सम्पादकीय - Amrit Vichar

संपादकीय:आर्थिक कूटनीतिक सफलता
वैश्विक अर्थव्यवस्था आज संरक्षणवाद, आपूर्ति-श्रृंखला अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनावों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता व्यापारिक के साथ रणनीतिक महत्व का भी है। यह इसका संकेत है कि भारत अपनी आर्थिक कूटनीति को नए आयाम दे रहा है। महज नौ महीनों में व्यापक वार्ताओं का निष्कर्ष समझौते के बतौर निकलना इस बात का प्रमाण है कि नई दिल्ली अब ‘धीमी बातचीत’ की पुरानी छवि से बाहर निकलकर निर्णायक और तेज़ व्यापारिक साझेदार बनना चाहती है। यह समझौता इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि यह भारत की हिंद-प्रशांत रणनीति को आर्थिक आधार देता है, जहां पश्चिमी बाजारों में ऊंचे शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाएं भारतीय निर्यात को सीमित करती रही हैं, वहीं न्यूजीलैंड के साथ 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच भारतीय उत्पादों के लिए एक नया द्वार खोल सकती है।

वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 1.5 अरब डॉलर के आसपास है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49 फीसद की वृद्धि के बावजूद दोनों देश के बाजारों के आकार के लिहाज से कम ही है। ऐसे में अगले पांच वर्षों में इसे पांच अरब डॉलर और 15 साल में 20 अरब डॉलर निवेश तक ले जाना अति महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, पर क्रियान्वयन प्रभावी हो तो असंभव भी नहीं है। भारतीय निर्यातकों के लिए यह समझौता खास है। फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग सामान, आईटी सेवाएं और कृषि-प्रसंस्कृत उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी तो सेवा क्षेत्र—विशेषकर आईटी, शिक्षा और पेशेवर सेवाओं में अस्थायी वीजा प्रावधान भारतीय युवाओं के लिए नए अवसर खोल सकते हैं।

यह न केवल निर्यात बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार सृजन को भी गति देगा, हालांकि चुनौतियां भी हैं। डेयरी और बागबानी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में घरेलू उत्पादकों की चिंता स्वाभाविक है, क्योंकि न्यूजीलैंड की डेयरी प्रतिस्पर्धात्मक रूप से अत्यंत मजबूत है। ऐसे में समझौते में संतुलन बनाना, जैसे- चरणबद्ध बाजार खोलना या कोटा प्रणाली लागू करना आवश्यक होगा। यही संतुलन इस समझौते की सफलता की कसौटी बनेगा। गैर-टैरिफ बाधाएं भी बड़ी चुनौती हैं। गुणवत्ता मानक, जैव-सुरक्षा नियम और प्रमाणन प्रक्रियाएं यदि सरल नहीं की गईं, तो न्यूजीलैंड के बाज़ारों में 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच का वास्तविक लाभ सीमित हो सकता है, इसलिए समझौते पर हस्ताक्षर होना ही पर्याप्त नहीं, लॉजिस्टिक्स, मानकीकरण और व्यापार सुगमता में ठोस सुधार जरूरी हैं। न्यूजीलैंड के कृषि समूहों की संवेदनशीलता को देखते हुए उनकी आंतरिक राजनीति इस समझौते को प्रभावित हो सकती है, परंतु दोनों देशों के साझा हित—स्थिर आपूर्ति-श्रृंखला, विश्वसनीय साझेदारी और चीन पर निर्भरता में संतुलन इस समझौते को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रेरणा प्रदान करते हैं।

यह समझौता भारत के लिए पारंपरिक बाजारों से आगे बढ़कर नए, स्थिर और भरोसेमंद साझेदार तलाशने हेतु ‘विविधीकरण की रणनीति’ का हिस्सा है। यदि इसे सही ढंग से लागू किया गया, तो यह न केवल व्यापारिक आंकड़ों को बढ़ा असमानता दूर करेगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की आर्थिक और रणनीतिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगा। यह कहना उचित होगा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता घरेलू हितों और वैश्विक आकांक्षाओं के बीच एक संतुलित पहल है, पर इसकी असली सफलता कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर तय होगी।

संपादकीय:प्रतिरोध से उठे प्रश्न
अमेरिका में वाइट हाउस कॉरेसपॉन्डेंट्स एशोसिएशन के वार्षिक डिनर जैसे अत्यंत सुरक्षित और प्रतिष्ठित आयोजन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हिंसक हमले की घटना कई स्तरों पर चिंताजनक प्रश्न खड़े करती है। यह मात्र सुरक्षा चूक का मामला नहीं, बल्कि आधुनिक लोकतंत्रों में बढ़ती राजनीतिक कटुता, सामाजिक ध्रुवीकरण और युवा मानस के उग्र होते प्रतिकार का संकेत भी है। यह घटना युवा शक्ति के हिंसक विरोध का नमूना है, हमलावर सुशिक्षित और राजनीतिक रूप से सजग था, इसलिए यह और भी गंभीर संकेत है। शिक्षा सामान्यतः विवेक और संवाद को बढ़ावा देती है, परंतु जब वही शिक्षित युवा हिंसा का मार्ग चुनता है, तो यह बताता है कि राजनीतिक विमर्श में असहिष्णुता कितनी गहरी हो चुकी है।

लोकतंत्र में विरोध का स्थान है, पर हिंसा का नहीं। यदि असहमति का समाधान गोली से होगा, तो संस्थाओं और संवाद की पूरी संरचना ध्वस्त हो जाएगी। कमला हैरिस के समर्थन और ट्रंप-विरोध की पृष्ठभूमि इस घटना को राजनीतिक रंग देती है, परंतु इसे केवल दलगत राजनीति तक सीमित करना समस्या को छोटा करके देखना होगा। एक महत्वपूर्ण पहलू सुरक्षा का है। जब सैकड़ों पत्रकार, गणमान्य अतिथि और सीक्रेट सर्विस एजेंट मौजूद हों, तब हथियार सहित किसी हमलावर का प्रवेश गंभीर संस्थागत विफलता को दर्शाता है।

