Uncategorized - Amrit Vichar

पश्चिम बंगाल चुनाव : सीएम योगी का TMC पर जोरदार हमला, कहा- डबल इंजन सरकार लाएगी बदलाव, खत्म होगा माफिया राज
बाराबनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों को परेशान कर रहे हैं और लोकतांत्रिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि बंगाल की जनता को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा यहां से टीएमसी का "सूपड़ा साफ" करेगी। उन्होंने बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि सदियों से देश को प्रेरणा देती रही है। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए कहा कि इसी धरती ने देश को 'जन गण मन' जैसा राष्ट्रगान दिया।

साथ ही 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत बताया। अपने संबोधन में योगी ने स्वामी विवेकानंद , सुभाष चंद्र बोस और अरविंदो घोष जैसे महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि बंगाल ने देश को राष्ट्रवाद और बलिदान की प्रेरणा दी है। उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके 'एक देश, एक विधान' के सपने को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार किया गया है।

योगी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब वहां भी वही कानून लागू है जो देश के अन्य राज्यों में है। टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में "टेरर, माफिया राज और कट मनी भ्रष्टाचार" का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि सैंड माफिया, कोल माफिया और लैंड माफिया को खत्म करने का संकल्प भाजपा सरकार ले चुकी है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 9 साल पहले वहां भी हालात ऐसे ही थे, लेकिन आज "न दंगा है, न कर्फ्यू-यूपी में सब चंगा है।"

उन्होंने 'बुलडोजर मॉडल' का जिक्र करते हुए कहा कि इससे माफिया राज समाप्त हुआ है और गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है और यह केवल मोदी सरकार की प्रतिबद्धता से संभव हुआ है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वे इसे रोक नहीं पाए। अंत में उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य को विकास के रास्ते पर लाने के लिए "डबल इंजन सरकार" जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में कानून व्यवस्था सुधरेगी और विकास को गति मिलेगी।

मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शूटिंग शुरू करने से पहले अभिनेता मुकेश जे भारती व विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाउस की निर्माता मंजू भारती ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भेट की । भेट के दौरान विभिन विषयों पर चर्चा हुई । पंकज चौधरी ने उन्हें यूपी में शूटिंग के दौरान हर संभव सहयोग का आश्वशन दिया।

रिकवरी फिल्म की पटकथा को समझते हुए कहानी की बहुत सहराना की । मुकेश जे भारती ने बताया कि फिल्म कहानी आम जनता को एक उद्देश देगी । जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में की जायेगी। जिसमें लखनऊ व बरेली भी शामिल है ।

उत्तर प्रदेश को बढ़ावा देने की मकसद से फिल्म नीति की पालिसी का हर निर्माता लाभ ले इस पर विचार आदान-प्रदान हुए। साथ ही आने वाली फिल्मों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। निर्माता मंजू भारती ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का हार्दिक धन्यवाद किया और अभिनेता मुकेश जे भारती ने बहुत खुशी जताई।

मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने मुंबई पुलिस के रन फॉर यूनिटी में लिया हिस्सा
मुंबई, अमृत विचार। मलाड पुलिस स्टेशन की और से सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश देने के मकसद से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती समेत बड़ी संख्या में बच्चों ने दौड़ लगाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर मुंबई की तरफ से ये आयोजन किया गया था।

यह दौड़ मलाड पुलिस स्टेशन से एक किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों, पुलिस ऑफिसर्स व बॉलीवुड कलाकार मुकेश जे भारती , निर्माता मंजू भारती , अनिल गवास, शिवानी डांडेकर, पालक सिधवानी , अनिल देसाई के अलावा कई कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसीपी प्रकाश बगल व वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दुष्यंत चव्हाण ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह दौड़ आयोजित की गई ।

दौड़ के समापन पर, सभी अतिथियों को सम्मानित किया और मलाड पुलिस विभाग की तरफ से अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया। अभिनेता मुकेश जे भारती ने एसीपी प्रकाश बगल , वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दुष्यंत चव्हाण व एपीआई महेश मुंडे आदि का धन्यवाद किया और तत्पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्या लैंड सर्वे में बेघर हो जाएंगे बिहार के लोग? समझे हर नियम
बिहार, अमृत विचारः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले ने बिहार के लोगों की टेंशन बढा ही है। सीएम ने लैंड सर्वे का आदेश जारी कर दिया है। बिहार सरकार राज्य के 45,000 से भी ज्यादा गांव में लैंड सर्वे यानी की भूमि सर्वेक्षण कराने जा रही है, लेकिन अब सवाल ये है कि इसका फायदा होगा की नुसकान क्याकि गांव में उन लोगों का क्या होगा जिनके पास जमीनें नहीं है। आइए जानते हैं लैंड सर्वे की सारी जानकारी और किस तरह अपनी जमीन को आप बचा सकते हैं।

