ही श्रेणी में इसलिए रखा है, क्योंकि दोनों रूस के सबसे बड़े तेल खरीदारों में हैं। वह खरीदार देशों पर द्वितीयक आर्थिक दबाव बनाना चाहता है, लेकिन कुछ यूरोपीय देशों के लिए छूट का प्रावधान इस बहाने से रखा गया है कि वे रूस पर अपनी ऊर्जा निर्भरता कम करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। यह यूरोपीय सहयोगियों के साथ टकराव सीमित रखने के लिए शुद्ध कूटनीतिक उपक्रम है, समान मानदंड नहीं। भारत को यह भी समझना होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री से दोस्ताना जताएं, पर जब बात व्यापार या विदेश नीति की आती है, तो वे भारत को उस नजरिए से नहीं देखते। ट्रंप कभी भारत को पाकिस्तान के समकक्ष रख देते हैं, तो कभी चीन के खाने में।

यदि यह टैरिफ वास्तव में लागू होता है, तो उसका अंतिम बोझ केवल निर्यातकों पर नहीं, बल्कि आम नागरिकों पर भी पड़ेगा— रोजगार, निवेश, विनिर्माण और आर्थिक विकास की गति प्रभावित हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में भारत की प्रतिक्रिया न तो टकरावपूर्ण होनी चाहिए और न ही दबाव के आगे झुकने वाली। भारत को स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी ऊर्जा और रक्षा खरीद उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित है, किसी तीसरे देश के विरुद्ध नहीं। साथ ही अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की वार्ता जारी रखते हुए निर्यात बाजारों का विविधीकरण, ऊर्जा स्रोतों का विस्तार और रक्षा आयात का स्वदेशीकरण तेज करना होगा।

संपादकीय : भारत पर युद्धभार
भारत के लिए पश्चिम एशिया में ईरान–अमेरिका के सैन्य टकराव की कीमत बढ़ती ही जा रही है। इसका सीधा प्रभाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार, उर्वरक आपूर्ति, निर्यात, समुद्री कर्मियों की सुरक्षा और विदेश नीति पर दिखाई दे रहा है। भारत द्वारा ईरान के समक्ष होर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हमले रोकने का कड़ा विरोध इसी बढ़ते संकट का संकेत है। यह कूटनीतिक रूप से आवश्यक था, किंतु यथार्थ यह है कि युद्ध के बीच केवल विरोध दर्ज कराने से मिसाइलें और ड्रोन नहीं रुकते। यदि किसी अमेरिकी कार्रवाई से भारतीय जहाज या नागरिक प्रभावित होते हैं, तो भारत को उसी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ अपना विरोध युद्ध में शामिल अमेरिका के समक्ष भी दर्ज कराना होगा।

भारत की विदेश नीति का आधार किसी पक्ष का समर्थन नहीं, बल्कि अपने नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा होना चाहिए। 28 फरवरी के बाद खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की मौत, लापता होने और घायल होने की घटनाएं बताती हैं कि संकट अब गहरा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा प्रत्येक भारतीय नाविक की 24 घंटे निगरानी, परिवारों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा विदेश मंत्रालय, नौसेना, महानिदेशक नौवहन, पेट्रोलियम मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के बीच समन्वित तंत्र बनाना स्वागतयोग्य कदम है। इससे संकट की स्थिति में त्वरित संपर्क, सूचना साझा करने और बचाव की गति बढ़ेगी, हालांकि यह व्यवस्था हमलों को रोक नहीं सकती; यह केवल उनके दुष्परिणामों को सीमित कर सकती है। भारत पहले भी संकल्प, राहत, गंगा, कावेरी और सिंधु जैसे अभियानों के माध्यम से अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी की क्षमता प्रदर्शित कर चुका है, किंतु यदि युद्ध क्षेत्र में सक्रिय रूप से अमेरिकी, ईरानी और संभवतः इजरायली सेनाएं आमने-सामने हों, तो भारतीय नौसेना की भूमिका मुख्यतः एस्कॉर्ट, निगरानी, मानवीय सहायता और सुरक्षित निकासी तक सीमित रहेगी। किसी सैन्य संघर्ष में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप भारत की घोषित नीति नहीं है। समुद्री कर्मियों की जान के साथ ही आर्थिक कीमत भी चुकानी पड़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और बहरीन जैसे खाड़ी देशों को भारत का लगभग 93 हजार करोड़ रुपये का निर्यात, होर्मुज मार्ग से होने वाला ऊर्जा आयात तथा उर्वरक कच्चे माल की निर्भरता दांव पर लगी है। भारत लगभग 43 प्रतिशत यूरिया, 44 प्रतिशत सल्फर और 25 प्रतिशत अमोनिया इसी समुद्री मार्ग से प्राप्त करता है। यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति प्रभावित होगी। लंबा व्यवधान कीमतों और उपलब्धता दोनों पर दबाव बढ़ाएगा। भारत के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता स्पष्ट है— अपने नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति का विविधीकरण, रणनीतिक तेल भंडार का विस्तार, वैकल्पिक समुद्री मार्गों की तैयारी तथा सभी पक्षों से समान दूरी रखते हुए शांति की कूटनीति।