अमेरिका, जो विश्व की सबसे उन्नत सुरक्षा प्रणालियों का दावा करता है, वहां ऐसी घटना यह संकेत देती है कि ‘ज़ीरो-रिस्क’ सुरक्षा एक मिथक है। यह प्रश्न स्वाभाविक है कि जब राष्ट्रपति ही पूरी तरह सुरक्षित नहीं, तो अन्य विदेशी नेताओं की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है। अमेरिका का ‘गन कल्चर’ भी शोचनीय है, हथियारों की आसान उपलब्धता लंबे समय से वहां हिंसा की घटनाओं का प्रमुख कारण रही है।

बार-बार होने वाली गोलीबारी की घटनाएं यह सिद्ध करती हैं कि केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक मानसिकता में परिवर्तन आवश्यक है। इस घटना को भी उसी व्यापक संदर्भ में देखना चाहिए। ट्रंप पर दोबारा हमले को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तकनीकी और मानव-आधारित दोनों स्तरों पर उन्नत स्कैनिंग, व्यवहार विश्लेषण और भीड़-नियंत्रण के नए मानक संबंधी सुधार आवश्यक है। ट्रंप का कहना कि इसमें ईरान का हाथ नहीं है, एक महत्वपूर्ण संकेत है। साफ है कि वे इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के बजाय घरेलू असंतोष के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं, इसे ‘साजिश’ बताने वाले दावे बिना ठोस प्रमाण के केवल भ्रम और अविश्वास को बढ़ाते हैं।

इतिहास में रोनाल्ड रीगन पर हुए हमले की याद दिलाती यह घटना बताती है कि लोकतंत्र में खतरे नए नहीं हैं, पर उनका स्वरूप बदल रहा है। आज का खतरा अधिक जटिल है, जहां वैचारिक ध्रुवीकरण, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत आक्रोश मिलकर हिंसा को जन्म दे रहे हैं। यह घटना केवल अमेरिका की नहीं, बल्कि वैश्विक लोकतंत्रों के लिए चेतावनी है। असहमति को यदि संवाद में नहीं बदला गया, तो वह हिंसा में बदलती रहेगी। लोकतंत्र की असली परीक्षा यही है कि वह विरोध को कितनी परिपक्वता से संभाल पाता है। मुखर और विवादास्पद नेताओं को यह भी समझना होगा कि उनकी भाषा और शैली सामाजिक तनाव को किस हद तक प्रभावित करती है।

संपादकीय:प्रस्ताव से परेशानी
ट्रंप सरकार द्वारा एच-1बी वीज़ा प्रतिबंध और उससे जुड़े कड़े प्रावधानों वाला बिल लाना उनकी राष्ट्रहित की राजनीतिक समझ है, जिसके लिए वे स्वतंत्र हैं, पर प्रस्तावित बिल मात्र अमेरिकी आव्रजन नीति का बदलाव नहीं, बल्कि वैश्विक प्रतिभा प्रवाह पर एक बड़ा झटका हैं— जिसका सबसे अधिक असर भारत पर पड़ेगा और ये नीतियां भारतीय पेशेवरों के ‘अमेरिकन ड्रीम’ को दु:स्वप्न में बदल देंगी, क्योंकि एच-1बी वीज़ा धारकों में 73 प्रतिशत भारतीय हैं। कुछ मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद भी सीमित आव्रजन नियंत्रण के पक्ष में खड़े हो सकते हैं, जिससे इस प्रस्ताव के पारित होने की आशंका बलवती होती है।

‘मागा’ राजनीति के तहत ट्रंप प्रशासन का जोर ‘अमेरिका फर्स्ट’ पर है, जिसमें विदेशी श्रमिकों को घरेलू नौकरियों के लिए खतरा बताया जा रहा है, जबकि अमेरिका की टेक इंडस्ट्री भारतीय पेशेवरों पर बहुत निर्भर है। यह अमेरिका के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि उसकी नवाचार क्षमता और टेक उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता काफी हद तक वैश्विक प्रतिभा पर निर्भर है। प्रस्ताव में एच-1बी वीज़ा पर तीन साल की रोक के अलावा, कोटे को 85 हजार से घटाकर 25 हजार करने, न्यूनतम वेतन को अत्यधिक ऊंचा लगभग दो करोड़ रुपये वार्षिक निर्धारित करने और वीज़ा फीस में भारी वृद्धि जैसे प्रावधान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, परिवार को साथ लाने पर संभावित प्रतिबंध और स्टैंपिंग प्रक्रियाओं को जटिल बनाना, भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका जाने को हतोत्साहित करने की व्यापक रणनीति का संकेत देता है।

कोटा घटने से भारतीय पेशेवरों के लिए अवसरों में भारी कमी आएगी। न्यूनतम वेतन की शर्त अमेरिकी कंपनियों को भारतीयों को नियुक्त करने से हतोत्साहित कर सकती है, क्योंकि इससे लागत काफी बढ़ेगी। हमारे लिए इसके प्रभाव बहुआयामी होंगे। एक ओर, आईटी सेक्टर के अवसर सीमित होंगे, दूसरी ओर रेमिटेंस, जो भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, उस पर भी असर पड़ेगा। भारत को अपने घरेलू उद्योग, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और रिसर्च-डेवलपमेंट ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी लाने और प्रतिभा के ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन गेन’ में बदलने का अवसर है।

भारतीय पेशेवरों के लिए भी यह समय रणनीतिक बदलाव का है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और खाड़ी देश वैकल्पिक गंतव्य के रूप में उभर रहे हैं। चीन जैसे देशों की ओर रुख करने की संभावना सीमित है, क्योंकि वहां की राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां भारतीयों के लिए सहज नहीं हैं। सरकार को चाहिए कि वह अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय संवाद बनाए रखे, साथ ही वैश्विक स्तर पर नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए द्विपक्षीय समझौतों को बढ़ावा दे।

कौशल विकास, उच्च शिक्षा और नवाचार में निवेश बढ़ाकर भारत अपने पेशेवरों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए और सक्षम बना सकता है। ट्रंप  की नीतियां भले ही अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए हों, लेकिन उनका दीर्घकालिक प्रभाव वैश्विक प्रतिभा और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा। भारत के लिए चुनौती यह है कि वह इस बदलते परिदृश्य में अपने हितों की रक्षा करते हुए नए अवसरों को पहचानकर आगे बढ़े— तभी ‘अमेरिकन ड्रीम’ के टूटने का दर्द एक नई वैश्विक संभावना में बदलेगा।