शुरू हुआ लैंड सर्वे
बिहार में बीते 20 अगस्त 2024 से लैंड सर्वे शुरुआत हो गई है, लेकिन आम जनता के मन में अपनी जमीन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिनके पास जमीन हैं उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं सरकार उनकी जमीन न ले ले। लोगों को सर्वे से जुड़ी कोई जानकारी हैं और वे परेशान हो रहे हैं।

किसका होगा जमीन पर मालिकाना हक
जानकारी के मुताबिक भूमि सर्वेक्षण होने से उनके मालिकों को मालिकाना हक मिल जाएगा। इस सर्वेक्षण में सरकार जमीन को छीन नहीं रही है, बल्कि जमीन मालिकों के सभी कागजातों और नाम को अप टू डेट किया जाएगा। इस सर्वे के जरिए सरकार जमीन से जुड़े सारे रिकॉर्ड सही करेगी और मृतकों की जगह जीवित व्यक्तियों के नाम चढ़ाएगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जांच पूरी करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। ये डॉक्यूमेंट इस बात पर निर्भर करते हैं कि ज़मीन आपके नाम पर है या आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर है। अगर जमीन आपके नाम पर है तो आपको सिर्फ अपने नाम के डॉक्यूमेंट देने होंगे, लेकिन अगर जमीन आपके दादा-दादी, माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर है और उनका निधन हो चुका है तो आपको उनके नाम के डॉक्यूमेंट देने होंगे। आपके नाम के दस्तावेज और जिनके नाम पर जमीन थी उनके भी डॉक्यूमेंट देने होंगे।

मृतक व्यक्ति के नाम पर जमीन
अगर आपके घर में किसी मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन है, तो ऐसे में आपको बस उनका मृत सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसके अलावा उनके जमीन के पुराने रिकॉर्ड को भी दिखाना होगा। जिसमें जमाबंदी या फिर मालगुजारी रसीद शामिल हो। इन रिकॉर्ड में जमीन की संख्या और साल का विवरण मोजूद होना चाहिए। अगर ये न हो तो आप खतियान की कॉपी भी दे सकते हैं।

जमीन खरीदने पर रोक!
कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि शायद उन्होंने ज्यादा जमीन खरीद ली है, तो सरकार उनकी जमीन पर कुछ एक्शन ले सकती है पर ऐसा नहीं है। बस इतना याद रखिएगा की अगर आपने जमीन खरीदी है तो आपके पास उस जमीन के कागजात होने चाहिए। वहीं अगर जमीन विवादित और कोर्ट में उसका केस चल रहा है तो उसकी कॉपी देनी होगी।

जमीन सर्वे के लिए ऐसे करें आवेदन

बिहार में अपनी जमीन का सर्वे करवाना बहुत आसान ही है। इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन लैंड सर्वे के लिए आवेदन करना होता है।

ऑनलाइन आवेदन का तरीका
इसके लिए आपको बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको भूमि सर्वेक्षण आवेदन पत्र मिलेगा। इस फॉर्म में आपको अपने और अपनी जमीन के बारे में पूरी जानकारी भरनी होगी। इस दौरान आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमाबंदी आदि भी अपलोड करने होंगे। यह सभी जानकारी भरने और अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना आवेदन सबमिट करना होगा। इसके अलावा आप बिहार सर्वे ट्रैकर मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन का तरीका
ऑफलाइन आवेदन के लिए विभिन्न जिलों में भूमि सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। आप इन कैंपों में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। कैंप में आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म में आपको अपनी और अपनी जमीन की जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा आपको दस्तावेज भी जमा करने होंगे। आवेदन करते समय आपको दो मुख्य फॉर्म भरने होंगे।

जमीन का विवरण फॉर्म
भूमि सर्वेक्षण के लिए आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। इसमें आपको अपनी जमीन के बारे में पूरी जानकारी जैसे कि जमीन का पता, कितने क्षेत्रफल में जमीन है और खसरा नंबर आदि भरना होगा।

सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
इस फॉर्म के जरिए आपको सत्यापित करना होगा की आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है।

यह भी पढ़ेः WhatsApp New Feature: चैट करने में अब आएगा दोगुना मजा, WhatsApp का नया फीचर ऐसे करेगा काम, कस्टमाइज होगी चैट

रामपुर: बरसात के पानी के साथ नाले में बह गई दो साल की बच्ची, परिजनों में मचा कोहराम
मिलक/रामपुर, अमृत विचार। झमाझम बारिश के दौरान क्षेत्र के करीमगंज गांव में दो वर्षीया बच्ची नाले में बह गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि बच्ची बहकर तालाब में पहुंच गई है। जेसीबी से तालाब में बच्ची को खोजा गया, लेकिन अभी तक बच्ची का पता नहीं लग सका है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी देवेंद्र की दो वर्षीया बच्ची ओमसुधा घर के बाहर शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे स्लेब पर बैठी थी। वर्षा होने के कारण उसकी मां नीतू नाली का कचड़ा साफ कर रही थी। परिजनों का कहना है कि ओमसुधा अचानक तेज बारिश के पानी की चपेट में आ गई। वह पानी के साथ बहकर नाले में पहुंच गई।

नाले का पानी गांव के तालाब में जाकर गिरता है। बच्ची के न मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार सीमा गंगवार व कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए।

जेसीबी मंगाकर तालाब में ओमसुधा की खोजबीन की गई। तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में बच्ची का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घर से तालाब को जाने वाले नाले को तोड़ा जा रहा है।ऑपरेशन रेस्क्यू जारी है। परिजनों का रो-रोकरबुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

रुद्रपुर: कारीगर बनकर आया...25.64 लाख का सोना लेकर हुआ फरार
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के नामी गिरामी ज्वेलरी कारोबारी को झांसा देकर लाखों रुपये का सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया कि आरोपी सोने-हीरे के आभूषण बनाने और रिपेयरिंग का कारीगर बनकर आया था और जब मोटा ऑर्डर मिला,तो सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महाठग की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की दुकान बंसल ज्वैलर्स शोरूम के मैनेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि फरवरी 2023 में उत्तर बाग आरहर बाजार देहरादून व हाल निवासी रुद्रपुर शेख मैनुर इस्लाम नाम का व्यक्ति आता है और खुद को सो ने-हीरे के आभूषण बनाने और पुराने आभूषण की रिपेयरिंग करने का बेहतरीन कारीगर बताया। बातचीत के बाद प्रतिष्ठान द्वारा आभूषण बनाने व रिपेयरिंग करने का कार्य भी नियमित रूप से चलता रहा।

बताया कि एक अप्रैल 2024 से सात जून तक के रिकॉर्ड की पड़ताल की,तो पाया कि एक अप्रैल 2024 से 12 जून तक कारीगर मैनुर को 415 ग्राम 200 मिली सोना दिया गया । जिस की कीमत 25.64 लाख रुपये है। बताया कि कारीगर को सोने दिया गया,लेकिन कारीगर द्वारा आभूषण बनाकर वापस नहीं कि या गया।

आशंका होने पर पड़ताल की,तो पता चला की आरोपी कारीगर का भगत सिंह चौक स्थित प्रतिष्ठान बंद पड़ा हुआ है और देहरादून स्थित पत्ते पर भी आरोपी पिछले कई दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, तो शोरूम के मैनेजर अमरजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगी प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है।

लखनऊ: ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शनhttps://www.amritvichar.com/admin/post/post/index
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इसके लिए यूपी सरकार ने आनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की है। ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 2 लाख 9 हजार 863 टेबलेट्स का वितरण कराया है।

दरअसल, इन्हीं टैबलेट्स पर अपलोड सभी आनलाइन पंजिकाओं पर शिक्षकों को काम करना है। साथ ही उपस्थिति पंजिका पर आनलाइन हाजिरी भी लगानी है। लेकिन प्रदेश भर में शिक्षक इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक वह आनलाइन उपस्थिति नहीं दर्ज करायेंगे।

बता दें कि पिछले चार दिनों से शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन होनी चाहिए या नहीं इस पर जब अमृत विचार ने आम लोगों से प्रतिक्रिया ली.. तो लोगों ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा

विश्व पर्यावरण दिवस : पौधों को वितरित कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश
अमृत विचार, लखनऊ। टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश ने टुस्को लिमिटेड कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कंपनी के सीईओ मनोज सरदाना, एजीएम अनिल बडोनी, सीएफओ मृदुल दुबे समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