युद्ध में सबसे महंगी कीमत वही देश चुकाते हैं, जो युद्ध नहीं लड़ रहे होते, लेकिन जिनकी अर्थव्यवस्था और नागरिक उसकी चपेट में आ जाते हैं। भारत को इस चुनौती का सामना दूरदृष्टि, संयम और निर्णायक तैयारी के साथ करना होगा। सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन के लिए संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन, जी-20 तथा प्रमुख समुद्री शक्तियों को भी शीघ्र सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

संपादकीय : समुद्री संप्रभुता का संघर्ष
होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल तेल आपूर्ति का मार्ग नहीं रहा, बल्कि समुद्री संप्रभुता, अंतर्राष्ट्रीय कानून और शक्ति-संतुलन की नई प्रयोगशाला बन चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच ओमान और ईरान द्वारा जहाजों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक नौवहन गलियारे तथा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की मध्यस्थता में अस्थायी समुद्री कॉरिडोर की पहल यह संकेत देती है कि युद्ध के बीच भी कूटनीति पूरी तरह समाप्त नहीं होती, किंतु इन प्रयासों की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि दोनों पक्ष इन्हें सुरक्षा व्यवस्था मानते हैं या अपनी-अपनी संप्रभुता का विस्तार।

जहाजों के आवागमन को अलग-अलग दिशा में नियंत्रित करने के लिए दो नौवहन गलियारों का विचार तकनीकी दृष्टि से व्यावहारिक है। इससे दुर्घटना तथा सैन्य टकराव की आशंका घटती है। व्यवस्था अस्थाई ही सही पर आईएमओ के समन्वय से अब तक 136 फंसे हुए जहाजों तथा लगभग 2,900 नाविकों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित बाहर निकाला जाना सुखद है, किंतु सबसे बड़ी चुनौती यह है कि होर्मुज के उत्तरी तट पर प्रभावी नियंत्रण ईरान का है, जबकि दक्षिणी जलक्षेत्र ओमान के अधिकार में आता है। यदि ईरान जहाजों की आवाजाही पर अपनी स्वीकृति या शुल्क व्यवस्था लागू करना चाहता है और अमेरिका, ओमान निर्बाध नौवहन की व्यवस्था पर जोर देता है, तो यह विवाद यातायात प्रबंधन का नहीं, बल्कि अधिकार-क्षेत्र का बन जाता है। फलस्वरूप होर्मुज के भीतर एक प्रकार का ‘दूसरा होर्मुज’ के उभरने से एक मामूली समुद्री घटना भी व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का कारण बन सकती है। इतिहास बताता है कि अनेक बड़े युद्ध छोटे समुद्री विवादों से ही शुरू हुए थे। भारत के लिए यह संकट अत्यंत संवेदनशील है। देश के ऊर्जा आयात का बड़ा हिस्सा फारस की खाड़ी से आता है। यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो युद्ध जोखिम बीमा, मालभाड़ा और सुरक्षा लागत में 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का बोझ अंततः भारतीय रिफाइनरियों और उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। कुछ भारतीय जहाजों को पहले ही अपना मार्ग बदलना पड़ा है तथा कई टैंकरों ने यात्रा स्थगित या वापस लौटने का निर्णय लिया है। इसके अलावा भारतीय नाविकों की सुरक्षा की चिंता सामने है। हजारों भारतीय समुद्री कर्मचारी खाड़ी क्षेत्र में कार्यरत हैं। मिसाइल, ड्रोन, समुद्री सुरंगों और जहाजों पर हमलों के बीच उनका जीवन सीधे तौर पर जोखिम में है, इसलिए सरकार की प्राथमिकता केवल तेल नहीं, अपने नागरिकों की सुरक्षा भी होनी चाहिए।