संपादकीय:अशोभनीय टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत ‘नरक का द्वार’ है, जैसी टिप्पणी कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, इस तरह की भाषा उस परिपक्व वैश्विक नेतृत्व की अपेक्षाओं पर प्रश्न चिह्न लगाती है, जिसकी जिम्मेदारी किसी भी महाशक्ति के नेता पर होती है। ट्रंप ने बात पलटते हुए भारत को महान बताया, यह बात अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कही और यह नहीं बताया कि ट्रंप ने कब और कहां कहा, इसकी प्रमाणिकता संदिग्ध है।

विदेश मंत्रालय द्वारा ट्रंप के बयान को ‘अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और खराब सोच वाला’ बताया जाना एक संतुलित और संस्थागत प्रतिक्रिया है, किंतु देश के बारे में ऐसी ओछी टिप्पणी के विरोध में उच्च राजनीतिक स्तर से प्रत्यक्ष टिप्पणी का अभाव भी अपने आप में अलग संकेत देता है। भारत की यह चुप्पी कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी परिपक्व कूटनीति का हिस्सा मानी जानी चाहिए। भारत और अमेरिका के संबंध दशकों से साझा हितों, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक संतुलन पर आधारित रहे हैं। ऐसे में किसी एक व्यक्ति के विवादास्पद बयान को द्विपक्षीय रिश्तों के व्यापक ढांचे पर हावी होने देना व्यावहारिक नहीं होगा, इसीलिए भारत अक्सर ‘व्यक्ति नहीं, नीति’ के स्तर पर प्रतिक्रिया देता है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि ट्रंप का यह पहला विवादास्पद बयान नहीं है। उन्होंने पहले भी भारत के व्यापार, कश्मीर और आंतरिक राजनीति पर असामान्य टिप्पणियां की हैं, जिनमें कई बार बाद में यू-टर्न भी लिया गया। यह उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा है, जहां तीखे बयान देकर घरेलू राजनीति में चर्चा बटोरी जाती है और फिर परिस्थितियों के अनुसार नरमी दिखाई जाती है। ट्रंप ने भारत जैसी ही टिप्पणी चीन के बारे में भी की, वहां की प्रतिक्रिया अपेक्षाकृत अधिक तीखी और प्रत्यक्ष रही। यह दोनों देशों की कूटनीतिक शैली का अंतर दर्शाता है, जहां चीन सार्वजनिक आक्रामकता दिखाता है, वहीं भारत संयमित और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाता है।

ट्रंप के बयान अक्सर अगंभीर और विरोधाभासी होते हैं। एक ओर वे भारत के प्रधानमंत्री को ‘अच्छा मित्र’ बताते हैं, तो दूसरी ओर उनका राजनीतिक करियर ‘तबाह करने’ जैसी बातें करते हैं। यह असंगति उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक रणनीति दोनों को उजागर करती है। कई अमेरिकी विश्लेषक इसे ‘पॉपुलिस्ट पॉलिटिक्स’ का हिस्सा मानते हैं, जहां उत्तेजक बयान देकर जनभावनाओं को भुनाया जाता है, खासकर तब जब घरेलू मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ रही हों।

भारत को चाहिए कि वह ऐसी परिस्थितियों में अपनी गरिमा बनाए रखते हुए अमेरिका और ट्रंप को स्पष्ट संदेश भी दे। सरकार आवश्यक होने पर अधिक मुखर और दृढ़ रुख अपनाए, ताकि भविष्य में कोई भी नेता भारत के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने से पहले दो बार सोचे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि द्विपक्षीय संबंध किसी व्यक्ति विशेष की बयानबाज़ी के बजाय संस्थागत मजबूती पर टिके रहें। कुल मिलाकर ट्रंप का बयान भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करता। यह एक क्षणिक राजनीतिक अभिव्यक्ति है, न कि स्थायी कूटनीतिक दृष्टिकोण। भारत को संयम, आत्मविश्वास और रणनीतिक स्पष्टता के साथ आगे बढ़ते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी वैश्विक छवि और हित किसी भी असंगत बयान से प्रभावित न हों।

संपादकीय:भ्रामक युद्ध विराम
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका द्वारा युद्ध विराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ाना पहली नजर में शांति का संकेत लगता है, पर गहराई से देखें तो यह एक जटिल सामरिक चाल अधिक प्रतीत होती है। इतिहास गवाह है कि युद्ध विराम अक्सर संघर्ष का अंत नहीं, बल्कि रणनीतिक विराम होता है। यह पुनर्संयोजन, दबाव निर्माण और कूटनीतिक संभावनाओं की परख का समय होता है। अमेरिका की मंशा को केवल शांति स्थापना तक सीमित मानना यथार्थवादी नहीं होगा, दरअसल  यह कदम तीन स्तरों पर काम करता दिखता है— पहला, सैन्य थकान और संसाधनों के पुनर्गठन की आवश्यकता; दूसरा, अंतर्राष्ट्रीय दबाव को संतुलित करना और तीसरा, ईरान को वार्ता की मेज पर लाने के लिए समय खरीदना।

ईरान का यह दावा कि डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल युद्ध जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं, इसे पूर्ण सत्य मानना तथ्य उपेक्षा और जल्दबाजी होगी। सवाल अमेरिका की सैन्य क्षमता पर नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक प्राथमिकताओं और घरेलू दबावों पर अधिक हैं। अमेरिका का पाकिस्तान के कहने पर युद्ध विराम बढ़ाने का तर्क भी अधिक विश्वसनीय नहीं लगता है। पाकिस्तान इस क्षेत्र में एक कारक अवश्य है, पर निर्णायक नहीं। अमेरिका के फैसले आमतौर पर उसके व्यापक भू-राजनीतिक हितों—विशेषकर ऊर्जा, इसराइल की सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व से संचालित होते हैं।