इस दौरान ओम सिंह चैतन्या के सहयोग से रॉयल कैफे हजरतगंज में संदीप आहूजा, पवन के साथ पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगो को पौधे वितरित कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि हर दिन एक पौधा अवश्य लगाएं। कार्यक्रम का आयोजन सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला और माधुरी यादव ने किया।

यह भी पढ़ें:-UP की आरक्षित सीटों पर भी भाजपा को जबरदस्त झटका, आधी से अधिक सीटें विपक्ष ने जीतीं

प्रयागराज: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय', आठ साल के मासूम का अपहरण कर कुएं में फेंका, दस घंटे बाद मिला जीवित
नैनी, प्रयागराज। करछना थाना के भीरपुर अंतर्गत नीबी गांव में गुरूवार को एक कुएं में आठ साल के बालक के जीवित हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया और मौके पर भीड़ जुट गयी। जानकारी पुलिस को मिली गो मौके पर पहुंची एसओजी और पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्चे को कुएं से सकुशल बाहर निकला। मामले बालक से पूछताछ के आधार पर एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को को सप दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नैनी, काजीपुर निवासी यश वर्मा (6) वर्ष पुत्र रवि वर्मा बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर तक को बाहर नही दिखा। उसकी आहट परिजनों को नहीं मिली। जिसके बाद घरवाले परेशान हो गये। घर के बाहर काफी खोजबीन की गयी लेकिन यश वहां नहीं मिला।

वहीं परिजनों ने नैनी पुलिस से बुधवार को शिकायत की थी। जिसके बाद नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह और एसओजी टीम ने यमुनापार में  ल्सक्रियता से बच्चे की तलाश की। इस पूरी घटना को डीसीपी श्रृद्धानंद पाण्डेय खुद लीड कर रही थीं। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस और एसओजी टीम ने सीसी टीवी कैमरे से भी सुरागकशी करते हुए रात भर सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद मासूम का सुराग करछना के भीरपुर अंतर्गत नीबी गांव में मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सकुशल कुएं से बाहर निकाला और परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

दस घंटे तक कुएं में पड़ा रहा बच्चा

पुलिस के मुताबिक बच्चे को अगवाकर दुष्कर्म करने की नियत से आरोपी लेकर गया था। उसे मारा पीटा और गले में रस्सी का फंदा डालकर कुएं में डाल दिया। उसे मरा समझकर युवक वहां से भाग निकला। कल रात से लेकर सुबह तक बच्चा कुए में पड़ा रहा ऊपर वाले का करिश्मा रहा कि बच्चा जीवित रहा। उसे कुछ नही हुआ। बच्चा अपने परिवार के पास में है।

श्रृद्धा नरेंद्र पाण्डेय, डीसीपी, यमुनानगर   बच्चे के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने सक्रियता से तलाश की। जिसके बाद उसे कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया। अब बच्चा ठीक है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढे़ं: समन के जवाब में अखिलेश यादव ने CBI को लिखा पत्र, VC से पेश होने की कही बात

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, छह की दर्दनाक मौत, दो घायल
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के सिकन्दरा क्षेत्र में सोमवार भोर एक तेज रफ्तार कार के नाले में गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए फूंक इटावा गए थे।

कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सिकन्दरा -संदलपुर मार्ग पर भोर सुबह जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित चौड़े नाला में जा गिरी। हादसे की जानकारी होते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे आठ लोगों को बाहर निकलवाने के बाद उन्हें सिकंदरा सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने मुर्रा के कार चालक विकास (42), खुशबू (17), प्राची (13), संजय उर्फ संजू (55), गोलू (16) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया। वही मुर्रा गांव के विराट 18) व वैष्णवी (16) का इलाज चल रहा है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य छह लोगों को उपचार हेतु सीएचसी सिकन्दरा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हमारे पूर्वजों की गौरव गाथा का लेख नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा: न्यायमूर्ति
प्रयागराज। हमारे पूर्वजों की गौरव गाथा का यह शिलापट हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करेगा। उक्त बातें इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने आज खुसरो बाग में 1857 की क्रांति के नायकों की याद में अंग्रेजी शिलापट का अनावरण करते हुए कहीं।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भारत भाग्य विधाता द्वारा क्रांति के नायकों की कहानी और उनकी जानकारी एकत्र करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह पहले ही किया जाना चाहिए। इस कार्य में मेरा जो भी सहयोग होगा मैं करने के लिए तैयार हूं।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने कहा कि विदेशी दमन तो करते ही थे, साथ ही लोगों में हीन भावना भी भरते थे, कि उनके नायक कमजोर हैं, उनका नेतृत्व कमजोर है।