भारत की रणनीति बहुआयामी होनी चाहिए। पहला, दोनों पक्षों से समान दूरी रखते हुए ओमान, आईएमओ और खाड़ी देशों के साथ समुद्री सुरक्षा समन्वय बढ़ाया जाए। दूसरा, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार का विवेकपूर्ण उपयोग और रूस, अफ्रीका तथा अमेरिका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से आयात बढ़ाकर आपूर्ति का विविधीकरण किया जाए। तीसरा, भारतीय नौसेना की एस्कॉर्ट क्षमता तथा समुद्री निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि भारतीय ध्वज वाले जहाज सुरक्षित आवागमन कर सकें। होर्मुज का संकट केवल समुद्री मार्ग का प्रश्न नहीं है। यह तय करेगा कि 21वीं सदी में वैश्विक समुद्री व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय कानून से चलेगी या क्षेत्रीय शक्ति-राजनीति से। भारत जैसे समुद्री व्यापार पर निर्भर देश के लिए यही सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती है।

संपादकीय : रणनीति से समृद्धि
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए समझौते बदलती वैश्विक भू-राजनीति, ऊर्जा असुरक्षा, चीन-केंद्रित आपूर्ति शृंखलाओं की चुनौती और प्रौद्योगिकी-प्रधान विश्व व्यवस्था के बीच उभरती नई रणनीतिक साझेदारी के संकेत हैं। दोनों देश मिलकर आने वाले दशक की आर्थिक, सामरिक और तकनीकी चुनौतियों का साझा समाधान विकसित करने के लिए प्रयासरत दिखते हैं। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, साइबर प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और खेल जैसे क्षेत्रों में घोषित पहलें इसी व्यापक दृष्टि का हिस्सा हैं।

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के इस दौर में ऊर्जा महज आर्थिक विषय नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का भी प्रश्न है। तेल, गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा आपूर्ति जोखिम का सीधा प्रभाव भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ रहा है, ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त ऊर्जा सुरक्षा वक्तव्य महत्वपूर्ण है। इसमें केवल कोयला, गैस और तरल ईंधन की स्थिर आपूर्ति का आश्वासन ही नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा संक्रमण और विश्वसनीय सप्लाई चेन पर भी बल दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया पहले से भारत के लिए कोयला, एलएनजी और कुछ पेट्रोलियम उत्पादों का महत्वपूर्ण स्रोत है, यह दृष्टिकोण अल्पकालीन ऊर्जा सुरक्षा और दीर्घकालीन ऊर्जा परिवर्तन के बीच संतुलन बनाएगा। दीर्घकालीन ऊर्जा व्यापार और निवेश सहयोग से भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति का विविधीकरण कर सकेगा। इससे किसी एक क्षेत्र या देश पर निर्भरता कम होगी, जो आज की अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है। प्रस्तावित क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, सेमीकंडक्टर, रक्षा उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग की रीढ़ लिथियम,  कोबाल्ट,  निकेल और दुर्लभ मृदा तत्व के वैश्विक उत्पादन और प्रसंस्करण पर सीमित देशों का वर्चस्व है।

ऑस्ट्रेलिया के विशाल खनिज भंडार और भारत की विनिर्माण क्षमता का संयोजन दोनों देशों को वैश्विक मूल्य शृंखला में मजबूत स्थान दिलाएंगे। विश्वसनीय डिजिटल अवसंरचना और सुरक्षित डेटा पारिस्थितिकी भविष्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धा का आधार बनने जा रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा और डिजिटल रेजिलिएंस में संयुक्त अनुसंधान के लिए बना ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन पार्टनरशिप भारत को केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विकासकर्ता बनाने की दिशा में सहायक होगा। ऑस्ट्रेलिया विश्व के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है और अब दीर्घकालीन आपूर्ति व्यवस्था भारत की 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता में व्यापक वृद्धि की योजना को ईंधन उपलब्ध करा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के जुड़ने से आपूर्ति स्रोत अधिक सुरक्षित और विविध होंगे। कोकोस द्वीप पर गगनयान मिशन के लिए स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल की स्थापना भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए रणनीतिक उपलब्धि है। हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर ट्रैकिंग और संचार क्षमता मिशन की सुरक्षा और सफलता दोनों बढ़ाएगी। दूसरी ओर खेल सहयोग रोडमैप युवा आदान-प्रदान, खेल विज्ञान, कोचिंग और अवसंरचना के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा।