इस संदर्भ में खाड़ी की ‘मौजूदा शांति’ वास्तव में भ्रामक है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बढ़ता नियंत्रण और जहाजों की जब्ती जैसी घटनाएं संकेत देती हैं कि तनाव सतह के नीचे लगातार उबल रहा है। यदि यह जलडमरूमध्य लंबे समय तक बाधित रहता है, तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ना तय है। 55 करोड़ बैरल तेल का नुकसान और एलएनजी आपूर्ति में दो प्रतिशत की गिरावट केवल आंकड़े नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चेतावनी हैं।

अमेरिका इस दौरान ईरान पर आर्थिक और कूटनीतिक दबाव बनाए रखना चाहता है, जबकि ईरान ‘थोपी गई शर्तों’ को अस्वीकार कर अपनी संप्रभुता का प्रदर्शन कर रहा है। यह गतिरोध तभी टूटेगा, जब दोनों पक्ष कुछ लचीलापन दिखाएं। यदि अमेरिका ईरान के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करता है, तो समाधान की दिशा खुल सकती है, परंतु अनिश्चित युद्ध विराम का एक बड़ा खतरा यह है कि यह स्थायी अस्थिरता को जन्म देता है।

यह न तो पूर्ण युद्ध है, न ही वास्तविक शांति, बल्कि एक ऐसी स्थिति है, जहां किसी भी क्षण संघर्ष फिर भड़क सकता है। यही कारण है कि वर्तमान ठहराव भविष्य के अधिक बड़े टकराव का संकेत भी हो सकता है। भारत के लिए यह स्थिति विशेष रूप से संवेदनशील है। ऊर्जा आयात पर निर्भरता और खाड़ी में बड़ी भारतीय आबादी के कारण भारत को संतुलित और व्यावहारिक नीति अपनानी होगी।

भारत को एक ओर अपनी ऊर्जा आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोत तलाशने होंगे, वहीं दूसरी ओर कूटनीतिक स्तर पर दोनों पक्षों से संवाद भी बनाए रखना होगा। ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ की मौजूदा नीति यहां सबसे उपयुक्त प्रतीत होती है। कुल मिलकर यह अनिश्चित युद्ध विराम शांति का संकेत कम और रणनीतिक विराम अधिक है। यदि इसे ठोस कूटनीतिक पहल में नहीं बदला गया, तो यह भ्रामक शांति जल्द ही नए संघर्ष का भीषण मोर्चा खोल सकती है।

संपादकीय:तपन भरी चेतावनी
मौसम विभाग में चेताया है कि इस साल कई इलाकों में पहले से अधिक समय तक हीट वेव चलेगी, कुछ ऐसे इलाके जो सामान्यतया कम ताप प्रभावित रहते थे, वहां भी इस बार हीट वेव का प्रकोप दिखेगा, यूपी, बिहार,एनसीआर में अप्रैल–मई की दहलीज़ पर ही पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। संकेत साफ हैं, इस वर्ष लू का प्रकोप अधिक लंबा, ज्यादा तीव्र और बहुत व्यापक होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के आकलन के अनुसार पिछले चार दशकों में हीटवेव से मौतों में 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि आर्थिक नुकसान कई गुना बढ़ा है।

जब देश के 80 से 87 फीसदी भूभाग गर्मी की चपेट में आने की आशंका हो, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या हमारी तैयारी पर्याप्त है? कुछ शहरों ने हीट एक्शन प्लान लागू किए हैं, जिनमें अलर्ट सिस्टम, कूलिंग सेंटर, काम के समय में बदलाव और पानी की उपलब्धता जैसे कदम शामिल हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कवरेज अभी असमान है, खासकर छोटे शहरों और कस्बों में। सबसे अधिक जोखिम में वे लोग हैं, जो खुले में काम करते हैं— रेहड़ी-पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक, साथ ही बच्चे और बुजुर्ग।

इनके लिए लक्षित सुरक्षा अभी भी बिखरी हुई है। सरकारों को इसके लिए समय से सचेत होने का समय है। तात्कालिक समाधानों पर अब देरी अक्षम्य होगी, जबकि दीर्घकालिक समाधान अपनाना जटिल तो है पर अपरिहार्य हैं। शहरी हीट प्रोफाइलिंग को नीति का आधार बनाना होगा। वार्ड स्तर तक तापमान, नमी, हरित आवरण और निर्मित सतहों का नक्शा तैयार कर डिस्कंफर्ट इंडेक्स का एटलस बनाना, जिससे ‘हॉट स्पॉट्स’ की पहचान कर क्षेत्र-विशेष के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं, इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का रूप देना होगा।

अर्बन हीट आइलैंड को कम करने के लिए निर्माण मानकों में बदलाव करना, कूल रूफ, कूल पेवमेंट, परावर्तक पेंट, छतों पर हरियाली और जल निकायों का संरक्षण जरूरी है। ग्रीन और ब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर पर सोचना होगा, जिसके तहत सड़कों व बाज़ारों में छायादार पेड़ लगाने, शहरी वन, पार्क और तालाब निर्मित कर होंगे। ये जीवनरक्षक ढाल बनेंगे। इसके अलावा प्रदूषण में कमी, एरोसोल और ग्रीनहाउस गैसें ताप को बढ़ाती हैं; स्वच्छ ऊर्जा और सार्वजनिक परिवहन को गति देना अनिवार्य है। कृषि पर असर भी कम गंभीर नहीं। बढ़ती गर्मी फसल अवधि घटाती है, उत्पादकता कम करती है और पानी की मांग बढ़ाती है। फसल विविधीकरण, हीट-टॉलरेंट बीज, माइक्रो-इरिगेशन और फसल बीमा का विस्तार के साथ खरीफ-रबी कैलेंडर में स्थानीय स्तर पर लचीलापन देना होगा।

स्पेन और फ्रांस ने कूलिंग सेंटर और काम के समय में बदलाव को कानून का हिस्सा बनाया है; ऑस्ट्रेलिया ने ‘हीट हेल्थ वार्निंग सिस्टम’ को स्थानीय शासन से जोड़ा है; सिंगापुर शहरी हरियाली और जल निकायों के जरिए ताप कम कर रहा है। भारत को इन मॉडलों को अपने सामाजिक-आर्थिक संदर्भ में ढालना होगा, क्योंकि आर्थिक दृष्टि से हीटवेव उत्पादकता घटाकर जीडीपी पर सीधा प्रहार करती है, इसलिए स्पष्ट लक्ष्य, बजट और जवाबदेही के साथ सरकार के लिए यह आपदा नहीं, विकास का एजेंडा होना चाहिए। अब इस संकट पर निर्णय का समय है, तैयारी को नीति का केंद्र बनाने का।