यह शिलालपट हमारे पूर्वजों की बहादुरी और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाता है। आने वाली पीढ़ियों को सही राह दिखाएगा। उन्होंने सुल्ताना डाकू और अंग्रेजों की कहानी बता कर स्पष्ट किया कि किस तरह से भारतीयों के अंदर अंग्रेज हीन भावना को भरते थे।

भारत भाग्य विधाता के सदस्य जीए आशुतोष सण्ड ने कहा कि आज भी लोग क्रांतिकारियों की इस दास्तान को नहीं जानते, क्योंकि इतिहासकारों ने कभी लिखा ही नहीं। सही इतिहास लिखने पढ़ने की जरूरत है। प्रारंभ में भारत भाग्य विधाता के अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक ने 1857 की क्रांति कैसे की गई, खुसरो बाग मुख्यालय क्यों बना के साथ 30 लाख रुपए अंग्रेजों से कैसे छीने गये, और फिर उसका क्या हुआ।

भारतीयों ने अपनी सरकार बनाई और चलाई के साथ कर्नल नील के दमन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खुसरो बाग आने वाले लोग जो हिंदी नहीं जानते वह भी अब अंग्रेजी भाषा के शिलापट के कारण क्रांतिकारियों के इस मुख्यालय को जान सकेंगे।

भारत भाग्य विधाता द्वारा इलाहाबाद की पहली आजादी की स्मृति में जिसमें 1857 में अंग्रेजों से भारतीयों ने इलाहाबाद को मुक्त करा कर अपने अधिकारी नियुक्त किया तथा सरकार चलाई। इसी की याद में क्रांतिकारियों के मुख्यालय खुसरो बाग में अंग्रेजी का शिलापत आज लगाया गया। अध्यक्षता पूर्व जज डीपी एन सिंह ने की।

संचालन डॉ प्रमोद शुक्ला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उद्यान के प्रभारी बीके सिंह ने दिया। इस अवसर पर मॉर्निंग वाकर संगठन के राजकुमार जी, शैलेंद्र अवस्थी सी यल सिंह शशिकांत मिश्रा दिनेश तिवारी सोनू पाठक पार्षद विक्रम मालवीय, जगत नारायण तिवारी अनिल पाण्डेय देवराज पाठक, कुलदीप शुक्ला अशोक पाठक आनंद कक्कड़ बाबा मिश्रा नीरज अग्रवाल मो आमिर,  लईक आरव भारद्वाज,  श्यामू  प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: ...अंतत: रामजी के दर पर पहुंच गई मुस्लिम बेटी शबनम, बोली- हमारे रामजी सभी के हैं, फतवे का नहीं डर!

सुलतानपुर: महिला की शिकायत पर कोर्ट हुआ सख्त!, दरोगा व दो सिपाही पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, जानें मामला
सुलतानपुर। थाना क्षेत्र करौंदीकला के दरोगा अकरम खान, सिपाही रणजीत सिंह व बलराम के खिलाफ थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला की याचिका पर उसके साथ बीते साल मारपीट, दुराचार व जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी की कोर्ट में दाखिल याचिका में थानाक्षेत्र करौंदीकला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसे बीते साल 30 जून को थाने बुलाया गया था। सुबह थाने पर पहुंचने पर सिपाही रणजीत सिंह व बलराम ने उसे थाने में बंद कर रात्रि में आठ बजे दरोगा अकरम के सामने पेश किया।

आरोप है कि दरोगा ने भद्दी गालियां देते हुए उसे लाकअप में बंद कर दिया। रात्रि 12 बजे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर उसके साथ अंधेरे में दो लोगों ने जबरन दुराचार किया। मामले की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने एसपी, मानवाधिकार, डीजीपी समेत अन्य जगह पर कार्रवाई की मांग की, पर कहीं सुनवाई नहीं हुई।

जिस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने करौंदीकला थानाध्यक्ष को मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश से आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: हरदोई में पुलिस ने 5.56 लाख रुपये का गबन करने वाले डाकपाल को किया अरेस्ट