पर सबसे बड़ी चुनौती इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने की है। इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना, निजी निवेश, उद्योग-अनुसंधान संस्थानों की साझेदारी, नियामकीय सरलता, राज्यों की सक्रिय भागीदारी और नियमित प्रगति समीक्षा आवश्यक होगी। कूटनीति की वास्तविक सफलता दस्तावेजों से नहीं, बल्कि उन परियोजनाओं से मापी जाती है, जो उद्योग, रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय सामर्थ्य में स्थायी परिवर्तन लाती हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने यही अगली और सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है।

संपादकीय : जंग के मुहाने पर
पश्चिम एशिया एक बार फिर जंग के उस मुहाने पर है, जहां एक गलत सैन्य कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को गहरे संकट में गिरा सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम का टूटना तथा उसके बाद अमेरिकी हमलों में ईरान के लगभग 90 सैन्य ठिकानों—मिसाइल भंडार, रडार नेटवर्क और तटीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाना, इस बात का संकेत है कि संघर्ष अब केवल सीमित प्रतिशोध तक नहीं रह गया है। पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध न भी हो पर यह साफ है कि अब सैन्य टकराव पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ जाएगा। इसका प्रभाव केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा। यहां अस्थिरता का अर्थ है तेल, गैस, बीमा, शिपिंग और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर व्यापक दबाव।

यह घटनाक्रम अमेरिकी कूटनीति की भी कठिन परीक्षा है। यदि युद्धविराम कुछ ही समय में ढह जाए और बातचीत के स्थान पर फिर सैन्य कार्रवाई हावी हो जाए, तो यह स्पष्ट संकेत है कि केवल सैन्य दबाव स्थायी समाधान नहीं दे सकता। कूटनीति की विफलता का मूल्य अंततः पूरी दुनिया चुकाती है। यह केवल अमेरिका और ईरान का संघर्ष नहीं है। यह उस वैश्विक व्यवस्था की परीक्षा है, जिसमें युद्ध और कूटनीति के बीच संतुलन लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। यदि पश्चिम एशिया में स्थिरता बहाल नहीं होती, तो इसकी कीमत पूरी दुनिया—और विशेषकर अपनी कच्चे तेल की लगभग 85 प्रतिशत आवश्यकता आयात से पूरी करने वाले भारत को चुकानी पड़ेगी। यदि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल या उससे ऊपर जाती हैं, तो पेट्रोलियम आयात बिल बढ़ेगा, चालू खाते का घाटा बढ़ेगा, महंगाई पर दबाव आएगा और रुपये पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ऊर्जा महंगी होने से परिवहन, उर्वरक, बिजली और विनिर्माण लागत भी बढ़ेगी। परिणामस्वरूप भारतीय रिजर्व बैंक के लिए ब्याज दरों में शीघ्र राहत देना कठिन हो सकता है। चाबहार बंदरगाह पर हमले की खबरें भी भारत की रणनीतिक चिंताओं को बढ़ाती हैं। यह परियोजना केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक भारत की वैकल्पिक पहुंच का आधार है। यदि वहां अस्थिरता बनी रहती है, तो भारत की दीर्घकालिक क्षेत्रीय संपर्क नीति प्रभावित हो सकती है। विदेश नीति के स्तर पर भी मामला जटिल है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा रणनीतिक और व्यापारिक साझेदार है, वहीं ईरान ऊर्जा सुरक्षा, चाबहार और मध्य एशिया तक पहुंच का महत्वपूर्ण सहयोगी है। ऐसे में भारत द्वारा किसी पक्ष का खुला समर्थन करने के बजाय संयम, संवाद और कूटनीति पर जोर देना व्यावहारिक और दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों के अनुरूप है। यही रणनीतिक स्वायत्तता भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी शक्ति रही है और वर्तमान परिस्थितियों में भी यही सबसे विवेकपूर्ण विकल्प है।