संपादकीय:रणनीतिक साझेदारी
भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए हालिया समझौते केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक व्यापार में उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच होर्मुज संकट, आपूर्ति श्रृंखला के टूटने और वैश्विक ध्रुवीकरण के इस दौर में भारत और दक्षिण कोरिया द्वारा द्विपक्षीय सहयोग के तहत 25 अहम समझौते करना तथा 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य इसके एक रणनीतिक उत्तर के रूप में देखा जाना चाहिए। ये समझौते बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के संकेत हैं।

समझौतों का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सहयोग का विस्तार पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर रणनीतिक और उच्च तकनीकी क्षेत्रों तक है। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिपबिल्डिंग, रक्षा उत्पादन और महत्वपूर्ण खनिज इसके कुछ उदाहरण हैं। ‘चिप से शिप’ तक का यह विस्तार भारत की उस नीति के अनुरूप है, जिसमें वह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक विश्वसनीय विकल्प बनना चाहता है। दक्षिण कोरिया की उन्नत तकनीक और भारत के विशाल बाजार और श्रमबल का संयोजन इस साझेदारी को स्वाभाविक मजबूती देता है।

शिपबिल्डिंग में सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दक्षिण कोरिया इस क्षेत्र का वैश्विक नेता है और भारत अपनी समुद्री क्षमता बढ़ाने के प्रयास में है। दक्षिण भारत में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपयार्ड और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल औद्योगिक विकास को गति देंगे, बल्कि भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सामरिक बढ़त भी दिला सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन और टेक्नोलॉजी साझेदारी भारत की ‘आत्मनिर्भर रक्षा’ नीति को गति दे सकती है। वहीं सेमीकंडक्टर और डिजिटल ब्रिज जैसे समझौते भारत की तकनीकी संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। यह विशेष महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि वैश्विक चिप आपूर्ति पर अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा का गहरा प्रभाव है।

इन समझौतों के कई सकारात्मक पहलू हैं, पर कुछ सवाल भी। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापार असंतुलित है, भारत का आयात अधिक है, निर्यात कम। यदि इस असंतुलन को ठीक नहीं किया गया तो यह साझेदारी एकतरफा लाभ की ओर झुक जाएगी। भारत में 700 से कम कोरियाई कंपनियां सक्रिय हैं, जो बहुत कम है। छोटे और मझोले कोरियाई उद्यमों के लिए औद्योगिक टाउनशिप की योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हमें अपने नियामक ढांचे, भूमि अधिग्रहण और निवेश का वास्तविक प्रवाह तथा श्रम सुधारों में खासी तेजी लानी होगी।
आखिरी बात यह कि पश्चिम एशिया के संघर्ष के चलते यदि समुद्री मार्ग बाधित होते हैं और ऊर्जा कीमतें बढ़ती हैं, तो निवेश और उत्पादन लागत दोनों प्रभावित होंगे। इन सबके बावजूद समझौतों का व्यापक प्रभाव सकारात्मक है।

यह भारत को दुनिया में चीन-निर्भर आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकल्प के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक स्थिर और नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देगा, जो दोनों देशों के साझा हित में है। यह साझेदारी सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ देश में रोजगार सृजन, तकनीकी उन्नयन और निर्यात वृद्धि के नए अवसर खोल सकती है। चुनौतियों के बावजूद समझौतों का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को वैश्विक आर्थिक और तकनीकी शक्ति बनने की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त दिला सकते हैं।

संपादकीय:स्मार्ट मीटर पर राहत
स्मार्ट बिजली मीटरों के बारे में व्यापक जन असंतोष और आंदोलन के बाद आई सरकारी घोषणा सूबे के 82 लाख स्मार्ट मीटर धारकों के लिए बहुत राहत पहुंचाने वाला है। सिद्धांततः यह व्यवस्था क्रांतिकारी है— प्रीपेड रिचार्ज, रीयल-टाइम खपत की जानकारी, बिलिंग में पारदर्शिता और कई विवादों का अंत। इसे डिजिटल भारत के विज़न के तहत बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता नियंत्रण का प्रतीक बताया गया था, पर प्रश्न यह कि यह योजना उपभोक्ताओं के रोष और अविश्वास का कारण क्यों बनी? समाधान ऐसी समस्या क्यों बन गई कि सरकार को ऐसे फैसले लेने पड़े।

विरोध का मूल कारण है मीटर का तेज चलना और गलत रीडिंग का संदेह, प्रीपेड बैलेंस खत्म होते ही अचानक सप्लाई कटना और रिचार्ज एवं रीकनेक्शन में तकनीकी खामियों के चलते देरी। वादा यह था कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग की त्रुटियां खत्म होंगी, कई मामलों में उपभोक्ताओं से पहले से अधिक बिल आने की शिकायत मिली। आम उपभोक्ता चाहता है कि नई व्यवस्था से उसकी जेब पर बोझ कम हो तथा अबाध विद्युत आपूर्ति मिले। यदि ऐसा अनिश्चित है, तो विरोध स्वाभाविक है। उत्तर प्रदेश में 82 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, इसके बाद आगे की स्वीकृति इससे ज़रूर प्रभावित होगी।

इसी दबाव में राज्य सरकार ने 45 दिन तक बिजली न काटने, शून्य बैलेंस पर 3 दिन सप्लाई जारी रखने और रविवार या अवकाश पर डिस्कनेक्शन न करने जैसे राहत उपाय घोषित किए, पर ये कदम अस्थायी राहत देंगे, स्थायी समाधान नहीं। तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक का फैसला बताता है कि समस्या गंभीर है। समिति को जिन बिंदुओं पर ध्यान देना होगा, उनमें मीटर की सटीकता का स्वतंत्र ऑडिट, डेटा ट्रांसमिशन की विश्वसनीयता, बिलिंग-सिस्टम और भुगतान-गेटवे के बीच तालमेल और शिकायत निवारण की समयबद्ध व्यवस्था शामिल होनी चाहिए। आज इंटरनेट या मोबाइल रिचार्ज की तरह निर्बाध समन्वय बिजली प्रणाली में नहीं दिखता।