यदि संकट लंबा खिंचता है, तो रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बढ़ाने, आयात स्रोतों का और अधिक विविधीकरण करने, दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंधों को मजबूत करने, नवीकरणीय ऊर्जा एवं हरित हाइड्रोजन में निवेश तेज करने तथा भारतीय जहाजरानी और बीमा तंत्र को अतिरिक्त सुरक्षा देने की आवश्यकता होगी। साथ ही रुपये की स्थिरता और महंगाई नियंत्रण के लिए वित्तीय तथा मौद्रिक नीति में समन्वित तैयारी भी उसके लिए अनिवार्य होगी।

संपादकीय : उम्मीदों का वैभव
भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि सामाजिक आकांक्षाओं और राष्ट्रीय आत्मविश्वास का प्रतीक है। ऐसे में 15 वर्ष 99 दिन की आयु में इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य की नई उम्मीद जगाई है। किशोर खिलाड़ी का चयन बताता है कि चयनकर्ता केवल भविष्य नहीं देख रहे, बल्कि वर्तमान में भी उसे उपयोगी मानते हैं। यह भारतीय क्रिकेट की बदलती सोच का प्रमाण है, जहां उम्र नहीं बल्कि क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है। विश्व की सबसे मजबूत टी20 टीम में जगह बनाना स्वयं में बड़ी उपलब्धि है।

वैभव ने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र के भारतीय पदार्पण का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, लेकिन केवल रिकॉर्ड तोड़ना ही महानता का प्रमाण नहीं होता। सचिन तेंदुलकर महान इसलिए बने, क्योंकि उन्होंने चौबीस वर्षों तक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इसलिए यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि भारत को दूसरा सचिन मिल गया है। प्रतिभा और महानता के बीच वर्षों की निरंतरता, अनुशासन, मानसिक मजबूती और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का लंबा सफर होता है। फिर भी वैभव को लेकर उत्साह का आधार ठोस है। अनुभवी, दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी बल्लेबाजी को केवल आक्रामक नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से परिपक्व बताया है। उनका आक्रमण केवल ताकत पर आधारित नहीं, बल्कि गेंद की लंबाई जल्दी पढ़ने, पैरों के बेहतर उपयोग और शॉट चयन की समझ पर आधारित दिखाई देता है। यही गुण बड़े खिलाड़ियों को भीड़ से अलग करते हैं। सच है कि टी20 और टी10 के बढ़ते प्रभाव के बीच वैभव जैसे खिलाड़ियों के लिए अवसरों का दायरा लगातार बढ़ेगा, लेकिन लंबा करियर केवल छोटे प्रारूपों से नहीं बनता। महान खिलाड़ी वही कहलाते हैं, जो परिस्थितियों और प्रारूपों के अनुसार स्वयं को बदल सकें। यह मान लेना गलत होगा कि आक्रामक बल्लेबाज टेस्ट में सफल नहीं हो सकते। वीरेंद्र सहवाग इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

यदि वैभव अपनी तकनीक को और परिष्कृत करें, ऑफ स्टंप के बाहर संयम विकसित करें तथा लंबी पारी खेलने का धैर्य रखें, तो वे तीनों प्रारूपों में सफल हो सकते हैं। आधुनिक टेस्ट क्रिकेट भी पहले की तुलना में कहीं अधिक सकारात्मक और आक्रामक हो चुका है। बिहार के छोटे शहर से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने की उनकी यात्रा भारतीय क्रिकेट की सामाजिक क्रांति का भी प्रमाण है। बेहतर अकादमियां, डिजिटल विश्लेषण, आईपीएल का विशाल मंच, जिला स्तर पर बढ़ती प्रतियोगिताएं और आर्थिक अवसरों ने छोटे शहरों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए महानगरों की मोहताज नहीं रही। भारतीय क्रिकेट के सामने भी जिम्मेदारी कम नहीं है। उसे वैभव को केवल सनसनी नहीं, बल्कि दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखना होगा। उनके कार्यभार का वैज्ञानिक प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान, घरेलू क्रिकेट से निरंतर जुड़ाव और तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग विकास योजना बनाना आवश्यक होगा। उनकी शुरुआत असाधारण है, मंजिल अभी दूर है। यदि प्रतिभा के साथ धैर्य, अनुशासन और सही मार्गदर्शन जुड़ गया, तो भारतीय क्रिकेट को आने वाले दो दशकों के लिए केवल एक स्टार नहीं, बल्कि एक युगनिर्माता बल्लेबाज मिल सकता है।

संपादकीय : विश्वास का विस्तार
एक ऐसे समय में जब विश्व व्यवस्था भू-राजनीतिक तनाव, आपूर्ति शृंखलाओं की अस्थिरता, ऊर्जा असुरक्षा और प्रौद्योगिकी प्रतिस्पर्धा से जूझ रही है, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत यात्रा भारत और जापान ने अपने संबंधों को व्यापार से आगे बढ़ाकर आर्थिक सुरक्षा, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंद-प्रशांत रणनीति तक विस्तारित करने का संकेत देती है। दोनों देशों द्वारा आर्थिक सुरक्षा का साझा रोडमैप, रक्षा उपकरणों के सह-विकास, उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार, ऊर्जा सहयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित 16 समझौतों पर सहमति इसी का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी का इस बैठक में यह कहना नितांत उचित है कि ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’, भारत की ‘इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव’ और ‘महासागर’ जैसी अवधारणाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला, नियम-आधारित और सभी देशों के लिए समान अवसर वाला समुद्री क्षेत्र बना देंगी, जिससे समुद्री मार्ग किसी एक शक्ति के प्रभुत्व का माध्यम नहीं रहेगा। यह दृष्टिकोण किसी देश के विरुद्ध औपचारिक सैन्य गठबंधन नहीं, बल्कि समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, संपर्क, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय स्थिरता का साझा ढांचा है। सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास तथा नौसैनिक संचार प्रणालियों पर जापानी सहयोग भारत की सामरिक क्षमता को नई दिशा देगा। जापान की उच्च स्तरीय सेंसर, समुद्री निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों की विशेषज्ञता तथा भारत की विनिर्माण क्षमता और विशाल रक्षा बाजार का मेल आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगा। हिंद-प्रशांत में प्रस्तावित जापानी नौसैनिक संचार एवं निगरानी प्रणालियां भारत के लिए समुद्री गतिविधियों की बेहतर जानकारी, जहाजों की निगरानी और आपदा अथवा सुरक्षा चुनौतियों के समय त्वरित प्रतिक्रिया में सहायक हो सकती हैं। पश्चिम एशिया की अस्थिरता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल तेल आयात पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं। रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, हरित हाइड्रोजन, एलएनजी, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा परिवहन सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला पर भारत-जापान सहयोग भविष्य की ऊर्जा अर्थव्यवस्था का आधार बनेगी। उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और आर्थिक सुरक्षा पर जापान की सहमति भारत के लिए खास है। जापान के पास उन्नत विनिर्माण, मशीन इंजीनियरिंग और गुणवत्ता प्रबंधन की उत्कृष्ट क्षमता है, जबकि भारत सॉफ्टवेयर, डिजिटल नवाचार और कुशल मानव संसाधन में अग्रणी है। दोनों अर्थव्यवस्थाएं प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि पूरक हैं। यही कारण है कि जहाज निर्माण, विमानन, स्मार्ट विनिर्माण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में साझेदारी दोनों देशों को वैश्विक मूल्य शृंखला में अधिक प्रभावशाली बनाएंगी।

महज समझौते पर्याप्त नहीं होते। भारत-जापान संबंधों का पुराना अनुभव बताता है कि अनेक परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण, नियामकीय प्रक्रियाओं, निवेश स्वीकृतियों और क्रियान्वयन की धीमी गति से प्रभावित हुई हैं। यदि 16 समझौतों को वास्तविक सफलता में बदलना है, तो केंद्र और राज्य सरकारों को परियोजनाओं के लिए समयबद्ध स्वीकृतियां, स्थिर नीतियां, कुशल कार्यबल, अनुसंधान सहयोग, निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी और निरंतर उच्चस्तरीय समीक्षा सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को भी समान महत्व देना होगा। यदि घोषित समझौतों को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा गया, तो भारत और जापान के बीच हुई यह नई साझेदारियां आने वाले दशक में भारत की आर्थिक, सामरिक, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाई देने वाली सिद्ध हो सकती है।