यही इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खामी है। कंपनियां, जो तकनीकी और वित्तीय रूप से सक्षम हैं, वे त्वरित विस्तार का दबाव, गुणवत्ता नियंत्रण की कमी और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सिस्टम के अभाव में विफल हो रही हैं।  कई जगह नेटवर्क कनेक्टिविटी, सर्वर क्षमता और फील्ड सपोर्ट बहुत कमजोर है, लेकिन उलटे वे उपभोक्ता को ही दोषी ठहराने पर उतारू हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नई व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ता है।

विश्वसनीयता ही कंपनियों की सबसे बड़ी पूंजी है, भले सरकार निजी कंपनियों को नुकसान में नहीं जाने देगी, लेकिन जनविश्वास नहीं बढ़ा राजस्व घटेगा, इसलिए उन्हें सुधार तो करने ही होंगे। स्मार्ट मीटर भविष्य की अनिवार्यता हैं, पर भरोसा वर्तमान की शर्त है। तकनीक तभी सफल होगी जब वह उपभोक्ता के लिए ‘भरोसेमंद सुविधा’ बने, ‘सांसत’ नहीं। यह प्रणाली तभी निरापद होगी, जब थर्ड-पार्टी कैलिब्रेशन और पब्लिक डैशबोर्ड पर पारदर्शी डेटा होगा, रीयल-टाइम, फेल-सेफ आईटी सिस्टम भुगतान, बिलिंग और कनेक्शन के बीच निर्बाध समन्वय बनेगा और उपभोक्ता जागरूक होकर हेल्पलाइन और स्थानीय सहायता केंद्र का इस्तेमाल करेगा, जिससे उसे न्यायसंगत सुरक्षा ग्रेस पीरियड, अलर्ट और विवाद समाधान मिले। जब तक यह सब नहीं होता, स्वैच्छिक स्वीकार्यता ही टिकाऊ रास्ता है।

संपादकीय: होर्मुज में हमला
पश्चिम एशिया के उथल-पुथल भरे परिदृश्य में भारतीय जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की गोलाबारी जटिल भू-राजनीतिक संकेत है। होर्मुज जलडमरूमध्य, जहां से विश्व की लगभग एक-तिहाई तेल आपूर्ति गुजरती है, उस क्षेत्र में कोई भी टकराव वैश्विक संकट में बदल सकता है। ऐसे में भारतीय ध्वज वाले जहाजों को निशाना बनाना एक गंभीर सैन्य घटना है।

जिन जहाजों ने ईरान द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया, अनुमति ली और जिनकी पहचान स्पष्ट थी, उन्हें निशाना बनाना ईरान की उस आक्रामक समुद्री नीति का हिस्सा हो सकता है, जिसका ‘रणनीतिक संदेश’ यह है कि वह अपने प्रभाव क्षेत्र में हर आवाजाही पर नियंत्रण रखता है, परंतु यह रणनीति जोखिमपूर्ण है, क्योंकि इससे तटस्थ या मित्र देशों का भरोसा भी डगमगाता है।

सवाल यह है कि ईरान, जिसने पहले भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का आश्वासन दिया था, अचानक आक्रामक क्यों हुआ? इसके कई संभावित कारण हैं। पहला, क्षेत्रीय युद्ध का दबाव— इजराइल-ईरान तनाव और अमेरिकी सैन्य उपस्थिति ने ईरान को अधिक रक्षात्मक और आक्रामक दोनों बना दिया है। दूसरा, ‘संदेश की राजनीति’, ईरान अपने विरोधियों के साथ-साथ तटस्थ देशों को भी यह संकेत देना चाहता है कि क्षेत्र में उसकी शर्तें सर्वोपरि हैं।

तीसरा, भारत का संतुलनकारी रुख- भारत के अमेरिका और खाड़ी देशों के साथ बढ़ते सामरिक संबंध ईरान को असहज कर सकते हैं, भले ही भारत ने कभी खुलकर विरोध नहीं किया हो। भारत को ‘मित्र देशों’ की सूची में रखने के बावजूद उसके प्रति ऐसा रुख दर्शाता है कि युद्धकालीन समीकरण स्थायी नहीं होते। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में मित्रता अक्सर हितों से संचालित होती है, न कि भावनाओं से। यही कारण है कि भारतीय विरोध दर्ज कराने के बावजूद तेहरान की ओर से तत्काल खेद या स्पष्टीकरण नहीं आया।

यह भी संभव है कि ऐसे हमले स्थानीय कमांड स्तर पर हुए हों, परंतु इतनी बड़ी संख्या में भारतीय जहाजों को निशाना बनाना संकेत देता है कि यह नीति-स्तर की स्वीकृति के बिना संभव नहीं। सरकार के सामने दुविधा है, क्या वह इसे युद्ध की ‘सामान्य घटना’ मानकर नजरअंदाज कर दे या कूटनीति की अपनी दिशा बदले? नजरअंदाज करना खतरनाक होगा, क्योंकि इससे भारतीय समुद्री हितों की सुरक्षा कमजोर पड़ेगी। वहीं, अत्यधिक आक्रामक प्रतिक्रिया भी भारत की संतुलनकारी विदेश नीति को नुकसान पहुंचा सकती है। फिलहाल भारत को कूटनीतिक दबाव बनाते हुए तेहरान से स्पष्टीकरण और सुरक्षा आश्वासन की मांग करने के साथ बहुपक्षीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाना चाहिए।

हमने पहले भी अपने व्यापारिक जहाजों को भारतीय नौसेना का एस्कॉर्ट दिया है, इसे फिर करना चाहिए। इन सबके साथ अमेरिका, खाड़ी देशों और ईरान के बीच रणनीतिक संतुलन बनाए रखते हुए अपने हितों की रक्षा का प्रयास करना चाहिए। वैसे भी पश्चिम एशिया का संघर्ष अब बहुस्तरीय उलझाव बन चुका है, जहां हर देश अपने हितों के अनुसार चाल चल रहा है। पाकिस्तान में संभावित वार्ता इस जटिलता से तुरंत निजात नहीं दिलाने वाली, सो भारत को संयम और दृढ़ता दोनों का संतुलन साधना होगा। अपनी समुद्री सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, पर कूटनीति के दरवाजे खुले रहें, यही इस घटना का विवेकपूर्ण उत्तर है।

संपादकीय: एक ऐतिहासिक कदम
2023 में पारित महिला आरक्षण कानून के लागू करने की अधिसूचना जारी करना एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहली बार है, जब महिला प्रतिनिधित्व को संवैधानिक गारंटी मिली है। पर इसके क्रियान्वयन को परिसीमन और ताजा अथवा 2011 की जनगणना से जोड़ने ने इसे राजनीतिक रणनीति के दायरे में भी ला खड़ा किया है।

संवैधानिक प्रावधान स्पष्ट करते हैं कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण तभी व्यावहारिक होगा, जब सीटों का पुनर्विन्यास हो। सरकार ने इसे 2026 के बाद संभावित परिसीमन से इसीलिए जोड़ा है, क्योंकि बिना परिसीमन के वर्तमान 543 सीटों के ढांचे में आरक्षण लागू करना तकनीकी रूप से कठिन है, क्योंकि या तो पुरुषों की सीटें घटानी होंगी या सीटों का पुनर्वितरण करना होगा, दोनों ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील विकल्प हैं।

परिसीमन होने तक यह लागू नहीं किया जा सकता, फिर भी इस अधिसूचना को सरकार का इस मसले पर गंभीरता सुखद संकेत समझ सकते हैं, हालांकि सरकार महिला सशक्तीकरण का मजबूत संदेश तो देती है, पर इसे भविष्य की प्रक्रिया से जोड़ना उसे तत्काल जवाबदेही से बचाता है। घोषणा अभी, क्रियान्वयन और कभी, की नीति से वह चुनावी राजनीति में लाभ ले सकती है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में, जहां महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, यह कदम भाजपा को बढ़त देगा।

महिलाओं के बीच यह संदेश जाएगा कि सत्ता पक्ष उनके प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर है, भले ही उसका ठोस परिणाम तत्काल न दिखे, परंतु बड़ा सवाल 2029 का है। जनगणना 2026 में, उसके आंकड़े 2028 तक और फिर परिसीमन की लंबी प्रक्रिया। इस पूरी कवायद को देखते हुए 2029 के चुनावों में आरक्षण लागू हो पाना व्यावहारिक रूप से कठिन दिखता है। इससे यह संदेह उपज सकता है कि यह मुद्दा एक दीर्घकालिक राजनीतिक पूंजी के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

इसको इस तर्क से बल मिलता है कि देश के अधिकांश दल महिला आरक्षण के समर्थक हैं, पर वास्तविकता यह है कि न तो लोकसभा और न ही अधिकांश विधानसभाओं में किसी दल ने स्वेच्छा से 33 फीसद टिकट महिलाओं को दिए हैं। यह ‘कथनी और करनी’ के बीच की खाई को उजागर करता है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में महिला आरक्षण लागू होने से निश्चित ही महिलाओं सांसदों विधायकों की संख्या बढ़ेगी, पर प्रतिनिधित्व की गुणवत्ता यानी उनकी वास्तविक राजनीतिक स्वतंत्रता और निर्णय क्षमता तभी सुधरेगी जब दलों की आंतरिक संरचना भी बदले।

सरकार महिलाओं के आरक्षण का वादा तो करती है, पर ओबीसी और एसटी महिलाओं के हिस्से का प्रश्न अनुत्तरित छोड़ देती है। बिना जातीय जनगणना के यह तय करना कि आरक्षण के भीतर आरक्षण कैसे होगा, एक जटिल चुनौती है। 2011 की जनगणना के आधार पर निर्णय लेना आज की सामाजिक वास्तविकताओं से कतई मेल नहीं खाता।  बेशक महिला आरक्षण कानून एक ऐतिहासिक अवसर है, पर इसकी विश्वसनीयता, सफलता उसके समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी। यदि यह मात्र राजनीतिक घोषणाओं तक सीमित रहा, तो यह उम्मीदों पर पानी फेर देगा, लेकिन यदि इसे गंभीरता से लागू किया गया, तो यह भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और संतुलित बना सकता है।

संपादकीय:दूरगामी विधायी पहल
संसद में पेश किए जा रहे तीन अहम विधेयक— विशेषकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम, परिसीमन से जुड़े प्रावधान और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिनिधित्व संशोधन, सिर्फ विधायी पहल नहीं, बल्कि आने वाले दशक की भारतीय राजनीति की दिशा तय करने वाले अत्यंत निर्णायक कदम हैं। इनकी महत्ता जितनी व्यापक है, विवाद भी उतना ही गहरा है।

इसके लिए राज्यों में चुनावों के बीच अचानक बुलाए विशेष सत्र की ‘हड़बड़ी’ पर विपक्ष सवाल उठाते हुए इसे असामान्य और चुनावी नैरेटिव सेट करने की रणनीति के रूप में देख रहा है। महिला आरक्षण जैसे लोकप्रिय और नैतिक रूप से अजेय मुद्दे को केंद्र में रखकर सत्ता पक्ष द्वारा राजनीतिक बढ़त लेना कहीं से अनुचित नहीं, ऐसे में विपक्ष द्वारा इसे ‘टाइमिंग की राजनीति’ कहकर सवाल उठाना बहुत तार्किक नहीं लगता।

महिला आरक्षण विधेयक का मूल प्रस्ताव, लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना, सैद्धांतिक रूप से सर्वसम्मति का विषय है, पर इसके लागू होने को ताजा जनगणना और परिसीमन से जोड़ देना इसे विवादास्पद बनाता है। विपक्ष का आरोप है कि यह शर्त आरक्षण को अनिश्चितकाल तक टालने का माध्यम बन सकती है। प्रस्ताव में ताजा जनगणना का आशय 2011 की जनगणना से लिया जा रहा है, इसे आधार बना कर महिला आरक्षण को लागू करना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि पिछले 15 वर्षों में जनसंख्या, शहरीकरण और सामाजिक संरचना में भारी बदलाव आया है।

बेहतर विकल्प यही प्रतीत होता है कि 2027 के आसपास नई जनगणना के बाद परिसीमन हो जाने के बाद इस आरक्षण को लागू किया जाए, लेकिन इससे सरकार के लिए तत्काल राजनीतिक लाभ की संभावना समाप्त हो जाती है। महिला आरक्षण को बिना परिसीमन समाप्त हुए अगले चुनाव से भी लागू किया जा सकता है, सही है कि इससे सीटों के रोटेशन और प्रतिनिधित्व में असमानता के प्रश्न खड़े होंगे फिर भी, इसे अंतरिम व्यवस्था के रूप में तो अपनाया ही जा सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं है।

आरक्षण के बाद संसद में महिलाओं की संख्या 283 तक पहुंचने से भारतीय लोकतंत्र में ऐतिहासिक बदलाव होगा। नीति-निर्माण में लैंगिक दृष्टिकोण मजबूत होगा, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में, लेकिन केवल सीटें बढ़ाने से महिलाओं की समस्याएं हल नहीं होंगी। राजनीतिक सशक्तीकरण के साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण भी जरूरी है। पंचायत स्तर पर आरक्षण के अनुभव बताते हैं कि वास्तविक प्रभाव तब आता है, जब महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता और संसाधन मिलते हैं।

फिलहाल इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को व्यापक समर्थन जुटाना होगा। संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। महिला आरक्षण के नैतिक दबाव के कारण विपक्ष के लिए खुला विरोध करना कठिन है, इसलिए इस विधेयक का पारित होना संभव दिखता है, भले ही उसके क्रियान्वयन की समय सीमा पर अस्पष्टता बनी रहे।

महिला आरक्षण भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक अवश्य है, परंतु इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ना इसकी समय सीमा को अनिश्चित बना देगा और यह पहल त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन तक शीघ्र नहीं पहुंच सकेगी और इसके दीर्घकालिक वादा बने रहने का संशय बरकरार रहेगा।

संपादकीय: बिहार में नई धुरी
बिहार की सत्ता में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनना महज कुर्सी पर चेहरे का नहीं, बल्कि राजनीतिक शैली और सामाजिक समीकरणों में संभावित बदलाव का संकेत है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने ‘स्थिरता के साथ परिवर्तन’ का संदेश दिया है। यानी कुछ राज्यों में प्रयोगधर्मी चौंकाऊ चेहरा देने के बजाय एक परिचित, संगठन-सिद्ध नेता पर भरोसा।

मध्य प्रदेश, हरियाणा या राजस्थान की तरह ‘सरप्राइज फैक्टर’ से परहेज़ के पीछे स्पष्ट कारण हैं। बिहार की राजनीति अत्यंत जटिल जातीय-सामाजिक संतुलनों पर टिकी है, जहां अचानक चेहरा बदलना जोखिम भरा हो सकता था। भाजपा ने यहां क्रमिक उभार और स्वीकार्यता को प्राथमिकता दी। सम्राट चौधरी पहले से प्रदेश संगठन, सत्ता और प्रशासन- तीनों का अनुभव रखते हैं; इसलिए वे संक्रमण काल में भरोसेमंद विकल्प बने।

सम्राट चौधरी की नियुक्ति के पीछे सियासी गणित साफ है, वे ओबीसी- विशेषकर कुशवाहा, कोइरी समुदाय से आते हैं, वहां उनका प्रभाव बिहार के सामाजिक समीकरणों में निर्णायक भूमिका निभाता है। इससे भाजपा का न केवल पारंपरिक मतदाता आधार मजबूत होता है, बल्कि जदयू और राजद के बीच ‘मंडल बनाम कमंडल’ की पुरानी बहस में एक नया संतुलन भी सधता है। उनको पहले डिप्टी सीएम और फिर मुख्यमंत्री बनाकर संगठन को संदेश दिया है कि निरंतरता और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पद शीघ्र हासिल किया जा सकता है।

सम्राट चौधरी का रिकॉर्ड बताता है कि वे विभिन्न दलों में रहते हुए भी शासन-तंत्र से परिचित रहे हैं। यही उनकी ताकत और चुनौती दोनों है। ताकत इसलिए कि उन्हें सिस्टम की समझ है; चुनौती इसलिए कि उन्हें ‘स्थायी प्रतिबद्धता’ और ‘नीतिगत स्पष्टता’ साबित करनी होगी, जो नीतीश कुमार की पहचान रही है। बेहतर शासन का दावा तभी टिकेगा, जब वे कानून-व्यवस्था, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर ठोस परिणाम दें। सम्राट की राजनीतिक यात्रा विभिन्न दलों में मंत्री रहने से लेकर भाजपा में नौ वर्षों में मुख्यमंत्री बनने तक यह दिखाती है कि वे अवसर और संगठन दोनों को साधने में दक्ष हैं।

उनकी पारिवारिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि ने शुरुआती पहचान जरूर दी, परंतु मौजूदा मुकाम तक पहुंचने में संगठनात्मक सक्रियता और आक्रामक राजनीति की भूमिका भी कम नहीं रही, हालांकि नए मुख्यमंत्री के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। बेरोजगारी, प्रवासन, शिक्षा-स्वास्थ्य का ढांचा और कानून-व्यवस्था- ये सभी मुद्दे बिहार के मतदाता की प्राथमिकता में हैं। साथ ही, केंद्र-राज्य तालमेल का लाभ उठाकर निवेश आकर्षित करना भी एक बड़ी परीक्षा होगी।

इस बदलाव के बाद जदयू स्वाभाविक रूप से सीमित होती दिखेगी, जबकि राजद आक्रामक विपक्ष की भूमिका में लौटेगी। सामाजिक न्याय और आर्थिक असमानता के मुद्दों को तेज करेगी। आने वाले समय में त्रिकोणीय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और तीखी हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर यह फैसला भाजपा के ‘क्षेत्रीय अनुकूलन’ की रणनीति को रेखांकित करता है, जहां पार्टी स्थानीय नेतृत्व को आगे कर राज्य की जटिलताओं के अनुरूप अपने को ढाल रही है। बिहार में यह परिवर्तन एक नई धुरी का निर्माण है, जहां अनुभव और सामाजिक संतुलन के सहारे भाजपा ने सत्ता का केंद्र अपने हाथ में लिया है। अब असली परीक्षा वादों की नहीं, परिणामों की है; वही तय करेगा कि यह बदलाव कितना स्थायी होगा।